Home Blog Page 13

31 मार्च 2025 तक सभी सरकारी कार्यालयों में स्थापित हो स्मार्ट मीटर-डीएम

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) केन्द्र पोषित आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यू०पी०सी०एल०) के अधीन चयनित AMISPS योजना के अन्तर्गत सरकार प्रतिष्ठानों /कार्यालयों/भवनों पर प्राथमिकता पर स्मार्ट मीटर लगाये जाने हैं। इस संबंध में उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ०आशीष चौहान ने सभी कार्यालयाध्यक्षो को निर्देश जारी किए है कि स्मार्ट मीटर की स्थापना प्रत्येक दशा में माह मार्च, 2025 तक पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में विभिन्न समीक्षा बैठकों में सरकारी प्रतिष्ठानों / कार्यालयों/भवनों में स्मार्ट मीटर लगाने हेतु विशेष टीमों का गठन एवं इनकी प्रगति के निरन्तर अनुश्रवण के निर्देश देने के उपरान्त भी सरकारी कार्यालयों/भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य की प्रगति अत्यन्त कम है। उनहाने कहा कि 31 मार्च 2025 तक सभी सरकारी कार्यालयों/भवनों पर स्मार्ट मीटर स्थापित न हो पाने की स्थिति में भारत सरकार द्वारा आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत दिया जाने वाला अनुदान (Gross Budgetary Support) रोका जा सकता है। उनके द्वारा सभी सरकारी प्रतिष्ठानों /कार्यालयों/भवनों पर स्मार्ट मीटरों की स्थापना के कार्य को समयबद्ध सुनिश्चित करवाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागों के प्रतिष्ठानों /कार्यालयों/भवनों पर स्मार्ट मीटर लगाये जाने हेतु उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लि० (यू०पी०सी०एल०) को पूर्ण सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।

श्रीनगर के रामलीला मैदान में हुआ ऐतिहासिक विद्यार्थी एकत्रीकरण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

 

श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रीनगर द्वारा श्रीनगर के रामलीला मैदान में एक ऐतिहासिक विद्यार्थी एकत्रीकरण गत रविवार को हुआ जिसमें मेडिकल कॉलेज, हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई, एन आई टी आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया । विद्यार्थियों को अपने अपने कार्य क्षेत्र में समाज को दिशा और दशा सुनिश्चित करने हेतु क्या-क्या कार्य करने हैं एवं यह जीवन उनका राष्ट्र के लिए समर्पित रहे और वे किसी अन्य आकर्षण जो उन्हें समाज की कुरीतियों से जोड़ता है इससे दूर कैसे रहें शाखा ,व्यायाम ,सूर्य नमस्कार और अपनी बौद्धिक क्षमता के आधार पर समाज में अपने को प्रतिष्ठित व्यक्तित्व किस प्रकार बनाया जाए इसके लिए प्रांत के बौद्धिक प्रमुख जसपाल खत्री जी द्वारा उद्बोधन दिया गया । यह श्रीनगर की भूमि किस प्रकार गढ़ नरेश योद्धा और महाराजाओं से सुसज्जित रही यह श्रीनगर विभिन्न कला एवं संस्कृति का केंद्र रहा जिसमें प्रसिद्ध चित्रकार मौलाराम, गर्भभंजक माधोसिंह भंडारी, श्रीयंत्र टापू जिससे मातृशक्ति का इस क्षेत्र में कैसा उद्भव रहा होगा इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई । इस एकत्रीकरण में संघ के विभिन्न पदाधिकारी विभाग प्रचारक श्री राहुल , जिला प्रचारक श्री नरेश ,विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख भीमराज , जिला संघचालक देवानंद बहुगुणा, नगर प्रचारक मोहित , जिला कार्यवाह संजय ममगाईं , सह जिला कार्यवाह बद्रीश सागर ,शुभम प्रभाकर अन्य व्यवस्थाओं में प्रियांशु कपकोटी, गौरव कुकरेती , मयंक थपलियाल, प्रदीप यादव का सहयोग रहा ।

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 14 वर्ष के ऋषभ को मिला गोल्डन बूट, परिजन गदगद

