Home Blog Page 9

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव: मतगणना 31 जुलाई को,पाबौ में दांव पर बड़ी सियासी साख

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ//त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अब सभी की नजरें 31 जुलाई को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। पाबौ ब्लॉक में पहले चरण के तहत 14 ग्राम प्रधान, 265 वार्ड मेंबर और दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो चुका है। अब शेष बचे 58 ग्राम प्रधानों, तीन जिला पंचायत सदस्यों, 25 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और छह वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद सामने आएगा।

निर्वाचन विभाग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिटर्निंग ऑफिसर पाबौ अमित चौहान ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थलों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बताया कि पाबौ ब्लॉक में कुल 18,668 मतदाताओं में से 10,106 महिला मतदाताओं और 8,562 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे इस बार महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही।

मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं और छह राउंड में मतगणना प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद सभी सीटों के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

इस चुनाव में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल की राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। दोनों नेताओं के करीबी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और इनकी जीत-हार से दोनों नेताओं की क्षेत्रीय पकड़ का भी अंदाजा लगेगा। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह पंचायत चुनाव आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करेगा और संभावित समीकरणों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में इन चुनावों का परिणाम न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि राज्य की राजनीति में भी गूंज पैदा कर सकता है।

पंचायत चुनाव/ हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव के सम्बंध में क्या कहा??

0

नैनीताल ब्रेकिंग

★ उत्तराखंड पंचायत चुनावों के मामले में हाईकोर्ट से बड़ी खबर

★ राज्य निर्वाचन आयोग को HC से नहीं मिली राहत

★हाईकोर्ट ने फिर कहा पंचायतीराज एक्ट के मुताबिक चुनाव कराए आयोग

★11 जुलाई के आदेश के खिलाफ चुनाव आयोग ने HC में फाइल की थी रिव्यू पिटिशन

★ HC ने दो जगह वोटर होने वाले लोगों के नामांकन को नहीं माना था सही

★HC के आदेश से एक बार फिर मची खलबली

★ HC ने नहीं लगाई है चुनाव पर कोई रोक

★ HC ने साफ किया कोई भी पीड़ित शिकायत होने पर चुनाव के बाद दाखिल कर सकता है इलेक्शन पिटिशन

निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रजनी रावत ने क्षेत्र पंचायत सीट से नामांकन लिया वापस, बताई भावनात्मक वजह

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख डॉ. रजनी रावत ने मिलाई क्षेत्र पंचायत सीट से अपना नामांकन अंतिम दिन वापस ले लिया है। इस बार ब्लॉक प्रमुख पद की सीट महिला सामान्य घोषित की गई थी, जिससे माना जा रहा था कि डॉ. रजनी रावत दोबारा दावेदारी पेश करेंगी। लेकिन नामांकन वापसी के फैसले ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं छेड़ दी हैं।

बताया जा रहा है कि मिलाई सीट पर एक ही परिवार के दो सदस्य आमने-सामने आ गए थे, जिससे अंदरूनी मतभेद की स्थिति बन रही थी। इसे लेकर विपक्ष द्वारा उनके परिवार पर राजनीतिक दबाव बनाने और उसे तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। इसी पृष्ठभूमि में डॉ. रजनी रावत ने नामांकन वापस लेकर स्थिति को शांत करने का निर्णय लिया।

नामांकन वापसी के बाद डॉ. रावत ने कहा, “मैंने चुनाव मैदान से सिर्फ इसलिए हटने का फैसला किया, क्योंकि मेरे परिवार को राजनीतिक साजिशों के जरिए निशाना बनाया जा रहा था। मैं नहीं चाहती कि परिवार में किसी तरह का मतभेद उत्पन्न हो।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह राजनीति से दूर नहीं हो रही हैं। “मैं भविष्य में भी सक्रिय राजनीति में बनी रहूंगी और समाज सेवा जारी रखूंगी,”

इस फैसले से मिलाई सीट का मुकाबला अब नए समीकरणों की ओर बढ़ गया है।

पाबौ की कलूण सीट पर पंचायती चुनाव में भाजपा-निर्दलीय में कांटे की टक्कर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)विकासखंड पाबो की कलूण सीट पर पंचायती चुनाव में मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी भरत रावत ने प्रचार तेज कर दिया है, वहीं चार निर्दलीय प्रत्याशी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में ओमप्रकाश, रमेश, रोशन और अर्जुन सिंह मैदान में हैं और सभी क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के माध्यम से सक्रिय पहचान रखते हैं।

