राष्ट्रीय पुरानी पैंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा राoशिoसo उत्तराखंड की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सहित अन्य विभिन्न संगठनों के निर्वाचित कार्यकारियों का किया गया स्वागत सम्मान

0
79

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय पुरानी पैंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा आज राoशिoसo उत्तराखंड की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सहित विभिन्न संगठनों की निर्वाचित कार्यकारियों का स्वागत सम्मान समारोह जिला पंचायत सभागार देहरादून मे आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने किया। राoशिoसo के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजावान, मिनिष्ट्रीयल
फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री मुकेश प्रसाद बहुगुणा, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक राज उनियाल, मंडलीय अध्यक्ष मुकेश ध्यानी, मंडलीय महामंत्री संजय भास्कर, रेलवे संघ के उग्रसेन, रमेश कुमार एवं नरेश गुरंग, ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष राकेश शर्मा, इंजीनियरिंग संघ से वीरेंद्र सिंह गुसाईं, पीडब्ल्यूडी के केदार सिंह फरस्वान, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के क्षेत्रीय सचिव नीरज शर्मा, नर्सेज संघ की प्रदेश अध्यक्षा मीनाक्षी जखमोला, रक्षा मंत्रालय से नंदन सिंह बिष्ट,अशासकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर मेहता, शिक्षक संघ के देहरादून के जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी मंत्री अर्जुन पंवार तथा विभिन्न विकास खंडों के पदाधिकारी, पूर्व मंडलीय उपाध्यक्ष शिक्षक संघ बृजेश पंवार, मनमोहन सेमवाल, कुलदीप राणा का स्वागत करते हुए एक मांग पुरानी पेंशन पर अपनी बात रखी। सभी वक्ताओं ने एक सुर मे पुरानी पेंशन के लिए एक जुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं शिक्षक उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों मे नफरत के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल प्रांतीय प्रभारी विक्रम सिंह रावत महिला उपाध्यक्ष बबीता रानी सुनीता गुसाईं ममता जोशी माखनलाल सहा संग्राम सिंह नेगी, खुशाल सिंह रावत, अवधेश सेमवाल, दीपक डिमरी, अनिल बडोनी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन गढ़वाल मंडल संयोजक जसपाल सिंह गुसाईं ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत की अध्यक्षता में नोप्रूफ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत को सर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ ही संकल्प लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली तक NOPRUF का संघर्ष जारी रहेगा और 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व इसे हासिल करने के लिए प्रत्येक संगठन से तालमेल बनाते हुए मुहिम तेज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here