Home Blog Page 15

ब्रेकिंग/BJP की पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत ने नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु किया नामांकन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा रावत ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सुषमा रावत ने कहा कि चुनाव में उनके मुद्दे पौड़ी को पर्यटन नगरी की पहचान दिलाने से लेकर शहर में कूड़े निस्तारण और पानी की समस्या को दूर करना रहेगा, सुषमा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता की आशीर्वाद से वे चुनाव जीतेंगे और अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों को बड़े मर्ज़ान से सिखस्त देंगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

शर्द मौसम में खुली पाबौ ब्लॉक प्रशासन की पोल,बिना अलाव के ठंड से ठिठुरते रहे मुसाफिर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ//पौड़ी जिले के पाबौ मुख्य बाजार में ठंड के बढ़ते प्रकोप के बावजूद अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीर, व्यापारी और रात्रि में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ठिठुरने को मजबूर हैं।

डॉक्टर आशीष चौहान के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ब्लॉक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय व्यापारी कर्मबीर भंडारी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के चलते मुख्य बाजार में अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के कारण राहगीरों को भी मुख्य बाजार में ठंड की प्रकोप से दो चार होना पड़ रहा है भंडारी ने बताया कि जहां जिला प्रशासन द्वारा सभी ब्लॉक मुख्यालय को निर्देशित किया गया है कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ब्लॉक प्रशासन अलाव की व्यवस्था करें मगर पाबौ ब्लॉक प्रशासन द्वारा मुख्य बाजार में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

वही ठंड के कारण पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था मुख्य बाजार में की जाए। जिससे राहगीरों व व्यापारियों को ठंड के प्रकोप से थोड़ा राहत दी जा सकेगी।

खंड विकास अधिकारी पाबौ धूम सिंह ने बताया कि ब्लॉक के अंतर्गत अब ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पर अलाव की अति आवश्यकता है उन्होंने बताया कि चिन्हित करने के तुरंत बाद ऐसे स्थान में अलाव जलाने की व्यवस्था ब्लॉक प्रशासन द्वारा की जाएगी।

खूंडेश्वर मैदान में पाबौ पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

0

 

 

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ//पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जन जागरूकता के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चौकी पाबौ प्रभारी नवीन पुरोहित ने खूंडेश्वर मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेकर खिलाड़ियों, आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न अपराधों और उनके बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में ड्रग्स से बचाव, साइबर अपराध, धोखाधड़ी, और महिला एवं बाल अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया। लोगों को साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई, ताकि वे साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत मदद ले सकें।

चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित ने बताया कि पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में लगातार जारी है। पुलिस विद्यालयों और सामाजिक कार्यक्रमों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके और उन्हें विभिन्न खतरों से बचाया जा सके।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

खूंडेश्वर मैदान में पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

0

 

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ//पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जन जागरूकता के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चौकी पाबौ प्रभारी नवीन पुरोहित ने खूंडेश्वर मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेकर खिलाड़ियों, आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न अपराधों और उनके बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में ड्रग्स से बचाव, साइबर अपराध, धोखाधड़ी, और महिला एवं बाल अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया। लोगों को साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई, ताकि वे साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत मदद ले सकें।

चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित ने बताया कि पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में लगातार जारी है। पुलिस विद्यालयों और सामाजिक कार्यक्रमों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके और उन्हें विभिन्न खतरों से बचाया जा सके।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

NSS सिविर में मुख्य अतिथि के रूम में पहुँची आव्हान संस्था की अध्यक्ष समाजसेवी प्रियंका थपलियाल,अपना अनुभव किया सांझा

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एन एस एस विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र का शुभ आरभ स्वयंसेवी छात्राओं व मुख्य अतिथि आव्हान संस्था की अध्यक्षता समाजसेवी प्रियंका थपलियाल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री नेगी भी मौजूद रही। कार्यक्रम अधिकारी संगीता वाल्मीकि, कार्यक्रम सहायक कांति कीमोठी, विद्यालय की शिक्षिकाएं एसएमसी सदस्य किरण देवी, एसएमसी अध्यक्ष सुषमा नौटियाल उपस्थित रहे । कार्यक्रम के प्रारंभ में इंद्रमडी बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान इंद्रमडी बडोनी के जीवन पर कविता व भाषण एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा किया गया। ऐश्वर्या नोटियाल स्वयंसेवी छात्रा द्वारा एनएसएस के उद्देशियों व स्थापना पर प्रकाश डाला।

संस्कृति दिवस के उपलक्ष में छात्राओं द्वारा गढ़वाली, जौनसरी, लोक नृत्यों का प्रदर्शन भी इस दौरान किया। इस कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एनएसएस के उद्देश्यों से सभी को जागरूक किया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी संगीता वाल्मिकी द्वारा छात्रों को एनएसएस के स्थापना उद्देश्यों को साझा किया गया।

ब्रेकिंग//पौड़ी में निकाय चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज,भाजपा से इस सबसे कम उम्र की महिला दावेदार ने की मजबूती से अपनी दावेदारी पेश

0

 

