Home Blog Page 26

ब्रेकिंग//मंडल मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हुए शान्ति भंग के नोटिस जारी,कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)मंडल मुख्यालय पौड़ी में आज कांग्रेस के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अनावश्यक रूप से शान्ति भंग के नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ प्रेस वार्ता के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया गया। जिसमें कहा गया कि भाजपा सरकार डरी हुई है जिला अध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी ने कहा कि पौड़ी लोकसभा में बुरी तरह हार रही है। इससे परेशान होकर हमारे कार्यकर्ताओं को 107/116 के शान्ति भंग के नोटिस जारी कर उनके मन मे भय पैदा करने की कोशिश की जा रही है ।लेकिन उनको शायद मालूम नही हम सर झुकाने वाले नही सर कटाने वालो में से है अब और मजबूती के साथ कांग्रेस के लिए काम करेंगे और अधिक से अधिक वोटों से जिताने का संकल्प लेंगे। प्रेस में जिला अध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह,पौड़ी ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप रावत,कोट ब्लाक अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा ने पाबौ मंडल में खोला अपना चुनावी कार्यालय

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ खबरसार)भारतीय जनता पार्टी द्वारा वीरवार को पाबौ मंडल में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता व भाजपा नेत्री भी मौजूद रहे। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पाबौ नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया पाबौ मंडल मुख्य बाजार में भाजपा का कार्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है उन्होंने बताया इस दौरान कार्यकर्ता के साथ ही मातृशक्ति की भी मौजूद रही। उन्होंने कहा कि पाबौ मंडल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी मतों से जीत दिलवाले का काम किया जाएगा। जिससे एक कमल का फूल गढ़वाल संसदीय सीट से भी मोदी जी को भेजा जा सकेगा । उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में 400 का आंकड़ा पार करेगी और मजबूती के साथ सरकार बनाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत, वीरा भंडारी,भरत रावत,गुलाब बिष्ठ,अंजली नेगी आदि मौजूद रहे।

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में कल्जीखाल ब्लॉक में मांगा वोट

0
रिपोर्ट/मुकेश बछेती



पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)भारतीय जनता पार्टी के पौड़ी सीट से विधायक राजकुमार पोरी ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आज उन्होंने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने के आज पौड़ी विधान सभा के कलजीखाल ब्लॉक के अंर्तगत असगढ़, बड़कोट, दयुसा, भटकोटि, बिलखेत, कुंड, साकनी बड़ी में उन्होंने आम जनमानस से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और मोदी जी को मजबूत करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक कमल का फूल गढ़वाली संसदीय सीट से भेजने में सभी अपना सहयोग दें। जिससे क्षेत्र सहित देश का विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को भी सुना। जानता को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा की भाजपा सरकार में देश की अर्थ व्यवस्था 5 वें स्थान में पहुंची है और जल्दी ये तीसरी स्थान पर पहुंच जाएगी।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगरान, संजय बलूनी, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य श्रीमती सुमन लता ध्यानी, पूर्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु खुगसाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज नैथानी, सुभाष रावत, भाजपा अनु मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रमेश शाह, बड़कोट प्रधान नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मांगा वोट

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)भारतीय जनता पार्टी के पौड़ी सीट से विधायक राजकुमार पोरी ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। आज उन्होंने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने के आज पौड़ी विधान सभा के केवर्स, नलई, टंगरोली, गिदरासू,कल्जीखाल में जन संपर्क किया।

इस दौरान उन्होंने आम जनमानस से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और मोदी जी को मजबूत करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक कमल का फूल गढ़वाली संसदीय सीट से भेजने में सभी अपना सहयोग दें। जिससे क्षेत्र सहित देश का विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 03 नशा तस्करों को जनपद पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने तथा आगामी लोक सभा चुनाव में शराब तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में-

कोतवाली पौड़ी पुलिस ने दौराने चैकिंग अभियुक्त नितिन कुमार थपलियाल पुत्र स्व प्रेमकुमार थपलियाल, ग्राम ख़ूनीबड़ बेल, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को पाटीसैण क्षेत्र से स्कूटी नम्बर-UK 15B 7278 में 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये मय स्कूटी के गिरफ्तार किया गया।।

