जौनसार-बावर में अनोखी शादी: एक परिवार में एक साथ पाँच बहुओं का स्वागत

0
11
  • रिपोर्ट/मुकेश बछेती

     

    चकराता(पहाड़ खबरसार)चकराता तहसील के अंतर्गत जौनसार-बावर क्षेत्र के गाँव खारसी में आज एक अनोखा और ऐतिहासिक विवाह समारोह देखने को मिला। यहाँ एक ही परिवार में एक साथ छह शादियाँ संपन्न हुईं, जिनमें पाँच दुल्हनें एक साथ अपने ससुराल पहुँचीं। यह दृश्य न केवल आकर्षण का केंद्र बना, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध परंपरा और सामाजिक एकता की मिसाल भी पेश करता है।

    गाँव खारसी में आज भी संयुक्त परिवार की परंपरा मजबूत है, जहाँ कई पीढ़ियाँ साथ रहकर हर जिम्मेदारी को मिलकर निभाती हैं। इसी परंपरा के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिससे आर्थिक बोझ कम होने के साथ-साथ परिवार और समाज में सहयोग की भावना भी मजबूत हुई।

    इस तरह के आयोजनों में खर्च कम होता है और रिश्तों में अपनापन बढ़ता है। आधुनिक समय में जहाँ शादियाँ दिखावे की ओर बढ़ रही हैं, वहीं खारसी का यह आयोजन सादगी, परंपरा और एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

    यह सामूहिक विवाह समारोह समाज को यह संदेश देता है कि असली खुशी आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों में ही छिपी होती है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here