Home Blog Page 38

रामलीला मंचों से लगातार चल रहा पौड़ी पुलिस का जन जागरूकता अभियान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मंचन के दौरान रामलीला कमेटी से समन्वय स्थापित कर दर्शकों को यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, गुड टच बेड टच, नशे के दुष्प्रभावों के विषय में नाटक, नुक्कड़ नाटक, व्याख्यानों आदि के माध्यम से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं एवं युवतियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने हेतु कहा गया है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों को प्रेरित करें कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस दें।

जिसके क्रम में दिनाँक 06.11.2023 को लैन्सडाउन क्षेत्रान्तर्गत गुमखाल में हो रही रामलीला में लैन्सडाउन पुलिस द्वारा रामलीला कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर रामलीला में उपस्थित दर्शको को साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों, किरायेदारों का सत्यापन आदि के विषय में व्याख्यानों के माध्यम से जागरूक किया गया साथ ही दर्शकों को डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जानकारी देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

अपर सचिव सहकारिता ने लापरवाही पर सचिव को किया निलंबित दूसरे को अंतिम चेतावनी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)

निबंधक सहकारी समितियां अपर सचिव सहकारिता  श्री आलोक पांडे दो दिवसीय पौड़ी जनपद के निरीक्षण भ्रमण पर मंगलवार को पाबौ ब्लॉक  की  समितियों ओर जिला सहकारी बैंक की पाबौ शाखा का निरक्षण करने पहुंचे  इस से पूर्व निबंधक द्वारा चोपड़ा में निर्मित सेब के बगीचे का मुआयना किया गया, 

निबंधक द्वारा पाबौ ब्लॉक के गोठली, बुराँसी, पांग, बिडोली , क्यार्द  पलीगांव ,ढीकवाली, समितियो में  निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गोठली ओर क्यार्द समिति में स्टाफिंग पैटर्न को लेकर गड़बड़ी मामले में जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए साथ ही बुराँसी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने  पर निलंबित ओर गोठली समिति के सचिव को अंतिम चेतावनी दी गई ब्लॉक की समितियो को निबंधक द्वारा 15 दिन के भीतर कंप्यूटराइजेशन डाटा मिलान के निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात निबंधक द्वारा ब्लॉक स्तर पर सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक की  बैठक में  समितियां की स्थिति में सुधार और आय के नए स्रोत विकसित करने संबंधी  निर्देश दिए निबंधक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया समितियां के द्वारा अधिक से अधिक सदस्य बनाये महिला सदस्यों को वरीयता के आधार पर समितियो का सदस्य बनाएं 

 माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना के अंतर्गत पाबौ ब्लॉक के  ढीकवाली गांव में भूमि का चयन किया गया है निबंधक द्वारा गांव में अधिकारियों के साथ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया  निबंधक द्वारा जिला सहायक निबंधक को निर्देशित किया की समितियां की स्थिति में सुधार के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक की जाए और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए उनके द्वारा कहा गया दिसंबर माह में पुनः वह निरीक्षण करने आएंगे तब तक स्थिति में सुधार कर लिया जाए

पाबौ ब्लॉक के पश्चात पौड़ी में समिति द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया।

इस दौरान  उप निबंधक नरेंद्र सिंह रावत, जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा सचिव महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अपर जिला सहायक अधिकारी और दिग्विजय सिंह    उपस्थित रहे।

जनपद में 20 बड़े बकायदारों से एनपीए वसूली हो नही तो जल्द किया जाए वारंट जारी- आलोक पांडेय

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)
आज सोमवार को निबंधक सहकारी समितियां आलोक पांडेय ने  पौड़ी जनपद के श्रीनगर खिर्सू ब्लॉक के  श्रीनगर और श्रीकोट  सहकारी बैंक  और देवलगढ़, खिर्सू, श्रीकोट, बहुउद्देशीय सहकारी समितियां का निरीक्षण किया ।  निबंधक द्वारा इस दौरान बैंक अधिकारियों और समिति के सचिवों से समीक्षा बैठक की गई । समिति के सचिवों और सहकारी बैंक प्रबंधकों को एनपीए वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए  लापरवाही  बरतने  पर वेतन रोके जाने की  बात कही

