Home Blog Page 48

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर जयदीप रावत का पौड़ी पहुँचने पर किया गया भव्य स्वागत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर जयदीप रावत का नगर पालिका सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया l पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गठित देश के सबसे मुखर संगठन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत द्वारा जयदीप रावत को विगत सप्ताह संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था l इससे पूर्व रावत प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे l
अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा गढ़वाल मंडल के संरक्षक जसपाल रावत, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ कमलेश कुमार मिश्र, जनपद अध्यक्ष भवान सिंह रावत, राजकीय शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोज काला, संग्राम सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, प्रेम चंद्र ध्यानी, देवेंद्र सिंह रावत,रेवती नंदन डंगवाल, प्रवीण कुमार, प्रदीप रावत, संजय नेगी, सन्तोष खंडूरी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी मौजूद थे l कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जनपद अध्यक्ष भवान सिंह नेगी द्वारा किया गया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि मोर्चा देश भर में पुरानी पेंशन बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा l मोर्चा द्वारा 12 जुलाई से 16 जुलाई तक एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि आगामी 10 अगस्त को दिल्ली दिल्ली के जंतर मंतर से संसद मार्च का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के 36 से अधिक संगठन शिरकत कर रहे हैं l इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा भी पूरी ताकत के साथ प्रतिभाग करेगा l एक अनुमान के मुताबिक इसमें देश भर से 10 लाख के आसपास कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि राजनेताओं के दोहरे चरित्र को हम आम नागरिकों तक सामने लाने में कामयाब हुए हैं और बहुत जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल करवाने में भी कामयाब होंगे l इसके लिए संगठन हर तरह के प्रयास कर रहा है और 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाल करने का मोर्चे ने लक्ष्य रखा गया है l
सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला, मतंग मलासी ,भक्ति लाल शाह ने भी रावत के अध्यक्ष बनने में खुशी का इज़हार किया है l

पौड़ी में रोजगार सृजित कोर्स करवाकर पलायान पर अंकुश लगाने की ओर अग्रसर श्री शतचंडी जन कल्याण समिति द्वारा संचालित नेत्र प्रशिक्षण संस्थान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)मण्डल मुख्यालय पौडी में वर्ष 2010 से श्री शतचण्डी जनकल्याण समिति पौड़ी गढ़वाल द्वारा संचालित नेत्र प्रशिक्षण संस्थान का सफलतापूर्वक संचालन करता आ रहा है। यह संस्थान उत्तराखण्ड राज्य का पहला नेत्र प्रशिक्षण संस्थान है जो वर्ष 2010 से अभी तक 256 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान करवा चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समस्त प्रशिक्षु वर्तमान में देश-विदेशों एवं उत्तराखण्ड राज्य सहित भारतवर्ष के अधिकाश राज्यों में अपनी सेवायें बहुप्रतिष्ठित,सुपर स्पेशलिस्ट नेत्र चिकित्सालयों एवं विभिन्न मल्टीनेशनल कम्पनियों जैसे (लेंसकार्ट, रे-बैन, टाइटन आई प्लस, फेमकार्ट) प्रदान कर रहे हैं।

समिति द्वारा विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बावजूद भी प्रशिक्षण संसीन का अविरल रूप में सम्पादित करने की इस पहल की जितनी भी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। प्रशिक्षण संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार परक पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाकर रोजगार प्रदान करना समिति की एक अनूठी पहल है।

समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवीन्द्र इस्टवाल ने अवगत कराया है कि पहाड़ से युवाओं का पलायन रोकने एवं पहाड़ों में ही इस प्रकार के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को संचालित करने हेतु समिति प्रतिबद्ध है, इसी को दृष्टिगत रखते हुये समिति के द्वारा गढ़वाल इंस्ट्यूिट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस की स्थापना पौड़ी गढ़वाल में की जा रही है, जिसमें कि छात्र-छात्राओं हेतु B. Optometry. BMRIT, BOTT, BPT के पाठ्यक्रमों हेतु उत्तराखण्ड सरकार में आवेदन किया जा चुका है। जिसकी अविलम्ब ही अनुमति मिलने की आशा है।

