सोशल मीडिया पर पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी से पौड़ी के पत्रकारों में आक्रोश,एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

0
366

रिपोर्ट/ ब्यूरो रिपोर्ट पहाड़ ख़बरसार

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले तथाकथित समाजसेवी के खिलाफ पत्रकारों में आक्रोश फैल गया है पत्रकारों ने विरोध जताते हुए इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पत्रकारों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। कुछ दिन पूर्व फेसबुक में नमन चंदोला नाम से बने पेज पर पत्रकारों के खिलाफ अभद्र बातें लिखी गई हैं। जिस पर पत्रकारों को ऐतराज है बृहस्पतिवार को पत्रकारों के एक सिस्ट मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को शिकायती पत्र और फेसबुक पेज की स्क्रीनशॉट उपलब्ध करवाए। पत्रकारों ने कहा कि उक्त व्यक्ति सोशल मीडिया में सारे पत्रकार जगत को इंगित करते हुए बिना तथ्य के अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति पहले भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है। बताया कि सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी से समस्त पत्रकार जगत की छवि खराब हो रही है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने पत्रकारों के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here