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)बीते दिनों पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में संपन्न हुए राज्य स्तरीय स्वर्गीय प्रताप सिंह व शहीद विपिन गुसाईं फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्डन बूट से ऋषभ नेगी को सम्मानित किया गया, जो अपने आप में उनके व उनके परिवार के लिए खुशी का क्षण है। 14 वर्षीय ऋषभ ने फुटबॉल में अपने खेल के समर्पण को दिखाते हुए इस मुकाम को हासिल किया। ऋषभ पाबौ में आयोजित हुए फुटबाल प्रतियोगिता में दिग्विजय क्लब कठुली के साथ मैदान में खेलने के लिए उतरे थे, हालांकि उनकी टीम का सफर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई, मगर ऋषभ के खेल को देखते हुए उन्हें गोल्डन बूट से नवाजा गया। सामाजिक कार्यकर्ता भरत रावत ने बताया की ऋषभ ने अपने इस मंच का बेहतरीन प्रयोग करते हुए अपनी प्रतिभा से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऋषभ में फ़ुटबॉल के प्रति समर्पण दिखाई पड़ता है और यह समर्पण निश्चित तौर से उन्हें आगे की ओर ले जाएगा। भरत ने कहा की गोल्डन बूट से नवाजा जाना ऋषभ के लिए प्रेरणा का काम करेगा और निश्चित तौर से वे भविष्य में भी क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते हुए जरूर दिखाई पड़ेंगे। ऋषभ के परिजन भी उनकी इस उपलब्धि से गदगद है उनके पिता राजपाल नेगी ने बताया कि ऋषभ 6 साल से ही फुटबॉल की प्रति अपनी रुचि रखने लगे थे जैसे-जैसे ऋषभ की उम्र बढ़ती गई उनकी रुचि और गहरी होती गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह का मंच उन्हें पाबौ में मिला है उन्हें उम्मीद है कि आगे भी भविष्य में वे ऐसे मंचों का सदुपयोग करते हुए आगे चलकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

पाबौ में शतप्रतिशत महिलाओं की हुई एनीमिया जांच

0
  • रिपोर्ट/मुकेश बछेती


  • पाबौ// पाबौ में पल्स एनीमिया महाअभियान शुरू हो गया है। यह अभियान आगामी 10 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पंजीकृत 78 गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच एवं निःशुल्क उपचार मुहैया करवाया गया।
  • ब्लॉक मैनेजर पाबौ अरुण पोखरियाल ने बताया कि पाबौ ब्लॉक में रजिस्टर पंजीकृत सभी 78 गर्भवती सभी महिलाओं की एनीमिया जांच व निशुल्क उपचार करवाया जा चुका है उन्होंने कहा कि यह अभियान 10 फरवरी तक लगातार जारी रहेगा, इस बीच कोई नई गर्भवती महिला पंजीकृत होती है तो उन्हें भी इस दायरे में लेकर निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाबौ ब्लॉक में सत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच व निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है उन्होंने कहा कि इससे जच्चा व बच्चा दोनों के शरीर में खून की कमी से होने वाली बीमारियों का समय पर निदान होगा।
  • उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया मां व बच्चे के स्वास्थ्य
    पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे शिशु का कम वजन होना, समय से पहले प्रसव के साथ ही विभिन्न जटिलताएं भी हो सकती है। इसके निदान के लिए इस अभियान को चलाया जा रहा है।

 

दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में पाबौ पुलिस ने लगाए कॉन्वेक्स मिरर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

 

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के दिशा निर्देशों के बाद जनपद पुलिस द्वारा लगातार ऐसे खतरनाक मोड़ो व अंधे मोड़ों का चयन किया जा रहा है जहां पर दुर्घटनाओं की अधिक संभावना बनी रहती है या फिर जहां पर पिछले कुछ समय में सबसे अधिक दुर्घटना सामने आई है। इसी को देखते हुए पाबौ पुलिस के सौजन्य से ऐसे अंधे मोड़ों को चिन्हित कर ऐसे मोड़ों पर कॉन्वेक्स मिरर लगाई जा रहे हैं जहां पर दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बनी रहती है बुधवार को चौकी प्रभारी पाबौ नवीन पुरोहित के नेतृत्व में चिन्हित ऐसे चार स्थानों में कॉन्वेक्स मिरर लगाए गए। चौकी प्रभारी पाबौ नवीन पुरोहित ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिली दिशा निर्देशों के बाद खतरनाक मोड़ों को चिन्हित किया गया है जिसके बाद पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार जगहों पर कॉन्वेक्स मिरर पाबौ पुलिस के सोजन्य से लगाए गए हैं उन्होंने कहा कि आगे भविष्य में भी खतरनाक मोड़ को चिन्हित किया जाएगा जहां पर कॉन्वेक्स मिरर लगाए जाएंगे, जिससे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा इस दौरान बारूदत्त शर्मा व अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे।

CMO पौड़ी प्रवीण कुमार ने किया राष्ट्रीय खेल स्थल फूलचट्टी व शिवपुरी का स्थलीय निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) प्रवीण कुमार ने आज पौड़ी गढ़वाल के राष्ट्रीय खेल स्थल फूलचट्टी और शिवपुरी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और मजबूत रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

सीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन खेल स्थलों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में खिलाड़ियों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। साथ ही, जनपद पौड़ी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि यहां के हिस्से में भी राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन से जिले को विशेष पहचान मिलेगी और विकास को भी गति मिलेगी।

ब्रेकिंग//पौड़ी में गुरु शिष्या के रिश्ते हुए कलंकित,शिक्षकों पर लगा नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) उत्तराखंड में गुरु शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. यह मामला पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज का है. जहां स्कूल में तैनात दो शिक्षकों के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, छात्रा के साथ छेड़छाड़ का प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है. साथ ही मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

दो शिक्षकों पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप: दरअसल, 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता ने धुमाकोट थाने में एक तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ स्कूल के दो शिक्षकों ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का प्रयास किया. साथ ही यह बात किसी को बताने पर फेल करने की धमकी भी दी. पीड़िता का आरोप है कि 28 दिसंबर 2024 को एक शिक्षक ने छेड़खानी का प्रयास किया. इसके बाद 31 दिसंबर 2024 को दूसरे शिक्षक ने भी अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का प्रयास किया.

 

वहीं, इस घटना के बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी. साथ ही स्कूल जाने से भी मना करने लगी. ऐसे में 22 जनवरी 2024 को जब छात्रा स्कूल जाने से मना करने लगी तो परिजनों ने जोर डालकर इसका कारण पूछा. तब छात्रा ने आपबीती बताई और शिक्षकों के काले करतूतों को भी उजागर किया. जिस सुन छात्रा के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद परिजन सीधे धुमाकोट थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

फिलहाल, पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक अभिभावक अध्यापक संघ के माध्यम से स्कूल में नियुक्त किए गए थे. शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में जांच शुरू करने और दोषी पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि धुमाकोट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामला काफी गंभीर है, ऐसे में मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. दोनों शिक्षकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस पंजीकृत किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ताकि, आरोपों की पूरी तरह से पुष्टि हो सके और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जा सकें.

ब्रेकिंग//पौड़ी में निकाय चुनाव की ड्यूटी पर आए वाहन चालक की हुई मौत, परिवार में छाया मातम

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)निकाय चुनाव में ड्यूटी पर आया वाहन चालक की सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिलने के बाद उसकी जिला अस्पताल पौड़ी में मौत हो गई. डॉक्टरों ने चालक की मृत्यु का कारण हृदयगति रुकना बताया है. घटना पौड़ी के सर्किट हाउस के पास की है.

गौर हो कि निकाय चुनाव में ड्यूटी पर आया वाहन चालक नंदलाल सर्किट हाउस के पास अपना वाहन खड़ा कर रहा था. स्थानीय लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद चालक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. डॉक्टरों ने चालक की मृत्यु का कारण हृदयगति रुकना बताया है.

एसएसआई वेद प्रकाश ने जानकारी दी कि पौड़ी के केवर्स गांव के निवासी 32 वर्षीय नंदू उर्फ नंद लाल, जो पेशे से वाहन चालक था, उसकी ड्यूटी निकाय चुनाव के दौरान एक लाइजनिंग अफसर के साथ लगी हुई थी. लेकिन गाड़ी खड़ी करने के बाद वो अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उसको हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पाबौ के धारकोट में आयोजित हुआ सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

 

पाबौ//पाबौ विकासखंड के धारकोट में आयोजित “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी प्रवीण कुमार पौड़ी ने की। इस कार्यक्रम के दौरान, जनसामान्य ने अपनी समस्याएं साझा की, जिन्हें संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा समाधान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवरों के आतंक के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान ग्रामीण महिला कविता देवी ने कहा कि उनके द्वारा लगातार अपने गांव के खेतों को चलता किया जा रहा है। मगर जंगली जानवर को आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि जंगली जानवर गांव में कुछ होने नहीं देते, इसके साथ ही ग्रामीणों ने गांव के मार्ग को दुरुस्त करने की मांग भी कार्यक्रम के दौरान राखी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी प्रवीण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ग्रामीणों को द्वारा इस दौरान नहीं रखी, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाएं क्षेत्र में बेहतर है इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी गांव से कुछ दूरी पर है जिसका लाभ ग्रामीण उठाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण द्वारा जंगली जानवरों के आतंक व सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग इस दौरान उनके समक्ष रखी गई है उन्होंने बताया कि उनके द्वारा संबंधित विभाग को इस संबंध में अवगत कराते भी जल्द कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया जाएगा।

इस दौरान डॉ पंकज रविंद्र डोगरा आदि अन्य विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!