Home Blog Page 11

पाबौ ब्लॉक में 3 माह से नहीं मिला 90 कर्मचारियों को वेतन, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ(पहाड़ खबरसार)राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत पाबौ ब्लॉक में कार्यरत 90 स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में कार्यरत कर्मचारी आशीष नेगी ने बताया कि अप्रैल माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी परिवार के पालन-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूल फीस, घर के खर्च और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना अब मुश्किल हो गया है। पाबौ ब्लॉक में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी रेखा रावत ने बताया कि NHM के अंतर्गत यहां 62 आशा कार्यकर्तियां और 28 अन्य स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत हैं। सभी को बीते तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे घर की आर्थिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

रेखा रावत ने बताया कि उन्होंने इस विषय को कई बार उच्च अधिकारियों के सामने भी उठाया, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि बिना वेतन के लगातार काम करना उनके लिए मानसिक और आर्थिक रूप से बहुत कठिन हो गया है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण सुचारु रूप से कर सकें।

इस दौरान आशीष नेगी, रेखा रावत, अरुण पोखरियाल, शरद थपलियाल, महेंद्र पोखरियाल,डॉ. संजय उनियाल,पवन बहुगुणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बदलते पर्यावरण को संजीवनी देने में जुटी कुंती दयाल फाउंडेशन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)बदलते पर्यावरण और घटती हरियाली को पुनर्जीवित करने के लिए कुंती दयाल फाउंडेशन द्वारा एक अभिनव पहल की जा रही है। फाउंडेशन सतत रूप से वृक्षारोपण और बी बॉल (बीज बॉल) वितरण के माध्यम से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के प्रयास में जुटा है।

इसी क्रम में सतपुली क्षेत्र के हरियाली सेन में वृक्षारोपण किया गया तथा बी बॉल को उन बंजर क्षेत्रों में फेंका गया जहां पेड़ों की भारी कमी देखी जा रही थी। संस्था ने इस वर्ष 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से लेकर हरेला पर्व तक 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

फाउंडेशन प्रतिदिन मोटर ग्राइंडिंग के माध्यम से 30 किलो बी बॉल बंजर जमीनों में फैला रहा है ताकि इन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से वृक्ष उग सकें और सूखते जल स्रोतों को भी नया जीवन मिल सके। बी बॉल निर्माण की जिम्मेदारी स्थानीय महिला समूहों को सौंपी गई है। करीब 50 महिलाओं ने एक माह के भीतर 50 किलो से अधिक बी बॉल तैयार की हैं, जिन्हें हरेला पर्व तक वितरित किया जाएगा।

संस्था के सदस्य डिगबोई नगरी ने बताया कि यदि जिला प्रशासन और वन विभाग का सहयोग मिलता है, तो इस पहल को और भी व्यापक रूप में लागू किया जा सकता है। इससे क्षेत्र के जल स्रोतों को संरक्षित करने के साथ ही उजाड़ हो चुके जंगलों को भी फिर से हरियाली की चादर ओढ़ाई जा सकती है।

कुंती दयाल फाउंडेशन की यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए वरदान साबित हो रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम बन रही है। यह प्रयास भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ भविष्य की नींव रख रहा है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप
रावत, दिग्मोजन नेगी
दिनेश कंडारी, नीरज शर्मा आदि भी मौजूद

