पौड़ी पुलिस युवाओं और गांवों में जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति कर रही लगातार जागरूक

0
166

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी/देवप्रयाग(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखण्ड राज्य में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अन्तर्गत” दिनाँक 12.06.2023 से 26.06.2023 तक “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के रुप में एक बृहद जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एएनटीएफ (एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशा कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही एवं युवावर्ग को नशा ना करने के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्गत निर्देशों के क्रम में थाना देवप्रयाग द्वारा कोठी गांव के ग्रामीणों एवं थाना सतपुली पुलिस द्वारा सतपुली बाजार में जाकर नशे के दुष्प्रभाव व साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नशे के दुष्प्रभाव व साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा सभी मौजूदा व्यक्तियों को नशे से दूर रहने की तथा साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर साइबर अपराध होने पर 1930, आपात सहायता पर डायल112 पर सूचना देने के साथ युवा वर्ग को समझाया कि नशा हमारे जीवन को निगलता जा रहा है। युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में फंस रही है। नशे के कारण दुघर्टनायें, नशेड़ी व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता क्षीण हो जाती है। समाज में अपराधों के बढ़ने का मुख्य कारण नशा ही है। इसलिए समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है।

आमजन से यह भी अपील की गई कि उनके क्षेत्र में कहीं भी कोई व्यक्ति अवैध नशे के व्यापार या अवैध नशे का सेवन करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को व्यक्तिगत रूप से, सोशल साइट्स पर, थाने के नम्बरों एवं ANTF (Anti-Narcotics Task Force) के मोबाइल नम्बर-7060470047 पर जानकारी देने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे हम “ड्रग्ग फ्री इण्डिया” एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये मिशन “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के विजन को साकार कर सकें।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक अजीत डबराल
  2. अपर उपनिरीक्षक अशोक मिश्रा
  3. मुख्य आरक्षी 95 ना0पु0 कैलाश चंद्र
  4. मुख्य आरक्षी190 ना0पु0 मुकेश दत्त
  5. मुख्य आरक्षी सुभाष
  6. महिला आरक्षी प्रतिमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here