Home Blog Page 37

ब्रेकिंग//यहाँ भूत प्रेत की भेंट चढ़ी दो सगी बहनें,जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

काशीपुर(पहाड़ ख़बरसार) काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी की खालिक कालोनी में हुये दो सगी बहनों की हत्या के पीछे पुलिस प्रथम दृष्टया तंत्र मंत्र को मानकर चल रही है। हालांकि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। एक शव तो तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि आज सुबह ख़ालिक़ कालोनी में अली हसन के घर में उसकी दो पुत्रियां मृत अवस्था में पाई गईं। इस दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी मच गई। एस पी अभय सिंह और सी ओ वंदना वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मौके पर निरीक्षण किया व घर के लोगों तथा पड़ोसियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि अली हसन का परिवार तंत्र मंत्र पर विश्वास करता था। पता चला है कि अली हसन की चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। मृतका हरमीन 19 वर्ष,व यासीन 11 वर्ष अजीबोगरीब हरकतें करती थीं अचानक चिल्लाने लगती थीं। एस पी अभय सिंह के मुताबिक पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे तंत्र मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच में जुट गई है।

पौड़ी में हृदय रोग विशेषज्ञ रामलीला मैदान में करेंगे निशुल्क जांच

0

मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)मैक्स अस्पताल देहरादून व उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पौड़ी की सहयोग से रविवार यानी 26 नवंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष पौड़ी राकेश रमन शुक्ला ने बताया की आयोजित शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ व जनरल फिजिशियन में दक्ष डॉक्टर लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान ई०सी०जी० व रेंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि जांच भी निशुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 7895 91 1142 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अधिक से अधिक पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

जिला प्रशासन ने पत्रकार संगठन के साथ पौड़ी व्यापार सभा के पदाधिकारीयों के साथ धूमधाम से मनाया इगास का पर्व

0

रिपोर्ट/कुलदीप बिष्ठ

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)

पौड़ी के रामलीला ग्राउंड में आज जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान की अध्यक्षता में इगास सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिस में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पौड़ी के अध्यक्ष राकेश रमन शुक्ला वह व्यापार सभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने सभी को इगास पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति को हमेशा संजोए रखना चाहिए। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से अब उत्तराखंड में इगास का पर्व फिर से मनाया जा रहा है इस दौरान उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पौड़ी के अध्यक्ष राकेश रमन शुक्ला ने भी सभी को इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धीरे-धीरे उत्तराखंड के लोग अपने लोग पर्वों को भूलकर दूसरे पर्वों की ओर आकर्षित होते दिखाई दे रहे हैं जो की बिल्कुल भी सही नहीं है।इसी के लिए हम सभी के सहयोग से आज इगास पर्व को पौड़ी रामलीला ग्राउंड में बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मना रहे हैं। और आगे भी इसी तरह इस पर्व को मनाया जाएगा।इस दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष राकेश रमन शुक्ला पौड़ी व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष कुलदीप गोसाई DDO पौड़ी राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि संजय बलूनी सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे

ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी पाबौ ने किया खेल महाकुंभ 2023 का विकास खंड पाबौ में शुभारंभ

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)खेल महाकुंभ 2023 का विकास खंड पाबौ में आज शुभारंभ हो गया। खेल महाकुंभ का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत व खंड विकास अधिकारी पाबौ तेग सिंह रावत द्वारा किया गया। खेल महाकुंभ के मद्देनजर विकास खंड पाबौ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान सिंह बिष्ट ने बताया की खेल महाकुंभ के मद्देनजर विकास खंड पाबौ में कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद,गोला फेंक, रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा खेल प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 कैटेगरी के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। जिसमें ग्राम सभा स्तरीय प्रतियोगिताओं से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली प्रतिभागियों को ₹500,द्वितीय आने वाले प्रतिभागियों को 400 व तृतीया आने वाले प्रतिभागियों को 300 रूपये की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में भेंट की जा रही है। इसके साथ ही विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां से निकलने वाले युवा जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे

दून विश्वविद्यालय के खेल मैदान में इगस की तैयारी को लेकर राठ जन विकास समिति ने आयोजित की बैठक,तैयारियों को लेकर की गई चर्चा

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)आज राठ जन विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी की अध्यक्षता मे दून विश्वविद्यालय के खेल मैदान मे सम्पन हुई। जिसमे आगामी २३ नवंबर २०२३ को आयोजित होने वाले इगास २०२३ की तैयारियों को लेकर चर्चा हुयी एवं इगास के मौक़े पर प्रस्तुत होने वाले संस्कृतिक कार्यक्रम, भेला खेलने, रास्सि कस्सी (गैड़ ) खेलने की तैयारियों को भी देखा गया।