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर टप्पेबाज

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा घाटों,आरती स्थलों तथा महत्वपूर्ण मठ,मंदिरों,आश्रम ओर धर्मशाला में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने ओर सतर्कता बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को निर्देशित किया गया है साथ ही उनके द्वारा ऐसे स्थानों पर घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए है जिस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे स्थानों पर नजर रखने के लिए थाने पर तीन फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है , बीते रोज ऐसे ही एक मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने शातिर टप्पेबाज को धर दबोचा है घटनाक्रम के अनुसार नवनीत निवासी द्वारिका दिल्ली ने बीते रोज थाने आकर बताया की वह दिन में ऋषिकेश क्षेत्र से लक्ष्मण झूला में घूमने आया था तो भूतनाथ मंदिर के पास उसे दो युवक मिले जिन्होंने उसको बताया की वह उसे लक्ष्मणझूला जंगल में वॉटरफॉल दिखाएगे और मुझे जंगल में ले गए जहां पर उन्होंने मुझे बातों में उलझा कर मेरा वीवो कंपनी का फोन और मेरा डीएसएलआर कैमरा ओर पर्स चोरी कर दिया है, सूचना पर त्वरित ही थाने पर अज्ञात चोर युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है घटना के पश्चात पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में दो अलग-अलग डेडीकेटेड टीमों का गठन किया गया गठित टीमो के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और साथ ही पुलिस टीम ने ऐसी घटनाओं में शामिल रहे पूर्व अपराधियों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी, जिसमें पुलिस ने दो दर्जन सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और बेहतर सर्विलांस का प्रयोग करते हुए देर रात बागखाला तिराह से बीटल आश्रम जाने वाली सड़क के पास से अभियुक्त को
चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर दिया गया है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की पकड़े गए टप्पेबाज चोर से घटना अंजाम देने के विषय में सख्ती से पूछताछ की गई तो अभियुक्त विवेक ने बताया की वह मूल रूप से हरिपुर कला थाना रायवाला का रहने वाला है अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए वह ऋषिकेश क्षेत्र में यात्रियों और पर्यटकों को अपने साथी के साथ निशाना बना कर उन्हें बातों में उलझा कर उनकी कीमती सामान को चोरी करता है तथा उन चोरी हुए सामान को ओने–पोने दाम में बेचकर अपने नशे की पूर्ति करता है अभियुक्त ने यह भी बताया है की इस घटना में एक अन्य युवक अजीत उरांव ग्राम जगन्ना पोस्ट थाना बूंगला झारखंड भी शामिल है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक अलग टीम का भी गठन कर दिया है ,बताते चले की अभियुक्त दीपक कश्यप को लक्ष्मण झूला पुलिस ने बीते चार अप्रैल को ही टप्पेबाजी की घटना में जेल भेज दिया था जहां पर कोर्ट ने कुछ दिन पूर्व ही अभियुक्त को जमानत पर रिहा किया है वही थानाध्यक्ष ने बताया की दीपक कश्यप उपरोक्त के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी के लिए जनपद अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राज्य अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित कर मदद ली जा रही है लक्ष्मण झूला पुलिस के द्वारा लगातार टप्पेबाजी की घटनाओं पर की जा रही प्रभावी कार्यवाही को स्थानीय संत और वसींदों द्वारा भी सराहा जा रहा है ,थानाध्यक्ष ने बताया है की लक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे घटनाओं में शामिल हो रहे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी,अभियुक्त को पुलिस द्वारा आज चोरी के माल के साथ पौड़ी स्थित न्यायालय में भेज दिया गया है
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक राहुल ठाकुर कां0चंद्रपाल और सुरेंद्र शामिल रहे

