Home Blog Page 27

श्रीनगर में अनुसूचित भाई बहनों के सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी,कहां मोदी के नेतृत्व में चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार) भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने श्रीनगर में अनुसूचित भाई बहनों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अनुसूचित समाज के लिए कल्याणकारी योजनाएं, नेतृत्व में भागीदारी और उनके उत्थान की प्रमाणिक योजनाएं बताती है कि 2014 से 2024 के कार्यकाल में मोदी जी ने हर वर्ग के विकास की चिंता की।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ धन सिंह रावत जी, जिला अध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं श्रीनगर विधानसभा के प्रभारी नरेंद्र टम्टा, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश टम्टा जी, सरिता आर्या पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा श्रीनगर, रमेश मंद्रवाल मंडल अध्यक्ष खिर्सू ,कुशलानाथ जिला कार्यकारिणी सदस्य, सावित्री देवी प्रधान कलियासौड़ , श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, निवर्तमान सभासद पूजा गौतम , कुलीराम आर्य आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर त्रिभुवन राणा व्यापार सभा सचिव श्रीकोट एवं पूर्व जिला महामंत्री कांग्रेस, कालियासौड़ की प्रधान सावित्री देवी, विनोद कुमार, श्रीपत लाता, सुमन देवी, विनीता देवी, ओम प्रकाश बधानी व्यापार मंडल अध्यक्ष कीर्तिनगर आदि ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। मंच पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

ब्रेकिंग//पौड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती ने खुद का गला रेतकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ खबरसार)थाना पौड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खंडुली में एक 24 वर्षीय युवती ने खुद का गला चाकू से रेतकर आत्महत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युक्ति मानसिक रूप से बीमार थी जिसके कारण उसने इस तरह का कदम उठाया। चौकी प्रभारी पाबौ नवीन पुरोहित ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कि खंडुली गांव में एक युवती ने खुद के गले में चाकू से वार कर खुद को आत्महत्या कर दी है, उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवती मानसिक रूप से बीमार थी और वह कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर से अपनी मौसी के घर खंडूली लौटी थी युवती के मौसा ने बताया कि वह नहाने का बहाना कर बाथरूम में गई, जहां उसने कुंडी लगाकर चाकू से अपना गला काट दिया। अधिक खून गिरने से उनकी बाथरूम में ही मौत हो गई। अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुड़ गई है। प्रथम दृश्य मामला मानसिक बीमार होने पर आत्महत्या करने का लग रहा है चौकी प्रभारी पाबौ प्रवीन पुरोहित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है इसके साथी युवती के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की यवती की मौत का क्या कारण रहा होगा।

कल यानी 20 मार्च से शुरू होगी नामाकंन प्रक्रिया,तैयारियां पूरी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत बुधवार (कल) 20 मार्च, 2024 को कलेक्टेªट के कक्ष संख्या-20 में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी तथा 27 मार्च को नामाकंन का अंतिम दिवस है। नामाकंन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अवकाश दिवस पर नामाकंन प्रक्रिया नहीं होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की देखरेख में नामाकंन प्रक्रिया होगी। नामाकंन के दौरान पार्टी प्रत्याशियों द्वारा 4 प्रस्तावकों को लाना होगा तथा जो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेगें उन्हें 10 प्रस्तावक लाना अनिवार्य होगा। नामाकंन प्रक्रिया 11 बजे से प्रारंभ तथा 05 बजे तक होगी। वहीं 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच तथा 30 मार्च को प्रत्याशी नाम वापसी कर सकता है।

पौड़ी जिले में 945 पोलिंग बूथों में होगा मतदान,पैदल दूरी को देखते हुए बनाए गए 12 नए पोलिंग बूथ

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत पौड़ी जनपद में 945 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों ) में मतदाता वोट डालेंगे। आगामी चुनावों के लिए पैदल दूरी को देखते हुए 12 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं मतदाताओं की संख्या को देखते हुए 11 पोलिंग बूथ का उसी भवन में दूसरे पोलिंग बूथ में समायोजन किया गया है।
आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव की जिले में तैयारियां जोरों पर है। वर्तमान में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। वहीं, पोलिंग बूथ संबंधी कसरत पूर्व में ही पूरी हो चुकी है। पौड़ी जिले के छह विधान सभा क्षेत्रों में पूर्व में 944 पोलिंग बूथ थे। इस बार 945 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि विभिन्न परिस्थितियों को देखते हुए वर्ष 2023 में पोलिंग बूथों का पुनर्निधारण किया गया था। दो किलोमीटर से अधिक दूरी को देखते हुए 12 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ऐसे भवन जहां एक से अधिक मतदेय स्थल थे, वहां मतदाताओं की संख्या को देखते हुए पोलिंग बूथों को उसी भवन में स्थापित अन्य पोलिंग बूथों में समायोजन किया गया है। ऐसे बूथों की संख्या 11 है। उन्होंने बताया कि सामान्य मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं दिव्यांग और 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।

जनपद पौड़ी की पाबौ पुलिस ने गुमशुदा युवती को दिल्ली से सकुशल किया बरामद, किया परिजनों के सुपुर्द

