बल्माणा न्याय पंचायत दौरे पर अरुणा कुमार, जनसमस्याओं और 2027 रणनीति पर चर्चा

0
3

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी गढ़वाल(पहाड़ खबरसार) मुख्यमंत्री की पूर्व ओएसडी व कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने बल्माणा न्याय पंचायत का व्यापक दौरा कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्ष सल्डा भारती, टूंगर की प्रधान पूजा देवी, दयाल सिंह रावत, विश्वंभरी देवी, लक्ष्मी देवी, सुमति देवी सहित अनेक कांग्रेसजनों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से रसोई गैस आपूर्ति में आ रही बाधाओं को उठाया। उनका कहना था कि कई दिनों से गैस की गाड़ियां गांव तक नहीं पहुंच रही हैं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक महीने गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि बुजुर्गों और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर जांच और उपचार मिल सके।
दौरे के दौरान अरुणा कुमार ने भटगांव के प्रधान बलबीर सिंह राणा से उनके निवास पर भेंट कर क्षेत्रीय विकास और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन हुआ, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।
अरुणा कुमार ने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों तक मजबूती से उठाया जाएगा और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here