 निबंधक सहकारी समितियां (IAS) आलोक पांडेय  दो दिवसीय  पौड़ी जनपद के श्रीनगर , पाबौ, खिर्सू, भ्रमण पर है आज प्रथम दिवस उनके द्वारा श्रीनगर और श्रीकोट सहकारी बैंक  और समितियां का निरीक्षण किया गया निबंधक द्वारा सहकारी समितियां के सचिवों को निर्देश दिए गए कि जल्द से जल्द समितियां में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएं महिला सदस्यों को प्राथमिकता और वरीयता के आधार पर समिति का सदस्य बनाएं साथ ही जिला सहकारी बैंकों में जो भी खाता धारक है उन्हें भी समितियां का सदस्य बनाया जाए इसके साथ ही किस प्रकार समितियां की आय में वृद्धि हो सके इसको लेकर मंथन किया जाए और आय के नए साधन विकसित किए जाएं समितियां में सीएससी सेंटर के अलावा अन्य क्रियाकलाप भी किया जाए।

निबंधक महोदय द्वारा बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि विभिन्न प्रकार के ऋण भी वितरित किया जाए और सरकारी विभाग के कर्मचारियों को बैंक का खाता धारक बनाकर यदि वह ऋण लेने के इच्छुक है थे उन्हें आसानी ऋण वितरित किया जाए जिला सहकारी बैंक प्रबंधक को  निर्देश दिए की 20 बड़े बकायादार को चिन्हित कर उनसे एनपीए वसूली की जाए यदि वसूली नहीं हो पाती है तो नियम अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाए एनपीए वसूली में  लापरवाही  बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोताही बरतने पर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी श्रीनगर में महिला सहकारी बैंक को निबंधक के द्वारा निर्देशित किया गया यदि जल्द ही बैंक अगले वित्तीय वर्ष तक लाभ की स्थिति में नहीं आ पाता है तो महिला ब्रांच को  सहकारी बैंक में समाहित कर दिया जाएगा बैंक के सभी कर्मचारियों को निबंधक द्वारा अपना पहचान पत्र और नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए,

  निबंधक द्वारा खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में सामूहिक सहकारी खेती का स्थलीय निरीक्षण  भी  गया 

विभाग द्वारा संचालित सामूहिक सहकारी खेती योजना के तहत कोटी गांव में भूमि का चयन किया गया है  ग्रामीणों ने निबंधक आलोक पांडे का हार्दिक आभार प्रकट किया इसके पश्चात वह मंगलवार को पाबौ समितियां का निरीक्षण करेंगे और चोपड़ा गांव मैं बनाए जा रहे सेब के बगीचे का भी अवलोकन करेंगे।

इस अवसर पर उप निबंधक नरेंद्र सिंह रावत, जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा सचिव महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अपर जिला सहायक अधिकारी और दिग्विजय सिंह  बडथ्वाल उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग//पाबौ ब्लॉक की ढिक्वाली गांव की 35 वर्षीय संतोषी देवी पर भालू ने किया हमला,किया गंभीर रूप से घायल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) जंगल में हरा चारा लेने गयी महिला पर भालू ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में निजी वाहन से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ भर्ती कराया गया । पाबौ ब्लॉक के ग्राम सभा ढिकवाली चौडी निवासी संतोषी देवी 35 वर्षीय पत्नी मनोज नेगी आज सुबह गांव से दो सो मीटर दूर जंगल में चारा लेने गयी थी । उनके साथ गांव के कुछ और लोग भी थे। तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। पंजों के वार से उनके दोनों हाथ लहूलुहान हो गया। उन्होंने बचाव के लिए आवाजें लगाई, जिसके बाद भालू भाग गया। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई और घायलावस्था में घर पहुँची। घटना से क्षेत्र के ग्रामीण में भय का माहोल पैदा हो गया है जिला पंचायत सदस्य आशुतोष पोखरियाल,क्षेत्र पंचायत धनवीर सिंह नेगी,संदीप कोठियाल,पिंटू ने क्षेत्र में जगली जानवरों से वन विभाग से निजात दिलाने की मांग की है।

गोल्ड मेडल विजेता अंकित के पिता को यूसीएफ के अध्यक्ष द्वारा किया गया सम्मानित

0

पौड़ी जनपद के बनास गांव अंकित के घर पहुंचे उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत
रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पैठाणी(पहाड़ ख़बरसार)- कहते हैं कि हुनर किसी चीज का मोहताज नहीं होता है।
यही कर दिखाया है पैठाणी पौड़ी गढ़वाल राठ बनास गांव के अंकित कुमार ने।
अंकित कुमार पौड़ी गढ़वाल बनास गांव के एक गरीब परिवार से हैं । जिन्होंने गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेल में 10 हजार मीटर दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और उतराखंड को एक स्वर्ण पदक दिलाया। स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के प्रतिनिधि उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत आज बनास गांव अंकित के माता-पिता से मिलने पहुंचे इस दौरान उन्होंने अंकित के पिता को शॉल ओढ़ाकर कर बधाई दी