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)बीती 10 मार्च को पाबौ क्षेत्र के स्थानीय निवासी द्वारा कोतवाली पौड़ी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी की उनकी पुत्री पूजा (नाम काल्पनिक) उम्र-22 वर्ष जो घर से बाजार गयी थी लेकिन वापस घर नहीं आयी है, इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर गुमशुदगी क्रमांक -01/24, धारा- मानव गुमशुदगी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक पौड़ी को टीम गठित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी तथा मोबाइल सर्विलांस की मदद से अथक प्रयासों के फलस्वरुप गुमशुदा को उत्तम नगर, दिल्ली से सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये गुमशुदा युवती को उनके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा पौड़ी का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन पुरोहित, मुख्य आरक्षी बारूदत्त शर्मा, महिला आरक्षी प्रिया,
आरक्षी रविंद्र भट्ट मौजूद रहे।

ब्रेकिंग//हो गई चुनाव की घोषणा,इतने चरणों में होंगे चुनाव,इस दिन होंगे उत्तराखंड होगा उत्तराखंड में मतदान पढ़िए खबर

0

यूरो रिपोर्ट पहाड़ ख़बरसार

दिल्ली(पहाड़ ख़बरसार)देश में आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। देश में 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है चुनाव ,7 चरणों में संपन्न होंगें उत्तराखंड में 19 अप्रैल को चुनाव पहले चरण में संपन्न होंगे मतगणना 4 जून को होगी चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव//एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)
लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व लगातार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं इसी क्रम में शनिवार को एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पाबौ के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत,पूर्व प्रमुख गेंदालाल, भैरव गोसाई, अमित रावत,जगमोहन, राजेंद्र, अंजलि देवी आदि मौजूद रहे।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष पाबौ नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीति रीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं इसी कड़ी में एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि वह सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हैं उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह सभी भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकर्ता पूरी सिद्धत से लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलवाने में अपना अहम योगदान सुनिश्चित करेंगे ।जिससे गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को बहुत बेहतर अंतर से विजय दिलाया जा सकेगा।

कुमाऊं मंडल में पोल्ट्री उद्योग फल-फूल कर स्थानीय अर्थव्यवस्था में दे सकता है महत्वपूर्ण योगदान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून/ अल्मोड़ा(पहाड़ ख़बरसार)
राज्य समेकित सहकारी परियोजना के नोडल अधिकारी व एमडी पोल्ट्री परियोजना श्री आंनद एडी शुक्ल की दूरदर्शी विजन से पोल्ट्री फार्म प्रोजेक्ट में पंख लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगातार समीक्षा बैठक कर शुक्ल सम्पूर्ण राज्य में स्थानीय पोल्ट्री फार्म किसानों की आर्थिक उन्नति में सहायक होते दिख रहे हैं।

प्रंबध निदेशक श्री आनंद शुक्ल के निर्देश पर 15 मार्च 2024 को कुमाऊँ के उप रजिस्ट्रार श्री हरीश चन्द्र खंडूरी ने रनमैन एम-पैक्स पोल्ट्री मदर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में पोल्ट्री वैली योजना के जिला नोडल अधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश (एडीसीओ), मुख्यालय से एडीसीओ श्री रोहित दुम्का, विकास खण्ड ताकुला के एडीओ श्री सुनील दत्त पंत सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे। रमन एम-पैक्स के सचिव/प्रबंध निदेशक, श्री गणेश सिंह भंडारी। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान समिति के लेखाकार श्री निर्मल जोशी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि 26 मार्च 2024 को हवलदार हेचरी की ओर से मदर यूनिट को 2500 एक दिन के चूजे उपलब्ध कराये गये थे, जिसका प्रबंधन पशुपालन विभाग द्वारा किया जाता है. इन चूजों को मातृ इकाई द्वारा 21 दिनों तक पालने और 16 मार्च, 2024 को वितरित करने का इरादा था।

निरीक्षण में उप रजिस्ट्रार खंडूरी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति पोल्ट्री उद्योग में नियमों की निगरानी और अनुपालन सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डालती है। मुर्गी पालन पहल के सफल कार्यान्वयन के लिए सरकारी अधिकारियों, पोल्ट्री वैली योजना और रमन एम-पैक्स जैसी स्थानीय पोल्ट्री समितियों के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है।

यह स्पष्ट है कि पोल्ट्री फार्मों के सुचारू संचालन के लिए उचित योजना और समन्वय आवश्यक है। मुर्गी पालन इकाइयों की उत्पादकता और लाभप्रदता को अधिकतम करने के लिए चूजों का समय पर वितरण और पालन कार्यक्रम का पालन महत्वपूर्ण है। उप रजिस्ट्रार खंडूरी और जिला नोडल अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश जैसे अधिकारियों के समर्थन और निरीक्षण से, कुमाऊं में पोल्ट्री उद्योग फल-फूल सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

ब्रेकिंग//कांग्रेस को लगा एक ओर झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गोसाई ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

0

ब्यूरो रिपोर्ट पहाड़ खबरसार

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाई ने छोड़ी कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजा इस्तीफा पत्र

बीजेपी में शामिल होने की खबर।

ब्रेकिंग//पौड़ी सहित चार एसएसपी का हुआ तबादला,देखिए पूरी सूची

0

ब्यूरो रिपोर्ट पहाड़ खबरसार

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)लोकसभा चुनाव से पूर्व चार कप्तानों का तबादला हो गया है। आप भी देखिए चुनाव से पूर्व किन-किन एसएसपी का ट्रांसफर शासन द्वारा जारी कर दिया गया है।

error: Content is protected !!