Home Blog Page 42

नाबालिग गुमशुदा/अपहर्ता को 24 घण्टे के भीतर ही रूड़की, हरिद्वार से किया पौड़ी पुलिस ने सकुशल बरामद

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) यमकेश्वर के स्थानीय निवासी द्वारा अपने नाबालिग पुत्री के घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में थाना यमकेश्वर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना यमकेश्वर पर मु0अ0स0 08/2023, धारा-363 भा0द0वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

प्रकरण नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा थानाध्यक्ष यमकेश्वर को टीम गठित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद कर अभियोग का सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत आदेशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास व सुरागरसी पतारसी कर गुमशुदा को रुड़की हरिद्वार से सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0स0-08/2023, धारा-363 भा0द0वि

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री कैलाश सेमवाल
  2. महिला आरक्षी अनीता गुसांई
  3. होमगार्ड धर्मेन्द्र कुमार

पुलिस लाईन पौड़ी में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) श्री कृष्ण जन्माष्टमी पुलिस लाईन पौड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का शुभारम्भ जिलाधिकारी गढ़वाल महोदय, श्री आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। इसके पश्चात पुलिस परिजनों, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं कीर्तन मण्डली द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

इस शुभ अवसर पर उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक श्री गजेन्द्र राणा व उनकी टीम द्वारा गढ़वाली, कुमांऊनी व जौनसारी लोक गीतो व लोकनृत्यों की भव्य प्रस्तुति दी गयी जिससे दर्शकगण झूमने पर मजबूर हो गये। कार्यक्रम के दौरान सिद्धि विनायक डान्स ग्रुप कोटद्वार द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव की नृत्य द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी एवं जनपद की साईबर सेल पुलिस टीम द्वारा साइबर सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता नाटक का मंचन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित मुख्य अतिथिगणों, पत्रकार बन्धुओं, कलाकारों तथा उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया व जनपदवासियों को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी गयी।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न मनमोहक झांकियाँ प्रस्तुत की गयी जो आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री यशपाल बेनाम, नेहा कय्यूम सिविल जज एस0डी0, प्रतीक्षा केसरवानी सिविल जज जे0डी0, अकरम अली सचिव सेवा प्राधीकरण, प्रतीक मथेला ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट, श्रीमती सुषमा रावत जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री विनोद नेगी जिलाध्यक्ष कांग्रेस, अपर पुलिस अधीक्षक संचार श्री अनूप काला, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर आर के चमोली, आदि मौजूद रहे।

जनपद की पौड़ी पुलिस ने किया तीन चौरी की वारदातों का किया खुलासा,एक अभियुक्त को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी पुलिस ने पाबौ के पेट्रोल पंप सहित चोपड्यूं के एक जनरल स्टोर तथा ल्वाली गांव में एक घर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस संबंध में एसएसपी श्वेता चौबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 4 अगस्त को पाबौ स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय से ताला तोड़कर नगदी व समाज चोरी करने, चोपड्यूं में एक जनरल स्टोर का ताला तोड़ गले में रखी नगरी व कुछ कागजात चोरी करने तथा ल्वाली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर का ताला तोड़ अलमारी में रखी नगदी व जेवरात चोरी करने को लेकर मिली तरीकों में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस टीम द्वारा पौड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार के नेतृत्व में पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पवार के साथ टीम बनाकर सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का अवलोकन कर तथा आसपास पूछताछ करते हुए सुराग लगाया गया। जिसमें घटनाओं का सफल अनावरण कर एक अभियुक्त धर्मवीर को पुलिस द्वारा एक लोहे की सब्बल, एक गैंती के फल के साथ नागदेव कंडोलिया रोड से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त द्वारा एक अन्य साथी का होना भी बताया गया। एसएसपी ने बताया कि जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त के पास से चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया गया है। चोरी का खुलासा करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश सिंह रावत, उप निरीक्षक दीपक पवार,उप निरीक्षक हेमकांत सेमवाल, उप निरीक्षक कमलेश शर्मा आदि शामिल रहे।

केंद्रीय भंडारण का उत्तराखंड सचिवालय में खुला आउटलेट, बाजार दर से 35% सस्ते में मिलेगा ब्रांडेड सामान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

