भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, 2027 में हैट्रिक का संकल्प

0
71

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ-/भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में पाबौ व पैठाणी मंडल में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश नेगी राठी ने की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर गणेश नेगी राठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दो सीटों से शुरुआत कर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम जनमानस के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से 2027 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी 2022 से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2027 में प्रदेश में हैट्रिक लगाकर पुनः सरकार बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here