राठ जन विकास समिति द्वारा इस वर्ष भी इगास २०२३ मे मुख्य अथिति के रूप मे मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड, अति विशिष्ट अथिति के रूप मे पूर्व मुख्य मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक जी, उत्तराखंड के कैबिबेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत जी, सांसद गढ़वाल श्री तीरथ सिंह रावत जी, विशिष्ट अथिति के रूप मे महापौर श्री सुनील उनियाल गामा, पूर्व विधायक श्री गणेश गोडियाल जी, श्रीमती सुलेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविधालय, अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ श्री मातबर सिंह रावत जी के साथ लगभग १००० प्रवासी राठ परिवारों को आमंत्रित किया गया है।

राज्य की विरासत, संस्कृति और बिलुप्त हो रहे धरोहरो को संजोये रखने और उन्हे नई पीड़ी के को हस्तांतरित करने का प्रयास समिति द्वारा लम्बे समय से किया जा रहा है।

समिति द्वारा गत वर्ष से इगास को भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया था जिसमे कर्म मे इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

मा मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त कार्यक्रम मे प्रतिभाग करने की सहमति प्रदान कर दी गयी है।

बैठक मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह रावत जी, महासचिव पुरुषोत्तम मामगईं, कोषाध्यक्ष श्री मेहरवान सिंह गुसाईं, श्रीमती बीना रतूड़ी, श्रीमती तारेश्वरी भंडारी, श्री महेश खांकरियाल जी, श्री कमलेश रतूड़ी, श्री राकेश खांकरियाल, श्री शम्भू प्रसाद मामगईं, श्री कृपाल. टम्टा, श्री रामप्रकाश खांकरियाल जी, श्री भागीरथ ढाउंडियल, श्री गुसाईं आदि उपस्थित थे।

ब्रेकिंग//भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर किया घायल,पढ़िए पूरे खबर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक में कांडाखाल के पास बिरमोली गांव में भालू का आतंक लगातार बना हुआ है। गांव के पास जंगल में घास लेने गई 50 वर्षीय महिला पुष्पा देवी पर भालू ने हमला कर दिया, इस बीच दूसरी महिला ने भालू से अपनी साथी महिला को छुड़ाने की कोशिश की तो भालू ने महिला पर भी हमला कर दिया।

हल्ला मचाने के बाद भालू मौके से भाग खड़ा हुआ। घायल हालत में दोनो महिलाओं को कोटद्वार के बेस अस्पताल में लाया गया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

बैंक अधिकारी ऋण वसूलने के लिए अभियान चलायें,ऋण जमा न करने पर बकायादारों की होगी कुर्की- डॉ धन सिंह रावत , सहकारिता मंत्री

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से
सभी राज्य सहकारी बैंक के एमडी और जिलों के सचिव/महाप्रबंधक की समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि एनपीए वसूली में कड़ाई से पालन किया जाये। उन्होंने कहा कि
जिन्होंने एनपीए ऋण जमा नहीं किया है, वसूली के लिए अभियान चलाया जाए।

समीक्षा बैठक में सहकारिता सचिव डॉ वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने निबंधक सहकारिता और एमडी राज्य सहकारी बैंक को एनपीए वसूली के लिए बकायेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक श्री मान सिंह सैनी ने बताया कि
इसको वसूलने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, शीघ्र जमा न करने की स्थिति में कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।

सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने सचिव को निर्देश दिए कि जो बहुउद्देशीय सहकारी समितियां चुनाव के लिए पात्र नहीं हैं उनकी सूची तुरंत बनाई जाए। और कारण लिखा जाए कि वह पात्र क्यों नहीं हैं। उन्होंने नए सहकारी सदस्य बनाने के लिए अधिकारियों से प्रगति भी जानी।
मंत्री ने 30 नवंबर तक 2 लाख नए सदस्यों को बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी 670 एमपैक्स को चुनाव लायक बनाया जाये।

सचिव डॉ. पुरुषोत्तम ने मंत्री को जानकारी दी कि, राज्यपाल उत्तराखंड ने आज उत्तराखंड सहकारिता विभाग की समीक्षा मीटिंग में अब तक हुए कार्यों की सराहना की है। कहा है कि, जिन एमपैक्स ने राज्य में अच्छा कार्य किया है उनकी कार्यशाला राजभवन में आयोजित होगी। सहकारिता विभाग की भविष्य की योजनाओं का खाका भी कार्यशाला में रखा जाएगा। समीक्षा बैठक में निबंधक सहकारिता श्री आलोक कुमार पाण्डेय, एमडी श्री मान सिंह सैनी, राज्य सहकारी बैंक के जीएम श्री दीपक कुमार, जीएम टिहरी संजय रावत, जीएम हरिद्वार श्री विश्व विजय सिंह, जीएम देहरादून श्री सीके कमल सहित सभी जीएम वर्चुअल से समीक्षा बैठक में जुड़े।

ब्रेकिंग//पौड़ी में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में जारी करने की एवज में हुई हुई लाखों को ठगी, राजस्व विभाग जुटा जांच में

