सतपुली(पहाड़ ख़बरसार) विकासखंड पोखड़ा के स्वास्थ्य केंद्र के समीप आपातकालीन सेवा 108 के वाहन चालक से मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक वाहन चालक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पोखड़ा बैंड पर गाड़ी का टायर बदल रहा था । उस दौरान दो स्थानीय युवक वहा पहुंचे और वाहन चालक जानलेवा हमला कर मारपीट करते हुए उसे धारदार हथियार से घायल कर दिया। आनन-फानन में घायल वाहन चालक को स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कार्मिकों द्वारा संयुक्त चिकित्सालय सतपुली लाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसका उपचार हंस फाउंडेशन चमोलीसैंण में किया गया। घटना से 108 कर्मियों में रोष बना हुआ है। वहीं मामले की सूचना राजस्व पुलिस को भी दे दी गई है। एसडीएम चौबट्टाखाल नवाजिश खलीक ने कहा कि घटना की जांच कर दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया गया है ।
मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी है और प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध है।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) परिवहन विभाग व विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आज मंडल मुख्यालय पौड़ी में जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अकरम अली द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अकरम अली ने कहा कि सड़क नियमों से आमजन को जागरूक करने के लिए इस बाइक रैली का आयोजन किया गया है जिसे लोगों को परिवहन संबंधित नियमों से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि वे सभी दुपहिया व चौपहिया वाहनों चालको से अपील करते हैं कि वे वाहन चलते हुए यातायात नियमों का पालन करें, जिससे वह खुद भी सुरक्षित रह सकेंगे और और उनका परिवार भी खुश रह सकेगा। जिसके उपरांत परिवहन विभाग की ओर से आरटीओ ऑफिस के बाहर एक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों द्वारा वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तथा उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों के साथ टैक्स यूनियन, बस चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। जिसमे आंख,शुगर तथा बीपी आदि की जांचे शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सभी से शरीर को स्वस्थ रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई। इस दौरान शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वेता गुसाईं,डॉ शशांक उनियाल, राखी, मनमोहन देवली, रितिका, संजय, अमरदीप आदि मौजूद रहे
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आयुष्मान भव अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में जिला कलेक्ट्रेट सभागार से आज बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी तथा विधायक राजकुमार पोरी द्वारा भाग लिया गया। अभियान का शुभारंभ भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने किया। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला कलेक्ट्रेट पौड़ी के एनआईसी कक्ष से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक राजकुमार पोरी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड के साथ ही आभा आईडी भी बनाई जाएंगी। बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत समस्त चिकित्सकों के माध्यम से स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। बताया कि इसके साथ ही कार्यक्रम के शुभारंभ सर पर जनपद के 146 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तेराह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा भी वर्चुअल प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुंवर , राजीव रावत मनीष भट्ट एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)बीती 5 सितंबर को नरभक्षी गुलदार ने पौड़ी जनपद के खिर्सू ब्लॉक के ढिकाल गांव में पांच वर्षीय बालिका को अपनाने वाला बना दिया था। जिसके बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा था ग्रामीणों द्वारा नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए लगातार वन विभाग व प्रशासन में दबाव बनाया जा रहा था। जिसके बाद वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने, ट्रेंकुलाइज करने व अंत मे उसे नष्ट करने की अनुमति ली। जिसके फल स्वरुप कल देर रात वन विभाग व शिकारी दल की संयुक्त टीम द्वारा गस्त कर गुलदार की खोज की जा रही थी इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने संयुक्त टीम पर हमला कर दिया।
