पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)जनपद के विकासखंड पाबौ का पोखरीगांव इन दिनों एक अकेले बंदर के आतंक से परेशान है यह अकेला बंदर बुजुर्ग और बच्चों में हमला कर लगातार उन्हें घायल कर रहा है। मामला विकासखंड के पोखरीगांव का है जहां पर एक अकेले बंदर के कारण सभी ग्रामीण परेशान है यह अकेला बंदर मुख्यतः बुजुर्ग और बच्चों को अपना निशाना बना रहा है इस बंदर का इतना ज्यादा खौफ गांव के अंदर है कि कोई भी ग्रामीण खेतों व गांव के आस अकेले में नहीं निकल पा रहा है पोखरीगांव निवासी पूनम पोखरियाल ने बताया कि उनका गांव एक अकेले बंदर के आतंक से जूझ रहा है उन्होंने कहा कि अकेला बंदर लगातार ग्रामीणों को घायल कर रहा है उन्होंने बताया कि बीते दिनों इस बंदर द्वारा गांव के बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल किया गया, जबकि बच्चों को भी यह अपना निशाना बना रहा है उन्होंने कहा कि इस बंदर का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि ग्रामीण अपनी दिनचर्या के काम अकेले करने से घबरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि वन विभाग इस बंदर को पिंजरे में कैद कर अनियंत्रित जगह छोड़े। जिससे ग्रामीणों को इस बंदर के आतंक से निजात दिलाई जा सकी। इस दौरान आनन्दी देवी,जोतराम सिंह,लाल मंडी,प्रेम लता,सुशीला देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
पाबौ//आपने अक्सर देखा होगा कि शिक्षक,जिलास्तरीय अधिकारी,जिला अधिकारी या बड़े अधिकारियों का जब इनका ट्रांसफर होता है तो ग्रामीण बड़े हर्ष उल्लास के साथ उन्हें विदाई देते हैं लेकिन शुक्रवार को पाबौ चौकी में तैनात एक पुलिस का सिपाही जब लगभग 5 वर्ष चौकी में सेवा देने के बाद कोटद्वार ट्रांसफर हुए तो ग्रामीणों ने भीगी पलकों के साथ पुलिस सिपाही को विदाई दी। उत्तराखंड को इसीलिए देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यहाँ के रास्ते भले ही पहाड़ टेढ़े-मेढ़े हो, लेकिन यहां के लोग बड़े ही सीधे व सरल होते हैं। पाबौ चौकी में लगभग 5 वर्ष सेवाएं देने वाले पुलिस का0 रविंद्र भट्ट का पाबौ चौकी से जैसे ही स्थानांतरण कोटद्वार होने की सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीण रविंद्र भट्ट को विदाई देने के लिए मुख्य बाजार पाबौ पहुंच गए। इस दौरान पाबौ के समस्त व्यापार संघ व क्षेत्रीय जनता ने उन्हें भव्य विदाई दी। इस दौरान सभी की आंखें भीग गई। पुलिस कांस्टेबल रविंद्र भट्ट यह दृश्य को देखकर यकीन नहीं कर पा रहे थे की क्षेत्रीय ग्रामीण और व्यापारी उन्हें इतना प्यार और सम्मान के साथ विदाई दे रहे थे। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्य टैक्सी यूनियन के सदस्य व ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक बार कर्मचारी अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्षरत हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पूर्व जहां कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार चुनाव से पहले कुछ ना कुछ उनके हित में फैसला लेगी लेकिन उसके द्वारा इस महत्वपूर्ण मुद्दे को नजरअंदाज कर दिया गया। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पूर्ण बहुमत न मिलना भी कर्मचारियों के आक्रोश का ही परिणाम था। पुनः जब गठबंधन के साथ सरकार बनी है तो सरकार ने कर्मचारियों के लिए यूपीएस लाकर कुछ राहत देने की झूठी कोशिश की है। जबकि कर्मचारी पुरानी जीएफ आधारित पेंशन से कम पर मानने को तैयार नहीं हैं।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा भी यूपीएस प्रणाली को कर्मचारी हित में नहीं मानती है। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि वे यूपीएस का विरोध करते हैं। उन्होने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर पर 36 संगठनों के संयुक्त फॉर्म का ही दबाव था कि केंद्र सरकार को अपनी एनपीएस व्यवस्था को यूपीएस में बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन यह फिर भी कर्मचारी हित में नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने बताया कि यदि हमें पुरानी पेंशन को पाना है तो एकजुटता से एक मंच पर आकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। कम से कम प्रदेश स्तर पर हमें संयुक्त मोर्चा बनाकर लड़ाई लड़नी होगी। तभी सरकार पर दबाव बनेगा। प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा लगातार सभी कार्मिक संगठनों एवं पुरानी पेंशन के लिए लड़ रहे संगठनों को एक करने का प्रयास किया गया लेकिन इसमें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। हमारा प्रयास जारी रहेगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाएगा। जिसका ऐलान शीघ्र ही किया जाएगा।
