Home Blog Page 17

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पाबौ में खास उत्साह,रात्रि जागरण के बाद सुबह निकल जाएगी भव्य शोभायात्रा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)कृष्ण जन्म उत्सव को पाबौ में बड़े ही उत्साह से मनाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ व्यापार मंडल जुट गया है कृष्ण जन्माष्टमी में पाबौ में सोमवार को रात्रि जागरण का आयोजन स्थानीय लोगों के साथ व्यापार मंडल द्वारा रखा गया है इसके उपरांत अगले दिन कृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा के बाद भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता भरत रावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाबौ में कृष्ण जन्म उत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसके ऊपर लगातार काम किया जा रहा है उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के साथ स्थानीय लोगों द्वारा एक बार फिर से भव्य रूप से कृष्ण जन्म उत्सव को मनाने की तैयारी तेज कर दी गई है उन्होंने बताया कि सोमवार रात्रि भव्य जागरण का आयोजन पाबौ में किया जाएगा जिसके उपरांत अगले दिन झांकी के उपरांत पाबौ बाजार में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण लोगों को भी जागरण में आने का न्यूनता दिया है इसके साथ ही झांकी में शामिल होने के बाद भोग ग्रहण करने का आग्रह उनके द्वारा किया गया है।

पाबौ के जीतोली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक पर मारी टक्कर,बाइक सवार की हालत गंभीर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)आज देर शाम जितोली पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पर टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ उपचार के लिए लाया गया। जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया गया है। 108 वाहन में सेवा दे रहे विनय सिंह बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली कि जीतोली पेट्रोल पंप के समीप एक दुर्घटना हो गई है वे 108 वाहन को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। और उनके द्वारा घायल अवस्था में पड़े हिमांशु सिंह पुत्र जय सिंह को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया। जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी पाबौ नवीन पुरोहित ने बताया की पाबौ पुलिस को सूचना मिली कि जीतोली पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पर टक्कर मार दी है उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, इसके साथ ही 108 के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ भेजा गया । उन्होंने बताया कि घायल हिमांशु जो की पाबौ की ओर से अपने गांव जीतोली जा रहा था को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की धड़कन पुलिस द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विभिन्न CHO को मंडल मुख्यालय पौड़ी में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) सीबीएसई कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों का राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एडिक्शन डिसऑर्डर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद मुख्यालय पौड़ी में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ जिला नोडल अधिकारी एन एम एच पी डॉ आशीष गोसाई द्वारा किया गया। इसके पश्चात मास्टर ट्रेनर डॉ जीशान अली, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खिर्सू व डॉक्टर विवेक खत्री चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के द्वारा विभिन्न नशीले पदार्थ जैसे कि तंबाकू, शराब आदि के उपयोग से होने वाली विभिन्न बीमारियों तथा उनके उपचारों में आने वाली विभिन्न तरह की स्थिति तथा उनके निदान संबंधित विषयों पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तथा केस स्टडी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पाबो, एकेश्वर, खिर्सू, थैलीसैण ब्लॉक के सी एच ओ द्वारा प्रतिभा किया गया। साथ नर्सिंग कॉलेज डौभ श्रीकोट तथा इंजीनियरिंग कॉलेज घुरदौरी के चार वालंटियर छात्राओं द्वारा भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय टीम से मनमोहन, श्वेता गोसाई तथा पाबौ ब्लॉक से अरुण पोखरियाल, शरद थपलियाल,आशीष उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन के पर्व पर जानिए क्यों महिलाओं ने बांधी पेड़ों पर राखी, कि दीर्घायु की कामना

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)आज पूरे देश में भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है,इसके साथ ही भाई से वचन लेती हैं कि वे ताउम्र उनकी रक्षा करें वही रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर जनपद पौड़ी के विकासखंड पाबौ में एक अनोखा ही नजारा देखने को मिला। जहां पर भाइयों के साथ-साथ महिलाओं ने हरे भरे पेड़ों की लंबी आयु के लिए भगवान से कामना की व पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधा। यह मामला सुनने में थोड़ा अटपटा तो लग सकता है मगर यह हकीकत है।

हम इस मामले से आपका रूबरू करवाते हैं। दरअसल यहां मामला नगर पालिका पौड़ी के कूड़ा निस्तारण के लिए मांडाखाल में बनाए जा रहे ट्रेचिंग ग्राउंड से जुड़ा है जहां पर पाबौ ब्लॉक की महिलाओं ने ट्रेचिंग ग्राउंड की जमीन पर हरे-भरे पेड़ों पर आरी चलने से पहले उन पर रक्षा सूत्र बांधकर भगवान से कामना मांगी कि भगवान इन पेड़ों की दीर्घायु दे। क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए सैकड़ो की संख्या में पेड़ को काटने के लिए उन्हें चिन्हित किया गया है। इसके विरोध स्वरूप महिलाओं ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चिह्नित जगह में पहुँचकर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।

