Home Blog Page 54

ब्रेकिंग/CM की सुरक्षा में तैनात प्रमोद रावत के आत्महत्या किए जाने के मामले में उनके परिजनों ने उठाए सवाल,रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच की उठाई मांग

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात पौड़ी निवासी जवान प्रमोद रावत की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रमोद रावत मूल रुप से कल्जीखाल ब्लाक के अगरोड़ा गांव का रहने वाले थे। ग्रामीण हेमंत बिष्ठ ने बताया कि प्रमोद के घर में उसकी माता और पिता ही रहते हैं। पिता मातबर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। साथ ही उनकी अगरोड़ा बाजार में कपड़े की दुकान है। प्रमोद 4 बहनो समेत 5 बहन-भाई हैं। ग्रामीण हेमंत बिष्ट ने बताया कि वह कुछ महीने पहले ही गांव आया था। जिसके बाद वह बच्चों को पढ़ाने के लिए देहरादून ले गया। प्रमोद के घर पर इसी माह की 25 जून से श्री मदभागवत कथा आयोजित की जानी थी। घटना की सूचना मिलने पर प्रमोद के पिता मातबर सिंह, ग्राम प्रधान सहित कुछ अन्य ग्रामीण देहरादून को रवाना हो गए थे। उन्होंने बताया कि प्रमोद 4 बहनों में इकलौता भाई था। ग्रामीणों का कहना है कि प्रमोद खुशमिजाज युवक था जो गांव में आकर सभी से घुल मिलकर रहता था। वहीं ग्रामीण हेमंत बिष्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा क्यों जल्दबाजी में इस पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री प्रमोद रावत की मृत्यु की जांच रिटायर जज की अध्यक्षता में कराएं। जिससे इस घटना का खुलासा हो सकेगा। उन्हें साफ किया गया है कि अगर इस घटना की निष्पक्ष जांच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नहीं करवाई जाती है तो वह आगामी दिनों में वे क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

डीएम पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने ली जल जीवन मिशन की महत्वपूर्ण बैठक,जून माह में 10-10 % पेयजल कलेक्शन लगाने का दिया लक्ष्य

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को जून माह में 10-10 प्रतिशत पेयजल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने निर्देशित किया कि जो लक्ष्य संबंधित अधिकारियों को दिये हैं वह दिये गये लक्ष्यों को इसी माह में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन लगने हैं वहां भी समय पर कनेक्शन लगाना सुनिश्चित करें।
इस वर्ष दिये गये लक्ष्यों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 5 करोड़ से अधिक वाले कार्य कुल 22 हैं, जिनमें से 21 कार्य प्रगति पर हैं। वहीं 2 से 5 करोड़ वाली योजनाओं में कुल 36 कार्य हैं, जिनमें से 33 कार्य प्रगति पर हैं। अन्य शेष कार्यों पर टेंडर प्रक्रिया की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने 2023-24 में एफएसटीसी कार्यों का 25605 कनेक्शनों का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें 548 कनेक्शन लग चुके हैं व अन्य पेयजल कनेक्शनों का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों का कार्य गुणवत्ता के साथ तयसमय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एस0के0 रॉय, जल निगम पौड़ी बीरेंद्र भट्ट, श्रीनगर दिशा, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकरी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग/दुगड्डा पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 6 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में किया चालन

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

कोटद्वार/दुगड्डा(पहाड़ ख़बरसार)पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेश अनुसार समस्त उत्तराखंड राज्य में चलाए जा रहे “मिशन मर्यादा” अभियान के तहत व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में चौकी प्रभारी दुगड्डा सूरत शर्मा के नेतृत्व में चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली नदी किनारे स्थित घाटों तथा चेकिंग पॉइंट बैरियर पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त व चेकिंग की जा रही है।

इसी के मध्यनजर चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली नदी से पुलिस टीम ने 6 लोगो को शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में पकड़ा है । इन दोनों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालन की कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी दुपट्टा सूरत शर्मा ने बताया कि एसएसपी से मिले दिशा निर्देशों के बाद लगातार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाटों व अन्य जगह में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी के मद्देनजर 6 व्यक्तियो को शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकेगी।

तंबाकू निषेध दिवस पर”हमें भोजन की आवश्यकता है तम्बाकू की नहीं‘‘ पर आधारित गोष्ठी का किया गया पौड़ी में आयोजन

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)तम्बाकू निषेध दिवस पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पौड़ी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम ‘‘हमें भोजन की आवश्यकता, तम्बाकू की नहीं‘‘ के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