पाबौ//स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिशल्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आरोग्य मंदिर के बाहर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई की आरोग्य मंदिर में तनात कार्मिकों के द्वारा केंद्र की आसपास उगी जंगली घास को काटकर सफाई का संदेश केंद्र के आसपास के क्षेत्र में दिया गया। सीएचओ मोनिका व एएनएम मेनका ने बताया की अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली दिशा निर्देशों के तहत स्वच्छता पखवाड़ा लागतार मनाया जा रहा है उन्होंने कहा की आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिशल्ड में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके द्वारा ग्रामीणों से भी अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई इसके साथ ही इस अभियान को आगे लगातार चलने का आवाहन किया गया। इस दौरान बृज मोहन थपलियाल, आरती देवी आनंदी देवी,रेशमा, सिवानी व ग्रामीण मौजूद रहे।
पाबौ//जनपद के विकासखंड पाबौ के आंगनबाड़ी केंद्र पातल में बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला की अध्यक्षता में पोषण माह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूम में पहुँची रश्मि देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा पौष्टिक आहार एवं मोटे अनाज की जानकारी दी गई।
इस दौरान रेखा नेगी द्वारा लाभार्थियों को स्थानीय साग सब्जी और दालों के बारे में जानकारी दी गई ,डॉक्टर क्षितिज द्वारा महिलाओं को एनीमिया टीकाकरण स्वच्छता आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में तीन गर्भवती महिलाओं को एवं तीन किशोरी बालिकाओं को पोषण किट व स्वच्छता किट का वितरण किया गया। इस दौरान विजयलक्ष्मी, रेखा नेगी ,अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
पौड़ी// वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों व एएचटीयू प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लावारिस घूमने वाले मानसिक रुप से कमजोर व्यक्तियों का रेस्क्यू कर परिजनों का पता लगाने हेतु निर्देशित किया है। जिसके मध्यनजर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस टीम कोटद्वार को एक मानसिक रूप से कमजोर महिला जो कोटद्वार, झण्डाचौक के पास लावारिस अवस्था में घूम रही थी उसे रेस्क्यू कर ए एच टी यू कार्यालय लाने के बाद उक्त टीम द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत करूणाधाम आश्रम नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश में दाखिल किया। ताकि इस महिला की उचित देखरेख हो सके। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा लगातार उक्त महिला के परिजनों की लगातार ढूंढखोज की जा रही थी। पुनः पुलिस टीम द्वारा प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया के संस्थापक अमित सेमवाल के सहयोग से उपरोक्त महिला से दुबारा पूछताछ की गई तो महिला द्वारा अपना पता सती चौराहा, कालिका मंदिर के पास बिजनौर बताया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर महिला को बताये गये स्थान पर लेकर गये तथा वहां के स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अथक प्रयासों से उक्त महिला को उसके परिजन भाई अंकित, गौरव, मौहल्ला काशीराम बिजनौर उत्तर प्रदेश के सकुशल सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सुमनलता,महिला आरक्षी विद्या मेहता,होमगार्ड मन्जू रावत मौजूद रही।
देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) वुसंधरा संस्था की ओर से रायपुर विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लखोंड में छात्र-छात्राओं के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक महाबीर बिष्ट व खंड शिक्षा अधिकारी पीएल भारती ने किया। एमएस बिष्ट ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ बच्चों को शिक्षित करना नहीं बल्कि संंस्कारवान नागरिक बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को स्वरोजागर के प्रति जागरुक भी किया जाना चाहिए। वसुंधरा संस्था की प्रियंका नेगी, रीता सेमवाल व सरिता पेटवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंदों को हर संभव मदद करना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने के लिए भी उनकी संस्था कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 110 छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए गए। विद्याालय के प्रधानाध्यापक विनोद असवाल ने वसुंधरा संस्था का धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व ममाध्यमिक शिक्षा निदेशक महाबीर बिष्ट को भी सम्मानित किया गया।
पौड़ी// बीते दिनों राजधानी देहरादून में मिस एंड मिसेज़ इंडिया दिवा उत्तराखंड 2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। जिसमें 22 प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर कार्यक्रम में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। यह पहला मौका रहा जब उत्तराखंड में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी खास बात यह रही कि उक्त प्रतियोगिता में मिस एंड मिसेज कैटेगरी की अलग अलग प्रतिभागियों द्वारा एक ही मंच साझा किया गया।