कलूण सीट पहले से ही हॉट सीट मानी जाती रही है। पूर्व में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इस सीट से विजयी होकर सदन पहुंच चुके हैं, ऐसे में इस बार भाजपा के लिए यहां से सीट निकालना आसान नहीं होगा। भाजपा समर्थित भरत रावत सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ भाजपा की गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहते हैं, उन्होंने क्षेत्र में युवाओं और विकास कार्यों के माध्यम से अपनी पकड़ बनाई है।

दूसरी ओर, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शामिल समाजसेवी रमेश रावत, ओमप्रकाश, रोशन और अर्जुन भी क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों में आगे रहते हैं, जिससे वोटों का सीधा विभाजन हो सकता है। स्थानीय जनता की समस्याओं पर इन प्रत्याशियों की सक्रियता के कारण चुनाव में मुकाबला कांटे का माना जा रहा है।

इस बार पंचायती चुनाव में कलूण सीट पर निर्णायक संघर्ष की संभावना है, जहां भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास में है तो निर्दलीय प्रत्याशी जनता के मुद्दों और सामाजिक कार्यों के दम पर उन्हें चुनौती दे रहे है।

विकासखंड पौड़ी में बेडू से बने जैम-चटनी को मिलेगा GI टैग

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी (पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखंड के पर्वतीय फल बेडू (पहाड़ी अंजीर) से महिलाओं की आर्थिकी को संबल देने वाली पहल को नई पहचान मिलने जा रही है। जिला पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पौड़ी में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बेडू फल से जैम और चटनी बना रही हैं, जिसकी बाजार में अच्छी मांग है। अब इस उत्पाद को GI टैग मिलने जा रहा है, जिससे इन उत्पादों को विशेष पहचान मिलेगी और बाजार में इनकी मांग और बढ़ेगी।

50 रुपये प्रति किलो की दर से ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बेडू खरीदा जा रहा है। पूर्व में बेडू जंगलों में बर्बाद हो जाता था, लेकिन अब यह महिलाओं के लिए आजीविका का स्रोत बन गया है।

जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) पौड़ी, कुलदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार 26 क्विंटल बेडू की खरीद की जा रही है, और विभिन्न स्वायत्त सहकारिताओं को भी इसे एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। GI टैग मिलने के बाद बेडू के जैम और चटनी को राष्ट्रीय बाजार में भी अलग पहचान मिल सकेगी, जिससे पहाड़ की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।

बरसात में पशु बीमारियों को लेकर 1962 MVU पाबौ टीम कर रही जागरूकता अभियान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ (पहाड़ खबरसार) उत्तराखंड सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा संचालित 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट (MVU) सेवा इन दिनों बरसात के मौसम में पशुओं में फैलने वाली बीमारियों को लेकर क्षेत्र में सक्रिय रूप से जागरूकता अभियान चला रही है।

पाबौ ब्लॉक में तैनात 1962 MVU की टीम, जिसमें डॉ. सुनिधि चौहान, प्रदीप चौहान और इवान भंडारी शामिल हैं, ने हाल ही में गुवाड़खाल और खंडुली गांवों में जाकर पशुपालकों को बरसात में पशु बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।

डॉ. सुनिधि चौहान ने बताया कि बरसात में गड्ढों में भरे पानी के सड़ने से जानवरों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर जानवर इस गंदे पानी का सेवन कर बीमार हो जाते हैं। ऐसे में पशुपालकों को सलाह दी गई कि वे अपने जानवरों को स्वच्छ पानी पिलाएं और उनके रहने के स्थान को साफ-सुथरा रखें।

टीम द्वारा बताया गया कि बरसात में खुर-पका, मुंह पका, गला घोंटू, निमोनिया जैसी बीमारियां आम हैं, जिनसे समय पर बचाव जरूरी है। इसके लिए नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार और साफ-सुथरी देखभाल की आवश्यकता है। यदि पशु बीमार हो जाएं, तो तत्काल 1962 नंबर पर कॉल कर निःशुल्क पशु चिकित्सा सेवा प्राप्त की जा सकती है।