इस दौरान शिकारी दल की टीम ने गुलदार को सूट कर दिया। इस दौरान मौके पर ही गुलदार मारा गया। डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गुलदार के ढेर हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि गुलदार की उम्र 6 से 7 साल आंकी जा रही है और गुलदार के दो दांत भी टूटे हुए है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि गुलदार जानवरों का शिकार करने में असमर्थ था इसलिए यह आसान शिकार हमला कर रहा था।
कल्जीखाल(पहाड़ ख़बरसार)आज क्षेत्र पंचायत कल्जीखाल की द्वितीय त्रैमासिक बैठक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार कल्जीखाल में आयोजित की गई। सर्व प्रथम पिछली कार्यावाही का वाचन एवं पुष्टि की गई। बैठक शुरू होने पर सर्वप्रथम थनुल के ग्राम प्रधान कैप्टेन स्व0 नरेन्द्र सिंह नेगी जी का आकस्मिक निधन होने पर सदन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर सदन में 02 मिनट का मौन रखकर दिव्यात्मा को श्रद्धांजलि दी।
बैठक शुरु होने पर प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा की हमारी लोकप्रिय सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं संचालित की जा रही है। लेकिन उन योजनाओं का सही प्रकार से प्रचार – प्रसार न हाने का कारण आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी कर्मचारी आ््ॅफिस में न बैठकर गांवों का भ्रमण कर उनको योजनाओं की जानकारी दें। तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करें । उन्होनें खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने फील्ड कर्मचारियों से उनका 15 दिन का अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें ताकि आम जनता को इसका पता चल सके तथा फील्ड अधिकारियों , कर्मचारियों को कार्यालय में बैठने की तिथि सुनिश्चित कर जन प्रतिनिधियों को भी अवगत करायें प्रमुख ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समय से निस्तारण कर खण्ड विकास अधिकारी को अवगत करायें। विकास खण्ड़ के अन्तर्गत हुयी आपदा के कारण छतिग्रस्त हुयी सड़कों, पेयजल लाइन, विद्युत लाइन, रास्तों, आदि का कार्य करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिससे आमजन को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।
चिकित्सा/स्वास्थ्य विभाग की चर्चा में ग्राम प्रधान दिउसा के द्वारा बताया गया कि ए0एन0एम0 सेन्टर दिउसा स्टाफ की कमी है। अधिकारी द्वारा बताया गया कि सी0एच0ओ0 गांव में लगातार जा रहे है। जिसका समय सारणी भी चस्पा कर दी जायेगी। जल संस्थान/जल निगम की चर्चा में अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम घण्ड़ियाल में कार्य प्रगति पर है शेष कनेक्शन का कार्य जल संस्थान के द्वारा शीघ्र किया जायेगा। ग्राम प्रधान तुण्देड़ के प्रधान के द्वारा गांव में पानी आने पर विभाग का धन्यवाद किया गया। ग्राम प्रधान बड़खोलू द्वारा बताया गया कि ग्राम रौंतेला में पेयजल टैंक नहीं है जोकि बनवाना बहुत जरूरी है। शिक्षा विभाग की चर्चा में ग्राम प्रधान पल्ली मल्ली के द्वारा बताया गया कि जो स्कूल निस्प्रयोज्य है उसी में स्कूल चल रहा जिसको शिप्ट करना जरूरी है। जिलापूर्ति विभाग की चर्चा में ग्राम प्रधान बिलखेत के द्वारा बताया गया कि ग्राम बिलखेत में डीलर का चयन हो चुका है। विद्युत विभाग की चर्चा में ग्राम ओलना के द्वारा बताया गया कि एक साल पहले अनुसूचित जाति बस्ती में बिजली का पोल लगा था लेकिन 05 परिवारों को अभी तक उस पोल से कनेक्शन नहीं दिये गये है। जिसमें अधिकारी द्वारा 02 दिनों में कनेक्शन उपलब्ध करने का आश्वासन दिया गया। लोक निर्माण विभाग की चर्चा में ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल नेगी के द्वारा बताया गया कि मलाऊ से फल्दा एवं दलमोटा से सिलेथ पीपला बैण्ड मलाऊ सड़क की स्थिति अत्यन्त खराब है। प्रमुख द्वारा निर्देशित किया गया कि साकनीखेत बूंगा मोटर मार्ग पर झाड़ियां जल्दी से जल्दी कटवाई जायें।