रिपोर्ट/मुकेश बछेती
पाबौ//हरियाली, शांति, समृद्धि का प्रतीक लोकपर्व हरेला मंगलवार को मनाया गया। इससे पूर्व घर-घर में हरेला पूजन किया गया और उसके बाद पौधे रोपे गए। पाबौ ब्लॉक में भी खंड विकास अधिकारी धूम सिंह व चौकी प्रभारी पाबौ नवीन परोहित द्वारा फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपे गए। प्रदेश भर में लोकपर्व हरेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही गांव गांव में भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

पाबौ में पौधे रोपने के बाद कम से कम एक साल तक उनकी देखरेख करने का भी संकल्प लिया। इस दौरान बारू दत्त शर्मा, रविंद्र भट्ट,अरुण पोखरियाल, मोनिका,मेनका आदि भी मौजूद रहे।