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने अवैध चरस के साथ ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रग्स गतिविधि में स्लंपित ड्रग्स पैडलरो के विरुद्ध चिन्हीकरण कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किए गए हैं, जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाने पर दो अलग-अलग डेडीकेटेड टीमों का गठन किया गया है जिनके द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर नजर रखी जा रही है वही गठित पुलिस टीम द्वारा बीते देर शाम चीला डेम तिराह के पास जाने वाले रास्ते में एक युवक को एक सौ अस्सी ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की गई है ,पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विकास तोमर निवासी किशनपुर बराल थाना रमाला जिला बागपत उ0प्र0 बताया है, युवक ने पूछताछ में बताया है की वह चरस को मंडावली बिजनौर क्षेत्र में जंगल में हुए भांग के पौधों से निकालकर इकट्ठा करने के पश्चात लाया है और बरामद चरस को ऋषिकेश क्षेत्र में देसी और विदेशी पर्यटकों को ऊंचे दाम में बेचने जा रहा था इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला ने बताया है कि उक्त युवक से पूछताछ करने के बाद अब पुलिस स्थानीय स्तर पर ऐसे देसी और विदेशी युवकों की भी तलाश तेज कर रही है,जो ऐसे अवैध गतिविधि में शामिल है , अवैध चरस बरामदगी के संबंध में युवक के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है , पुलिस ने चरस तस्करी में अभियुक्त के कब्जे से बरामद स्कूटी को भी सीज कर दिया है ,साथ ही पुलिस ने अभियुक्त का अपराधिक डोजियर तैयार कर युवक के ड्रग्स तस्करी से जुड़े पूर्व आपराधिक इतिहास को भी खंगालना शुरू कर दिया है। वही लक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे स्थानीय युवकों की भी तलाश तेज कर रही है,जो ड्रग्स से जुड़े अवैध गतिविधि में शामिल है ,ओर ऐसे युवाओं का अपराधिक डोजियर भी तैयार कर रही है अवैध चरस बरामदगी के संबंध में युवक के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ,पुलिस द्वारा ड्रग्स पैडलर को आज न्यायिक रिमांड हेतु पौड़ी न्यायालय में पेश किया गया है , थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है की पुलिस लक्ष्मणझूला क्षेत्र में ऐसे ड्रग्स सप्लायरो के विरुद्ध अभियान चलाकर चिन्हीकरण कर रही है और यदि ऐसा कोई मामला प्रकाश में आता है तो ऐसे ड्रग्स सप्लायरो के विरुद्ध कढ़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बताते चले की लक्ष्मणझूला पुलिस ने बीते पन्द्रह दिनों में अलग अलग मामलों में चार अभियुक्तों को अवैध गांजा और चरस तस्करी के मामले में जेल भेजा गया है पुलिस टीम में उप निरी0 अनिल चौहान,का0 चंद्रशेखर ओर केसर सिंह शामिल रहे।

पेंशन व छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए अब आधार सीडिंग अनिवार्य : समाज कल्याण अधिकारी

0

*आधार सीडिंग के लिए सभी ब्लॉकों में  29 मई से 18 जून तक शिविर आयोजित*
रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)समाज कल्याण विभाग से संचालित पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं में लाभार्थियों की आधार सीडिंग किये जाने हेतु जिले में विशेष अभियान की शुरुआत हो गयी है। इस अभियान के तहत 29 मई से 18 जून तक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा समस्त विकासखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार उन सभी पेंशनधारकों व छात्रवृत्ति योजना का लाभ हेतु छात्र–छात्राओं  की आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है, जिनके खाते अब तक आधार से लिंक नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि यदि लाभार्थियों द्वारा समय रहते आधार सीडिंग नहीं करायी जाती है, तो भविष्य में उन्हें पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिलना संभव नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिविरों के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा ऐसे पेंशन लाभार्थियों के लिए आधार सीडेड खाते खोले जाएंगे, जिनके खाते अब तक आधार से लिंक नहीं हैं।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में 629, 2023-24 में 1309 एवं 2024-25 में 407 छात्रवृत्ति लाभार्थी योजना से वंचित रह गये थे, जिसका प्रमुख कारण आधार सीडिंग की कमी रही। वहीं वर्तमान में 13,988 लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा सहायता पेंशन (केंद्र पोषित) योजना के अंतर्गत लाभ ले रहे हैं, जिनमें से 12,477 लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूर्ण हो चुकी है। शेष लाभार्थियों की सीडिंग विशेष शिविरों के माध्यम से करायी जाएगी। इसके अलावा पेंशन योजना हेतु सभी विकासखंडों में कुल 1,511 लाभार्थियों की आधार सीडिंग अभी शेष है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिले के सभी पेंशनधारकों और छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे विकासखंडों में आयोजित हो रहे इन विशेष शिविरों में उपस्थित होकर समय पर अपनी आधार सीडिंग अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जायें।

उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने बैंक की शाखा में जाकर या ऑनलाइन माध्यम से आधार सीडिंग करवा सकते हैं। साथ ही एनपीसीआई पोर्टल के माध्यम से भी आधार सीडिंग की स्थिति जान सकते हैं।

गजब//पाबौ के मड़ीधार में कपड़ा व प्लास्टिक बांधकर की जा रही पानी सप्लाई की असफल कोशिश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ(पहाड़ खबरसार)पाबौ ब्लॉक के मड़ीधार में बीते एक हफ्ते से नलों में पानी नहीं टपक पाया है जिसके कारण लोगों को गर्मी के सीजन में भारी पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों को अपने पानी की आपूर्ति करने के लिए जल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है जल आपूर्ति के लिए लोगों को लंबी-लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी विमला देवी ने बताया कि बीते एक हफ्ते से उनके नल में एक बूंद पानी तक नहीं आया है इसके साथ ही मवेशियों के लिए पानी का संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार गर्मी के सीजन में जल आपूर्ति की तमाम दावे किए जा रहे हैं। मगर यह दावे धरातल पर खोखले नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया की जिस टैंक से पानी की सप्लाई होती है वह तो क्षतिग्रस्त है ही, इसके साथ ही जिन पाइपों से विभाग द्वारा पानी की सप्लाई करने के दावे किए जा रहे हैं वह लाइन भी बहुत जगह क्षतिग्रस्त है जिसपर कपड़ा और प्लास्टिक बांधकर विभाग पानी की आपूर्ति करने के दावे भर रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से इस समस्या के निस्तारण के लिए गंभीरता से काम करने की मांग की है।

जल संस्थान के पाबौ डिवीजन के कनिष्क अभियंता प्रकाश नेगी ने से जब बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मगर इतना तय है कि ग्रीष्म काल से पहले जल संस्थान व जल निगम द्वारा जो तमाम दावे बैठक में किए जाते हैं वे दावे वर्तमान में तो धरातल पर नही दिखाई पड़ रहे है। जिस तरह से कपड़ा व प्लास्टिक लगाकर ग्रामीण क्षेत्र में पानी की सप्लाई करने की कोशिश की जा रही है अगर ऐसी कोशिश आगे भी जारी रही तो यह तय की आने वाले दिनों में और भी ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत देखने को मिलेगी।

आपात सेवाओं की सुलभता बनाये रखने के लिए निगरानी करें अधिकारी: आशीष चौहान,डीएम

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम तोली निवासी कुलदीप पंवार की हाल ही में नीलकंठ क्षेत्र में दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। दुपहिया वाहन पार्किंग के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण घायल हुए कुलदीप को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भर्ती गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गयी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद की सभी तहसीलों में 108 एम्बुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के निर्देश जारी किये।

सोमवार रात्रि जिलाधिकारी ने यमकेश्वर क्षेत्र के बीनक स्थित 108 एम्बुलेंस स्टैण्डिंग प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एम्बुलेंस चालक व ईएमटी टीम मौके पर मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से 108 सेवा के संबंध में फीडबैक भी लिया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा किये गए औचक निरीक्षण में 108 के अन्य स्टैण्डिंग प्वाइंट्स – नीलकंठ, पीपलकोटी, यमकेश्वर और गेंडखाल में भी एम्बुलेंस सेवाएं सुचारू रूप से क्रियाशील पायी गयीं।
साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में कराये गये औचक निरीक्षणों में अधिकांश स्थानों पर 108 एम्बुलेंस या तो मौके पर उपलब्ध थीं या मरीज को चिकित्सालय पहुंचाने में निकली थीं। सम्बंधित अधिकारी के अनुसार, पैठाणी क्षेत्र की एम्बुलेंस मेंटेनेंस/सर्विस हेतु वर्कशॉप में होने के कारण उक्त क्षेत्र में पाबौ एवं खिर्सू क्षेत्र की एम्बुलेंस सेवा ली जा रही है। वहीं रिखणीखाल में तैनात दो में से एक एम्बुलेंस खराब है, जिसे जल्द ठीक करने की प्रक्रिया जारी है।

