सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में RBSK की टीम द्वारा जन्मजात विकृतियों के संबंध में आशाओं को दिया गया प्रशिक्षण

0
107

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा ब्लॉक के अंतर्गत काम करने वाली आशाओं को जन्मजात विकृतियों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में होने वाली जन्मजात विकृतियों के विषय में विस्तार से आशाओं को जानकारी उपलब्ध कराई गई,साथ ही जन्मजात विकृतियों की पहचान कर उनके परिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य लाभ देने हेतु प्रेरित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ के प्रोग्राम मैनेजर अरुण पोखरियाल ने बताया की लगातार बच्चों में जन्मजात विकृतियों देखने को मिल रही है जिसको देखते हुए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में आशाओं को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा जन्मजात विकृतियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है इसके साथ ही सभी आशाओं को निर्देशित किया गया है कि बच्चों में जन्मजात विकृतियों पाए जाने पर तुरंत इसकी सूचना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम कई वर्षों से जन्मजात बीमारियों का सफलतापूर्वक उपचार निशुल्क प्रदान कर रही है उन्होंने इन सूचनाओं को अधिक से अधिक प्रसारित करने हेतु भी निर्देशित किया। इस दौरान डॉ पंकज, रेखा नेगी,अनीता कंडारी व समस्त आशा कार्यकर्ती मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here