सामाजिक कार्यकर्ता भरत रावत ने कहा कि जिस तरह से जिला प्रशासन पौड़ी द्वारा बिना गांव वालों को विश्वास में लिए सैकड़ो की संख्या में हरे भरे पेड़ों पर आरी चलाने के लिए पेड़ों को चिन्हित किया गया है उसके विरोध स्वरूप आज महिलाओं ने चिपको आंदोलन के तर्ज पर पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधा है।

उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण द्वारा जिला प्रशासन को अपना ज्ञापन भी सौंप दिया गया है जिसमें साफ किया गया है कि दूसरे क्षेत्र के कूड़े को डंप करने के लिए वे इन हरे भरे पेड़ों का कटान किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। इसके साथ ही यदि जिला प्रशासन जबरन इन पेड़ों का कटान करता है तो वे आत्मदाह करने के लिए भी तैयार हैं। इस दौरान सोनी पंत,गीता देवी अंबिका देवी, पूजा देवी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं व छोटी बालिकाएं मौजूद रही।

गौरव बर्तवाल बने उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष,कहा कार्मिक हितों में सदैव रहेंगे तत्पर–गौरव बर्तवाल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की निर्विरोध निर्वाचित युवा प्रान्तीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ भवन देहरादून में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबन्ध निदेशक पेयजल निगम रणवीर सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि वित्त निदेशक जयपाल सिंह तोमर ने प्रतिभाग किया।

शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी रामकुमार द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। प्रान्तीय अध्यक्ष गौरव बर्तवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज मार्तोलिया, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, महामंत्री नवीन थापा, संयुक्त मंत्री कुशाल राणा, संगठन मंत्री दीपक गुंसाई, प्रचार एवं जन सम्पर्क मंत्री भगवती प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष श्री हेमन्त कुमार, संगठन मंत्री (महिला) दीपा जोशी, सलाहकार अविनाश चन्द, संरक्षक एल०डी० भट्ट तथा सम्प्रेक्षक श्री शल्लभ मित्तल निर्विरोध निर्वाचित किए गये।

आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अभियन्ता (मु०)संजय सिंह, मुख्य महा प्रबन्धक निर्माण विंग कपिल सिंह, महा प्रबन्धक प्रशासन एस०के० बरनवाल सहित विजय खाली, जीतमणि बेलवाल, रामकुमार, सुभाष, जितेन्द्र, प्रवीण राय, आलोक, अजय, कंचन, भारती, सचिन, सी०पी०एस० रावत, योगेश, राकेश, प्रवीन, दिनेश, धर्मेन्द्र, कौशल पाण्डेय, आर०के० रोनिवाल, महेश, राजपाल, अर्चित, ललित, नवीन, तारा रावत, ज्ञानेन्द्र, मनमोहन, प्रीतम, जय प्रकाश, कुंदन, नवीन, सुमित, शुभम, नीलम, श्वेता, सुभाष, मीनाक्षी, कौशल, आभा, उजमा, सुदीप, राकेश, देवेन्द्र, शरद, कण्डारी, सुदर्शन, नरेन्द्र पाल, अदिति, शिखा, संतोष, गुरु प्रसाद, सुशील, ललित मोहन, लक्ष्मी, कोमल, अनिता, किरन, विजय बाला, सुरभि, देवेन्द्र, आशीष, आदित्य, दानिश पदम, अमन प्रार्थना, हेमन्त, आशीष, भूपेन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी व उपस्थित रहे।

पौड़ी में आव्हान संस्था ने पूर्व सैनिकों के साथ पौधा रोपण कर मनाया 78वा स्वतंत्रता दिवस

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ को जनपद के समस्त क्षेत्रों में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर जिला सैनिक कल्याण विभाग में पूर्व सैनिकों को आव्हान संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत सैनिक कल्याण विभाग मे पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी मेजर करन रावत (सेवानिवृत्त) अन्य कर्मी के साथ जिला अध्यक्ष BJYM मयूर भट्ट, विधायक प्रतिनिधि नितिन रावत, विधायक प्रतिनिधि गौरव रावत, मंडल अध्यक्ष BJYM मयंक रावत,मंडल महामंत्री BJYM विवेक रावत, प्रियंका बहुगुणा, अंजू आदि लोग मौजूद रहे।

आव्हान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल ने सभी प्रदेश व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम आज आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में राष्ट्रध्वज फहराया जा रहा है। जो पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। हमारे देश में विभिन्न प्रांत, जाति, धर्म, भाषा होने के बावजूद हम एकजुट होकर अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर, आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

मखोंली की हाई रिस्क आइडेंटिटी महिला ने जिला अस्पताल पौड़ी में स्वास्थ्य शिशु को दिया जन्म

