गुलदार के हमले के बाद ईड़ा श्रीकोटखाल पहुंचे यूकेडी नेता बलबंत गुसाईं, सरकार पर साधा निशाना

0
17

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी गढ़वाल (पहाड़ खबरसार)गुलदार के हमले की घटना के बाद उत्तराखंड क्रांति दल के नेता बलबंत गुसाईं आज ग्राम ईड़ा श्रीकोटखाल पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी कदम हों, ग्रामीण उठाएं। उत्तराखंड क्रांति दल हर परिस्थिति में ग्रामीणों के साथ खड़ा है।

इस दौरान बलबंत गुसाईं ने सरकार पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा, “सरकार ने मानो हर गांव के लिए एक गुलदार की व्यवस्था कर रखी है। यह व्यवस्था उन्हें अपने ही गांवों और पहाड़ों से पलायन करने पर मजबूर करने की है।”

उन्होंने कहा कि पहाड़ के ग्रामीण पहले ही सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। अब गुलदार के बढ़ते खतरे के बीच लोगों के लिए अपने घरों और खेतों में सुरक्षित रहना भी चुनौती बनता जा रहा है।

गुसाईं ने कहा कि वन विभाग के जो निचले तबके के कर्मचारी अधिकारी है न वो पर्याप्त है न उनके पास संसाधन है ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा आखिर कैसे होगी।।
उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों को उनके ही गांवों में असुरक्षित छोड़कर पलायन की परिस्थितियां पैदा करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों की सुरक्षा और पहाड़ में उनके अस्तित्व की लड़ाई में उत्तराखंड क्रांति दल उनके साथ खड़ा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here