कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का जनसंपर्क अभियान जारी,जंगली जानवरों और पानी की समस्या पर उठाई आवाज

0
10

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)अरुणा कुमार, जो पूर्व में मुख्यमंत्री की ओएसडी रह चुकी हैं, ने सितोन्स्यू पट्टी के अंतर्गत ग्राम सभा तोणख्या, वैधगांव, भवन और बेण्डुल गांव का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
कल्जीखाल ब्लॉक के इन गांवों में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। लोगों ने बताया कि गुलदार और अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही से खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है, वहीं मवेशियों और लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा क्षेत्र में पेयजल संकट भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरा। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्रोत सूखने की कगार पर हैं, जिससे दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है। महिलाओं को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अरुणा कुमार ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जंगली जानवरों के आतंक और पानी की समस्या को लेकर वह संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से मुद्दा उठाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here