श्री शतचण्डी जनकल्याण समिति पौड़ी द्वारा समय-समय पर गढ़वाल मण्डल के विभिन्न दूरस्थ ग्रामीण स्थानों पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन करता आ रहा है जिसमें कि प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा नेत्र रोग से ग्रसित मरीजों को निःशुल्क औषधियाँ एवं चश्मों का वितरण भी किया जाता रहा है।

SDM पौड़ी मुक्ता मिश्रा ने क्षेत्र भ्रमण कर पट्टी -पेडल्सयूँ के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों का किया टीटी चेक,शिक्षा की गुणवत्ता बेहाल, स्वास्थ्य महकमा ड्यूटी से नदारद

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) उप जिलाधिकारी पौड़ी मुक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम भाकलचैक में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया, साथ ही पट्टी- पैडल्सयूँ के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र व सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

चौपाल में ग्रामवासियों द्वारा जल निगम द्वारा निर्माणाधीन पालसैण सोलर पम्पिंग परियोजना को विद्युत परियोजना में परिवर्तित किये जाने जिससे साल भर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके, लोनिवि की सड़क घोड़ीखाल-भीमली-रैदुल को पक्का किये जाने व प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत गोवर्धन लाल पुत्र दीपू लाल के नाम से आवंटित आवास को उनकी मृत्यु के पश्चात उनके वारिसों के नाम ट्रांसफर करने संबंधी समस्यांए उप-जिलाधिकारी के सामने रखी। जिसपर एसडीएम द्वारा शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा गोवर्धन लाल पुत्र दीपू लाल के नाम दर्ज भूमि को उनकी मृत्यु के पश्चात उनके वारिसों के नाम अंकित करने संबंधी शिकायत पर पटवारी को मौके पर ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी ने गांव में गतिमान सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया साथ ही के प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन कुश कुमार पुत्र कुन्दन लाल व सुमित्रा देवी पुत्र राम सिंह तथा लक्ष्मी देवी पत्नी माणिक लाल के आवास का निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मकानी देवी पत्नी मातबर सिंह के निर्माणधीन गौशाला का निरीक्षण करने पर पाया कि निर्माण के सापेक्ष अधिक धनराशि वितरित की गई है। जिसपर बीडीओ पौड़ी को जांच करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। एसडीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान जब विद्यालय में छात्रों के पठन-पाठन स्तर की जानकारी लेने के उद्देश्य से कक्षा 6 के छात्र से सामाजिक विज्ञान (भूगोल) के पढ़ाये गए पाठो से प्रश्नों गए तो छात्र जवाब जवाब नहीं दे पाए।

उपजिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसुंडाखाल का निरीक्षण करने पर पाया कि 29 के सापेक्ष 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। हॉस्पिटल में भ्रमण पंजिका एवं निरीक्षण पंजिका भी नही बनाई गई है साथ हीं हॉस्पिटल में अत्यंत गंदगी व धूल पाई गयी। जिसपर उप-जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० श्वेता शाह मौके पर पायी गई कमियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

ब्रेकिंग/अंकिता हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार की सहमति के बाद अवनीश नेगी सरकार की ओर से करेंगे कोर्ट में मामले की पैरवी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

राज्य सरकार द्वारा स्वर्गीय अंकिता के माता -पिता के अनुरोध पर तथा स्थानीय जनभावनाओं के अनुकूल राज्य बनाम पुलकित आर्य एवं अन्य मामले में उठाया गया बडा कदम

मा. मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राज्य बनाम पुलकित आर्य एवं अन्य मामले में प्रभावी पैरवी करने के लिए नए शासकीय अधिवक्ता की की गई नियुक्ति

पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) अवनीश नेगी को प्रभावी पैरवी करने के लिए शासन द्वारा किया गया नियुक्त

      जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि स्वर्गीय अंकिता के माता-पिता द्वारा शासकीय अधिवक्ता बदले जाने के अनुरोध के क्रम में मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा स्व. अंकिता के माता - पिता के अनुरोध पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय जनभावना के अनुकूल बड़ा कदम उठाया गया है।    सरकार  द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजस्व पट्टी- उदयपुर तल्ला -2 यम्केश्वर में पंजीकृत मु.अ.स. -01 / 2022 ,  राज्य बनाम पुलकित आर्य एवं अन्य में उत्तराखंड राज्य की ओर से प्रभावी पैरवी किए जाने के संबंध में पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) अवनीश नेगी की नियुक्ति की गई है। 
      शासन द्वारा शासकीय अधिवक्ता की नियुक्ति तथा इस संबंध में तत्काल आवश्यक दिशा - निर्देश निर्गत किए गए हैं।

सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में नियुक्त किए नए अधिवक्ता की पैरवी में होने वाले शासकीय अधिवक्ता की फीस का भुगतान उत्तराखंड सरकार ( ग्रह विभाग ) द्वारा ही किया जाएगा।

मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा उठाए गए इस ठोस कदम के लिए व अंकिता के माता_ पिता के अनुरोध के अनुसार पूर्व अधिवक्ता को हटाकर नए अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए स्व0 अंकिता भंडारी के परिवार द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया गया है। उत्तराखंड सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य कर रही है।

ब्रेकिंग/पौड़ी शहर में गुलदार के साथ आवारा कुत्तों का आतंक,आवारा कुत्तों ने दो बकरियों को उतारा मौत के घाट

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी शहर के वार्ड नंबर 1 बैंजवाड़ी गांव में 1 महीने के अंदर आवारा कुत्तों ने दो बकरियों को निवाला बना दिया है कृषक हेमलता ने बताया कि उनकी पालतू बकरियों पर लगातार आवारा कुत्ते आक्रमण कर रहे हैं कुछ बकरियों को घायल किया है वहीं 1 महीने के अंदर उनकी दो बकरियां मर चुकी है जिससे उन्हें करीब 30 से 35 हजार का नुकसान हुआ है। कहा कि वह बकरी पालन के क्षेत्र में कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं वहीं दूसरी ओर आवारा कुत्ते लगातार उनकी बकरियों पर आक्रमण कर रहे हैं जिससे उनकी दो बकरियों की मौत भी हो चुकी है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों से उन्हें निजात दिलाई जाय

चमोली घटना के बाद जागा पौड़ी प्रशासन,बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्लांट, एसटीपी प्लांट व निर्माण कार्यों की विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के DM पौड़ी ने दिए निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद स्तर पर समस्त सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल पंपिंग प्लांट तथा बड़े आस्थानों ( सिडकुल, रेलवे इत्यादि) में विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की संबंध में एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने दिए जल निगम, जल संस्थान, यूपीसीएल, सिचाई, रेलवे, सिडकुल इत्यादि सभी विभागीय अधिकारियों को विद्युत सेफ्टी रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा संबंधित क्षेत्रों में उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्लांट एवं निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अवलोकन करें कि मानक के अनुरूप विद्युत सुरक्षा है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि यदि विद्युत सुरक्षा के संबंध में विभागों में कुछ अपेक्षित सुधार किया जाना है तो करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इलेक्ट्रॉनिक स्पेशलिस्ट ही विद्युत नेटवर्क को चालित करें। इसके साथ ही उन्होंने वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र में भी वन्यजीवो की विद्युत से सुरक्षा सुनिश्चित करने की निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला, अधीक्षण अभियंता लो.नि.वि. पीएस. बृजवाल, उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

देहरादून में आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में केवि पौड़ी का रहा दबदबा,जीते 15 पदक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग द्वारा संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में केवि पौड़ी के छात्रों ने आठ स्वर्ण, छह,रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है।