पूरे सदन द्वारा मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय इसरो आन्तरिक अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों को चन्द्रयान-3 की सफलता के लिये हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनायें दी गयी। इस अवसर पर जिला परियोजना निदेशक संजीव राय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डी0एस0 बिष्ट, ए0ई0 पी0डब्लयू0डी0 ए0के0 वर्मा, जिलापूर्ति अधिकारी के0एस0 कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी डी0सी0 गौड, खण्ड़ विकास अधिकारी जगमोहन सिंह विष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख अनिल नेगी, उप प्रमुख अर्जुन पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिरचौड़ा विवेक नेगी, गढ़कोट माधुरी देवी, साकनी बड़ी राकेश नैथानी, बिलखेत देबेन्द्र सिंह, नलई सुमन देवी, बड़खोलू उत्तम सिंह, घण्ड़ियाल दीपक रावत, काण्ड़ा पीताम्बरी देवी प्रधान थापला राकेश कुमार, प्रधान दिउसा रमेश चन्द्र शाह, पुण्डोरी गीता देवी, विष्ट ध्वीली मुकेश विष्ट, कोलड़ी संगीता देवी, भेटी प्रमोद रावत, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक खण्ड़ विकास अधिकारी सुरेश शाह ने किया।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)बीते दिनों वादी राम सिह रावत पुत्र गोपाल सिह रावत, निवासी-ग्राम जितोली, पट्टी-बालीकण्डारस्यू, पौडी गढवाल ने थाना पौडी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनाँक 02.09.2023 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके पेट्रोल पम्प (दिया फिलिंग स्टेशन) के कार्यालय का ताला तोडकर नकदी एंव अन्य सामान चोरी चोरी कर ली है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0स0- 30/2023, धारा-380/457 भा.द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दिनाँक 04.09.2023 को वादी श्री गणेशमणी पुत्र श्री फरसराम, निवासी पंत जनरल स्टोर चोपडिंयों, जनपद पौडी गढवाल ने थाना पौडी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनाँक 02.09.23 की रात्रि में अज्ञात चोरो ने उनके जनरल स्टोर का ताला तोडकर गल्ले मे रखी नकदी व कुछ कागजात चोरी कर ली है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0स0- 31/2023, धारा-380/457 भा.द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दिनाँक 27.07.2023 को वादी श्री ललित नैनवाल पुत्र श्री ए0पी0 नैनवाल, निवासी ग्राम-ल्वाली, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना पौडी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर घर अलमारी मे रखे रू0 20,000/- एवं जेवरात चोरी कर ली है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0स0- 22/2023, धारा-380/457 भा.द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त धर्मवीर को पूर्व में ही मय चोरी के माल के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा अभियोग उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक पौड़ी को टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया था।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलूनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी श्री गोविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी करते हुये फरार अभियुक्त शाजिद खान आज दिनाँक 10.09.2023 को पौड़ी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। *अभियुक्त शाजिद खान द्वारा दिनांक 21.08.2023 श्रीनगर रोड़ पौड़ी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0स0-28/2023, धारा-380/457/411 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।* अभियुक्त से उक्त चोरी का माल भी बरामद किया गया।*
अभियुक्त का नाम पताः- 1.शाजिद खान उर्फ राजा, (उम्र 23 वर्ष) पुत्र नाहिद खान, निवासी -लोवर बाजार पौड़ी, जनपद पौडी गढवाल।
अपराध करने का तरीका बन्द घरों /मकानों की दिन के समय मे रैकी कर रात्रि में गैंती की सहायता से घर के ताले तोड़कर घर के अन्दर से नकदी, ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी करना।
बरामद माल-
मु0अ0सं0 30/23 धारा 380/457 भादवि0 से सम्बन्धित एक एल0ई0डी0 टी0वी0 व नगदी ₹3110/- तथा पेट्रोल पंप की बैंक जमा पर्ची, डीजल पेट्रोल के बिल।
मु0अ0स0 31/23 धारा 380/457 भादवि0 से सम्बन्धित नगदी ₹2000 व पानी के बिल आदि
मु0अ0सं0 22/23 धारा 380/457 भादवि0 से सम्बन्धित नगदी ₹4000/-
