Home Blog Page 21

बिग ब्रेकिंग : खिर्सू कठुली वाहन दुर्घटना में 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मृत्यु की सूचना

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों हताहत होने की सूचना है। ये मोटरमार्ग लिंक मोटरमार्ग है जो कठुली गांव को श्रीनगर से जोड़ता है। मिली जानकारी के अनुसार ये अर्टिगा कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। इस घटना में कुछ और लोगों के घायल होने की भी आशंका है। बचाव व राहत दल मौक़े के लिये रवाना हो गया है। वाहन में 7 लोग सवार थे। 2 घायलों को हॉस्पिटल खिर्सू पहुचा दिया गया है। जबकि एक व्यक्ति को कोई चोट नही आई है।

भूम्याल देव कंडोलिया ठाकुर के वार्षिक पूजन को लेकर बैज्वाड़ी गांव से ध्वजाएं हुई रवाना

0

रिपोर्ट/कुलदीप बिष्ठ

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)शहर के नए बस अड्डे के समीप स्थित कंडोलिया मंदिर में बैंज्वाडी गांव से ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ध्वजा और निशान चढ़ाए। वही ग्रमीणों ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर ध्वज को भूमियाल देवता कंडोलिया ठाकुर में ले गए। इस दौरान ग्रामीण यशोदा देवी व मुकेश ने बताया कि आज गांव की कुलदेवी मां ज्वालामुखी मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद ध्वजा व निशाण पारंपरिक विधि विधान के साथ कंडोलिया मंदिर में चढ़ाए गए।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंडोलिया ठाकुर में तीन दिवसीय पूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 जून को कंडोलिया ठाकुर के दरबार में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक लाख से अधिक भक्तों की पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान गांव के मुकेश नेगी, देवेंद्र नेगी, पिंकी देवी, यशोदा नेगी, राजेश्वरी देवी, ज्ञान सिंह नेगी, मनवर सिंह नेगी, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

आह्वान संस्था द्वारा कंडोलिया के ऐतिहासिक खेल मैदान में यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को प्रोत्साहन के रूप वितरित की गई फुटबॉल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार) आह्वान संस्था द्वारा कंडोलिया के ऐतिहासिक खेल मैदान में पौड़ी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को प्रोत्साहन के रूप फुटबॉल वितरण किए गए। जिसमे पौड़ी फुटबॉल यूनाइटेड क्लब के कोच रवींद्र सिंह रावत व सत्यदेव रावत, असिस्टेंट टिंकू, समस्त खिलाड़ी , युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष मयूर भट्ट , विधायक प्रतिनिधि नितिन रावत, छात्र संघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल, छात्र संघ के समस्त पद अधिकारी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मयंक रावत, आर्यन छात्र संगठन के ज़िलाध्यक्ष कुश रावत, गौरव रावत (भोले), विवेक रावत, रोशनी बिष्ट , प्रियंका बहुगुणा आदि मौजूद रहे। आह्वान संस्था ली अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल उनकी संस्था भविष्य में खेल से जुड़े बच्चों का हर संभव सहयोग करने का उन्हें विश्वास दिलाती है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे आगे आकर जनपद सहित प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके।

ब्रेकिंग//पाबौ के मुल्ठा में मवेशियों को भी नही मिल पा रहा पानी,ग्रामीण परेशान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ//गर्मी का सितम अपने चरम पर है तो सूरज लगातार आग उगलता दिखाई पड़ रहा है इस बीच बूंद बूंद पानी के लिए विकासखंड पाबौ के आधा दर्जन से अधिक गांवों को पेयजल आपूर्ति के लिए लंबी-लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है विकासखंड के अंतर्गत आने वाले मुल्ठा,मडीधार पाबौ, पाबौ गांव,बिशल्ड,कोटा,कोटली सिमखेत गांव भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं बीते चार दिनों से इन गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है जिस तरह से गर्मी मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों में सितम ढाह रही है तो इस भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या से भी ग्रामीण इलाकों में लोगों को जूझना पड़ रहा है ग्रामीण महिला मोनिका व विमला देवी ने कहा बताया कि बीते 4 दिनों से उनके नलों में एक बूंद पानी की नहीं टपकी है जिसके कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी के स्रोतों से जल आपूर्ति करनी पड़ रही है।

मुल्ठा निवासी मोनिका ने बताया की खुद के लिए तो वे स्रोतों से जल की आपूर्ति कर रहे हैं मगर अब मवेशियों के लिए उन्हें पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलापूर्ति ना होने की कारण मवेशियों को भी इस समस्या से दोचार होना पड़ रहा है उन्होंने पिलाने के लिए अत्यधिक जल की आवश्यकता पड़ती है जिसके आपूर्ति करना इन दोनों ग्रामीणों को भारी पड़ रहा है।