थाना सतपुली पुलिस टीम ने दौराने चैकिंग अभियुक्त अंकित सिंह नेगी पुत्र मकान सिंह नेगी, निवासी ग्राम चौपड़ा, पो0 बाडियूं, तहसील व जिला पौड़ी गढ़वाल को वाहन संख्या UK12CA 0317 में 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए मय वाहन के गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त राकेश पुत्र वीर सिंह, निवासी पदमपुर, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को गुलर पुल के पास से 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में आबकरी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपील:-

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो. न. 7060470047 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम / अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

अनिल बलूनी ने कहां कांग्रेस प्रत्याशी इटली वालों को बता रहे हैं अपना,तो मुझे बता रहे बाहरी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाली संसदीय सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी आज जनपद पौड़ी की त्रिपालीसेण,पैठाणी,पाबौ पहुंचे। जहां उन्होंने कहीं रोड शो तो कहीं आमजन से मिलकर मोदी जी की सरकार बनाने का आह्वान किया व गढ़वाल संसदीय सीट से उन्हें मत देकर विजय होने का आशीर्वाद लिया । सुबह सबसे पहले वे त्रिपालीसेण पहुंचे इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गणेश गोदयाल की गढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का आव्हान किया व जनता से आह्वान किया कि वे इस लोकसभा चुनाव में मोदी जी को मजबूत करने का काम करें और गढ़वाल सीट से उनके पक्ष में मतदान कर मोदी जी का हाथ मजबूत करें । उन्होंने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के गढ़वाल सीट से प्रत्याशी मुझे बाहरी कह रहे हैं मगर इटली के रहने वालों को अपना बता रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीनगर विधानसभा में अपार समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा 400 जाने वाली है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, ब्लॉक प्रमुख पाबौ,डॉ रजनी रावत, दीपक रावत, संजय बलूनी,नरेंद्र सिंह भंडारी आदि मोजूत रहे।

अनिल बलूनी ने कहां,कांग्रेस प्रत्याशी इटली वालों को बता रहे हैं अपना,तो मुझे बता रहे बाहरी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाली संसदीय सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी आज जनपद पौड़ी की त्रिपालीसेण,पैठाणी,पाबौ पहुंचे। जहां उन्होंने कहीं रोड शो तो कहीं आमजन से मिलकर मोदी जी की सरकार बनाने का आह्वान किया व गढ़वाल संसदीय सीट से उन्हें मत देकर विजय होने का आशीर्वाद लिया । सुबह सबसे पहले वे त्रिपालीसेण पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गणेश गोदयाल की गढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का आव्हान किया व जनता से आह्वान किया कि वे इस लोकसभा चुनाव में मोदी जी को मजबूत करने का काम करें और गढ़वाल सीट से उनके पक्ष में मतदान कर मोदी जी का हाथ मजबूत करें । उन्होंने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के गढ़वाल सीट से प्रत्याशी मुझे बाहरी कह रहे हैं मगर इटली के रहने वालों को अपना बता रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीनगर विधानसभा में अपार समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा 400 जाने वाली है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, ब्लॉक प्रमुख पाबौ,डॉ रजनी रावत, दीपक रावत, संजय बलूनी,नरेंद्र सिंह भंडारी आदि मोजूत रहे।

बिग ब्रेकिंग//कोटद्वार बीईल रोड में हुआ भीषण सड़क हादसा,तीन की हुई मौके पर ही मौत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)आज सुबह 7 बजे कोटद्वार में BEL रोड में एक एक्सीडेंट हुआ है जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। घटनाक्रम इस प्रकार है, UK18 CA 8128 सीमेंट से लोडेड डंपर जो खराब हो गया था, उसे UK18 CA 1408 डंपर द्वारा टोचैन करके किनारे लगवाया जा रहा था इसी दौरान UK15CA 3525 डंपर द्वारा जो की रेत से भरा हुआ था उसके द्वारा दोनों डफरों में टक्कर मारी गई। जिसमें
1.सोहन सिंह S/O श्री इंदर सिंह पता कचनार गोसाई, काशीपुर,उम्र 40 वर्ष