बीरोंखाल, बैजरों, रिखणीखाल, श्रीनगर, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, लैंसडौन, पोखड़ा, चाकीसैंण, थलीसैंण, खिर्सू, कोटद्वार व कोट क्षेत्रों में 108 सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध पायी गयीं।

निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात किसी भी चालक को नशे की हालत में नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आपात सेवाओं की सुलभता और विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने किया नंदीशाला और सीवेज प्लांट का निरीक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झंडीचौड़ क्षेत्र में प्रस्तावित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर व नंदीशाला की निर्माणाधीन भूमि का जायजा लिया।  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि की उपयोगिता की पुनः जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी), सिम्मलचौड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में महिला नशा मुक्ति केंद्र खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र जिले का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र होगा, जो किशोरियों के पुनर्वास में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने काशीरामपुर तल्ला में 135 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बहुप्रतीक्षित मालन पुल का हुआ वर्चुअल लोकार्पण,सीएम धामी ने दी कई योजनाओं को हरी झंडी

0

*कोटद्वार-भाभर क्षेत्र से मोटाढ़ाक को जोड़ने वाले मालन पुल की प्रतीक्षा हुई समाप्त*

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद के कोटद्वार में चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग पर निर्मित मालन पुल के सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण सहित सात निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस कर रही है। इस मौके पर उन्होंने विकासखण्ड दुगड्डा के मेरठ-पौड़ी राजमार्ग के कि०मी० 138 से लालपुर-कलालघाटी-नयाबाद-पुराना कोटद्वार-हरिद्वार मोटर मार्ग का डी०बी०एम० एवं बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण कार्य सहित पांच घोषणाएं की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत अन्य 6 घोषणाओं को परीक्षण के बाद सहमति देने की बात कही।

सोमवार को कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज मोटाढ़ाक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सात निर्माण परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। उन्होंने जनता को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि मेरी प्रबल इच्छा थी कि कोटद्वार आकर मालन पुल का लोकार्पण करता, लेकिन मेरे पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम थे इसलिए मैं कोटद्वार की जनता के बीच उपस्थित नहीं हो पाया। साथ ही उन्होंने कहा कि पुल बनकर तैयार हो गया और जनता को जल्दी से जल्दी सुविधा मिले इसलिए इसमें देरी करना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण एक वर्ष की अवधि में पूरा किया गया और धनराशि भी बचायी गयी थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सहित पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने में जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि भीषण आपदा में जब पुल क्षतिग्रस्त हो गया था तो उन्होंने इसका निरीक्षण करते हुये संकल्प किया था कि जल्दी से जल्दी पुल को यातायात के लिये बना दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व सहयोग से आज हमारा राज्य प्रतिदिन नये आयाम प्राप्त कर रहा है और विकास की ऊंचाई को छू रहा है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में कोटद्वार के विकास के लिये भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया जा रहा है। कोटद्वार में जहां एक ओर नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 135 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर 691 करोड़ की लागत से कोटद्वार में चार लेन बाईपास और कोटद्वार-नजीबाबाद डबल लेन सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क को भी अब डबल लेन में अपग्रेड किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। अब सिद्धबली-कोटद्वार से दिल्ली तक नई ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है। इसके अतिरिक्त कोटद्वार में अस्पताल और बस स्टैंड टर्मिनल का भी निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिये लिये हमने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर विद्यालय के लिये भूमि हस्तांतरित कर दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ही वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि नीति आयोग भारत सरकार की एसडीजी रिपोर्ट में सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में उत्तराखंड देश में पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में हम अग्रणी राज्य बनकर उभरे हैं। हमने एक वर्ष में बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दिया है। कहा कि हमने प्रदेश में लैंड जिहाद, थूक जिहाद, लव जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। प्रदेश में जनता की भावनाओं के अनुरूप हमने एक सख़्त भूकानून लागू कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सख़्त नकल कानून लागू कर नकल माफियों की रीढ़ तोड़ने का काम किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले तीन वर्षों में 23 हजार से भी अधिक युवाओं को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के विश्वास और योग्यता के साथ खिलवाड़ न हो पाये, इसके लिये 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल के सलाखों के पीछे भेजा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचाररूपी की दीमक को जड़ से समाप्त करने के लिये हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि पिछले 03 वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है।

विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी ने कहा कि कोटद्वार में मुख्यमंत्री के सहयोग से लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने क्षतिग्रस्त मालन पुल का कार्य भी तेजी से पूरा किया गया है और जनता के लिए पुल खोल दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास लिऐ महत्वपूर्ण घोषणाएं करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर नगर निगम कोटद्वार मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

*इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण*

26 करोड़ 75 लाख 95 हजार की लागत से चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग पर मोटाढाक के निकट मालन नदी पर 325 मीटर स्पान के पूर्व निर्मित आरसीसी वाॅयडेड स्लैब सेतु का सुरक्षात्मक कार्य,
4 करोड़ 50 लाख 19 हजार की लागत से चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग के 12 किलोमीटर में स्थित 385 मीटर स्पान के सुखरौं पुल का सुरक्षात्मक कार्य,
2 करोड़ 10 लाख 40 हजार की लागत से कौड़िया मोटाढाक मोटर मार्ग पर बीईएल के निकट सुखरों नदी पर 300 मीटर स्पान डबल लेन पुल का सुरक्षात्मक कार्य,
2 करोड़ 36 लाख 87 हजार की लागत से खोह नदी में स्थित 90 मीटर स्पान ग्रास्टनगंज पुल के सुरक्षात्मक कार्य,
2 करोड़ 70 लाख 20 हजार की लागत से खोह नदी में स्थित 100 मीटर स्पान गूलर पुल के सुरक्षात्मक कार्य,
4 करोड़ 87 लाख 20 हजार की लागत से खोह नदी पर 100 मीटर स्पान आरसीसी गार्डर पुल के सुरक्षात्मक कार्य
और 18 करोड़ 25 लाख 35 हजार की लागत से निर्मित चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग के किलोमीटर 1-12 में सुदृढ़ीकरण कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

1-  विकासखण्ड दुगड्डा के मेरठ -पौड़ी राजमार्ग के कि०मी० 138 से लालपुर-कलालघाटी-नयाबाद-पुराना कोटद्वार-हरिद्वार मोटर मार्ग का डी०बी०एम० एवं बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण कार्य कराया जायेगा।
2- कोटद्वार में खड़क सिंह के घर से रजनी देवी के घर तक तथा चिल्लर खाल तिराहे से लोकमणिपुर की ओर बहादुर सिंह के घर तक सिगड्डी नगरीय पेयजल योजना में पाइपलाईन बिछाने का कार्य किया जायेगा।
3- सिंचाई खण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रातंर्गत के मालन फीडर की मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा।
4- कोटद्वार में मालन नदी पर निर्मित बायी मालन नहर के साइफन सिल्ट इजेक्टर एवं आउटलेट वेल की मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा।
5- राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एस०डी०एम०एफ०) क्षेत्रातंर्गत कोटद्वार में खोह नदी के बांये तट पर स्थित ग्राम बिशनपुर की बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जायेगा।

 

*—मालन पुल एक नजर में*

…चिल्लरखाल सिगड्डी कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग के किलोमीटर 08 पर मोटाढाक के निकट मालन पुल के निर्माण से पूर्व कॉजवे निर्मित था, जो कि वर्ष 1976 से 1980 के मध्य निर्मित किया गया था। बरसात में तेज बहाव के कारण यातायात अवरूद्ध हो जाया करता था। जिससे चिल्लरखाल, सिगड्डी, हल्दूखाता स्थानों का सम्पर्क कोटद्वार से कट जाया करता था।

