Home Blog Page 44

ब्रेकिंग//पौड़ी जनपद में लंपी बीमारी का कहर,अब तक जनपद में लंपी से 40 पशुओं की हुई मौत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले पौड़ी जनपद में लंपी से 40 पशुओं की मौत हो चुकी है। अप्रैल से अब तक ये घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि पशुपालन विभाग का दावा है कि विभाग के चिकित्सकों की टीम पशुओं के टीकाकरण की कवायद में जुटी है। इसके अलावा पशुपालकों को जागरूक करने व ऐसे समय में बरती जाने वाली सावधानी को लेकर भी शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
जनपद में अप्रैल से पशुओं में लंबी बीमारी फैलने के मामले सामने आने लगे थे। तब से लेकर अब तक जनपद के पौड़ी, खिर्स्, कल्जीखाल, पोखड़ा, दुगडडा,पाबौ आदि विकासखंडों के दर्जनों गांवों में पशुओं के लंपी बीमारी से ग्रसित अब तक 40 पशुओं की मौत हो चुकी है। लंपी बीमारी एक वायरस है जो पशुओं में संक्रमित होकर फैलती है। पशु पालन विभाग पौड़ी के मुताबिक मौजूदा समय में जनपद में पौड़ी, खिर्स्, दुगड्डा,पाबौ क्षेत्रों में काफी संख्या में पशु लंपी से संक्रमित है। क्षेत्र में पशुपालन विभाग का पशु चिकित्सक तैनात न होने से पशुपालक काफी परेशान हैं। एक फार्मासिस्ट के भरोसे सब चल रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. डीएस बिष्ट ने बताया कि पशुपालन व डेयरी विभाग तक लंपी बीमारी से 40 पशुओं की के संयुक्त निरीक्षण, सर्वे में अभी मृत्यु हुई है। जनपद में लंपी बीमारी काफी नियंत्रित कर ली गई है। चिकित्सकों की टीम गांवों में पशुओं के टीकाकरण के अलावा आमजन को जागरूक व सावधानी बरतने के लिए शिविर भी आयोजित कर रही है।

★अच्छी खबर★सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया यूविन टीकाकरण ऐप का शुभारंभ

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)मिशन इंद्रधनुष के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में आज यू वीन टीकाकरण एप्प का शुभारंभ स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिनके द्वारा देश में यह अभिनव प्रयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि शून्य से लेकर 5 वर्ष तक के जो बच्चे पोलियो या अन्य टीकाकरण से छूट जाया करते थे या किसी कारण वश अभिभावक अपने बच्चे का टीकाकरण करवाने से वंचित रह जाते थे। ऐसे बच्चों के लिए आज से 12 अगस्त तक मिशन इंद्रधनुष के तहत पूरे प्रदेश में यू विन टीकाकरण एप्प को लांच किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस एप्प के लॉन्ज हो जाने के बाद कोई भी बच्चा किसी भी टीकाकरण से नहीं छूट पाएगा। उन्होंने कहा कि एप्प के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण करवाने से पहले मैसेज के माध्यम से सूचना मिल जाएगी कि बच्चे का टीकाकरण करवाने का समय आने वाला है डॉ रावत ने बताया कि इस एप्प के लांच हो जाने से प्रदेश के हजारों बच्चों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पाबौ नरेन्द्र भंडारी, डॉ पंकज सिंह, डॉ पंकज जुयाल,शरद थपलियाल,आशीष रावत,महेंद्र पोखरियाल,मेनका,अनिता कंडारी, अनिता टम्टा,बिनावती सिंह,मोनिका,रोजनील आदि मौजूद रहे।

बिग ब्रेकिंग//टिहरी दर्दनाक हादसा,सकलाना पट्टी में मलबा आने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त,2 बच्चो की हुई मौत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

टिहरी(पहाड़ ख़बरसार)टिहरी के मरोड़ा पुल, सकलाना पट्टी में मलवा आने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें एक बालक व बालिका दबे हुए है। सकलाना पट्टी के ऊपर बादल फटने की आशंका पर SDRF टीम को सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पहुँचने हेतु सूचित किया गया।

उक्त घटना में तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई जिसमें उनके दो बच्चे दब गए। राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो द्वारा बच्चों को मलबे से निकालाकर दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुँचाया गया, जिन्हें डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों का विवरण:-

1- कुमारी स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष
2- रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष मृतक

