जनहित,संगठन और विकास पर फोकस,पाबौ में मंत्री धन सिंह रावत की बड़ी बैठकों का दौर

0
5

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ(पहाड़ खबरसार)कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए विकास कार्यों का लोकार्पण, लाभार्थियों को सहायता राशि वितरण तथा संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का कार्य किया।
पाबौ में विवेकाधीन कोष के अंतर्गत जरूरतमंद लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनहित एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कैबिनेट मंत्री ने पाबौ मंडल में भाजपा के बीएलए, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर पार्टी गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनसंपर्क को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इसके अलावा पाबौ में ग्राम प्रहरियों की बैठक लेते हुए उन्होंने क्षेत्र को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने और समाज में सुरक्षा एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर पाबौ ब्लॉक परिसर में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया, जिनमें विकासखंड आवासीय परिसर मरम्मत कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ के मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य, इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण तथा आवासीय भवनों के रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
वहीं पाबौ बूथ में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। मंत्री ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान पाबौ ब्लॉक अध्यक्ष विमल नेगी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भण्डारी,भैरव सिंह गुसाईं,गुलाब बिष्ठ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ रजनी रावत,ब्लॉक प्रमुख पाबौ लता रावत, सुधीर रावत,भरत रावत आदि मोजुत रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here