आउटलेट में मिलेट्स उत्पाद भी मिलेंगे : डॉ धन सिंह रावत

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम व केंद्रीय भंडार (भारत सरकार) का संयुक्त उपक्रम, का सचिवालय में आउटलेट का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डा० धन सिंह रावत ने आज मंगलवार शाम को किया ।

डॉ रावत ने इस अवसर पर कहा कि, सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को
ब्रांडेड सामान 25% से लेकर 35% तक सस्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय भंडार भारत सरकार, रेलवे, एम्स, ओएनजीसी तथा अन्य उच्च संस्थानों में ब्रांडेड सामान की आपूर्ति करता है। देहरादून के सचिवालय में इसकी आवश्यकता को पूरा करने के लिए सचिव सहकारिता को निर्देश दिए गए थे उन्होंने केंद्रीय भंडार भारत सरकार से वार्ता कर तथा सचिवालय के अधिकारियों से जगह उपलब्ध करानी सुनिश्चित की, जिससे
अब सचिवालय कर्मचारियों और अधिकारियों को सचिवालय में ही उन्हें ब्रांडेड सामान सस्ते दाम में मिल जाएगा।

सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा कि, सहकारिता एक मजबूत और आधुनिक व्यवस्था है जो समृद्धि और संगठित विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस विचार को ध्यान में रखते हुए, उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम ने एक नया प्रयास किया है – उत्तराखंड सचिवालय में आउटलेट्स को शुरू करना।

उन्होंने कहा, आउटलेट्स में ब्रांडेड सामान के साथ-साथ सहकारिता विभाग द्वारा सहित महिला समूहों द्वारा जो चीजें बनाई जाती हैं, वह सामग्री भी मिलेंगी। जिनसे महिला और ग्रामीण क्षेत्रों के सदस्यों को आर्थिक लाभ भी पहुंचेगा।

डॉ रावत ने कहा कि, यह आउटलेट्स समय की बचत भी करेगा, कर्मचारियों को यहां पर्याप्त समय मिलेगा ताकि वे अपने परिवार और स्वास्थ्य के लिए प्राथमिकता दे सकें। उन्होंने कहा यहाँ मिलेट्स भी मिलेगा। राज्य में मिलेट्स की डिमांड बढ़ रही है।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस अवसर पर कहा कि, सहकारिता आउटलेट खुलने से सचिवालय में एक नई पहल हुई है, इससे महिलाओं को अधिक सुविधा होगी , वह सरकारी काम निबटा कर एक जगह सभी सामान सस्ते दरों में उपलब्ध कर सकेंगी। उन्होंने सहकारिता विभाग के सचिव डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम व निबंधक सहकारिता श्री आलोक कुमार पांडेय से कहा कि वह इस तरह के आउटलेटस राज्य के प्रत्येक जनपद में खुलवाने का प्रयास करें।

सचिव सहकारिता डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आउटलेट के लिए सचिवालय के अंदर जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस तरह के आउटलेट जनपद में खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा सहकारिता आउटलेट्स न केवल सहकारिता समूहों की मजबूती को बढ़ाने में मदद करेंगे, बल्कि ये सामाजिक और आर्थिक विकास की मुख्य दिशा होंगे। इन आउटलेट्स से सामग्री सस्ते मूल्यों पर उपलब्ध होगी, जिससे न्याय पंचायत पर महिला समूह और स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण समुदायों की आर्थिक हालत आदर्श होगी।

निबंधक सहकारिता श्री आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि , रेशम फेडरेशन नवरात्रों में सचिवालय में सिल्क एग्जीबिशन लगाई जाएगी और उसमें सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारियों को डिस्काउंट दिया जाएगा उन्होंने कहा कि रेशम फेडरेशन ने गत वर्ष 10 ल
लाख रुपए का मुनाफा कमाया है। उत्तराखंड का रेशम अन्य प्रदेशों में भी चमक रहा है।

राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की अधिशासी निदेशक श्रीमती ईरा उप्रेती ने सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि, आउटलेट में क्वॉलिटी मेंटेन की जाएगी।
मिलेट्स उत्पाद को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुनील लखेड़ा महासचिव श्री राकेश जोशी व एससीएसटी फेडरेशन के अध्यक्ष करमराम ने आउटलेट की तरह मंत्री डॉ रावत से सचिवालय परिसर में ब्लड कलेक्शन सेंटर व फिजियोथैरेपी मशीन लगाने की मांग की। इस अवसर पर केंद्रीय भंडार के एमडी मुकेश कुमार, डिविजनल मैनेजर प्रवीण कुमार राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के एजीएम शोभित श्रीवास्तव सहित सचिवालय के करीब 150 अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। सचिव सहकारिता डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आउटलेट से 652 रुपए का सामान खरीद कर इसकी शुरूआत की। इससे पूर्व मंत्री डॉ रावत व अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने रिबन काटकर इस आउटलेट का शुभारंभ किया