प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने क्षेत्र चमोलीसैण में फलदार पौध रोपण कर दिया पर्यावरण का सन्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चमोलीसैंण में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने आम के फलदार पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। आज चमोलीसैंण पहुंचने पर प्रधान, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों द्वारा ढोल दमाऊ और फूल-मालाओं से प्रमुख राणा का स्वागत किया। पचंायतघर के समीप प्रमुख राणा ने आम के पौध का रोपण किया साथ ही ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों द्वारा भी फलदार पौधरोपण किये गये। कार्यक्रम में प्रमुख राणा ने कहा कि हम पौधरोपण तो कर रहेे हैं किन्तु उनकी देखभाल नही कर रहे हैं। हमारा यह कार्यक्रम तभी सफल होगा जब हम इन पेडो के देखभाल का जिम्मा भी लें। इस समय विकासखण्ड द्वारा 58000 फलदार पौध का वितरण किया गया है लेकिन इस पौधों की देखरेख हमें स्वयं की करनी है तथा गत वर्ष रोपित पौध का भी रिकार्ड रखे कि कितने सही स्थिति में हैं। फलदार पौध से हमारी आमदनी में वृद्वि होगी हमें अपने घर में ही रोजगार मिलेगा। पेड लगाने से हमारा पर्यावरण शुद्व रहेगा। जिससे अनेकों बिमारियों से बचा जा सकेगा। ग्राम पचंायत में 250 आम के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रधान मीना देवी, खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूडी, सहा0 विकास अधिकारी पचंायत, जे0ई0मनरेगा विजयपाल रावत, चन्द्रमोहन नेगी, ग्राम विकास अधिकारी अनिल केष्टवाल, रोजगार सहायक पान सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह, प्रधान सीला मोहन काला, प्रधान ओडलबडा कुसुम देवी, गजेन्द्र रावत, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पौड़ी- श्रीनगर राज्य मार्ग पर सड़क किनारे बारिश में भीगता हुआ दिखाई दिया गुलजार,राह चलते राहगीर में कैमरे में कैद किया गुलजार का वीडियो

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी -श्रीनगर राजमार्ग पर एक गुलदार दिखाई दिया। गुलदार इस मोटर मार्ग पर सड़क के किनारे ही झाड़ियों में दिखाई दिया। जिसे वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद किया। गुलदार डोभश्रीकोट कस्बे से महज 100 मीटर की दूरी पर ही खड़ा था। राहगीर के कार रोकने के बाद भी गुलदार सहमा नहीं, बल्कि वह भी मोबाइल पर शूट कर रहे राहगीर की ओर काफी देर तक देखता ही रहा। गुलदार के दिन दहाड़े दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि, गुलदार की धमक से क्षेत्र में फिलहाल कोई नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के चंदोला रांई व पालिका के वार्ड 11 गडोली में गुलदार ने दो मासूम बच्चियों पर झपटा मार उन्हें घायल कर दिया था। इस घटना से लोगों में आक्रोश को बढ़ता देख वन विभाग ने इन जगहों पर पिंजरे लगाए. साथ ही रात्रि गश्त बढ़ा दी थी। जिसके बाद वन विभाग की मेहनत रंग लाई। बीते सप्ताह चंलोदारांई में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली। अब एक बार फिर से क्षेत्र में गुलदार दिखाई दिया है।

सामाजिक कार्यकर्ता राजा कोहली ने अशासकीय विद्यालयों में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही भर्तियों के खिलाफ खोला मोर्चा

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)सामाजिक कार्यकर्ता राजा कोली अशासकीय विद्यालयों में चल रही विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के बीच जिला मुख्यालय पौड़ी में धरने में बैठ गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजा कोली ने बताया की अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति के नाम पर बड़ा खेल शिक्षा विभाग द्वारा खेला जा रहा है उन्होंने बताया कि जनपद के अंतर्गत बहुत से अशासकीय विद्यालय में नियमों को ताक पर आकर नियुक्तियां की गई है जिनके खिलाफ वे लगातार पत्राचार कर शिक्षा विभाग को अवगत करते रहे मगर जब शिक्षा विभाग की नींद नहीं जागी, तो अब वे जिला मुख्यालय पौड़ी में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की मिलीभगत से अशासकीय विद्यालय में आरक्षित पदों पर भी सामान्य जाति के प्रत्याशियों को नियुक्ति दी गई है इसके साथ ही एक प्रत्याशी जो कि जन्म से सामान्य जाति में रही, मगर उनके द्वारा जाली दस्तावेज बनाकर अपना ओबीसी सर्टिफिकेट बनाया गया और उनको भी ओबीसी सीट पर नियुक्ति शिक्षा विभाग द्वारा दी गई है। जो नियमों के विरुद्ध है उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर उनके द्वारा जिला मुख्यालय पौड़ी में अशासकीय विद्यालय में चल रहे भर्तियों के खेल को उजागर करने के लिए धरना दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनका धरना 7 अगस्त तक लगातार जाएगा और उसके बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे अन्य तरीके से अपनी मांग को मनवाने के लिए काम करेंगे।