मु0अ0सं0 28/23 धारा 380/457/411 भा0द0वि0 से संबंधित नगदी ₹5000/- घटना मे प्रयुक्त आला नकब (01 अदद लोहे की डाई) कुल बरामदगी ₹14110/- एक एल0ई0डी0 टी0वी0 बैंक जमा पर्ची,डीजल/पेट्रोल बिल, पानी के बिल।
देवप्रयाग(पहाड़ ख़बरसार)ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रोडगेज रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे केन्द्रीय रेलवे संसदीय दल के अध्यक्ष, पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह व गढवाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित बीस संसदीय सदस्यों ने मलेथा में रेल निर्माण सुंरग सहित निर्माणाधीन स्टेशन का निरीक्षण किया। समिति के अध्यक्ष राधामोहन ने कहा कि रेल लाइन बनने से केवल गढवाल उत्तराखंड हीं नहीं पूरा देश एक सूत्र में बंधने के साथ ही आवागमन की सुविधाएं भी सुगम होंगी। उन्होंने कहा कि यह बहुयामी योजना विकास परत है और इससे रोजगार मिलने के साथ ही आर्थिकी पर भी इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेल योजना में कार्य की गतितथा कार्य पूर्ण होने की अवधी को लेकर विभागीय संबंधित अधिकारियों से बैठक की जायेगी। जिससे विभागीय अधिकारी सुरक्षा, गुणवत्ता एवं कार्य प्रगति की रिपोर्ट समिति सौंपेगी तथा इसे केन्द्र के पटल पर रखा जायेगा। गढवाल लोकसभा सांसद तीरथ रावत ने रेल विकास निगम एवं निर्माणदायी संस्था को रेल निर्माण में सुरक्षा, गुणवत्ता और कार्य मे तीव्रता लाने को कहा। इस मौके पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कण्डारी, टिहरी जिला पंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण, रघुवीर सजवाण, नगर पंचायत अध्यक्षा कैलाशी जाखी, रणजीत सिंह जाखी सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
राणीहाट जगत विहार खेल मैदान जो निरंतर क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने का काम कर रहा है। इस मैदान को बचाये एवं यथावत रखने को लेकर पूर्व ग्रामप्रधान राणीहाट मनोज जोशी ने गढवाल लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। मनोज जोशी ने कहा कि इस मैदान में ग्राम एवं क्षेत्र की बाल प्रतिभाओं को निहारने और पहचानने का कार्य किया जाता है तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर परिपक्वा बनाया जाता है। समय-समय पर छात्र-छात्राओं को खेल प्रतियोगिता एवं खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम होते रहते हैं। कहा कि इस मैदान के बने रहने से बाल प्रतिभाऐं समय-समय पर उभरकर आयेगी। जिससे बच्चे मानसिक और शाररिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। गढवाल सांसद ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैदान पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जायेगा तथा मैदान सदा के लिये यथावत बना रहेगा।
देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि एमपैक्स ओटीएस योजना में और प्रगति लाएं। सहकारिता मंत्री डॉ रावत सहकारिता भवन मियाँवाला में आज शनिवार शाम को शीर्ष अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक एमपैक्स ओटीएस की अंतिम तारीख है इस तारीख तक अधिकारी और कर्मचारी इस योजना में ज्यादा से ज्यादा वसूली कराएं। निबंधक सहकारिता श्री आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि 31221 आवेदन में से 4908 आए हैं उन्होंने 7 करोड रुपए ओटीएस योजना में जमा किये हैं। सहकारी सदस्यता अभियान की भी प्रगति की समीक्षा की गई , कहा गया की 7 सितंबर 2023 तक 47312 लोग ऑफलाइन तथा 36 लोग ऑनलाइन नए सदस्य पूरे राज्य में बने हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में अधिक से अधिक ऋण वितरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 1 अप्रैल 2023 से 31 अगस्त 2023 तक अल्पकालीन ऋण में 681 करोड़ व मध्यकालीन ऋण में 61 करोड रुपए का वितरित किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 0% बास ऋण वितरण की प्रगति के बारे में भी समीक्षा की गई । जिसमें कहा गया कि इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से 31 अगस्त तक 412 करोड रुपए 64866 लोगों को दिया गया है जिसमें 132 स्वयं सहायता समूह शामिल है। इस तरह से 43% ऋण वितरण किया गया है।