बातचीत में उनके पिता ध्यानी लाल ने बताया कि अंकित बचपन से भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता था जिसके लिए अंकित सुबह उठकर रोज दस से पन्द्रह किलोमीटर रोज दौड़ता था।
भारतीय सेना की लैंसडाउन भर्ती में भी अंकित ने प्रतिभाग किया लेकिन लिखित परीक्षा में अंकित चूक गए जिसके बाद भी अंकित ने हौसला बनाए रखा हालांकि दौड़ में अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पारिवारिक स्थिति के बारे अंकित के पिता ने बताया कि घोड़ा खच्चर चलाकर रेत ढोने से परिवार का गुज़र बसर होती है।
वहीं अंकित के परिजनों सरकार से मांग करते हुए कहा कि अंकित के लिए सरकार को सोचना चाहिए तथा कोई व्यवसाय देना चाहिए। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि मातवर सिंह रावत द्वारा परिवार को हर संभव भरोसा दिलाया गया कि सरकार उनकी मदद अवश्य करेगी

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के दिन पुरानी पेंशन बहाली के लिए CM आवास का करेगा घेराव

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चे की आज ऑनलाइन बैठक हुई जिसने मोर्चे द्वारा आगामी कार्यक्रमो के सम्बंध में आंदोलन कार्यक्रम जारी किया गया, मोर्चे के प्रांतीय अध्यक्ष जयदीप रावत ने संयुक्त मोर्चा के 13 नवंबर से होने वाले कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि संयुक्त मोर्चा 13 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रदेश भर में काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन करेगा l प्रदेश भर के 80000 कर्मचारी इस विरोध कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे l शनिवार को गूगल मीट के माध्यम से हुई ऑनलाइन बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 से 28 नवंबर के बीच जिलाधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किए जाएंगे l 30 नवंबर को कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल को पुरानी पेंशन के लिए पत्र प्रेषित किया जाएगा l

1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक कार्यालयों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास पर विशाल धरने का आयोजन किया जाएगा l
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल का कहना है कि नई पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए छलावा है ,35 से चालीस वर्ष की सेवा करने के बाद 70 से 80 हजार वेतन ले रहा कर्मचारी ₹1000 भी पेंशन नहीं ले पा रहा है l सरकार को इस योजना को बंद करके वास्तविक पेंशन योजना पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए l
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा इस बार आर या पार की लड़ाई को तैयार है ,अगर राज्य सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो लोकसभा चुनाव में इसके नतीजे भुगतने को तैयार रहे l
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि देश के 36 महासंघों के बैनर तले मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया गया था लेकिन सरकार द्वारा अभी भी इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है l
बैठक में डॉक्टर नवीन सैनी, विवेक सैनी , नरेश कुमार भट्ट, अंकित रौथान, पूरन फरस्वान,प्रवीण घिल्डियाल, सतीश कुमार सिंह, माखन लाल शाह, रोहित जोशी, रश्मि गौड़, बबीता रानी,जसपाल रावत, शशि चौधरी,सीमा पुंडीर,अंजू पुरोहोत,रेखा बिष्ट,प्रवीन कुमार,संग्राम नेगी, मोहन राठौर,दीप जोशी, संतोष खण्डूरी,जसपाल रावत,सुखपाल बिष्ट,अभिषेक नवानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे l

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर 8 से सहकारिता कर्मचारियों को निबंधक सहकारिता आलोक कुमार पांडेय ने जारी किए नियुक्ति पत्र

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक में सहकारिता की आला अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जो भी विभाग में मृतक आश्रित है उन्हें उनकी योग्यता अनुसार तुरंत नियुक्ति दी जाए, इसी के क्रम में निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड श्री आलोक कुमार पांडेय ने आज शुक्रवार को सहकारिता विभाग के 8 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र दे दिया।

