स्वास्थ्य उपचार के लिए सतपुली गई महिला हुई लापता,महिला के पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

0
219

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

सतपुली(पहाड़ ख़बरसार) जनपद पौड़ी गढ़वाल के तहसील पौड़ी विं खं कल्जीखाल पट्टी के ग्राम कुनकुली का एक मामला सामने आया है । जहाँ ग्राम कुनकुली की रोशनी देवी पत्नि मुकेश सिंह नेगी उम्र 35 वर्ष कद 5 फुट रंग गोरा अपने घर ग्राम कुनकुली से सतपुली बाजार यह बताकर गयी कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ओर वह सतपुली से दवा लेकर अपने मायके ग्राम ग्वाडी़ वि0 ख0 द्वारीखाल चली जाएगी और अगले दिन सुबह वहां से वापस आ जाऊंगी। मगर जब 07 नवंबर शाम को पति मुकेश सिंह नेगी ने फोन किया तो महिला का फोन लगातार बंद जा रहा है। महिला के पति मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने अन्य रिश्तेदारों से भी महिला के सम्बंध में पता किया मगर महिला की कोई जानकारी नही मिल पाई।


मुकेश द्वारा काफी खोजबीन एवं तलाश करने के बावजूद महिला का कहीं पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद महिला के पति ने क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर खोजबीन की मांग की है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश सिंह नेगी पुत्र विरेन्द्र सिंह नेगी ग्राम कुनकुली पट्टी पश्चिमी मनियारस्यूं 1 तहसील पौड़ी के मुकेश सिंह की पत्नी रोशनी देवी उम्र 35 वर्ष कद 5 फुट रंग गोरा अपने घर दिं0 07 नवंबर सुबह साढ़े 6 बजे घर से यह कहकर गई कि स्वास्थ्य उपचार के लिए सतपुली बाजार जा रही हूं पति मुकेश सिंह के द्वारा फोन करने पर उसका फोन बंद आ रहा है अन्य किसी रिश्तेदारों के यहां भी नहीं है। पति मुकेश सिंह ने आज 09 नवंबर सुबह 11 बजे पत्नि रोशनी देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है महिला की खोजबीन शुरू की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक चौहान ने जनहित से आग्रह किया कि महिला का पता जिस व्यक्ति को पता चल जाएगा तो कृपया करके निम्न नम्बरो राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर सिंह चौहान 8475958407 एवं पति मुकेश सिंह (वादी)8191039611पर सूचित करने का कष्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here