केवि की प्रधानाचार्य मनीष मखीजा ने बताया कि 400, 200 व 100 मीटर की दौड़ में आदर्श मोहन ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। प्रियाशु नेगी ने 400 व 110 मीटर की स्पर्धा में एक रजत व कांस्य पदक झटका हैमर व चक्का फेंक में सुजल भंडारी ने स्वर्ण व रजत पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा चार गुणा 100 मीटर की रिले दौड़ में स्वर्ण पदक व चार चार गुणा 400 मीटर की प्रतियोगिता में केवि पौड़ी टीम ने कांस्य पदक जीता।

जानवी डोभाल ने अंडर 19 बालिका वर्ग की हैमर फेंक प्रतियोगिता स्वर्ण,आकांक्षा खुगशाल ने अंडर 17 की रेस वॉक में स्वर्ण, एकता रावत ने अंडर 14 के चक्का फेंक में स्वर्ण, गोला फेंक में एक कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अंडर 17 की बॉलीवाल में केवि की टीम ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

डेंगू रोग की रोकथाम व नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक,दिए सख्त दिशानिर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) डेंगू रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये की श्रीनगर, कोटद्वार व यमकेश्वर में डेंगू कन्ट्रोल रुम तैयार करें साथ ही इन क्षेत्रों में निरंतर फॉगिंग करते रहने के निर्देश दिये हैं।
बुधवार को आयोजित डेंगू रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम की बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गत वर्ष के डेंगू से सम्बन्धित 196 मामलों की वार्ड-गली-मौहल्ला-हाउस नम्बर वार माईक्र डिटेल के साथ गूगल जीआईएस मैपिंग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि व नगर निकाय क्षेत्रों में निकाय के कार्मिकों के माध्यम से निरंतर फागिंग करवाने के निर्देश दिये हैं साथ ही डोर टू डोर सर्वे कर टंकियों, टायरों, गढ्ढो में रुके हुए पनी को रिलिज करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेताया कि जनपद क्षेत्रांतर्गत एक भी व्यक्ति की मृत्यु डेंगू के कारण न होने पाए, इस हेतु माईक्रो लेवल पर प्लानिंग करते हुए दस के भीतर फुलप्रुप प्लान प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि दस दिन के बाद पनः इस सम्बन्ध में बैठक की जायेगी जिसमें सभी रेखीय विभाग अपने-अपने दायित्वों से सम्बन्धित प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि गत वर्ष 2023 में अबतक डेंगू का केेवल एक मरीज पाया गया है, जिनका उपचार जारी है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू के टेस्ट के लिए प्रयाप्त एलीजर कार्ट टेस्ट किट की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, शिक्षा व नगर निकायों के अधिकारियों को डेंगू के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए संवदेनशील क्षेत्रों में निरंतर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, सीएमएस बेस चिकित्सालय श्रीकोट डॉ रविन्द्र बिष्ट, एसीएमओ डॉ रमेश कुवंर, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, डॉ सौरभ, एमओआईसी डॉ उपेन्द्र सिंह, डॉ आशीष गुसांई, डॉ राजीव कुमार, डॉ जेसी धनाई, डॉ बीसी काला आदि उपस्थित थे।

पौड़ी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे केभीतर किया गिरफ्तार,भेजा जेल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)कोटद्वार की एक स्थानीय महिला ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि मोहन सिंह सैनी नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी बहन के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी देते हुये दुष्कर्म किया। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 146/2023, धारा 323/506/354 भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।

  श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा नाबालिगों एवं महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीतला को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। 

 निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी-पतारसी कर दिनांक 19.07.2023 को अभियुक्त मोहन सिंह सैनी को 24 घंटे के अन्दर देवी मन्दिर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

अभियुक्त का नाम पता
मोहन सिंह सैनी (उम्र-52 वर्ष) पुत्र स्व0 रामस्वरूप सैनी, निवासी-देवी मन्दिर, पदमपुर सुखरों, थाना कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-146/2023, धारा-323/506/354 भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम।

पुलिस टीम
1.महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा
2.आरक्षी 363 ना0पु0 सुरेश शाह

मात्र औपचारिकता भरी रही जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक,उठे वही पुराने मुद्दे,

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। सांसद गढ़वाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बरसात के इस मौसम में मोटर मार्गो की देखरेख को उच्च प्राथमिकता पर रखें साथ ही निर्माणाधीन व गतिमान कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें।

