Home Blog Page 47

सभासद यशोदा नेगी समेत तेरह लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, पौड़ी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खरवाई सदस्यता ग्रहण

0

रिपोर्ट/मुकेश/कुलदीप

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)नगर पालिका परिषद के वार्ड नं.-1 की सभासद यशोदा नेगी समेत 13 लोगों ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी को सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर सभासद यशोदा नेगी समेत सभी लोगों ने पार्टी को मजबूती देने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही। इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में सभासद समेत अनूप नेगी, इंदर सिंह, मुकेश सिंह, भरत सिंह नेगी, बीना देवी, पवित्रा देवी, सावित्री देवी, विजयलक्ष्मी बिष्ट, वीरेंद्र रावत ,अनीता देवी तथा जायदा बेगम आदि शामिल रहे।

दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक करने जा रही दो लड़कियां पूर्वी नया नदी में बही,पुलिस ने किया दोनों के शव बरामद

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी/सतपुली(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में 2 युवती न्यार नदी में बह गई जिस पर पुलिस टीम और राजस्व विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन दोनो युवतियों की इस घटना में मौत हो गई, दोनो युवतियों के शव पुलिस टीम और राजस्व टीम ने घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर न्यार नदी से बरामद किए दोनो युवती सावन के सोमवार पर दंगलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंची थी लेकिन इससे पहले दोनो युवती न्यार नदी के पास गई थी दोनो युवती का अचानक पैर फिसल गया और दोनो युवतियों की न्यार नदी में बह गई काफी मसकत के बाद दोनो युवती के शव पुलिस और राजस्व टीम ने बरामद किए बताया जा रहा है एक युवती रूबी ओडलसैण जबकि दूसरी युवती अदिति चौलुसैण द्वारीखाल की रहने वाली हैं दोनो युवतियों के पंचनामा भरे जाने की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

प्रदेश सहित पौड़ी में भी महापर्व के रूप में मनाया गया हरेला पर्व,पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने रोपे पौधे

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखंड का लोक महापर्व हरेला पौड़ी में भी आज धूम धाम से मनाया गया। जिसमें अलग-अलग प्रजाति के 100 से अधिक वृक्ष लगाए गए।

“आओ मिलकर पेड़
लगाएं धरती को स्वर्ग बनाएं” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी बुवाखाल पहुँचे व उन्होंने बच्चों व अन्य लोगो के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया । पौड़ी विधायक ने बताया कि उत्तराखंड में मनाया जाने वाला यह पर्व बहुत खास है क्योंकि कोरोना के बाद लोगों को ऑक्सीजन का महत्व पता चला और तभी से लोगों में वृक्षारोपण का भी जज्बा देखने को मिल रहा है और यह पर्व उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश में काफी प्रचलित हो चला है। जिस तरह से आज प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी पर्यावरण के लिए समझकर एक पौधा हरेला पर्व के दौरान लगाएं, तो निश्चित रूप से हमारा पर्यावरण संतुलित होगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

हरेला

उत्तराखंड के ग्रामीण अंचल के छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट से वर्तमान सत्र से दी जाए छूट-डा. जितेंद्र नेगी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पैठाणी(पहाड़ ख़बरसार)राठ महाविद्यालय पैठानी की तरफ से यू जी सी, कुलपति गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय एवम कुलसचिव गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर यह मांग की गईं है। पत्र के माध्यम से प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी ने मांग की है, कि ग्रामीण अंचल के छात्र नेटवर्क की लगातार समस्या होने, कमजोर आर्थिक स्थिति, परीक्षा केंद्र उत्तराखंड से बाहर होने , नेटवर्क नही होने से एन टी ए की वेबसाइट ना खुलने से सूचना प्राप्त ना होने से परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए है, और जिन छात्रों ने फॉर्म भरा है, वे उत्तर प्रदेश में परीक्षा केंद्र होने के कारण कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पहुंच नही पाए।
इन सब कारणों के मद्देनजर ग्रामीण अंचल के महाविद्यालय राठ महाविद्यालय पैठानी को पिछले वर्ष की भांति ही वर्तमान सत्र के लिए 01 वर्ष की छूट प्रदान की जाए। ताकि छात्र प्रवेश से वांछित ना हों।
महाविद्यालय द्वारा जन जागरूकता अभियान लगातार चलाया गया है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को प्रवेश शुल्क कम करना चाहिए, ताकि कमजोर आर्थिक स्थिति के छात्र आवेदन कर सकें।