पाबौ जल संस्थान के कनिष्क अभियंता प्रकाश सिंह नेगी ने बताया की जगह-जगह पेजल लाइन टूटी हुई है जिसको जोड़ने व वेल्डिंग करवाने का काम लगातार किया जा रहा है उन्होंने बताया है कि 24 घंटे के भीतर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ब्रेकिंग//पैठाणी में वन दरोगा 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पैठाणी(पहाड़ खबरसार) विजिलेंस ने पाबौ रेंज के वन दरोगा को ₹15000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वन दरोगा की गिरफ्तारी के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार पैठाणी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने विसिलेंस से टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की थी कि 2 मार्च 24 को पैठाणी पौड़ी गढवाल में वन पंचायत पाबौ की सभा हुई, जिसमें वन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गाँवो की आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगो को मुर्गी व बकरी पालन आदि कार्यों को विभागीय अनुदान दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी। शिकायतकर्ता ने बकरी पालन के लिए किये आवेदन के क्रम 50000 रू0 अनुदान विभाग द्वारा उसके खाते में जमा कर दिये गये थे।

वन दरोगा हंस राज पंत ने शिकायतकर्ता से उक्त सम्बन्ध में फार्म आदि भरवाने तथा विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है

उक्त शिकायत पर विसिलेंस सैक्टर देहरादून ने गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 21 मई 2024 को चाकीसैंण सैक्सन पाबौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा हंस राज पंत को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्त लेते हये पैठाणी बाजार जनपट पौटी गढ़ताल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। इस प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जाएगी।

आव्हान संस्था की पहल पर अपोलो अस्पताल दिल्ली के सहयोग से पौड़ी के रामलीला मैदान में लगा हेल्थ कैंप,सोमवार को भी जारी रहेगा कैंप

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)पौड़ी में आह्वान संस्था के प्रयासों पर अपोलो हॉस्पिटल द्वारा आज एक निशुल्क हेल्थ कैंप में रामलीला मैदान पौड़ी लगाया गया। जिसमें भारी संख्या स्थानीय लोग और ग्रामीण क्षेत्र की जनता अपने हेल्थ चेकअप के लिए रामलीला मैदान पहुंची, अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने रजिस्टर्ड मरीज का हेल्थ चेकअप किया और उन्हें स्वास्थ्य परामर्श भी दिए, हेल्थ कैंप में रक्त चाप, आर. बी. एश, बी.एम.डी अहार परामर्श, डॉक्टर की सलाह पर ई. सी.जी, स्त्री रोग परामर्श, जर्नल चिकित्सा परामर्श, फिजियोथेरेपी उपचार को पहुंचे मरीजों को दी गई।

आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल ने बताया कि निशुल्क हेल्थ कैप में मरीजों ने बढ़कर का हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया उन्होंने बताया कि हेल्थ कैंप सफल रहा तो हर 15 दिन में हेल्थ कैंप आयोजन पौड़ी में किया जाएगा जिससे पौड़ी की जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी यह कैंप पर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग कैंप का लाभ उठा सके।

चेलूसेंण में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 212 लोगो की हुई स्वास्थ्य जांच

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)पाबौ को आदर्श स्वास्थ्य ब्लॉक बनाने की कवायत धीरे-धीरे स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ की टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चेलूसेंण में विशेष स्वास्थ्य सिविल का आयोजन किया। जिसमें 212 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा एक्सरे जांच की सुविधा भी स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध कराई गई थी इसके साथ ही अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा शिविर में आने वाले बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों की विशेष जांच की गई । स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, आंख नाक कान व दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा शिविर में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही शिविर में खून, बलगम,यूरीयन की जांच भी निशुल्क स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पंकज सिंह ने बताया की पाबौ को आदर्श स्वास्थ्य ब्लॉक बनाने के ऊपर लगातार काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसी के मध्य नजर राजकीय इंटर कॉलेज चोलूसेंण में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 212 लोगों की अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा जांच की गई। उन्होंने बताया कि दौरान 1 बच्चे की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। जिनका उपचार आरबीएसके के माध्यम से किया जाएगा इसके साथ ही 20 बच्चों की आँखे कमजोर पाई गई।जिन्हें निशुल्क चश्में उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन आने वाले हफ्तों में पाबौ के अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। जिससे ग्रामीण लोगों को उनके घर के नजदीकी ही विशेष्य डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य लाभ दिया जा सकेगा। इस दौरान डॉ संजय उनियाल,रेखा नेगी,अरुण पोखरियाल, शरद थपलियाल,आशीष नेगी आदि भी मौजूद रहे।