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)
पौड़ी तहसील क्षेत्र की एक महिला को ब्लैक मेलरो के चंगुल में फंसकर लाखो रुपए के गहने गवाने पड़े हैं मामला तहसील क्षेत्र से जुड़ा है दरअसल 12 नवंबर को अपने ससुराल से लापता चल रही महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने 14 नवंबर को तहसील प्रशासन को दी अभी प्रशासन द्वारा मामले की पड़ताल की ही जा रही थी की लापता महिला अचानक अपने ससुराल वापस लौट आई महिला ने बताया कि ब्लैक मेलर उसे उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे और इसकी एवज में ही महिला से 50 हजार रुपए की मांग की जा रही महिला अपने कीमती गहने लेकर दिल्ली तक जा पहुंची जहां एक ऑटो ड्राइवर को उसने कीमती गहने दे डाले और फिर उसे सुसराल वापस लौट जाने के लिए कहा गया महिला के ससुर ने बताया की 50 हजार के गहने उन्हे गवाने पड़े हैं जिस पर अब तहसील प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूबे में 62 लाख लोगों की बनी आभा आईडी,54 लाख को वितरित किये गये आयुष्मान कार्ड-डॉ धन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
सूबे में अब तक 62 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) तथा 54 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। राज्य के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों में आयुष्मान भव अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की हर स्तर पर निगरानी की जा रही है ताकि मार्च 2024 तक प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों की आभा आइडी तथा पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

राज्य में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुलभता को लेकर राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग मार्च 2024 तक प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में जुटा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 62 लाख 69 हजार 338 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाये जा चुके हैं। जिनमें से 4 लाख 3 हजार 105 आभा आईडी विगत 17 सितम्बर 2023 से संचालित ‘आयुष्मान भव अभियान’ के तहत बनाई गई हैं। देहरादून जनपद में अबतक कुल 1318990 आभा आईडी बनाई गई हैं। जबकि नैनीताल में 727771, हरिद्वार 1027120, ऊधमसिंह नगर 787596, पौड़ी गढ़वाल 456124, अल्मोड़ा 351181, टिहरी गढ़वाल 360786, पिथौरागढ़ 287832, चमोली 244178, बागेश्वर 147535, चम्पावत 168874, उत्तरकाशी 204927 तथा रूद्रप्रयाग जनपद में 135138 आभा आईडी बनाई गई हैं, जबकि राष्ट्रीय पोर्टल पर तैयार 51286 आभा आईडी का चिन्हिकरण किया जा रहा है।

इसी प्रकार राज्य में अब तक 54 लाख 38 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिनमें से 2 लाख 12 हजार 920 आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत बनाये गये हैं। अल्मोड़ा जनपद में अब तक कुल 2 लाख 72 हजार आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। इसी प्रकार बागेश्वर में 1 लाख 20 हजार, चमोली 2 लाख 12 लाख, चम्पावत 1 लाख 23 हजार, देहरादून 11 लाख 15 हजार, हरिद्वार 9 लाख 13 हजार, नैनीताल 5 लाख 17 हजार, पौड़ी गढ़वाल 3 लाख 92 हजार, पिथौरागढ़ 2 लाख 37 हजार, रूद्रप्रयाग 1 लाख 28 हजार, टिहरी गढ़वाल 3 लाख 39 हजार, ऊधमसिंह नगर 8 लाख 84 हजार तथा उत्तरकाशी जनपद में 1 लाख 86 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान प्रदेश में निरंतर चलाया जा रहा है, जिसकी मॉनिटिरिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। अभियान के तहत प्रत्येक जनपद की सभी चिकित्सा इकाईयों में लोगों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाई जा रही है, इसके साथ ही दोनों प्रकार के कार्डों के बनाने को लेकर आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

बयान
राज्य सरकार ने मार्च 2024 तक प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। अब तक प्रदेश में 62 लाख लोगों की आभा आईडी व 54 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। तय लक्ष्य समय पर हासिल हो, इसके लिये स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है।-डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

ब्रेकिंग//स्टार क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी पहुँचे ल्वाली गांव,ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

अल्मोडा(पहाड़ ख़बरसार)क्रिकेट स्टार महेन्द्र सिंह धोनी आज अल्मोडा जनपद के विकास खण्ड के लमगड़ा में अपने पैतृक गाँव ल्वाली पहुंचे।इस दौरान उनके गांव ल्वाली में उनके परिवार एव ग्रामीणों स्वागत किया साथ माही ने पैतृक गांव में अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना की और परिवार जनों के साथ फोटो खिंचवाई और पैतृक गांव में अपने घर का जायजा भी लिया और अपने साथियों से मुलाकात की तथा प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया एवं चाय भी पी।टीम इंडिया के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों उत्तराखंड के कुमाउं दौरे पर है। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ आज अल्मोड़ा जिले के जैती तहसील स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। धोनी के गांव पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान धोनी व उनकी पत्नी सबसे पहले अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने गांव में स्थित गोल्यूज, हरज्यू व अपनी कुलदेवी के मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने गांव के लोगों के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान धोनी के साथ उनके रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने जमकर सेल्फी व तस्वीरें ली। महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद अपने गांव पहुंचे। इससे पहले वह 2003 में गांव आए थे।

error: Content is protected !!