Home Blog Page 49

बिग ब्रेकिंग/भारी बारिश के मध्यनजर प्रदेश के सभी विद्यालय 14 व 15 जुलाई को रहेंगे बंद,आदेश जारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) प्रदेश में सभी स्कूल स्टाफ समेत रहेंगे बंद

भारी बारिश व मार्ग बंद के मद्देनजर सरकार का फैसला

राज्य सरकार ने पहली बार छात्रों समेत स्टाफ को भी स्कूल नही बुलाया गया।

प्रदेश के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र 14 व 15 जुलाई को रहेंगे बंद।

‘‘प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में यानी एमपैक्स योजना के तहत पात्र मृतक बकायेदार सदस्यों के वारिसान,आश्रितों,गारण्टर का शत-प्रतिशत ब्याज किया जाएगा माफ”

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति पौड़ी गढ़वाल पान सिंह राणा ने बताया है कि प्रदेश में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में ‘‘एमपैक्स यानी एक मुश्त समाधान योजना‘‘* लागू की गई है। जिसके तहत पात्र मृतक बकायेदार सदस्यों का शत-प्रतिशत ब्याज माफ किया जाना है। उन्होंने बताया मृतक बकायेदार सदस्यों के वारिसान/आश्रित/गारण्टर को ब्याज मुक्त लाभ को प्राप्त करने हेतु मूलधन की समस्त राशि जमा करनी होगी। पान सिंह राणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत जनपद में कुल मृतक बकायेदार सदस्य 4610 पर कुल बकाया 5 सो 56लाख रूपये है जिसमें मूलधन 2 सो 52 लाख से अधिक है जिस पर ब्याज 3 सो 3 लाख के करीब है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ब्लॉक वार तथा जनपद स्तर पर एक-एक कमेटी गठित की गयी है। योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए मृतक बकायेदारों से संबंधित वारिसान/आश्रित/गारण्टर न्याय पंचायत स्तर पर पंजीकृत प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में संपर्क कर अपनी सहमति पत्र उपलब्ध सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना 30 सितम्बर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 9412394163, 9411360605 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

ब्रेकिंग/बारिश की वजह से पौड़ी जनपद में 13 जुलाई को भी नही खुल पायेंगे सभी शासकीय अशासकीय व आंगनबाड़ी केंद्र,आदेश जारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं पौड़ी में सोमवार के दिन दिनभर जमकर बारिश हुई। जिससे नाली नदियां उफान पर हैं , वहीं जिला अधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा 13 जुलाई को जनपद पौड़ी में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशिष चौहान ने बताया कि वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जिसके दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों को 13 जुलाई एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे।

भंयकर बारिश में भी पेंशन के नाम पर प्रदेश में लगाए गए पौधे -सीताराम पोखरियाल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून/पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पेंशन बहाली के लिए पूरे देश में कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक लामबंद हैं और लगातार इस हेतु प्रयासरत हैं। जिसका परिणाम है कि पिछले वर्षों में विभिन्न प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों ने अपनी ताकत दिखाते हुए पेंशन विरोधी सरकारों को सत्ता से हटाकर पेंशन बहाल करने वाली सरकार को सत्ता सौंपी है और धीरे-धीरे पूरे देश में कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वह लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज मांग को मनवाने के लिए संघर्षरत हैं। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार पूरे देश में इसी प्रकार से पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रयासरत है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा विभिन्न अवसरों पर अनेक माध्यमों से अपना विरोध दर्ज करती रही है। मोर्चा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 जुलाई को एक वृक्ष OPS के नाम कार्यक्रम चलाया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी0पी0 सिंह रावत ने इस अवसर पर बताया कि हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनी जायज मांग को जन जन के बीच रखना है। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि मोर्चा हमेशा सकारात्मक रूप से अपनी बात रखता रहा है। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि एनपीएस कार्मिकों के जोश को देखते हुए पुरानी पेंशन के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम 16 जुलाई तक निरंतर चलता रहेगा जिसमे प्रदेश और जनपद पदाधिकारी सहयोग करते रहेंगे सीताराम पोखरियाल ने कहा है कि पुरानी मोर्चा ने कोविड जैसी महामारी से लेकर विभिन्न अवसरों पर समाजोपयोगी कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ आवश्यक हैं उसी प्रकार बुढ़ापे के लिए पुरानी पेंशन भी आवश्यक है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने जोर देकर कहा कि पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा उत्तरांचल मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने कहा है कि मात्र एक दिन के कार्यकाल में भी विधायक सांसद पुरानी पेंशन के हकदार हो जाते है तो सरकारी कर्मचारियों के साथ दोहरा मापदंड क्यों ? कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने जानकारी दी कि आज के कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या मे पौधरोपण किया। समय और एक वृक्ष OPS की सफलता एवं पर्यावरण संरक्षण तथा पुरानी पेंशन के महत्व और इस कार्यक्रमों को तीन दिनों तक बढ़ा दिया गया है। मोर्चा ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आव्हान किया है कि वृक्षारोपण करते रहें। आपका एक छोटा एवं सच्चा प्रयास अवश्य पुरानी पेंशन बहाल करने मे मदद करेगा। पौधारोपण करने वालों मे एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स के प्रदेश महामंत्री साबर सिंह रौथाण ने कहा है कि कर्मचारियों की जमा पूंजी शेयर बाजार में न लगा कर उनको बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए बबिता रानी रश्मि गौड शशि चौधरी अवधेश सेमवाल पुरुण सिंह फर्सवान जसपाल रावत गिरीश पनेरू प्रवीण घाघड़, राजीव उनियाल, मुरली मनोहर भट्ट, भवान सिंह नेगी, मनोज काला, संदीप मैठाणी, लक्ष्मण सिंह रावत आदि ने प्रतिभाग किया।