ब्रेकिंग//पौड़ी में आवारा कुत्तों का राज,पिछले 1 माह में 80 तो 24 घंटे में 9 लोगों को आवारा कुत्तों ने बनाया अपना शिकार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी शहर में आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं यह हम नहीं बल्कि पौड़ी शहर में कुत्तों द्वारा किए गए हमले बता रहे है जिला अस्पताल के एमएस विजय अड्डा वाला ने बताया कि एक माह के अंदर लगभग जिला अस्पताल में 80 ऐसे लोग इलाज कराने पहुंचे जिन्हें आवारा कुत्तों द्वारा काटा गया था वहीं उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर ही 9 लोग जिला अस्पताल में कुत्तों के काटने पर अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचे। जिनमें से एक 5 वर्षीय बालिका भी रही जिसको आवारा कुत्तों के झुंड ने अपना शिकार बनाता। जिसे आनन-फानन में श्रीनगर बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया की आए दिन कुत्तों के हमला करने की केश पौड़ी अस्पताल में बढ़ रहे हैं। जिससे निजात नगर पालिका प्रशासन आमजन को नहीं दिलवा पा रहा है। इस पूरे मामले में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने नगर पालिका और एसडीएम को सख्त निर्देश दे दिए हैं जिसके बाद अब नगर पालिका ऐसे कुत्तों का चयन कर रही है जो लोगों में हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि इस पर कोई दोहराया नहीं है कि इस महा कुत्तों के हमलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसके लिए नगरपालिका जल्द कार्य करती हुई दिखाई देगी।

ब्रेकिंग/पौड़ी में युवक ने खुद पर गोली चला कर किया खुद को ही घायल,युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने युवक को किया हायर सेंटर एम्स रेफर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिला मुख्यालय पौड़ी में शहर के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने खुद को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को उसके परिजन जिला अस्पताल पौड़ी इलाज के लिए लाए। मगर युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पौड़ी मुख्यालय के सेंट थॉमस में दसवीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय अर्पित ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। जिसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल लाए। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान द्वारा युवक को हायर सेंटर भेजने के लिए चॉपर की व्यवस्था की। मगर देहरादून में मौसम खराब होने के कारण चौपर नहीं उड़ पाया। जिसके बाद युवक को एंबुलेंस के माध्यम से ही हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है।

ब्रेकिंग/पौड़ी शहर के नए बस अड्डे में आवारा कुत्तों का आतंक,5 वर्षीय बालिका को कुत्तों के झुंड ने किया बुरी तरह से घायल

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी शहर के नए बस अड्डे के समीप 20 से 25 आवारा कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है,इस क्षेत्र में आवारा कुत्ते किसी न किसी पर हमला करते हुए लगातार दिखाई दे रहे हैं,कुछ दिन पहले ही इन आवारा कुत्तों के झुंड ने दो बकरियों को अपना निवाला बनाया था जिसके बाद नगर पालिका में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी,लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्यवाही होती नहीं हुई । जिसके चलते आज सुबह स्कूल जा रही 5 वर्षीय बालिका पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, आसपास के लोगों के शोर मचाने के बाद आवारा कुत्ते वहां से भाग गए लेकिन इस दौरान आवारा कुत्तों ने बालिका को बुरी तरह से घायल कर दिया वहीं स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल पौड़ी ले गए। जहां बच्ची का इलाज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह से हाथ, पाव और सिर में कटा है। बच्ची की गंभीर हालात को देखते हुए बच्ची को एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर किया जा रहा है वही अब स्थानीय लोगों का नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के सरकारी कर्मी 10 अगस्त को रामलीला मैदान में भरेंगे हुंकार

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पुरानी जीपीएफ पेंशन बहाली हेतु आगामी 10 अगस्त, 2023 को रामलीला मैदान दिल्ली में एक महारैली होनी है। महारैली में देश के लगभग 36 महासंघ से जुड़े कार्मिक सम्मिलित होंगे। जनपद चमोली की तमाम तरह के आन्दोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दिल्ली में होने वाली पेंशन बहाली महारैली में जनपद चमोली के शिक्षक तथा कर्मचारियों की भागीदारी बड़ी संख्या में हो इसके लिए आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद कार्यकारिणी चमोली के तत्वावधान में मुख्यालय गोपेश्वर में एक बैठक की गई। जिसमें महारैली को सफल बनाने के लिए चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महारैली को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर तैयारी कर ब्लाक कार्यकारिणीयों के नेतृत्व में कर्मचारी महारैली में भाग लेंगे। कार्यक्रम का सघन प्रचार प्रसार कर कर्मचारियों को बड़ी संख्या में तैयार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पी एस फरस्वान तथा संचालन जिला महासचिव श्री सतीश कुमार द्वारा किया गया। बैठक में जिला संरक्षक डॉक्टर बृजमोहन सिंह रावत, प्रोफेसर दर्शन सिंह नेगी, महिला विंग की जिला संरक्षक श्रीमती सीमा पुंडीर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री आर बी सती, जिला कोषाध्यक्ष जे एस फरस्वान, जिला सचिव दिनेश सिंह नेगी, संगठन सचिव श्री धनी आगरी, जिला मंत्री श्री बलवीर सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दशोली श्री अजीत सिंह नेगी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!