  1. अशोक सन ऑफ इंदर सिंह पता कचनार गोसाई, काशीपुर,उम्र 42 वर्ष
    (जो की uk 18 ca1408 डंपर के ड्राइवर व क्लीनर)
  2. स्वर्ण सिंह सन ऑफ प्रताप सिंह पता मानपुर, काशीपुर,उम्र 60वर्ष (uk 18ca8128 का मालिक व ड्राइवर) की मृत्यु हो गई है।
    पुलिस द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पाबौ में राष्ट्रीय जन्मजात विकृति जागरूकता माह अभियान के अंतर्गत किया जा रहा अभिभावकों को जागरूक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) राष्ट्रीय जन्मजात विकृति जागरुकता माह के अंतर्गत आज पाबौ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लबफुट जैसे अन्य जन्मजात बीमारी जैसे जन्मजात हृदयरोग, जन्मजात मूक-बधिर, कटे होठ-फटे तालू, जन्मजात मोतियाबिंद एवं 32 दोषों की स्क्रीनिंग व इन रोगों के सम्बंध में जानकारी बच्चों के अभिभावकों को दी जा रही है।
आरबीएसके टीम के डॉ संजय उनियाल ने बताया कि जन्मजात विकृति जागरुकता माह के अंतर्गत पाबौ ब्लॉक में बच्चों के अभिभवकों को क्लब-फुट से सम्बंधित जानकारी व इसके उपचार की जानकारी उनकी टीम द्वारा लगातार दी जा रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ प्रभारी डॉ रमेश कुँवर ने बताया कि जन्मदोष जन्म के समय मौजूद संरचनात्मक परिवर्तन हैं, जो हृदय, मस्तिष्क, पैर जैसे शरीर के लगभग किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं। वे शरीर के दिखने, काम करने के तरीके या दोनों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसी ही एक जन्मजात विकृति का प्रकार है “क्लबफुट”, जिससे की हर 1000 नवजात में से एक बच्चा प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि देश में हर साल 33 हजार बच्चे इस विकृति के साथ पैदा होते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लबफुट जैसे अन्य जन्मजात बीमारी जन्मजात हृदयरोग, जन्मजात मूक-बधिर, कटे होठ-फटे तालू, जन्मजात मोतियाबिंद एवं 32 दोषों की स्क्रीनिंग की जाती है, ताकि जल्द से जल्द उचित एवं निःशुल्क उपचार प्राप्त कराया जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की सदस्य रेखा नेगी भी मौजूद रही।

पाबौ में राष्ट्रीय जन्मजात विकृति जागरूकता माह अभियान के अंतर्गत किया जा रहा अभिभावकों को जागरूक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) राष्ट्रीय जन्मजात विकृति जागरुकता माह के अंतर्गत आज पाबौ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लबफुट जैसे अन्य जन्मजात बीमारी जैसे जन्मजात हृदयरोग, जन्मजात मूक-बधिर, कटे होठ-फटे तालू, जन्मजात मोतियाबिंद एवं 32 दोषों की स्क्रीनिंग व इन रोगों के सम्बंध में जानकारी बच्चों के अभिभावकों को दी जा रही है।


आरबीएसके टीम के डॉ संजय उनियाल ने बताया कि जन्मजात विकृति जागरुकता माह के अंतर्गत पाबौ ब्लॉक में बच्चों के अभिभवकों को क्लब-फुट से सम्बंधित जानकारी व इसके उपचार की जानकारी उनकी टीम द्वारा लगातार दी जा रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ प्रभारी डॉ रमेश कुँवर ने बताया कि जन्मदोष जन्म के समय मौजूद संरचनात्मक परिवर्तन हैं, जो हृदय, मस्तिष्क, पैर जैसे शरीर के लगभग किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं। वे शरीर के दिखने, काम करने के तरीके या दोनों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसी ही एक जन्मजात विकृति का प्रकार है “क्लबफुट”, जिससे की हर 1000 नवजात में से एक बच्चा प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि देश में हर साल 33 हजार बच्चे इस विकृति के साथ पैदा होते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लबफुट जैसे अन्य जन्मजात बीमारी जन्मजात हृदयरोग, जन्मजात मूक-बधिर, कटे होठ-फटे तालू, जन्मजात मोतियाबिंद एवं 32 दोषों की स्क्रीनिंग की जाती है, ताकि जल्द से जल्द उचित एवं निःशुल्क उपचार प्राप्त कराया जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की सदस्य रेखा नेगी भी मौजूद रही।

error: Content is protected !!