ब्रेकिंग/17 जुलाई से कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही स्वाभिमान पदयात्रा को लगा बड़ा झटका,अंकिता के परिजनों ने पदयात्रा में शामिल होने से किया इनकार

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के बाद अंकिता के परिजनों को न्याय दिलवाने के मद्देनजर कांग्रेस द्वारा 17 जुलाई से जिला मुख्यालया पौड़ी में स्वाभिमान न्याय यात्रा शुरू की जानी थी जिसको एक बड़ा झटका लगा है। अब अंकिता के परिजनों ने कांग्रेस की इस स्वाभिमान पदयात्रा को अपना समर्थन देने से इनकार कर दिया है। आपको बताते चलें कि अंकिता के परिजनों द्वारा पिछले लंबे समय से अंकिता हत्याकांड की पैरवी कर रहे सरकारी वकील को बदलने की मांग की थी जिसके समर्थन में कांग्रेस द्वारा स्वाभिमान पदयात्रा निकाली जा रही थी मगर अब जब सरकारी वकील द्वारा खुद को अंकिता हत्याकांड कैश से अलग कर दिया गया है तो अंकिता के परिजनों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए स्वाभिमान पदयात्रा में शामिल ना होने पर अपनी सहमति जता दी है। इस पूरे मामले में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने बताया की सरकारी वकील ने खुद को अंकिता हत्याकांड के से अलग कर दिया है जिसके बाद अंकिता के परिजनों ने किसी भी राजनीति पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में जाने से खुद को अलग कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी अन्य वकील अंकिता हत्याकांड की पैरवी के लिए नियुक्त किया जाएगा। वह वकील अंकिता के परिजनों की सलाह के बाद ही इस हत्याकांड की पैरवी करेगा। जिस पर सहमति जताते हुए अंकिता के परिजनों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस नेत्री अनीता रावत ने कहा कि हालांकि अंकिता के परिजनों ने उनकी स्वाभिमान पदयात्रा में आने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि जाने क्यों अंकिता के परिजन किस दबाव में आकर इस तरह का फैसला ले रहे हैं। मगर इसके बावजूद उनकी स्वाभिमान पदयात्रा अंकिता को न्याय दिलवाने के लिए लगातार जारी रहेगी।

आईजी गढ़वाल ने नीलकंठ मेला क्षेत्र में पर व्यवस्थाएं, बेहतर व्यवस्था के लिए थपथपाई पौड़ी पुलिस की पीठ

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज पुलिस महानिरीक्षक गढवाल करन सिंह नगन्याल ने श्री नीलकंठ कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़ के दौरान मेला क्षेत्र के गरूड़चट्टी एवं विभिन्न स्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी प्वांईटों पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों से कांवडियों के मन्दिर दर्शन व जलाभिषेक हेतु चल रही भीड़ व यातायात व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये शिवरात्रि के दौरान भीड़ बढ़ने पर सभी को तैयारी की हालत में रहने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने जनपद पुलिस की व्यवस्थाओं से आईजी गढ़वाल को अवगत कराया। बेहतर व्यवस्थाओं को पाकर आईजी गढ़वाल ने जनपद पौड़ी पुलिस की जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि यह व्यवस्थाएं आगे भी बनी रहनी चाहिए जिससे कावड़ यात्रा में आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

बिग ब्रेकिंग/भारी बारिश के मध्यनजर प्रदेश के सभी विद्यालय 14 व 15 जुलाई को रहेंगे बंद,आदेश जारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) प्रदेश में सभी स्कूल स्टाफ समेत रहेंगे बंद

भारी बारिश व मार्ग बंद के मद्देनजर सरकार का फैसला

राज्य सरकार ने पहली बार छात्रों समेत स्टाफ को भी स्कूल नही बुलाया गया।

प्रदेश के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र 14 व 15 जुलाई को रहेंगे बंद।

‘‘प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में यानी एमपैक्स योजना के तहत पात्र मृतक बकायेदार सदस्यों के वारिसान,आश्रितों,गारण्टर का शत-प्रतिशत ब्याज किया जाएगा माफ”