पाबौ चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने किया हाथ साफ,पाबौ पुलिस जुटी जांच में

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी जनपद के पाबौ चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो अलग अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंज़ाम दिया है। जिसकी छानबीन पाबौ पुलिस जुट गई है।

आपको बता दें कि विगत एक दिन पहले पाबौ चौकी क्षेत्र के जितोली पेट्रोल पंप व पाबौ चोपडियूं के मुख्य बाजार में चोरों ने कैश समेत एक एलसीडी टीवी पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिस संबंध में पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं में मामला पंजीकृत किया जा चुका है।

मामले के खुलासे हेतु पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पवांर एंव उनकी टीम द्वारा लगातार कई स्थानों पर दबिश एंव सर्विलांस एवं सीसीटीवी की मदद से भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार ने बताया कि शीघ्र मामले का खुलासा किया जायेगा और अभियुक्तों को जेल भेज दिया जायेगा।

ब्रेकिंग//पाबौ में महिला पर गुलदार ने किया हमला,किया घायल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) पाबौ ब्लाक के सन्युं मरखोला गांव की है जहां पर एक बुजुर्ग महिला को आदमखोर गुलदार ने घायल कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया। जहां महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीण मुकेश कडांरी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला घर के महज कुछ दूरी पर घास काटने गई थी जहां पूर्व से घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला को घायल कर दिया जिसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां पर आकर अन्य महिलाओं ने भी शोर मचा दिया।
जिसके कारण आदमखोर महिला को छोड़कर भाग गया। डाक्टर अविनाश ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। जिसके बाद महिला को अन्य उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

ब्रेकिंग//खिर्सू के ढिकालगांव में बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)

पौड़ी जनपद के विकास खंड खिर्सू से एक दुखद खबर आई है। यहां ढिकालगांव में एक चार साल की बच्ची आइशा पुत्री गणेश नेगी को गुलदार ने आज सुबह निवाला बनाया। बताया जा रहा है कि बच्ची जब घर के आंगन में खेल रही थी, इसी बीच गुलदार ने उसे निवाला बना लिया।

इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने वन विभाग को प्रभावित परिवार की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

आउट सोर्स होगी मेडिकल कॉलेजों की सफाई व्यवस्थाः डॉ. धन सिंह रावत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

उच्च शिक्षा की भांति मेडिकल शिक्षा में भी लागू होगी ई-ग्रंथालय सुविधा

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था को आउट सोर्स के माध्यम से मजबूत किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती एनएमसी मानकों के अनुसार की जायेगी। मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिये शीघ्र ही ई-ग्रंथालय की सुविधा प्रारंभ की जायेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिये आउट सोर्स सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया। इसके लिये चिकित्सा शिक्षा निदेशालय प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध करायेगा। इसके उपरांत शासन की अनुमति के उपरांत सभी मेडिकल कॉलेज सफाई व्यवस्था के लिये आउट सोर्स सेवाएं ले सकेंगे। इसी प्रकार सम्बद्ध चिकित्सालयों के सभी वार्डों में एनएमसी मानकों के अनुरूप चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी ताकि मेडिकल कॉलेजों में आने वाले सभी मरीजों को 24 घंटे वार्ड ब्वाय की सेवा उपलब्ध हो सके। इसी प्रकार मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को देश-विदेश के बेहतर लेखकों के पाठ्य पुस्तकों एवं शोध पत्रों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ई-ग्रंथालय की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस संबंद्ध में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को शीघ्र ई-ग्रंथालय की सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं जिसका विधिवत शुभारम्भ इसी सत्र के शुरू होने के साथ ही कर दिया जायेगा। उन्होंने प्रदेश के पिथौरागढ़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, श्रीनगर व देहरादून मेडिकल कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों से संबद्ध कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारयों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने कहा कि मेडिकल छात्रों के छात्रावासों में सफाई से लेकर बेहतर पढ़ाई का माहौल उपलब्ध कराने के लिये कॉलेज प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, कुलपति मेडिकल विश्वविद्यालय प्रो. हेमचन्द्र, अपर सचिव स्वास्थ्य शिक्षा नमामि बंसल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, केजीएमसी लखनऊ के प्रो. सूर्यकांत सहित पिथौरागढ़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, श्रीनगर के प्राचार्य एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पौड़ी पुलिस ने नशे के विरुद्व अभियान चलाते हुए 170 पब्बे अग्रेजी शराब अवैध के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

