Home Blog Page 16

ब्रेकिंग//पौड़ी में निकाय चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज,भाजपा से इस सबसे कम उम्र की महिला दावेदार ने की मजबूती से अपनी दावेदारी पेश

0

 

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)निकाय चुनाव की सरगर्मियां पौड़ी में भी तेज होती जा रही है जहां भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक के समक्ष आधा दर्जन से अधिक महिला दावेदारों ने मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश की है तो वहीं इन सब में सबसे कम उम्र की महिला दावेदार प्रियंका थपलियाल भी मजबूती से अपने दावेदारी पेश कर रही है उन्होंने कहा कि मोदी जी जिस तरह से महिलाओं को मजबूती देने का काम कर रहे हैं इसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करती हैं कि पहली बार नगर पालिका पौड़ी की सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया, उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से सबसे कम उम्र का फायदा भी उन्हें इस चुनाव में मिलेगा और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से मोदी जी युवाओं को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी भी उन्हें टिकट देकर मजबूती से चुनाव में लड़ने का काम करेंगे। वही नगर पालिका सीट से भाजपा के पर्यवेक्षक विनोद कंडारी ने कहा की सभी दावेदारों का नाम प्रदेश स्तर पर भेजा जा रहा है जिसका नाम भी इस सूची से फाइनल होगा उसके पीछे सभी भाजपा के कार्यकर्ता जी जान से लग जाएंगे और यह सीट बीजेपी की झोली में डालने का काम करेंगे।

बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ और बनाओं अफसर कार्यक्रम का चोपड़ियों में किया गया आयोजन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

 

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) राजकीय इंटर कॉलेज चोपड़ियों में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अफसर बिटिया थीम पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी पाबौ चंद्रकांता काला द्वारा किया गया ।

 

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकार,समाज में पुरुषों के बराबर समानता,महिलाओं को सम्मान अवसर ,लिंगानुपात, एनीमिया,पोक्सो एक्ट, महिलाओं व किशोरी बालिकाओं संबंधी अपराध एवं दुर्व्यवहार संबंधी घटनाओं पर समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही अपने सपनों को कैसे पंख लगा सकते हो संबंध प्रश्नावली पर विचार किया गया! कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,खंड विकास कार्यालय पाबो जिसमें चंद्रिका तथा अनीता कंडारी एएनएम , ग्राम्य विकास विभाग से रचिता ,पुलिस विभाग से एसआई लक्ष्मी जोशी, महिला हेल्प लाइन प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर से अमृता रावत,स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह आदि की मौजूदगी रही।

(अजब गजब)पौड़ी में बिना वित्तीय सस्तुति के मैनपॉवर एजेंसी ने जारी कर दिए जॉइनिंग लेटर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)प्रदेश में मैनपॉवर सप्लाई एजेंसी हर समय ही विवादों में रही है,चाहे नियुक्ति करने का मामला हो या नियुक्ति देने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का मामला हो। प्रदेश में विभिन्न विभागों में मैनपॉवर सप्लाई करने को लेकर तमाम निजी एजेंसी विवादों के घेरे में रही है। ताजा मामला जनपद पौड़ी में मैनपॉवर सप्लाई करने वाली एक निजी कंपनी का सामने आया है जहां पर कंपनी द्वारा बिना शासन से वित्तीय सस्तुति के बाल विकास विभाग में अनुसेवक के छह पदों में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। मामला जब मीडिया के पास आया तो आल्हा अधिकारी कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आए।