डॉ. चौहान ने यह भी जानकारी दी कि अब तक प्रदेशभर में 1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट सेवा के माध्यम से 3 लाख से अधिक पशुओं का घर पर निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। यह सेवा न केवल पशुपालकों के लिए राहत है, बल्कि बेसहारा पशुओं के लिए भी जीवनदायिनी सिद्ध हो रही है।

विकासखंड पाबौ की आठ ग्राम सभाओं में निर्विरोध प्रधान चयन का हुआ चयन,पाबौ की बागडोर अनामिका के हाथ

0

(निर्विरोध निर्वाचित पाबौ प्रधान अनामिका कोठियाल)

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी (पाबौ)त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत नामांकन प्रक्रिया की तिथि समाप्त हो गई है। विकासखंड पाबौ के अंतर्गत कुल 72 ग्राम सभाओं में से 8 ग्राम सभाओं में केवल एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल किया गया है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि इन ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने जा चुके हैं, हालांकि निर्वाचन आयोग द्वारा स्क्रूटनी के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

विकासखंड पाबौ की जिन ग्राम सभाओं में निर्विरोध प्रधान चुने जाने की स्थिति बनी है, वे इस प्रकार हैं:

गड़रिया गांव से अरुण कुमार

पाबौ गांव से अनामिका कोठियाल

बिशल्ड गांव से हेमंत कुमार

नौगांव मल्ला से पिंकी देवी

बहेली से भरती देवी

विडोली से कविता देवी

तिमलखाल से मातवर सिंह नेगी

पोखरी गांव से सुधा देवी

इन सभी ग्राम सभाओं से सिर्फ एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि उक्त प्रत्याशी निर्विरोध ग्राम प्रधान पद पर चयनित हो सकते हैं।

निर्विरोध पाबौ प्रधान अनामिका कोठियाल ने कहा कि वह इसके लिए समस्त पाबौ गांव की जनता का हार्दिक अभिनंदन करती है जिन्होंने सर्व सहमति से उन्हें निर्विरोध प्रधान चुना है उन्होंने कहा कि वह आगे भविष्य में अपने ग्राम सभा को विश्व पटल में लाने का भर्षक प्रयास करेंगी इसके साथ ही क्षेत्रीय जनता को साथ में लेकर चलेगी जिस गांव का विकास है सुनिश्चित किया जा सकेगा

निर्वाचन अधिकारी की पुष्टि:
ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि इन आठ ग्राम सभाओं से केवल एक-एक आवेदन ही प्राप्त हुआ है, जो संभावित निर्विरोध चयन की ओर इशारा करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि किसी आवेदन में जानकारी अधूरी पाई जाती है या आवश्यक दस्तावेजों में कमी होती है, तो उस ग्राम सभा की सीट को शून्य घोषित कर दिया जाएगा।

अब निगाहें स्क्रूटनी प्रक्रिया पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि कौन से ग्राम प्रधान वाकई निर्विरोध चुने जाएंगे।

पंचायती चुनाव में भाजपा ने जारी की 18 प्रत्याशियों की सूची, चुनावी सरगर्मी तेज

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)जिले में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत की 38 सीटों में से 18 पर अपने समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने दी।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी को सीली मल्ली (बीरोंखाल) सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, निवर्तमान उपाध्यक्ष रचना बुटोला को धौलकंडी (कोट) सीट से पार्टी का समर्थन मिला है।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संपत्ति सिंह रावत को ग्वाड़ (खिर्सू) से, और भरत सिंह रावत को कलुण से भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला अब और रोचक हो गया है। शांति देवी एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रही हैं, जबकि भरत सिंह रावत पहली बार चुनावी मैदान में कदम रख रहे हैं। रचना बुटोला भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में डटी हैं, और पूर्व जिलाध्यक्ष संपत्ति सिंह रावत एक बार फिर सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार हैं।

यह चुनाव 31 जुलाई को होगा और उसी दिन यह तय हो जाएगा कि जिला पंचायत में किसके सिर ‘छोटी सरकार’ का ताज सजेगा।

error: Content is protected !!