Home Blog Page 20

रिखणीखाल थाने में देश भर में आज लागू हुए नए कानून के संबंध में आमजन को किया गया जागरूक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

रिखणीखाल(पहाड़ ख़बरसार)जनपद पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के द्वारा आज देश भर में लागू हुए नए कानून के संबंध में सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जन जागरूक कर कानूनी उपयोगिता के संबंध में गोष्ठी आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तहत थाना रिखणीखाल में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान संगठनों के पदाधिकारीयो, युवाओं, महिलाओं तथा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ नए कानूनो के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा नए कानून की उपयोगिता के संबंध में अवगत कराते हुए बताया गया की अब छोटी–छोटी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पर आने कीआवश्यकता नहीं है ओर अब ऐसी शिकायतों कोऑनलाइन दर्ज किया जा सकेगा साथ ही शिकायतो में ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकेगी। संतोष पैथवाल ने बताया की अब अपराध की जीरो एफआईआर दूसरे जिले में भी कराई
जा सकेगी। ओर
केस दर्ज होने के बाद जांच के संबंध में की जा रही कानूनी कार्यवाही की सूचना जांच अधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ता को मोबाइल पर एसएमएस के जरिये भी दी जाएगी। गोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित जनों के द्वारा राष्ट्रीय गान का गायन भी किया गया । इस अवसर पर शालिनी बलोदी,शिवलाल,अंकुर मिनाक्षी देवी सीमा देवी और अपर उप निरीक्षक कैलाश जोशी, हेड का0 उमेश शूरवीर और म0 का0चंदा मौजूद रहे।

थाना रिखणीखाल पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाया बृहद सत्यापन अभियान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

रिखणीखाल (पहाड़ ख़बरसार)पुलिस कप्तान पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रह रहे किराएदार ,फेरी वाले और मजदूरो का शतप्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत आज थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहो पर तीन टीमों का गठन करके बृहद रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस के द्वारा मौके पर थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी मजदूरों,फेरी वालों तथा किरायेदारों का सत्यापन किया गया इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से हम सभी को ऐसे बाहरी लोगों की सूचना थाने को अनिवार्य रूप से सूचित कर सत्यापन करना आवश्यक है।

जिसके लिए उत्तराखंड पुलिस अधिनियम में कानूनी प्रावधान भी है उन्होंने बताया की यदि कोई मकान मालिक ओर ठेकेदार अपने किराएदारों और मजदूरों का सत्यापन नहीं करता है तो ऐसे लोगों का थाना क्षेत्र में चिन्हीकरण किया जा रहा है। ओर ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने स्थानीय लोगों से अपील की है की सभी को थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगो का सत्यापन की कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करना चाहिए । तथा सत्यापन की कार्यवाही अभियान के तहत आगे भी लगातार जारी रहेगी। आज अभियान में अपर उप निरीक्षक कैलाश जोशी, हेड का0 राजेश, लोभन सिंह,आदेश, राहुल और कपूर शामिल रहे

ब्रेकिंग//लद्दाख टैंक अभ्यास के दौरान जनपद पौड़ी के बिशल्ड गांव के भूपेंद्र सिंह नेगी के शहीद होने की सूचना

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास श्योक नदी का जलस्तर बढ़ने से सेना के 5 जवान बह गए। जिनमे सभी की मौत हो गई है। इनमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) भी थे। घटना शुक्रवार (28 जून) की रात करीब 1 बजे की है। जानकारी शनिवार (29 जून) को सामने आई।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक सेना के जवान मिलिट्री एक्सरसाइज के बाद देर रात T-72 टैंक से लौट रहे थे। मिलिट्री टैंक ईस्टर्न लद्दाख के सासेर ब्रांगसा में श्योक नदी पार कर रहा था, तभी पानी का लेवल अचानक बढ़ गया और जवान टैंक सहित नदी में डूबने लगे।