वही इस मामले में प्रभारी बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया की बाल विकास विभाग में निजी मैनपॉवर एजेंसी द्वारा कुछ अनुसेवक के पद भरने को लेकर जॉइनिंग लेटर भेजे गए थे मगर अभी तक शासन से इन पदों के लिए वित्तीय सस्तुति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इसी के मध्य नजर उनके द्वारा शासन को पत्र लिखकर इन सभी पात्रों को जॉइनिंग न देने के संबंध में अवगत करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि उनके विभाग में निजी मैनपॉवर एजेंसी मैनपॉवर सप्लाई करती है। मगर एजेंसी केवल उन्हीं पदों पर मैनपॉवर सप्लाई करती है जिन पदों पर वित्तीय सस्तुति शासन से विभाग द्वारा ले ली जाती है। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला है जहां पर बिना वित्तीय सस्तुति के पदों को भरने के जॉइनिंग लेटर एजेन्सी द्वारा जारी हुए हैं जिनके ऊपर विभाग आपकी ओर से कार्रवाई भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन पदों पर जॉइनिंग पर रोक लगाई गई है।।

कोटली गांव से मां भगवती बुँखाल कालिंका मन्दिर पहुँचेगी माँ की डोली,डोली यात्रा में सम्मिलित होंगे डेड दर्जन से अधिक गांव

0

पाबौ//मां भगवती बुँखाल कालिंका का विशाल पूजन आज मां के दरबार में हो रहा है। जिसमें हज़ारों की संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इस पर्व शुक्रवार को पाबौ के कोटल गांव से मां के दरबार में डोली ले जाने से पूर्व भव्य पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह सर्वप्रथम मां का पाठ के बाद रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 18 गांव की लोग सम्मिलित हुए। आयोजक कुँवर जीत परिवार के सदस्य भरत रावत ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां की डोली कोटली गांव से मां भगवती बुँखाल कालिंका के मंदिर में विधिवत ले जाए जाएगी। उन्होंने बताया कि मां की डोली को प्रस्थान करने से पूर्व गांव में मां की विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 18 गांव के ग्रामीण सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि रात्रि में भंडारा संपन्न होने के बाद मां के आवाहन के लिए जागर का आयोजन किया गया जिसमें मां भगवती प्रकट हुई व माँ ने अपना आशीर्वाद सभी भक्तों को दिया। इस दौरान मां से क्षेत्र व प्रदेश व देश की सुख शांति की कामना की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 18 गांव की लोग मां की डोली यात्रा में सम्मिलित होंगे यह डोली यात्रा कोटली गांव से प्रारंभ होने के बाद मां भगवती बुँखाल कालिंका के दरबार में समाप्त होगी। इसके बाद मां के दरबार में पूजा अर्चना के बाद कोटली गांव में विशेष हवन के बाद यह पूजा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शनिवार को भी रात्रि के समय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र के दर्जन से अधिक गांव सम्मिलित होंगे।

विश्व मृदा दिवस पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन: पर्यावरण संरक्षण की ओर एक पहल

0

 

श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)वीसीएसजी मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में राष्ट्रीय मेडिकोस संगठन (NMO) द्वारा विश्व मृदा दिवस के अवसर पर एक विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मृदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना था।

इस आयोजन का नेतृत्व और मार्गदर्शन सम्माननीय डॉ. सीएमएस रावत (प्राचार्य, वीसीएसजी मेडिकल कॉलेज) और डॉ. अजय विक्रम सिंह (चिकित्सा अधीक्षक) ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. कैलाश गैरोला (अध्यक्ष, एनएमओ वीसीएसजी) और डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी (संगठन सचिव, एनएमओ वीसीएसजी) का विशेष सहयोग रहा।

इस पूरे कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अमन भारद्वाज (महासचिव, एनएमओ) द्वारा किया गया। इसमें कई प्रतिभागियों और चिकित्सा छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें केशव, पुष्कर, यशवर्धन, सूरज, गितांश, आयुष, अनुराग, अदनान, ईशा, विदुषी, मुदिता, निलेमा, सुरभि, तनुप्रिया, अंजलीना, नंदिनी, पायल और नेहा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र, डॉ. विक्की, डॉ. हरप्रीत, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अशुतोष मिश्रा, भूपेंद्र पटवाल , डॉ शुभम और कई एमबीबीएस छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नुक्कड़ नाटक ने पर्यावरण संरक्षण और मृदा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों को मृदा की गुणवत्ता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन माता मंदिर, मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ और यह शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक चला। इस प्रयास में आरएसएस श्रीनगर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का सहयोग भी सराहनीय रहा।

