पाबौ में भारतीय जनता पार्टी ने कैंपेनिंग करी तेज,बहुत से लोग भाजपा में हुए शामिल

0
79

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)लोकसभा चुनाव 2024 के रण में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कैम्पनिंग तेज कर दी है इसी के तहत पाबौ मंडल में भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता व कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना तेज कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने पाबौ गांव व उसके आसपास के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत ने कहा कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में काम किया गया है।

उससे प्रभावित होकर लगातार ही आम जनमानस भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर मोदी जी को मजबूत करने का संकल्प ले रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बहुत से कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भी भाजपा दामन थामा है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से गांव में विकास की लहर है और इस लहर के साथ जुड़कर गांव का गांवआगे बढ़ना चाहता है। और लोग लगातार भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही भाजपा 400 पार जाएगी और उत्तराखंड से भी पांच कमल के फूल मोदी जी को मजबूती देने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष पाबौ नरेंद्र सिंह भंडारी, भरत रावत,गुलाब बिष्ट,बीरा भंडारी,अंजलि नेगी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here