लेह की फायर एंड फ्यूरी 14 कॉर्म्स के मुताबिक, हादसा LAC के चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुआ। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन नदी में तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण जवानों को बचाया नहीं जा सका।

पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनकी पहचान रिसालदार एमआर के रेड्डी, दफादार जनपद पौड़ी जनपद पौड़ी के बिशल्ड गांव के भूपेंद्र नेगी, लांस दफादार अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान और नागराज पी के रूप में हुई है।

ब्रेकिंग//पौड़ी में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार) पौड़ी- कोटद्वार राजमार्ग पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचाया।
कोतवाली पौड़ी के प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मृतका की पहचान पार्वती (20) पुत्री यशंवत निवासी गाडका महरगांव, परसुंडाखाल, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया कि युवती बाइक के पीछे की सीट पर सवार होकर पौड़ी आ रही थी। इस दौरान शुक्रवार सुबह 9.30 बजे पौड़ी कोटद्वार हाइवे पर अपर चोपड़ा मोहल्ले के पटवारी चौकी के पास डंपर की चपेट में आने युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक युवक चला रहे युवक को चोट नहीं आई। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि युवती पौड़ी में कंप्यूटर कोर्स ​सीख रही थी।

7 जुलाई को पौड़ी में आयोजित होगी महिलाओं की गढ़वाली मास्टरशेफ प्रतियोगिता,प्रथम विजेता महिला समूह को मिलेगी 5100 की धनराशि

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)मंडल मुख्यालय पौड़ी में पहली बार महिला समूह की गढ़वाली मास्टरशेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर की कोई भी महिला समूह प्रतिभा कर सकती हैं। आव्हान संस्था द्वारा पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन पौड़ी में किया जा रहा है आव्हान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल ने बताया की पौड़ी में पहली बार महिला समूह की मास्टर सेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें महिला समूह को अपने घर से दो पहाड़ी व्यंजनों को बनाकर लाना होगा। जिसमें व्यंजन, इंस्टॉल प्रोजेक्शन की सजावट व प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी समूह की खुद की होगी। थपलियाल ने बताया की निर्णयको द्वारा महिला समूह के पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया जाएगा। जिसके बाद निर्णयको के द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले सभी समूह की सान्त्वना पुरस्कार भी आव्हान संस्था के द्वारा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि व्यंजन बनाने में 60 नंबर दिए जाएंगे जबकि स्टॉल सजावट की 20 नंबर व प्रेजेंटेशन के 20 नंबर होंगे। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करना समूह के लिए अनिवार्य होगा और यह रजिस्ट्रेशन निशुल्क रखा जाएगा। जो की 26 जून से 5 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया 9084551492 नंबर पर महिला समूह को रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि समूह में काम से कम तीन महिलाएं होना अनिवार्य है इसके साथ ही प्रथम आने वाले महिला समूह को 5100 व सर्टिफिकेट,दूसरे आने वाले महिला समूह को ₹2100 व सर्टिफिकेट व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले महिला समूह को ₹1100 व सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उन्होंने बताया प्रतियोगिता 7 जुलाई को डमरू हाल पौड़ी में आयोजित की जाएगी।

पाबौ पुलिस ने अवैध 7 पट्टी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)एसएसपी पौड़ी द्वारा जनपद पौड़ी में नशीले पदार्थो की रोकथाम हेतु संघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी के मध्य नजर चौकी पाबौ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ की रोकथाम हेतु लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत पाबौ पुलिस द्वारा अभियुक्त चंद्रशेखर पोखरियाल पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम पिनानी ब्लॉक पाबौ को 7 पट्टी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी पाबौ नवीन पुरोहित ने कहा कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है व अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जा रही है। उन्होंने बताता की पुलिस का यहां अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा जिससे चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाई जा सकेगी।पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल बारू दत्त शर्मा व कपिल चौधरी शामिल रहे।