उधमसिंहनगर जनपद में स्वर्गीय श्री अशोक कुमार वर्मा के आश्रित श्री यश वर्मा को वर्ग 3 लिपिक कैशियर में उधम सिंह नगर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड रुद्रपुर में, अल्मोड़ा के स्वर्गीय राजेंद्र लाल के आश्रित श्री सतीश चंद्र को वर्ग 4 सहयोगी गार्ड जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा, नैनीताल की स्वर्गीय मुन्ना सिंह के आश्रित सुनीता देवी को वर्ग 4 सहयोगी गार्ड में नैनीताल डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड हल्द्वानी में, पौड़ी गढ़वाल के स्वर्गीय श्री प्रकाश सिंह नेगी के आश्रित विकास नेगी को सहयोगी पद पर कार्यालय जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी के स्वर्गीय प्यार सिंह चौहान के आश्रित श्री नितेंद्र चौहान को कनिष्ठ सहायक कार्यालय जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां उत्तरकाशी, चमोली के श्री प्रमोद कुमार वर्मा के आश्रित श्री अमित कुमार वर्मा को कनिष्ठ सहायक कार्यालय जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां चमोली, पौड़ी गढ़वाल के स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह नेगी के आश्रित मयंक नेगी को समिति कैडर सचिव जनपद पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा के स्वर्गीय श्री पंकज भगत की आश्रित श्रीमती निर्मला भगत को समिति कैडर सचिव जनपद अल्मोड़ा को निबंधक सहकारिता श्री आलोक कुमार पांडेय ने नियुक्ति पत्र जारी किए गए।

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा सड़क दुर्घटना में स्थानीय पुलिस का सहयोग करने पर “GOOD SAMARITAN” स्कीम के तहत किया गया सम्मानित

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ के आदेशों के अनुपालन में एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की “GOOD SAMARITAN” स्कीम के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना या किभी प्रकार की दुर्घटना में घायल/ पीड़ित व्यक्तियों की मदद करने वाले व्यक्तियों को पौड़ी पुलिस द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

जिसके क्रम में दिनांक 21.09.2023 को पाबौ चौकी क्षेत्रान्तर्गत एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया थी जिसमें 05 व्यक्ति 1. देवेन्द्र गुंसाई, 2.अमनदीप रावत, 3. प्रशांत, 4. सौरभ, 5. हिमांशु शाह सवार थे। जिनकी दुर्घटना के पश्चात मुत्यु हो गयी थी। मृतक व्यक्तियों की एक्सीडेन्ट क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ मदद करने वाले स्थानीय निवासी भरत रावत, हरेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश, प्रदीप कण्डारी, कर्मवीर भंडारी, दीपक रावत, मनोज रावत द्वारा उक्त 05 मृतक व्यक्तियों को बचाने में पुलिस टीम के साथ बड़ी मेहनत से एक्सीडेन्ट क्षेत्र काफी मदद की जिनकों बचाया नहीं जा पाया, जिनके शवों को निकालने में उक्त स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा “GOOD SAMARITAN” की भूमिका निभाई गई।

साथ ही दिनाँक 08.08.2023 को थाना लैन्सडाउन क्षेत्रान्तर्गत एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था। वाहन के गिरने की सूचना पर तत्काल स्थानीय निवासी 1. श्री मनोज बिष्ट पुत्र स्व0 श्री केशव सिंह बिष्ट, 2. श्री भारत सिंह रावत पुत्र स्व0 श्री चतर सिंह रावत द्वारा शवों को अथक परिश्रम करते हुये रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकालने में स्थानीय पुलिस का सहयोग कर “GOOD SAMARITAN” की भूमिका निभाई गई।

जिसके क्रम में दिनाँक 31.10.2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा उक्त 09 व्यक्तियों को “GOOD SAMARITAN” का प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की आम नागरिकों से अपील

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आप भी अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जब भी कहीं कोई दुर्घटना घटित होती है और यदि आप मौके पर मौजूद रहते हैं तो आप घायल व्यक्ति को निकटवर्ती अस्पताल में पहुँचाकर केंद्र/राज्य सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित होने के साथ-साथ मानवता का धर्म निभा सकते हैं।

डीसीबी और सहकारी समितियों के अधिकारी – कर्मचारी एमपैक्स पर अधिक फ़ोकस करें: आंनद शुक्ल,अपर निबंधक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)अपर निबंधक को-ओपरेटिव श्री आनंद शुक्ल ने आज मंगलवार को टिहरी जिले में सहकारिता विभाग द्वारा ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जिला मुख्यालय नई टिहरी में विंदुवार समीक्षा की! योजनाओं में जन सुविधा केंद्र, जन औषधि केंद्र,पेट्रोल डीजल डीलरशिप, गैस एजेंसी, अन्न भंडारण योजना, मिलेट मिशन, माधो सिंह भंडारी संयुक्त खेती योजना,ओटीएस प्रगति, पोल्ट्री वैली, निरीक्षण, ऑडिट आदि पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