राष्ट्रीय मेडिकोस संगठन इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों, उपस्थित अतिथियों और छात्रों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नए साल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में 50 आउटसोर्सिंग माध्यम से कम कर रहे कर्मचारियों की सेवाएं हो जाएगी समाप्त

0

 

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

 

पाबौ//पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ का एक बार फिर से 1 जनवरी से सरकारी हाथ में जाने बाद पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य कर रहे 50 से अधिक कार्मिकों का भविष्य अधर पर लेट गया है। बीती दिनों स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जनपद दौरे के दौरान कहा था की डेट माह के बाद पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे जनपद के सभी अस्पतालों को फिर से सरकारी हाथों में वापस ले लिया जाएगा। जिससे पाबौ अस्पताल में सेवाएं दे रहे कार्मिकों को अपनी रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। पहाड़ों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत देने के उद्देश्य से तत्कालीन सरकार द्वारा 2021 में जनपद के जिला अस्पताल सहित तीन अन्य अस्पतालों को पीपीपी मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया था। मगर सरकार के फैसले के विपरीत स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने में निजी हाथ ज्यादा कुछ नही कर पाए ओर जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर नहीं हो पाई। जिसके कारण स्थानीय लोगों द्वारा प्राइवेट हाथों में संचालित हो रहे अस्पतालों को फिर से सरकारी हाथों में वापस लेने की मुहिम शुरू की गई। सरकार द्वारा 4 साल के लिए इन अस्पतालों को निजी हाथों में दिया गया था जिसका अनुबंध इस वर्ष नवंबर में समाप्त होने जा रहा है और नवंबर में अनुबंध समाप्त होने के बाद इन्हें सरकारी तंत्र में शामिल किया जाएगा। जिससे इन अस्पतालों में कार्य करने वाले कार्मिकों में रोष के साथ अपनी रोजी-रोटी का संकट भी गहराने लगा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में अपनी सेवाएं दे रहे प्रदीप रावत ने बताया कि वे बीते 4 सालों से लगातार अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं अब जब अस्पताल का अनुबंध आगे नहीं बढ़ पाया, तो उन्हें रोजी-रोटी से हाथ धोना पड़ रहा है । उन्हें कहा कि अगर प्रदेश सरकार सभी कर्मचारियों को पद के सापेक्ष समायोजित अस्पतालों में कर देती है तो उनकी रोजी रोटी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ ही अन्य 50 से अधिक कार्मिक जो अस्पताल में सेवाएं दे रहे है वो भी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी के परिवार यहां नौकरी करने से चल रहे हैं जिन्हें प्रदेश सरकार के इस फैसले से बड़ा आघात लगा है। उन्होंने बताया कि वे सभी प्रदेश सरकार की फैसले का सम्मान करते हैं मगर उम्मीद करते हैं कि पद की सापेक्ष उन्हें भी सरकारी तंत्र में स्थान दिया जाए। जिससे उनकी रोजी-रोटी भी चलती रहे। इस दौरान सूरज चौहान, नूतन डोभाल, सपना, अजय बिष्ठ, अर्चना,बसंती देवी आदि मोजूत रहे।

uttarakhand news

0

1- pauri garhwal

2-rudraprayag

जी०जी० आई० सी० पौड़ी में स्टैन्ड क्लव पौड़ी के द्वारा आयोजित स्टैण्डर्ड स्टोरी राइटिंग कंपीटिशन में ऐश्वर्या ने मारी बाजी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज जी०जी० आई० सी० पौड़ी में स्टैन्ड क्लव पौड़ी के द्वारा स्टैण्डर्ड स्टोरी राइटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिधि आहवान संस्था की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पंत थपलियाल रही, कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि के बैच अलंकरण तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करने से किया गया। प्रधानाचार्या सावित्री शैव नेगी तथा कार्यक्रम क्लब मेंटर कान्ति किमोठी द्वारा छात्रों को मानकों के बारे में जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि द्वारा भी भारतीय मानक ब्यूरो से जुड़े कार्यक्रमों की सराहना की बाई छात्राओं द्वारा मानको के सीए के बारे में जानकारी के फायदे से संबंधित कहानियाँ लिखी गई।