वरिष्ट पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा जनपद में वर्तमान समय में नशे के विरुद्व अभियान के दृष्टिगत मादक पदार्थो का रोकथाम/तस्करी व बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्व कार्यवाही करने हेतु जनपद पुलिस को आदेश निर्देश जारी किये गये है जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौडी द्वारा मादक पदार्थो का रोकथाम/तस्करी व बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु टीम गठित कर ब्रीफ किया गया जिस क्रम में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिग मुखबीर खास की सूचना पर गडोली मोड के पास से मुकेश नेगी पुत्र सुरेन्द्र संह नेगी निवासी ग्राम गडोली पो0 चन्दोला राई पौडी जनपद पौडी गढवाल के कब्जे 170 पब्बे अंग्रेजी शराब अवैध के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना पौडी जनपद पौडी गढवाल पर मु0 अ0 स0 29/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गठित पुलिस टीम में उ0 नि0 सोमवीर सिह, हे0का0 जितेन्द्र मलिक,हे0 का0 संजीव राठी,का0 रघुवीर सिह शामिल रहे।

@तो 30 अगस्त के बजाय 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाना होगा श्रेयस्कर

0

रिपोर्ट/राजीव खत्री

ऋषिकेश(पहाड़ ख़बरसार) रक्षाबंधन कब मनाएं इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि इस बार रक्षा बंधन का मुहूर्त रात्रि 9 बजे के बाद शुरु हो रहा है। धर्माचार्यों का मानना है कि रात्रि में रक्षासूत्र बांधना उचित भी नहीं है और संभव भी नहीं। ऐसे में विशेष परिस्थितियों के कारण डेढ़ मुहुर्त होने पर भी 31 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाना श्रेयस्कर है।
पं. ललिता प्रसाद पुरोहित कहते हैं कि निर्णय सिन्धु एवं धर्मसिंधु के आधार पर मृत्यु लोक की भद्रा में रक्षा सूत्र धारण करना शुभ नहीं माना जाता है। सामान्यत: रक्षाबंधन कर्क राशि के सूर्य में श्रवण नक्षत्र में पड़ता है और श्रवण नक्षत्र में मकर राशि होती है। जिसमें भद्रा वास पाताल में होता है। लेकिन इस बार सावन अधिमास होने के कारण रक्षाबंधन सिंह राशि के सूर्य में धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय पाद में पड़ रहा है जिसमें कुम्भ राशि होती है तथा भद्रा वास पृथ्वी में होता है। 30 अगस्त को भद्रा लगभग 10:59 दिन से रात्रि 9:06 तक है। रात्रि में रक्षा सूत्र बंधन उचित भी नहीं है और संभव भी नहीं है। धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस दिन सूर्योदय के बाद तीन मुहूर्त तक यदि पूर्णिमा हो तो वह दिन रक्षाबंधन के लिए ग्राह्य होता है। लेकिन 31 अगस्त को पूर्णिमा मात्र डेढ़ मुहूर्त तक ही है, इसलिए असमंजस की स्थिति बनी है। मूलत: अधिमास के कारण यह स्थिति बनी है । क्यों कि अधिकांशतः रक्षाबंधन मकर राशि में ही पड़ता है जब भद्रा वास पाताल में होता है। स्वर्ग और पाताल में भद्रा वास होने पर भद्रा मुख छोड़ कर रक्षाबंधन मनाया जा सकता है लेकिन पृथ्वी में भद्रा वास होने पर नहीं। प. ललिता प्रसाद पुरोहित ने कहा कि विशेष परिस्थितियों के कारण डेढ़ मुहूर्त होने पर भी 31 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाना श्रेयस्कर है।

error: Content is protected !!