अपर निबंधक श्री शुक्ल ने जिले में एम पैक्स के कार्यों पर और अधिक फोकस किए जाने की आवश्यकता बताई । उन्होंने सचिव एवं महाप्रबंधक एवं ज़िला सहायक निबंधक को आई टी विशेषज्ञों का सेल बनाकर पैक्स कंप्यूराइजेशन के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही समिति सचिवों को निर्देशित किया कि सभी समितियों डाटा मिलान करते हुए डे ऐंड करना सुनिश्चित करें। साथ ही अपर निबंधक ने पैक्स कम्प्यूटराइजेशन के महत्व को समझाया। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि वह अपनी लाभ बढ़ाने के लिए उधमशील बनें। समिति क्षेत्र में अन्य व्यापारिक गतिविधियों को प्रारंभ करें, जिससे समितियों की लाभ बढ़ सके।

श्री शुक्ल द्वारा ओटीएस अभियान में और अधिक प्रयास करने के लिए समिति सचिवों को निर्देशित किया, ताकि अधिक से अधिक मृतक खातों को ओटीएस योजना में शामिल कर बंद किया जा सके। जिससे एनपीए राशि कम हो सकें। इसके लिए सभी मृतक आश्रितों से संपर्क करने के लिए कहा गया।

अपर निबंधक श्री शुक्ल ने जल जीवन मिशन, किसान उत्पादक संगठनों पर भी अपने विचार प्रकट किए व इनके महत्व से अवगत करवाया। सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगो को समितियों का सदस्य बनने के लिए सचिवों और एडीओ को टीम बनाकर जनसमर्क करने के लिए कहा। पोल्ट्री वैली तथा माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती योजना की समीक्षा की गई तथा जिला सहायक निबंधक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

समीक्षा बैठक टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री सुभाष चंद रमोला की अध्यक्षता में हुई। पूरे प्रदेश में सर्वाधिक एनपीए टिहरी गढ़वाल ने वसूला है। तथा
बैंक और समितियों द्वारा दीनदयाल किसान कल्याण योजना 0% ब्याज दर में किसानों को
ऋण देकर उनकी आमदनी दोगुनी की है। मीटिंग में ऐसे दर्जनों लोगों के तथ्य पेश किए गए।
टिहरी झील पर्यटन की दृष्टि से हब बन रही है। बताया गया कि डीसीबी टिहरी ने आधुनिक वोट के लिए ऋण दिया है। बैंक ने ऋण प्रक्रिया को आसान किया है ताकि लोग वोट के लिए अधिक रुचि दिखाएं। उन्होंने पांच साल ब्यौरा देते हुए कहा कि, समितियों को अपना कार्य व्यवसाय बढ़ाने चाहिए ताकि, समिति सबल बन सके, अपने खर्चे स्वयं वहन कर सकें व सचिवों का वेतन भी समय पर मिल सके। चेयरमैन श्री रमोला ने बताया कि, बैंक का एनपीए कम हुआ है, डिपॉजिट व लोन बढ़ा है, बैंक ने अपने इतिहास का सबसे अधिक लाभ गत वर्ष प्राप्त किया। बैंक सरकारी योजनाओं में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कर रहा है। शीघ्र बैंक मोबाइल बैंकिंग नेट बैंकिंग की सुविधा अपने ग्राहकों को प्रदान करेगा। श्री रमोला ने सभी बैंक व समिति कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा से कार्य करने का आग्रह किया, जिससे सहकारिता आंदोलन जिले में नई ऊंचाई प्राप्त कर सकें। समीक्षा बैठक में ज़िला सहायक निबंधक श्री सुरेंद्र पाल , एआर मुख्यालय श्री राजेश चौहान, सचिव महाप्रबंधक श्री संजय रावत एवं समस्त उपमहाप्रबंधक, समस्त एडीसीओ,समस्त एडीओ,सुपरवाइजर, अमीन व समिति सचिवों ने प्रतिभाग किया।

पौड़ी में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन,कण्डोलिया से एकता दौड़ हुई शुरू

0

Run for unity में पौड़ी पुलिस ने दौड़ लगाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने हरि झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना।
रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर आज दिनांक 31.10.2023 को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर पौड़ी पुलिस द्वारा रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा कण्डोलिया से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राष्ट्रीय एकता दौड़ में पुलिस के अधिकारियों व जवानों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। पुलिस ने दौड़ लगाकर एकता सन्देश देते हुये “भारत माता की जय” और “सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे” के नारे लगाये।

error: Content is protected !!