मंत्री डॉ रावत ने कहा कि इसका प्रतिशत और बढ़ाया जाए और ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को 0% ब्याज दर में ऋण दिया जाए, ताकि किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सके।
सहकारिता मंत्री को अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियां में 139 जन सुविधा केंद्र खोल दिए गए हैं। 67 एम पैक्स द्वारा जन औषधि केंद्र के लिए अप्लाई किया गया है। सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी अन्य भंडारण योजना में हर जिले में है एक एक गोदाम उद्घाटन किया जाना है। जिसमें देहरादून से उन्होंने स्वयं इसका शिलान्यास कर उद्घाटन कर शुरुआत कर चुके हैं । जिसमें उधमसिंहनगर, हरिद्वार और टिहरी जिले से अन्न भंडारण को योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बताया गया कि, 5 बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समिति द्वारा एलपीजी , पेट्रोल पंप डीजल डीलरशिप के लिए जिलों में प्रस्ताव किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति की मेंटेनेंस व संचालन के लिए पांच एम पैक्स का चयन किया गया है।
बताया गया कि, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र 132 एमपैक्स में स्थापित किया जा चुके हैं। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 52832 कुंतल साइलेज का वितरण किया जा चुका है। राज्य की कुल 160 एमपैक्स द्वारा सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित मल्टी स्टेट संघ 3 नई प्रकार की समितियों की सदस्यता प्राप्त की गई है।
सहकारी परिषद की समीक्षा बैठक भी हुई
सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत उत्तराखंड राज्य सहकारी परिषद के पदेन अध्यक्ष भी है उन्होंने परिषद की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि इस माह के अंतिम में हरिद्वार में कोऑपरेटिव का चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसका आयोजन परिषद करेगी। चिंतन सिविल में सहकारिता का 2047 का खाका तैयार होगा।चिंतन शिविर में सहकारिता में पारदर्शिता और ईमानदारी लाने के लिए डेलिगेट्स के बीच चर्चा होगी। विशेषज्ञ सत्र को संबोधित करेंगे। राज्य के एक जनपद से छह डेलीगेट हिस्सा लेंगे।
दोनों समीक्षा बैठक में सहकारिता सचिव डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम , निबंधक सहकारिता श्री आलोक कुमार पांडेय, संयुक्त निबंधक श्री एमपी त्रिपाठी, नीरज बेलवाल, उप निबंधक रमिंद्री मंद्रवाल, श्री मान सिंह सैनी, डेरी के संयुक्त निदेशक श्री जयदीप अरोड़ा, संयुक्त निदेशक उद्यान श्री रतन कुमार , मत्स्य के संयुक्त निदेशक श्री प्रमोद कुमार, सिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अजीत चौधरी जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह रावत , जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष श्री प्रदीप चौधरी, पशुपालन के संयुक्त निबंधक निदेशक डॉ नीरज सिंघल, एपल फेडरेशन के श्री विपिन पैन्यूली, श्री दिग्विजय सिंह वर्थवाल, सहित उप निबंधक गढ़वाल उप निबंधक कुमाऊं सहित हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर के जिला कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक व जिला सहायक निबंधक समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी स्थित बीरोंखाल ब्लॉक निवासी सेना का जवान शहीद हो गया है। जवान कानवाई के दौरान अपने ही बंदूक से गोली का शिकार हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए दीपेंद्र सिंह रावत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा था। जहाँ उन्हें नम आँखों से विदाई दी गई। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
गढ़वाल राइफल के दीपेंद्र जम्मू कश्मीर में तैनात थे। गोली लगने से उनकी जान चली गई। बीरोंखाल के पसोल गांव निवासी तीस वर्षीय दीपेन्द्र के कुल तीन भाई है। दीपेन्द्र के पिता राजेश सिंह का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बीरोंखाल के पसोल गांव पहुंचाया गया था। जहाँ अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए। सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। दीपेन्द्र सिंह रावत बीती 3 सितंबर को छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी ज्वॉइन की थी। कुछ दिनों बाद उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया है।