पहल/क्लीन हिमालयन कैंपेन व आह्वान संस्था के द्वारा कमिश्नर आवास के समीप चलाया गया सफाई अभियान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)क्लीन हिमालयन कैंपेन व आह्वान संस्था के बेनर तले कमिश्नर आवास के पास बने व्यू पॉइंट में सफ़ाई अभियान चलाया गया, जिसमे आह्वान संस्था के अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल, रोमा भद्रा, सिद्धांत, सुंदर आदि अभियान का हिस्सा बने। आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल का कहना है कि पिछले सात महीनों से क्लीन हिमालयन कैंपेन के साथ मिलकर उनकी संस्था द्वारा हर रविवार को ये सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। क्लीन हिमालयन कैंपेन द्वारा 2016 से अपने शहर में सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है ।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौड़ी विधायक ने किया उन्हें पुष्प अर्जित

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)आज पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं के साथ आदरणीय मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ भारती की सेवा में समर्पित आदरणीय मुखर्जी का जीवन करोड़ों देशवासियों में राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति समर्पण की अलख जगाता रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा अनु मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा, महामंत्री भक्ति शाह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगरान, भाजपा पौड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक ममगाई , महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता डोभाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय बाल सुरक्षा अभियान के तहत पाबौ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया स्किल सेल एनीमिया टेस्टिंग कैम्प का आयोजन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)

एनीमिया तथा रक्त विकार की जांच को लेकर ग्रामीणों के लिए ब्लड सैंपल

राष्ट्रीय बाल सुरक्षा अभियान के तहत विकासखंड पाबौ में आरबीएसके टीम द्वारा स्किल सेल एनीमिया टेस्टिंग कैंप आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके तहत खून की कमी तथा रक्त विकार से होने वाली विभिन्न बीमारियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की जा रही है। ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चोपडा, बिडोली, चपलोडी, सकल्याना, माला भरसार आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम द्वारा बुजुर्ग युवाओं तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के ब्लड सैंपल भी दिए गए। जिन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है। इन सैंपलों के माध्यम से रक्त की कमी तथा रक्त संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी।

फार्मासिस्ट रेखा नेगी, हरेंद्र कठैत तथा ब्लॉक कोर्डिनेटर महेंद्र पोखरियाल ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है जिससे खून की कमी रक्त विकार से होने वाली विभिन्न बीमारियों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को खून की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को खून की कमी दूर करने के लिए पौष्टिक आहार के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

ब्रेकिंग//आंधी तूफान से बिशल्ड गांव में घर से सटी गोशाला के ऊपर गिरा पेड़,गोशाला हुई धराशायी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)बुधवार देर शाम हुई बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर सामने आई है जहां बारिश होने से लोगों ने गर्मी से थोड़ा राहत ली तो वही आंधी तूफान से विकासखंड पाबौ के बिशल्ड ग्राम सभा में रहने वाले जगदीश रौथाण पुत्र स्वर्गीय राम सिंह के घर से सटी बनी गोशाला में भारी भरकम पेड़ गिर गया। जिससे उनके घर को भारी नुकसान हो गया। इसके साथ ही पेड़ गिरने से उनके मवेशी भी चोटिल हो गए। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक नेगी ने बताया कि बुधवार शाम हुई बारिश व आंधी तूफान से उनके ग्राम सभा के जगदीश रौथाण कि गोशाला में भारी भरकम पेड़ गिर गया। जिससे उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि गरीमत रही कि उसे समय घर के बच्चे बाहर खेल रहे थे अन्यथा कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती थी उन्होंने जिला प्रशासन से जगदीश रौथाण को आपदा मद से सहायता राशि अति शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।

पटवारी श्रुति रतूड़ी ने बताया कि उन्होंने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार कर दी है उन्होंने बताया कि मानकों के हिसाब से जो भी मुआवजा बन पड़ेगा। उसे जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।

error: Content is protected !!