कार्यकम की अध्यक्षता कर रहे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली द्वारा कहा गया कि व्यक्ति को ऐसा कोई काम नही करना चाहिए जिससे उसके आस पास रह रहे लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी हो धुम्रपान उपयोग भी इसमें एक है, धुम्रपान से व्यक्ति स्वंय तो रोग का शिकार होता है उसके साथ ही उसके आस पास के लोग भी इससे प्रभावित होते हैं। उन्होने कहा कि तम्बाकू उत्पादों से दूर रहने और और इसे छोडने की पहल प्रत्येक व्यक्ति को स्वंय से करनी चाहिए उनके द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस सम्बन्ध में समय समय पर विभिन्न स्थानो में जागरुकता कार्यक्रम संचालित किये जाते रहते हैं। उनके द्वारा विभाग को तम्बाकू नियंत्रण से सम्बन्धित कार्यक्रमों के संचालन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

ब्रह्मकुमारी संस्थान पौड़ी से बहन बीना ने कहा कि नशा और तम्बाकू निषेध पर चलाये जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान विद्यालयों में भ्रमण से यह बात सामने आ रही है कि आज देश में युवा वर्ग सबसे अधिक तम्बाकू सेवन और नशे की ओर बढ़ रहा है इसलिए आवश्यक है कि युवा पीढ़ी योग और आध्यात्म की ओर चल कर इन चीजों के सेवन से दूर रहे।

डॉ0 शशांक उनियाल द्वारा तम्बाकू उपयोग से होने वाले ओरल कैंसर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी, उनके द्वारा कहा गया कि तम्बाकू सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जिससे हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियां हो सकती हैं, इसे छोड़ने के लिए बस एक मजबूत फैसले की जरूरत है। उन्होने बताया कि यदि कोई व्यक्ति तम्बाकू की लत से ग्रसित है और इसे छोडना चाहता है तो विभाग द्वारा संचालित जिला प्रकोष्ठ में काउंसलर की सहायता से सम्बन्धित व्यक्ति की काउंसलिंग की जाती है, साथ ही निकोटेक्स की दवाई सम्बन्धित व्यक्ति को मुफ्त उपलब्ध करायी जाती है।

कार्यक्रम में एएनएमटीसी खिर्सू तथा शतचंडी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा तम्बाकू नियंत्रण के सम्बन्ध में भाषण तथा कविता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के साथ ही बी.आर.न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कुल के बच्चों द्वारा नशे को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से आये प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया जिसमें सौम्या, दामिनी, पीयूष, सुधांशु को नाटक, कु0 सना को भाषण और मोनिका को चित्रकला के लिए पुरस्कृत किया गया।

तम्बाकू निषेध दिवस पर आज जनपद के समस्त हैल्थ वैलनेश सेटरों में सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की गयी इसके साथ ही एनसीडी क्लीनिक जिला चिकित्सालय पौड़ी में तम्बाकू निंयत्रण प्रकोष्ठ के कर्मियों द्वारा चिकित्सालय में आये लोगों के लिए जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया,

कार्यक्रम में डा0 स्वेता नवानी, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम जिला सलाहकार स्वेता गुंसाई, जिला आशा समन्वयक दिनेश शाह, आशा कार्यकत्रियों के साथ ही अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

पौड़ी से सटे गहड गांव के पास एक एल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई युवक की जान

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज समय करीब 9 बजे थाने पौड़ी में सूचना मिली की बुआखाल से आगे कोटद्वार रोड पर गहड गांव के पास एक एल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक से नीचे गिर गयी है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मय आपदा उपकरण के मौके पर पहुंचे तो मौके पर उक्त वाहन संख्या UK07BA-2335 (एल्टो कार) सडक से 40 फीट नीचे गिरकर नीचे वाली सडक पर पडी है। जिसमे एक व्यक्ति विक्रम सिह पुत्र शौकार सिह निवासी ग्राम निसणी पट्टी पैडुलस्यूं पौडी गढवाल उम्र 35 वर्ष (वाहन चालक) था जानकारी करने पर उक्त वाहन चालक गांव से पौडी जा रहा था । उक्त घायल चालक को रेस्क्यू कर गाडी से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु जिला अस्पताल पौडी लाया गया है। थानाध्यक्ष पौड़ी गोविंद कुमार ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है और उसका जिला अस्पताल पौड़ी में इलाज किया जा रहा है।

2 जून को होने वाले स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय देहरादून के घेराव का मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संघ ने किया बहिष्कार