ब्रेकिंग/17 जुलाई को क्यों रहेगा समस्त उत्तराखंड में अवकाश,पढ़िए पूरी खबर

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखंड में 17 जुलाई को
हरेला पर्व के मध्यनजर अवकाश रहेगा। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। पढ़िए आदेश

नदी में फंसे 02 व्यक्तियों का पौड़ी पुलिस SDRF व फायर कर्मियों द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)देर रात्रि को जनपद के थाना कोटद्वार पर सूचना प्राप्त हुई कि एक सेंट्रो कार लाल पुल से थोड़ा ऊपर दुगड्डा के बीच में नदी में गिर गई है, जिसमें 5 लोग हैं। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मय फोर्स एवं एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचे। नदी में से एक व्यक्ति गुलशेर को सुरक्षित निकालकर उसका उपचार राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में चल रहा है।

 साथ ही कार में सवार एक अन्य व्यक्ति जो बीच नदी में फंसा था का मध्य रात्रि में सकुशल रेस्क्यू किया गया| अन्य 03 व्यक्तियों में से एक का शव प्रातः नदी से बरामद हुआ। अन्य दो व्यक्तियों का सर्च अभियान लगातार चल रहा है।

रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों का विवरणः-

  1. गुलशेर (उम्र-31) पुत्र अनवर, निवासी ग्राम बसेड़ा, थाना किरतपुर जनपद बिजनौर (उ.प्र.)।
  2. मुशर्रफ पुत्र राजवअली निवासी मेनन सादात थाना कीरतपुर बिजनौर उ0प्र0।

मृतकों का नामपताः-

  1. इशरार पुत्र श्री सुके निवासी ग्राम बनेड़ा बिजनौर उ0 प्र0।

लापता व्यक्तियों का नाम पताः-

  1. सीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसेड़ा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उ0प्र0।
  2. शहाबुद्दीन निवासी मेमन बनेड़ा बिजनौर उ0 प्र0।