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)मानसून सीजन में डीएम पौड़ी डॉ आशीष चौहान की मुहिम रंग लाती हुई दिखाई पड़ रही है। बीती दिनों डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों अधिकारियों की बैठक लेते हुए आपदा की इन कठिन परिस्थितियों में गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग करने के लिए काव्य ऐप्प पर उनकी संपूर्ण जानकारी अपलोड करने की निदेशक स्वास्थ्य विभाग को दिए थे। इसी के तहत पाबौ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले मनखोली गांव की कृष्ण भंडारी जिनकी डिलीवरी 24 अगस्त को होनी थी के ऊपर संबंधित क्षेत्र की एएनएम व सीएचओ द्वारा लगातार अपडेट रखी जा रही थी महिला की हाई रिस्क डिलीवरी को देखते हुए तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती करवाया गया। जहां पर महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। चिकित्सा अधिकारी पाबौ डॉ पंकज सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से मिले दिशा निर्देशों के बाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ऐसी गर्भवती महिलाओं पर लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी नजर बनाये हुए है जिनकी मानसून सीजन में डिलीवरी होनी है। उन्होंने कहा कि इसी के तहत कृष्ण भंडारी जोकि हाई रिस्क आइडेंटिटी में पाई गई,उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तुरंत ही जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला द्वारा एक स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया गया है और दोनों ही सुरक्षित व स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के अंतर्गत लगातार गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जानकारी भी उनके घर में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार जुताई जा रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ प्रभारी डॉ रमेश कुँवर ने बताया की काव्य ऐप्प के माध्यम से लगातार गर्भवती महिलाओं पर संबंधित क्षेत्र की एएनएम व सीएचओ द्वारा अपनी पैनी नजर रखी जा रही है उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं की स्थिति को देखते हुए उन्हें एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में भर्ती करवा जा रहा है इसके साथ ही हाई रिस्क महिलाओं को तुरंत ही जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती करवाई जा रहा है जिससे डिलीवरी में किसी प्रकार का कोई खतरा न रहे।

ब्रेकिंग//उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी हुई तेज,पढ़िए कब होंगे चुनाव

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून/पौड़ी(पहाड़ खबरसार)उत्तराखंड राज्य में नगर निकाय चुनाव अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में संपन्न होंगे। जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल दो दिसंबर को पूरा हो गया था। छह माह यानी दो जून तक के लिए निकाय प्रशासकों के हवाले हो गए थे।

इस अवधि में चुनाव न होने के चलते सरकार ने तीन माह के लिए अवधि बढ़ा दी थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश आए और सरकार ने अंतिम टाइमलाइन तय कर ली है। राज्य में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में निकाय चुनाव होंगे। इससे पहले 15 सितंबर तक ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए नियमावली आदि का काम पूरा होगा।

उत्तराखंड में 93 नगर निकायों में चुनाव होना है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल दो दिसंबर को पूरा हो गया था। जिसके बाद दो जून तक के लिए निकाय प्रशासकों को सौंपा गया है। इस अवधि में चुनाव न होने के चलते सरकार ने तीन माह के लिए अवधि बढ़ा दी थी। अब इस टाइमलाइन के बीच अक्टूबर तक चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर होमवर्क हो गया है।

निकायों का परिसीमन, वोटर लिस्ट का काम भी तब तक पूरा करने की समय सीमा रखी गई है। नगर निगम देहरादून के 54 वार्डों का परिसीमन 15 दिन के भीतर सुधार कर शासन को भेजा जाए। ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में संशोधन को लागू करने के लिए नियमावली लागू करने की तैयारी है। ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में संशोधन को लागू करने के लिए नियमावली लागू करने की तैयारी है।

नगर पालिका अल्मोड़ा और नगर पालिका पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने के लिए शासन स्तर से जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। डीएम की ओर से इन निकायों को निगम बनाने के लिए सीमांकन संबंधी पूरी प्रस्ताव शासन को भेजा जाना है। दो नगर निगम बनने के बाद राज्य में 11 नगर निगम (देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, श्रीनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा) हो जाएंगे। नगर पालिका की संख्या 41 और नगर पंचायतों की संख्या 50 होगी।

पाबौ स्वास्थ्य केंद्र आदर्श केंद्र की ओर बढ़ता कदम,मात्र 24 घंटे में स्वास्थ्य केंद्र में 12 बच्चों की गुंजी किलकारियां