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)निकाय चुनाव की सरगर्मियां पौड़ी में भी तेज होती जा रही है जहां भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक के समक्ष आधा दर्जन से अधिक महिला दावेदारों ने मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश की है तो वहीं इन सब में सबसे कम उम्र की महिला दावेदार प्रियंका थपलियाल भी मजबूती से अपने दावेदारी पेश कर रही है उन्होंने कहा कि मोदी जी जिस तरह से महिलाओं को मजबूती देने का काम कर रहे हैं इसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करती हैं कि पहली बार नगर पालिका पौड़ी की सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया, उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से सबसे कम उम्र का फायदा भी उन्हें इस चुनाव में मिलेगा और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से मोदी जी युवाओं को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी भी उन्हें टिकट देकर मजबूती से चुनाव में लड़ने का काम करेंगे। वही नगर पालिका सीट से भाजपा के पर्यवेक्षक विनोद कंडारी ने कहा की सभी दावेदारों का नाम प्रदेश स्तर पर भेजा जा रहा है जिसका नाम भी इस सूची से फाइनल होगा उसके पीछे सभी भाजपा के कार्यकर्ता जी जान से लग जाएंगे और यह सीट बीजेपी की झोली में डालने का काम करेंगे।

बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ और बनाओं अफसर कार्यक्रम का चोपड़ियों में किया गया आयोजन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

 

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) राजकीय इंटर कॉलेज चोपड़ियों में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अफसर बिटिया थीम पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी पाबौ चंद्रकांता काला द्वारा किया गया ।

 

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकार,समाज में पुरुषों के बराबर समानता,महिलाओं को सम्मान अवसर ,लिंगानुपात, एनीमिया,पोक्सो एक्ट, महिलाओं व किशोरी बालिकाओं संबंधी अपराध एवं दुर्व्यवहार संबंधी घटनाओं पर समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही अपने सपनों को कैसे पंख लगा सकते हो संबंध प्रश्नावली पर विचार किया गया! कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,खंड विकास कार्यालय पाबो जिसमें चंद्रिका तथा अनीता कंडारी एएनएम , ग्राम्य विकास विभाग से रचिता ,पुलिस विभाग से एसआई लक्ष्मी जोशी, महिला हेल्प लाइन प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर से अमृता रावत,स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह आदि की मौजूदगी रही।

(अजब गजब)पौड़ी में बिना वित्तीय सस्तुति के मैनपॉवर एजेंसी ने जारी कर दिए जॉइनिंग लेटर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)प्रदेश में मैनपॉवर सप्लाई एजेंसी हर समय ही विवादों में रही है,चाहे नियुक्ति करने का मामला हो या नियुक्ति देने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का मामला हो। प्रदेश में विभिन्न विभागों में मैनपॉवर सप्लाई करने को लेकर तमाम निजी एजेंसी विवादों के घेरे में रही है। ताजा मामला जनपद पौड़ी में मैनपॉवर सप्लाई करने वाली एक निजी कंपनी का सामने आया है जहां पर कंपनी द्वारा बिना शासन से वित्तीय सस्तुति के बाल विकास विभाग में अनुसेवक के छह पदों में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। मामला जब मीडिया के पास आया तो आल्हा अधिकारी कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आए।

वही इस मामले में प्रभारी बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया की बाल विकास विभाग में निजी मैनपॉवर एजेंसी द्वारा कुछ अनुसेवक के पद भरने को लेकर जॉइनिंग लेटर भेजे गए थे मगर अभी तक शासन से इन पदों के लिए वित्तीय सस्तुति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इसी के मध्य नजर उनके द्वारा शासन को पत्र लिखकर इन सभी पात्रों को जॉइनिंग न देने के संबंध में अवगत करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि उनके विभाग में निजी मैनपॉवर एजेंसी मैनपॉवर सप्लाई करती है। मगर एजेंसी केवल उन्हीं पदों पर मैनपॉवर सप्लाई करती है जिन पदों पर वित्तीय सस्तुति शासन से विभाग द्वारा ले ली जाती है। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला है जहां पर बिना वित्तीय सस्तुति के पदों को भरने के जॉइनिंग लेटर एजेन्सी द्वारा जारी हुए हैं जिनके ऊपर विभाग आपकी ओर से कार्रवाई भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन पदों पर जॉइनिंग पर रोक लगाई गई है।।

कोटली गांव से मां भगवती बुँखाल कालिंका मन्दिर पहुँचेगी माँ की डोली,डोली यात्रा में सम्मिलित होंगे डेड दर्जन से अधिक गांव

0

पाबौ//मां भगवती बुँखाल कालिंका का विशाल पूजन आज मां के दरबार में हो रहा है। जिसमें हज़ारों की संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इस पर्व शुक्रवार को पाबौ के कोटल गांव से मां के दरबार में डोली ले जाने से पूर्व भव्य पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह सर्वप्रथम मां का पाठ के बाद रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 18 गांव की लोग सम्मिलित हुए। आयोजक कुँवर जीत परिवार के सदस्य भरत रावत ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां की डोली कोटली गांव से मां भगवती बुँखाल कालिंका के मंदिर में विधिवत ले जाए जाएगी। उन्होंने बताया कि मां की डोली को प्रस्थान करने से पूर्व गांव में मां की विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 18 गांव के ग्रामीण सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि रात्रि में भंडारा संपन्न होने के बाद मां के आवाहन के लिए जागर का आयोजन किया गया जिसमें मां भगवती प्रकट हुई व माँ ने अपना आशीर्वाद सभी भक्तों को दिया। इस दौरान मां से क्षेत्र व प्रदेश व देश की सुख शांति की कामना की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 18 गांव की लोग मां की डोली यात्रा में सम्मिलित होंगे यह डोली यात्रा कोटली गांव से प्रारंभ होने के बाद मां भगवती बुँखाल कालिंका के दरबार में समाप्त होगी। इसके बाद मां के दरबार में पूजा अर्चना के बाद कोटली गांव में विशेष हवन के बाद यह पूजा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शनिवार को भी रात्रि के समय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र के दर्जन से अधिक गांव सम्मिलित होंगे।

error: Content is protected !!