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तराखंड की जनपदीय कार्यकारिणी के साथ संयोजक मंडल की एक आपात आनलाईन बैठक का आयोजन किया गया। जो प्रांतीय मुख्य संयोजक रेनू रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 08 जनपदो की कार्यकारिणी द्वारा प्रतिभाग किया गया ,जिसका मुख्य बिषयांक 2 जून को महानिदेशक कार्यालय देहरादून के घेराव संबंधी कार्यक्रम का सभी 8 जनपद ने बहिष्कार किया। रेनु रतूड़ी ने कहा कि अल्पमत में कार्यरत कार्यकारिणी के किसी भी आयोजित कार्यक्रम का सभी 08 जनपदों के मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ के अघ्यक्ष, मंत्री ,कार्यरत सदस्य,विरोध करते है,इनके किसी भी कथित कार्यवाही में हमारा कोई भी सदस्य इनके साथ नहीं है ,इनके द्वारा बगैर कार्यकारिणी की बैठक किए एकतरफा प्रस्ताव पारित कर घेराव संबंधी कृत्य किया गया है जो संगठन हित में उचित प्रतीत नहीं होता है उन्होंने कहा कि बेवजह सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के कार्यों में बाधा डालना जनहित में नहीं है अतः ऐसी किसी भी कार्यवाही पर इनकी‌ व्यक्तिगत जिम्मेदारी को दृष्टांकित रखते हुए ,किसी भी कार्यवाही हेतु इनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी निहित होगी। इस
ऑनलाइन मीटिंग में जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी सावित्री देवला चंपावत, जिला अध्यक्ष हिमानी पोखरियाल बागेश्वर, जिला अध्यक्ष मंगला बागरी पिथौरागढ़, जिला अध्यक्ष राधा चौहान नैनीताल,जिला अध्यक्ष शोभा टम्टा टिहरी, जिला अध्यक्ष सावित्री देवी पौड़ी, जिलाध्यक्ष श्रेष्ठा रुद्रप्रयाग सचिव दीपिका पवार आदि शामिल रहे

कथा सुनने पहुंची बुजुर्ग श्रद्धालु की हुई मौत,प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक होने की आशंका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी/लक्ष्मण झूला(पहाड़ ख़बरसार)स्वर्गाश्रम क्षेत्र में कथा सुनने पहुंची जोधपुर की एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक होने की वजह से श्रद्धालु की मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक इन दिनों स्वर्गाश्रम क्षेत्र में कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें राजस्थान के कुछ श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे है। श्रद्धालुओं में शामिल 80 वर्षीय भंवर कंवर नाम की महिला आज सुबह बेहोशी की हालत में कमरे में मिली। जिनको एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि प्रथम दृष्टया हार्टअटैक होने की वजह से श्रद्धालुओं की मौत होनी प्रतीत हो रही है।

ब्रेकिंग/कौडियाला-सिंगटाली के समीप नदी में डूबा युवक,SDRF ने शव किया बरामद

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कौडियाला सिंगटाली के समीप नदी में लक्ष्मण झूला पुलिस को एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी सूचना लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलने पर sdrf की टीम मौके पर पहुंची व घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण ने बताया की सूचना के आधार पर sdrf की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया व इस दौरान निशान सिंह रावत उम्र 24 वर्ष को नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया निशान अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ नदी पर नहाने के लिए उतरा था व नहाते समय वह नदी में डूब गया। उन्होंने बताया कि निशान कि शव को sdrf की टीम ने बरामद कर लिया है और लक्ष्मण झूला पुलिस को शव सौंप दिया गया है जिनके द्वारा पंचनामा के बाद अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है इसके साथ ही मृतक के संबंध में अन्य जानकारी भी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

ब्रेकिंग/नाबालिग युवती का अपहरण करने वाले अभियुक्त को पैठाणी पुलिस ने धर दबोचा

0

रिपोर्ट/रीया नेगी

पौड़ी/पैठाणी(पहाड़ ख़बरसार)थाना पैठाणी क्षेत्र के एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री के घर से कहीं चले जाने व वापस न आने सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
प्रकरण नाबालिग युवती की गुमशुदगी का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा गुमशुदा को तत्काल बरामद करने हेतु टीम गठित करने के आदेश दिये गये। निर्गत आदेशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल व थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेन्द्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुराग एवं सर्विलान्स की मदद से थाना क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करते हुये आज अभियुक्त विवेक पंत -ग्राम अंतखोली, निवासी थाना- पैठाणी को नाबालिक युवती के साथ बनास पुल पैठाणी के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसके साथ ही नाबालिग युवती को परिजनों के सुपुर्द किये जाने के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

पौड़ी जनपद में भी चलाया गया पल्स पोलियो अभियान,पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने किया अभियान का शुभारंभ

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी जनपद में 815 बूथों पर 0से 5वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी गयी। जिसका शुभारम्भ जिला चिकित्सालय पौड़ी में विधायक राजकुमार पोरी द्वारा किया गया। पौड़ी की विषम भौगोलिक परिस्थिति और पर्वतीय क्षेत्र को देखते हुए उत्तराखंड के केवल पौड़ी जनपद में इस कार्यक्रम को विशेष रूप से चलाया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0रमेश कुंवर द्वारा कहा गया कि जनपद के दुर्गम और फैले हुये क्षेत्रफल को देखते हुये विभाग को इस प्रकार के विशेष अभियान की आवश्यकता प्रतीत हुयी, ताकि जनपद के बच्चों में कोई भी बच्चा किसी भी कारण से पोलियो की खुराक से वंचित ना रहे, और बच्चों को शत प्रतिशत पोलियो की दवा पिलायी जा सके। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0प्रवीन कुमार , डा0पंकज जुयाल , सुशील कुमार, नरेन्द्र रावत सहित आम जनता भी उपस्थित थी।

error: Content is protected !!