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)एक और जहां जिला अस्पताल पौड़ी को पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड़ से हटाने की मांग लगातार जोर पकड़ते जा रही है तो वहीं जिला अस्पताल के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ की व्यवस्थाओं को देखकर नहीं लगता की पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ को हटाने की आवश्यकता है राज्य सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के मध्यनजर जिला अस्पताल सहित तीन अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड पर संचालित करने का फैसला लिया गया था जहां जिला अस्पताल में अर्थव्यवस्थाओं को लेकर लगातार इसे फिर से सरकारी हाथों में देने की मांग उठती आई है तो वहीं पीपीपी मोड पर ही संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में बेहतर सुविधा स्थानीय लोगों को मिल रही है जिससे लोग भी खासे खुश नजर आ रहे हैं। विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं व ऑपरेशनों की बात की जाए तो इन सभी व्यवस्था में स्वास्थ्य केंद्र पाबौ अव्वल नजर आता है बीते 24 घंटे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में 12 डिलीवरी हुई है जो अपने आप में लोगों के विश्वास को जताता है पाबौ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंकज सिंह ने बताया की जुलाई माह में स्वास्थ्य केंद्र में 29 नवजात बच्चों ने जन्म लिया जिनमे एक सिजेरियन केश था जबकि बीते 24 घंटे में 12 डिलीवरी के केस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए हैं उन्होंने कहा कि आम जनता का विश्वास बड़ा है जिसके कारण स्थानीय लोग पौड़ी, श्रीनगर व देहरादून की बजाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में बेहतर सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं यही कारण है की बीते माह में 29 डिलीवरींयां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाई गई है जो लोगों के विश्वास को जाता है। वहीं एसीएमओ व पाबौ प्रभारी डॉ रमेश कुँवर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाने को लेकर लगातार काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र व इसके अधीन आने वाले केदो में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जहां देखा जाता है कि सरकारी अस्पतालों में लोगों का रुझान कम होता है मगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ इस विचारधारा को बदला है उन्होंने बताया कि यहां पर हर्निया,सिजेरियन डिलीवरी जैसे केश भी बेहतर ढंग से किए गए हैं जिससे आमजन मानस का रुझान सरकारी अस्पताल में बड़ा है। उन्होंने बताया कि पाबौ में इस वर्ष अब तक 129 डिलीवरी हुई है। जो आम जनता का विश्वास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में जताता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में पाबौ को बनाने के ऊपर लगातार काम किया जा रहा है ।

राज्य में होगी प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापनाः डॉ. धन सिंह रावत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत सूबे में रह रहे श्रमिकों के बच्चों शिक्षा-दिशा के दृष्टिगत प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापना की जायेगी। राष्ट्रीय फलक पर शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बेहतर आंकलन हेतु परफॉरमेंस ग्रेड इंडिकेटर्स (पीजीआई) में सुधार हेतु निदेशालय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किये जायेंगे। प्रत्येक जनपद मुख्यालय में बेसहारा, निर्धन व असहाय बच्चों के लिये नेता जी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास की स्थापना होगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओें एवं औद्यौगिक क्षेत्रों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिये परियोजना बाहुल्य क्षेत्रों में प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रेल परियोजना, पनबिजली परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण सहित औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों प्रवासी श्रमिक निवास कर रहे हैं जिनके बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दिये जाने के उद्देश्य से एनईपी-2020 में प्रवासी शिक्षा केन्द्र स्थापित किये जाने की व्यवस्था की गई है। इसी के तहत राज्य में मजबूर बाहुल्य क्षेत्रों का विभागीय सर्वे करा कर प्रावसी शिक्षा केन्द्र की स्थापना की जायेगी। इसके अलावा प्रदेश के निर्धन, असाहय व निराश्रित बच्चों के लिये प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर एक-एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों की स्थापना हेतु निर्माण कार्यार्ं में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में 13 छात्रावास क्रियाशील है जबकि सात का निर्माण अभी होना बाकी है। इन छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को आस-पास के विद्यलायों में प्रवेश दिलाया जाता है जिनके आवास सहित भरण-पोषण एवं शिक्षा पर आने वाला व्यय भार भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

राष्ट्रीय फलक पर विद्यालयी शिक्षा को शीर्ष दस राज्यों की श्रेणी में लाने के उद्देश्य से निदेशालय स्तर पर प्रत्येक गतिविधि की मॉनिटिरिंग एवं संकलन के लिये एक-एक अधिकारी को नोडल नामित करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि राष्ट्रीय स्तर पर परफॉरमेंस ग्रेड इंडिकेटर्स (पीजीआई) में सुधार लाते हुये प्रदेश को अग्रणी राज्यों में लाया जा सके। इसके अलावा समीक्षा बैठक में पीएमश्री योजना, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, आईसीटी, व्यावसायिक शिक्षा, एफएलएन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, संयुक्त निदेशक पीएम पोषण कुलदीप गैरोला, उपायुक्त एफडीए जी.सी. कण्डवाल, उप परियोजना निदेशक अजीत भण्डारी, पल्लवी नैन, प्रद्युमन रावत, अन्जुम फातिमा, बी.पी. मैन्दोली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!