ब्रेकिंग/भारी बारिश के चलते पाबौ ब्लॉक के बिसल्ट गांव में एक मकान हुआ जमींदोज

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/बिसल्ट(पहाड़ ख़बरसार)लगातार हो रही बारिश आफत का सबब बनती जा रही है। जहां बारिश के कारण नदी-नाले उफान में है तो वही जनपद पौड़ी की 2 दर्जन से अधिक सड़कें भारी बारिश के कारण बाधित हो गई है तो कहीं ऐसे लोग भी हैं जो इस भारी बारिश की चपेट में आकर अपना आशियाना खो चुके हैं। खबर पाबौ ब्लॉक के विशल्ड गांव से है जहां पर भारी मूसलाधार बारिश के चलते एक मकान आपदा की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि जान का कोई नुक़सान इस दौरान नहीं हुआ। ग्रामीण महिला अनुसुइया देवी ने बताया कि जब हादसा हुआ तब वे लोग दोपहर का भोजन के करने के बाद टीवी देख रहे थे। जिसके तुरंत बाद भारी बारिश के चलते मकान का बाहरी हिस्सा टूट गया। जिसके बाद उनके द्वारा किसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक श्रुति रतूड़ी जी को दी गई। राजस्व उपनिरीक्षक श्रुति रतूड़ी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए स्थिति का जायजा लिया व रिपोर्ट आपदा प्रबंधन पौड़ी के लिए प्रेषित कर दी है ख़तरे को देखते हुए आपदा पीड़ितों को दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया। समाजसेवी विवेक ने बताया कि वे जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन से मांग करते हैं कि वे जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को आपदा के तहत उचित मुआवजा देने का काम करें। इसके साथ ही जब तक क्षतिग्रस्त मकान ठीक नहीं हो जाता, तब तक पीड़ित परिवार की रहने की उचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाए।

ब्रेकिंग/बारिश की वजह से पौड़ी जनपद में 12 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शासकीय अशासकीय व आंगनबाड़ी केंद्र,आदेश जारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं पौड़ी में सोमवार के दिन दिनभर जमकर बारिश हुई। जिससे नाली नदियां उफान पर हैं , वहीं जिला अधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा 12 जुलाई को जनपद पौड़ी में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशिष चौहान ने बताया कि वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जिसके दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों को 12 जुलाई एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे।

बरसात से हुई किसी भी तरह की क्षति को तत्काल रिकवर करने के DM पौड़ी ने दिए निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जनपद में लगातार हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गत दिवस देर रात को वर्चुअल माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, तहसीलदार व अन्य विभागीय अधिकारियों की आपातकालीन बैठक ली।
जिलाधिकारी ने मौसम विभाग द्वारी जारी रेड अलर्ट को लेकर समस्त अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपदीय आपदा परिचालन केंद्र व तहसीलों में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम को भी अलर्ट पर रखने को कहा। साथ ही उन्होंने आपदा संबंधित उपकरणों को चाकचौबंद रखने और किसी भी तरह की आपदा स्थिति से निपटने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजनमानस द्वारा किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना दी जाती है तो उस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को कहा कि बारिश से जहां मोटर मार्ग अवरूद्व होते हैं वहां समय पर जेसीबी के माध्यम से मार्गो को सुचारू करना सुनिश्चित करें, जिससे आम जनमानस को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
बैठक में वर्चुअल माध्यम से उपजिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्रा, यमकेश्वर आकाश जोशी, श्रीनगर अजयबीर सिंह,कोटद्वार प्रमोद कुमार, लैंसडाउन सोहन सिंह सहित समस्त तहसीलदार व विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

मानसून सीजन में आपदा परिचालन केंद्र पौड़ी की खुली पोल,DM पौड़ी ने औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र में नियुक्त कर्मचारियों को जमकर लगाई फटकार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आज सुबह जिला मुख्यालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र का निरीक्षण किया। कार्यालय में अव्यवस्थित मैनेजमेंट, अव्यवस्थित पत्रावलियों को देखकर कार्मिको को कड़ी फटकार लगाई। आपदा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को सिस्टमैटिक तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपदा के दौरान तहसील स्तर से पेयजल क्षति, विद्युत क्षति, व जान माल की क्षति से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करते हुए इसका जिक्र शाय को जारी होने वाली रिपोर्ट में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद क्षेत्र अंतर्गत चारधाम यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में वहां पर फंसे यात्रियों को फूड पैकेट व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान श्रीनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत निरीक्षण के लिए पौड़ी मुख्यालय से रवाना हुए। इस दौरान पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ली गांव के निकट सड़क पर मलबा आने से थोड़ी देर के लिए बंद हो गया था। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की उपस्थिति में संबंधित विभाग द्वारा जेसीबी के माध्यम मार्ग को सुचारु किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने श्रीनगर-रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर, श्रीकोट, फरासु, चमधार, डूंगरीपंथ, धारी देवी व सिरोबगड में स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिरोबगड़ में मार्ग अवरूद्ध होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर को मार्ग सुचारु करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध होता है वहां पैदल आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह, अधिशासी अभियंता एन.एच. निर्भय सिंह, तहसीलदार हरीश जोशी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!