ब्रेकिंग//पाबौ वाहन दुर्घटना में 6 माह की बच्ची के सर से उठा बाप का साया

0
139

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाले चिपलघाट में शनिवार रात हुई वाहन दुर्घटना में तीन लड़कियों के सर से उनके पिता का साया उठ गया, इनमें से एक लड़की तो मात्र 6 माह की है। ग्राम प्रधान मिलेइ भोपाल सिंह रावत ने बताया की वाहन दुर्घटना के बाद सावर सिंह की धर्मपत्नी यशोदा देवी व भोपाल सिंह की धर्मपत्नी रिंकी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके साथ ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्राम प्रधान ने बताया कि सावर सिंह अपने पीछे अपनी दादी,छोटे भाई, पत्नी व छह माह की दूध पीती बच्ची को छोड़ गए हैं।
जबकि भोपाल सिंह की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से उनके परिवार से पालन पोषण करने वाले पिता और दो भाइयों से उनके भाई का साया उठ गया है। उन्होंने बताया कि भोपाल सिंह अपने पीछे दो भाई, पत्नी रिंकी देवी,पुत्री आकृति (7 वर्षीय )व नेहा (10 वर्षीय) को छोड़ गए हैं उन्होंने बताया कि दोनों ही अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले थे जिनके चले जाने से दोनों ही परिवारों से मुखिया का साया उठ गया है आपको बताते चलें कि शनिवार शाम रात्रि 8:00 बजे के करीब मैक्स वाहन पाबौ के चिपलघाट के नजदीक अनियंत्रित होगा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार सिंह उम्र 37 वर्ष व भोपाल सिंह 41 वर्ष की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here