प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान पर ऐश्वर्या नोटियाल,प्रिया रावत द्वितीय स्थान पर व दिशा,काजल
तृतीय स्थान पर सृष्टि सारिका रही, छात्राओं ने मानकों को अपने जीवन तथा समाज में इसको प्रसार करने की बात कहानी में लिखी. छात्राओं को सर्टिफिकेट तथा पुरुस्कारी राशि मुख्य अतिथि व प्रधानाचायी द्वारा वितरित की गई ।जिसमे प्रथम पुरुष्कार 1000/ द्वितीय 7501 तथा तृतीय 501 दिये गये कार्यक्रम में जी० जी०आई० सी० पौड़ी की समस्त शिक्षिकाए तथा प्रधमाचायर्या मौजूद रही।

पाबौ के पोखरी गांव में अज्ञात व्यक्ति की दहशत,ग्रामीण भयभीत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ//पाबौ ब्लॉक की पोखरी गांव में इन दोनों एक अज्ञात व्यक्ति की दहशत लगातार देखने को मिल रही है यह अज्ञात व्यक्ति बीते कुछ दिनों से रात्रि के समय रोज टेक्सी गाड़ी बुक करवाके गांव के पास पहुंचता है। और गांव से कुछ जरूरी दस्तावेज लाने के बहाने ड्राइवर को चकमा देकर फरार हो जा रहा है। बीती रात भी इस अज्ञात व्यक्ति द्वारा थैलीसेंण से गाड़ी बुक करवाई गई, इस बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा ड्राइवर को अपना गांव पोखरी बताकर वहां से कुछ जरूरी दस्तावेज लाने का बहाना किया गया। जिसके बाद ड्राइवर व्यक्ति को लेकर पोखरी गांव पहुंचा। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा ड्राइवर को गाड़ी बैक करने को कहा गया, इस बीच अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरे में ओझल हो गया। इस दौरान गांव के ग्रामीण लोगो ने ड्राइवर व उसके साथी को पकड़कर पुलिस के हाथों सौंप दिया ।हालांकि पुलिस द्वारा जब जांच की गई तो ड्राइवर की बात सत्य प्रतीत हुई। मगर उस अज्ञात व्यक्ति का पुलिस को भी कुछ पता नहीं चल पाया। ग्रामीण अरुण पोखरियाल व पूनम पोखरियाल का कहना है कि यह अज्ञात व्यक्ति बीते तीन दिनों से लगातार रात्रि के समय गांव आता है। और टैक्सी ड्राइवर को अपने जरूरी दस्तावेज गांव से लाने का बहाना कर अंधेरी में ओझल हो जा रहा है उन्होंने बताया इस कारण ग्रामीणों द्वारा ड्राइवर और उसके साथी को पकड़ कर पुलिस के हाथ सोपा गया ,मगर पुलिस द्वारा जब जांच में पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ड्राइवर को भी झांसी पर लेकर बेवकूफ बनाया गया है। अब पुलिस इस पूरे मामले में अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुड़ गई है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि के समय गांव में गस्त लगाने की भी मांग की है

चौकी प्रभारी पाबौ नवीन प्रोहित ने दावा है कि 48 घंटों के भीतर पुलिस उसे अज्ञात व्यक्ति को दबोच लेगी। जिससे गांव में उत्पन्न हुए भय के माहौल को समाप्त किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!