…. मालन पुल का निर्माण कार्य जनवरी 2008 से प्रारम्भ हुआ व अप्रैल 2010 में पूर्ण हुआ।

… 13 जुलाई 2023 को मालन नदी में आयी भीषण बाढ़ के कारण मालन नदी पर निर्मित 325 मी० स्पान पुल का पियर धंसने के कारण स्लैब संख्या 09 नदी में गिर गई, जिस कारण पुल यातायात हेतु अवरूद्ध हो गया।
… पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया और पुल के सुरक्षात्मक कार्य करवाने के निर्देश दिये।

…. 24 फरवरी 2024 को सुरक्षात्मक कार्य हेतु 26 करोड़ 75 लाख 95 हजार धनराशि की स्वीकृति प्राप्त हुई।

…. 12 अप्रैल 2024 को पुल का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ और 15 मई 2025 को पूर्ण कर लिया गया।

… इस कार्य में पुल की नींव परिवर्तन कर सुपरस्ट्रक्चर को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। पुल के 12 पियर्स / फाउंडेशन को हटाकर कर पूर्वनिर्मित फाउंडेशन के स्थान पर वेल फाउंडेशन द्वारा नव निर्माण किया गया है। सेतु की 12 स्लैब ठीक अवस्था में थी। इसलिए 800 टन की स्लैब को जैक एंड क्राइब असेंबली का प्रयोग कर लिफ्ट कर अपने स्थान से हटाकर वेल फाउंडेशन तथा पियर का निर्माण किया गया। योजना में 12 पियर का निर्माण कर 12 स्लैब को लिफ्ट तथा पुश कर अपने यथास्थान पर स्थापित किया गया। साथ ही स्लैब सं० 9 जो कि बाढ़ के कारण ध्वस्त हो गयी थी उसका नव निर्माण किया गया।

.. राज्य में इस प्रकार से प्रथम बार इस तकनीकी का प्रयोग करते हुए पूर्व निर्मित स्लैब का प्रयोग कर पुल का नव निर्माण किया गया, जिससे प्रति स्लैब 1.14 करोड़ अर्थात कुल 12 स्लैब के पुर्ननिर्माण हेतु सम्भावित 13 करोड़ की धनराशि की बचत की गयी।

…मालन पुल के एक ओर चिल्लरखाल सिगड्डी से जुड़ा सिडकुल व जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र है व दूसरी ओर कोटद्वार मुख्य बाजार है।

… पुल से कोटद्वार भाबर की लाखों जनता लाभान्वित होगी व प्रति दिन औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों, शिक्षणरत छात्रों, कण्वाश्रम आदि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को लाभ होगा।

राहु मंदिर का बदलेगा स्वरूप,विकास कार्य और पार्किंग निर्माण की संभावनाएं तलाशने पहुंचे जिलाधिकारी

0

*राहु मंदिर विकास कार्यों के लिये मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश*

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने रविवार शाम विकास खण्ड थलीसैंण के पैठाणी स्थित विश्व प्रसिद्ध राहु मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर तक पहुंच मार्ग और पैठाणी बाजार में पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बातचीत कर राहु मंदिर विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने बताया कि यदि प्रस्तावित मार्ग और पार्किंग का निर्माण हो जाता है, तो श्रद्धालु आसानी से पार्किंग स्थल से सीधे मंदिर तक पैदल पहुंच सकेंगे। इससे न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार को भी बल मिलेगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने हेतु विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पैठाणी में हेलीपैड निर्माण के लिये उपयुक्त स्थल चिन्हित करने को कहा। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण हेतु सारा (स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी) अभियान के तहत मंदिर के आसपास के जलस्रोतों और संगम पर स्थित दोनों नदियों की सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान पैठाणी व्यापार सभा अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र रौथाण व अन्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!