             मंगलवार को आयोजित दिशा बैठक में अधिकारियों द्वारा पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गयी, जिस पर सांसद गढ़वाल द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। सांसद ने एन0एच0, लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बरसात के मौसम में मोटर मार्गो को यातायात के लिए सुचारु रखनें युद्व स्तर पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने मोटर मार्ग निर्माण से जुड़े विभागों को निर्देश दिये कि सड़कों के पुश्ते/सुरक्षा दिवारों के टूटने की दशा में उन स्थानों पर रेत व मिटटी से भरे चारकोल ड्रमों को स्थापित करना सुनिश्चित करें ताकि सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं रोका जा सके। ग्राम पंचायत स्तर पर बनी पानी की टंकियों में जिवाणु व कीटाणुनाशक दवाओं को नहीं डालने पर समिति के सदस्यों/ब्लॉक प्रमुखों ने जल संस्थान के अधिकारियों को आडे हाथों लिया कहा कि बरसात के मौसम में पानी की टंकियों में क्लोरीन अनिवार्य रुप से डाला जाय। सांसद ने कहा कि बरसात के मौसम में होने वाली अधिकांश बिमारियों का कारण दूषित पानी है, जिसे साफ-सुथरा रखना जल संस्थान विभाग की प्राथमिक जिम्मेदरी है। पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौड़ी के निकट बन्द पडे एक स्क्रबर को एनएच की जेसीबी के द्वारा खोलते समय जल संस्थान के 40 पेयजल संयोजन क्षतिग्रस्त होने पर न तो जल संस्थान व न ही एनएच के अधिकारियों द्वारा संज्ञान लिया गया, जिसपर सांसद ने दोनो विभाग के अधिकारियों को अपसी समन्वय से तत्काल पेयजल लाईने ठीक करवाने के निर्देश दिये हैं। प्रमुख बीरौंखाल ने बताया कि लोनिवि बैजरों द्वारा वर्ष 2005 के बाद क्षेत्र में हुए सड़क निर्माण का मुआवजा नहीं दिया गया है, जिसपर सांसद गढ़वाल ने लोनिवि के अधिकारियों को क्षेत्र के ऐसे प्रभावितों को चिन्हित करते हुए मुआवजा देना सुनिश्चित करें। प्रमुख जयहरीखाल ने बताया कि लैन्सडान के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई की डाबखाल-बुलेखा मोटर मार्ग के निर्माण से जुड़े ठेकेदार के फरार होने के कारण आस-पास गांव की श्रमिकों व परचून विक्रेताओं जिनकी दुकानों से राशन आदि उठाया गया था का भुगतान न ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया। जिसपर सांसद गढ़वाल ने जिलाधिकारी गढ़वाल को प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। समिति के सदस्यों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत बिछायी जा रही पेयजल लाईनों को मानकों के अनुसार नहीं मिट्टी में नहीं दबाने के कारण हावा में लटकते पाईपों से जनवरों को की सम्भावित क्षति सम्बन्धी शिकायत पर सांसद ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग को जेजेएम के कार्यो से सम्बन्धित ऐसी जो भी शिकायतें जन प्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त हो रही है, उसका समाधान करते हुए इसकी सूचना अनिवार्य रुप से सम्बन्धित जनप्रतिनिधि को देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, विकास विभाग, पर्यटन आदि विभागों के कार्यो की सीमक्षा की गयी। 

                  बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, नगर पालिकाध्यक्ष/पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ आशीष चौहान, सीडीओ अपूर्वा पाण्डे, डीएफओ केएन भारती, पीडी संजीव कुमार रॉय, डीडीओ मनविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल, महेन्द्र राणा, दीपक भण्डारी, पूर्णिमा देवी, बीना राणा, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, सीईओ डॉ आनन्द भारद्वाज सहित, जिलाध्यक्ष बीजेपी सुषमा रावत सहित समिति के अन्य सदस्य व अधिकारीगण उपस्थित थे।
error: Content is protected !!