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति पौड़ी गढ़वाल पान सिंह राणा ने बताया है कि प्रदेश में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में ‘‘एमपैक्स यानी एक मुश्त समाधान योजना‘‘* लागू की गई है। जिसके तहत पात्र मृतक बकायेदार सदस्यों का शत-प्रतिशत ब्याज माफ किया जाना है। उन्होंने बताया मृतक बकायेदार सदस्यों के वारिसान/आश्रित/गारण्टर को ब्याज मुक्त लाभ को प्राप्त करने हेतु मूलधन की समस्त राशि जमा करनी होगी। पान सिंह राणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत जनपद में कुल मृतक बकायेदार सदस्य 4610 पर कुल बकाया 5 सो 56लाख रूपये है जिसमें मूलधन 2 सो 52 लाख से अधिक है जिस पर ब्याज 3 सो 3 लाख के करीब है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ब्लॉक वार तथा जनपद स्तर पर एक-एक कमेटी गठित की गयी है। योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए मृतक बकायेदारों से संबंधित वारिसान/आश्रित/गारण्टर न्याय पंचायत स्तर पर पंजीकृत प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में संपर्क कर अपनी सहमति पत्र उपलब्ध सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना 30 सितम्बर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 9412394163, 9411360605 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

ब्रेकिंग/बारिश की वजह से पौड़ी जनपद में 13 जुलाई को भी नही खुल पायेंगे सभी शासकीय अशासकीय व आंगनबाड़ी केंद्र,आदेश जारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं पौड़ी में सोमवार के दिन दिनभर जमकर बारिश हुई। जिससे नाली नदियां उफान पर हैं , वहीं जिला अधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा 13 जुलाई को जनपद पौड़ी में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशिष चौहान ने बताया कि वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जिसके दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों को 13 जुलाई एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे।

भंयकर बारिश में भी पेंशन के नाम पर प्रदेश में लगाए गए पौधे -सीताराम पोखरियाल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून/पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पेंशन बहाली के लिए पूरे देश में कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक लामबंद हैं और लगातार इस हेतु प्रयासरत हैं। जिसका परिणाम है कि पिछले वर्षों में विभिन्न प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों ने अपनी ताकत दिखाते हुए पेंशन विरोधी सरकारों को सत्ता से हटाकर पेंशन बहाल करने वाली सरकार को सत्ता सौंपी है और धीरे-धीरे पूरे देश में कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वह लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज मांग को मनवाने के लिए संघर्षरत हैं। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार पूरे देश में इसी प्रकार से पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रयासरत है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा विभिन्न अवसरों पर अनेक माध्यमों से अपना विरोध दर्ज करती रही है। मोर्चा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 जुलाई को एक वृक्ष OPS के नाम कार्यक्रम चलाया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी0पी0 सिंह रावत ने इस अवसर पर बताया कि हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनी जायज मांग को जन जन के बीच रखना है। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि मोर्चा हमेशा सकारात्मक रूप से अपनी बात रखता रहा है। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि एनपीएस कार्मिकों के जोश को देखते हुए पुरानी पेंशन के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम 16 जुलाई तक निरंतर चलता रहेगा जिसमे प्रदेश और जनपद पदाधिकारी सहयोग करते रहेंगे सीताराम पोखरियाल ने कहा है कि पुरानी मोर्चा ने कोविड जैसी महामारी से लेकर विभिन्न अवसरों पर समाजोपयोगी कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ आवश्यक हैं उसी प्रकार बुढ़ापे के लिए पुरानी पेंशन भी आवश्यक है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने जोर देकर कहा कि पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा उत्तरांचल मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने कहा है कि मात्र एक दिन के कार्यकाल में भी विधायक सांसद पुरानी पेंशन के हकदार हो जाते है तो सरकारी कर्मचारियों के साथ दोहरा मापदंड क्यों ? कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने जानकारी दी कि आज के कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या मे पौधरोपण किया। समय और एक वृक्ष OPS की सफलता एवं पर्यावरण संरक्षण तथा पुरानी पेंशन के महत्व और इस कार्यक्रमों को तीन दिनों तक बढ़ा दिया गया है। मोर्चा ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आव्हान किया है कि वृक्षारोपण करते रहें। आपका एक छोटा एवं सच्चा प्रयास अवश्य पुरानी पेंशन बहाल करने मे मदद करेगा। पौधारोपण करने वालों मे एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स के प्रदेश महामंत्री साबर सिंह रौथाण ने कहा है कि कर्मचारियों की जमा पूंजी शेयर बाजार में न लगा कर उनको बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए बबिता रानी रश्मि गौड शशि चौधरी अवधेश सेमवाल पुरुण सिंह फर्सवान जसपाल रावत गिरीश पनेरू प्रवीण घाघड़, राजीव उनियाल, मुरली मनोहर भट्ट, भवान सिंह नेगी, मनोज काला, संदीप मैठाणी, लक्ष्मण सिंह रावत आदि ने प्रतिभाग किया।

error: Content is protected !!