ब्रेकिंग//पौड़ी से सटे निसनी गांव में गुलदार ने किया ग्रामीण पर हमला, ग्रामीण को उपचय के लाया गया जिला अस्पताल पौड़ी

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)मंडल मुख्यालय पौड़ी से सटे निशनी गांव में गुलदार के ग्रामीण पर हमला करने की सूचना आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निशनी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह अपने मवेशियों को गांव के जंगल में चराने के लिए गए थे इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया । सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब हल्ला किया गया तो गुलदार भाग निकला। इस दौरान गुलदार ने सुरेंद्र सिंह के शरीर व हाथों पर गहरे जख्म दे दिए। ग्रामीणों की मदद से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा गुलदार के हमले में घायल सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाने की कवायद हुई तेज

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आए दल द्वारा ब्लॉक में कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों की साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें पाबौ ब्लॉक को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आदर्श ब्लॉक बनाए जाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ रमेश कुँवर के निर्देश में आये अधिकारियों द्वारा पाबौ की समस्त चिकित्सा इकाइयों में तैनात कर्मचारियों को समन्वय स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तंबाकू नियंत्रण पर 31 मई तक एक जागरूकता रैली का आयोजन करने की निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही हर माह एक दिन समस्त चिकित्सा इकाइयों में सफाई अभियान चलाने हेतु भी टीम द्वारा निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आये मनीष भट्ट ने बताया की अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए टीम द्वारा पाबौ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चिकित्सा इकाइयों में तैनात समस्त कर्मचारियों को तंबाकू नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है, इसके साथ ही सी०एच०ओ० व ए०एन०ओ० को स्कूलों में जाकर तंबाकू नियंत्रण पर एक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किए जाएंगे। साथ ही ब्लॉक में प्रत्येक माह दो स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं उन्होंने बताया पहला शिविर एक से 15 व दूसरा शिविर 15 से 30 तारीख के मध्य आयोजित किए जाने की निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी सी०एच०ओ० को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक गर्भवती महिला की क्षय रोग जांच करना सुनिश्चित करें,साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच परिणाम आर०सी०एच के ए०एन०एम को उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें । इस दौरान टीम द्वारा एएनएम को 1 अप्रैल 2024 से आर०सी०एच पंजिका अनिवार्य रूप से भरने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान श्वेता गोसाई,डॉ पंकज सिंह,अरुण पोखरियाल, शरद थपलियाल,आशीष नेगी व समस्या स्वास्थ्य इकाइयों के सी०एच०ओ० व ए०एन०एम० भी मौजूद रही।

CHC पाबौ व हंस फाउंडेशन के तत्वाधान में किशोर-किशोरी स्वास्थ्य व एनिमा मुक्त भारत अभियान के तहत जीजीआईसी ढिक्वाली में आयोजित हुआ स्वास्थ्य कैंप

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)सीएससी पाबौ व हंस फाउंडेशन के तत्वाधान में जीजीआईसी ढिक्वाली में स्वास्थ्य कैंप का आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं की रक्त जांच भी स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई। इसके साथ ही बालिकाओं को महावारी के दौरान सेंटरी पैड का उपयोग व निस्तारण के जानकारी के साथ ही इस दौरान साफ सुथरा रहने व पोष्टिक आहार लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही इस दौरान बालिकाओं को आयरन कैल्शियम की दवा का वितरण भी किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ प्रभारी डॉ पंकज सिंह ने बताया की आयोजित कैंप में बालिकाओं को स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया गया इसके साथ ही मासिक महावारी में पौष्टिक आहार लेने व स्वच्छ रहने हेतु जानकारी उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने बताया कि कैम्प के दौरान 70 से अधिक बालिकाओं की हिमोलॉबिन व एनीमिया की जांच की गई। उन्होंने बताया इन दौरान विद्यालय में अध्यनरत सभी बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच भी मौजूद टीम द्वारा की गई। इसके साथ सेनेटरी पैड का वितरण भी इस दौरान बालिकाओं को किया गया। डॉ पंकज ने बताया कि इस कैम्प का आयोजन एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया था जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ व हंस फाउंडेशन की टीम मोजूत रही । इस दौरान एएनएम अनीता कंडारी,मंजु नेगी,सीएचओ मोनिका रावत,सिमरन आदि ने बालिकाओं को स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान प्रोग्राम मैनेजर पाबौ अरुण पोखरियाल,शरद थपलियाल व विद्यालय के अध्यापक व हंस फाउंडेशन की टीम भी मौजूद रही।

error: Content is protected !!