कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का क्षेत्र भ्रमण,मनरेगा बदलाव पर जनता से ली राय

0
63

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)क्षेत्रीय दौरे पर निकली कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने विभिन्न गांवों का व्यापक भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा मनरेगा कार्यों में किए गए बदलावों को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया जानी और सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी सफल हो सकता है जब उसमें स्थानीय जनता की जरूरतों और सुझावों को प्राथमिकता दी जाए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने उत्तरासू, ग्वाड, धौली, देवलगांव कूल्टा, मरगुण, जनासू, खंडूखाल, भैसोड़ा, अरकणी, रामपुर और काण्डीगांव सहित कई गांवों का दौरा किया। गांव-गांव पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मनरेगा से जुड़े रोजगार, भुगतान, कार्य चयन और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात रखते हुए कार्यों की संख्या बढ़ाने, भुगतान समय पर करने और स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनाने की मांग रखी। अरुणा कुमार ने भरोसा दिलाया कि जनता के सुझावों को पार्टी मंच तक पहुंचाकर उचित समाधान के लिए आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही विकास योजनाएं प्रभावी बन सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here