राजधानी की मालसी रोड स्थित फेयरफील्ड मेरियट में आयोजित ब्यूटी विथ ब्रेन्स के मेल को दर्शाती प्रतियोगिता मिस एंड मिसेज़ इंडिया दिवा उत्तराखंड 2024 का आयोजन हुआ। जिसमें 18 से लेकर 40 से अधिक उम्र की कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत होने के साथ ही अलग अलग चरणों मे बेहतरीन रैंप वॉक,जजो के सवालों के सही उत्तर देने व सभी राउंड को जीतने के बाद मिस इंडिया दिवा उत्तराखंड का खिताब लबांशी के नाम रहा। इसी प्रतियोगिता में वंशिका फर्स्ट रनरप, रुचिका सेकेंड रनरप चुनी गई।
मिसेज उत्तराखंड दिवा 2024 का ताज सोनिका शर्मा के सिर पर सजा। मिसेज उत्तराखंड दिवा फर्स्ट रनरप सोनिका पांथरी और सेकेंड रनरप शैली रही। वहीं मिसेज़ इंडिया दिवा उत्तराखंड क्लासिक केटेगिरी में साधना विजेता रही,जबकि पौड़ी निवासी हेमा जोशी को फर्स्ट रनरप व सीमा सेकेंड रनरप चुना गया।
मिस एंड मिसेज़ इंडिया दिवा उत्तराखंड 2024 पीजेंट में तीन कैटेगिरी में प्रतिभागियों की परीक्षा हुई जिसमे मिस कैटेगरी में 18 से 30 आयुवर्ग, मिसेज कैटेगरी में 40 से कम और मिसेज क्लासिक केटेगरी में 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की प्रतिभगियों को शामिल किया गया था। प्रतियोगिता के तीन राउंड क्रमशः टैलेंट राउंड, स्टेट राउंड और लास्ट इवनिंग गाउन राउंड आयोजित किया गया था। स्टेट राउंड में मॉडल्स ने अलग अलग राज्यों की संस्कृति की झलक पेश की। पीजेंट में दून सहित पौड़ी, उत्तरकाशी, रुड़की, हरिद्वार आदि जगहों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मिसेज़ इंडिया दिवा उत्तराखंड क्लासिक केटेगिरी में रनरप रही पौड़ी निवासी हेमा जोशी ने कहा ये महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली बहुत बेहतरीन प्रतियोगिता रही,प्रतियोगिता में मैदान से लेकर पहाड़ में जीवन यापन करने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया उन्होंने बताया इस सफलता के पीछे उनके पति सुनील जोशी व उनके परिवार का हाथ रहा जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के साथ ही इस मुकाम तक पहुंचने में अपनी भूमिका निभाई।
उनकी सफलता से परिवार में गदगद दिखा, उनके पति सुनील जोशी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से महिलाओं को एक ऊर्जा मिलती है और महिलाएं अपने अंदर छुपी प्रतिभा को समाज के सामने लाने का प्रयास करती है उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिता करवाने के लिए आयोजकों के धन्यवाद भी अदा किया।
पौड़ी(पहाड़ खबरसार) पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र थलीसैंण के एक स्कूल की 12वीं की छात्रा के अपहरण मामले में एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी शिक्षक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक के स्वस्थ होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थलीसैंण थानाक्षेत्र के इस मामले में पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है। किशोरी की उम्र 17 साल और छह माह है।
बताया कि बीते 31 अगस्त की रात स्कूल में प्रवक्ता पद पर सेवारत रहे एक शिक्षक ने बेटी को बहला-फुसलाकर और पैसों का लालच देकर उसका अपहरण कर लिया है। इस पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक का थलीसैंण क्षेत्र के उसी विद्यालय में सेवारत था, जहां छात्रा अध्ययनरत है। जहां से जून 2024 में आरोपी शिक्षक का तबादला हो गया था। जो वर्तमान में जिले के ही दूसरे ब्लॉक के एक स्कूल में सेवारत है। वहां से भी आरोपी शिक्षक बीते 27 अगस्त 2024 से चिकित्सा अवकाश पर चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी ने बताया कि छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जबकि आरोपी शिक्षक के स्वस्थ होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
पौड़ी(पहाड़ खबरसार)लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर टीम ने मंगलवार को पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चला रही है।
सीएम धामी के सख्त निर्देश हैं कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता,तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी के०पी० सिंह बताया कि रूटिंग व मुख्यमंत्री के निर्देशों में जनपद के अंदर भी सरकारी शराब की दुकानों व अन्य जगह छापेमारी की जा रही है इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर चेक किया जा रहा है उन्होंने बताया कि ओवरराइटिंग व अवैध शराब को किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।