Home Blog Page 5

उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय नेगी, सीएमओ ऑफिस में हुआ भव्य स्वागत

0

रिपोर्ट/कुलदीप बिष्ठ

 

 

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय नेगी का बुधवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। कर्मचारियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया और उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया।

संजय नेगी लंबे समय से विभिन्न कर्मचारी संगठनों में सक्रिय रहकर पदाधिकारी की भूमिका निभाते रहे हैं। पहली बार इस महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित हुए नेगी ने हाल ही में हुए संगठनात्मक चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित कर विजय हासिल की। चुनाव संपन्न होने के बाद जब वे पहली बार मंडल मुख्यालय पहुंचे तो कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला और उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ. शिवप्रसाद शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि यह जनपद के लिए गर्व का विषय है कि यहां से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय नेगी भविष्य में संगठन और कर्मचारियों दोनों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और जनपद में किसी भी तरह की शिकायत का अवसर नहीं देंगे।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल और रेवती नंदन डंगवाल नेगी की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

कार्यक्रम में राजपाल बिष्ट, भावना, कामिनी, संदीप भट्ट, अंकित कठैत, दीपक गेरोला, पुरस्कार सिंह, विनय थपलियाल, अनिल नेगी, प्राची सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बदलाव की शुरुआत—कांग्रेस में बड़ी घर वापसी, संगठन हुआ और मज़बूत-प्रदीप सिंह रावत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

उत्तरकाशी(पहाड़ खबरसार)जिला कांग्रेस कार्यालय उत्तरकाशी में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत का स्वागत किया गया तथा निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनीष राणा के कार्यकाल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि आज जिला कांग्रेस कार्यालय उत्तरकाशी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में वापसी करते हुए पुनः कांग्रेस की मुख्यधारा को अपनाया। उन्होंने कहा कि ये सभी साथी पूर्व में कांग्रेस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, और आज पुनः अपने घर लौटे हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से आंदोलनकारी युवा नेता अभिषेक जगूड़ी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ लगभग तीस से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की नीति, सिद्धांत और जनता के प्रति समर्पण पर विश्वास जताते हुए पार्टी में वापसी की। यह कांग्रेस के प्रति बढ़ते भरोसे और जनता के बीच पार्टी की सकारात्मक छवि का प्रमाण है।

प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि बढ़ता हुआ जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस की पारदर्शी कार्यशैली, जनता के मुद्दों के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता और जनभावनाओं का सम्मान ही आज लोगों को पुनः कांग्रेस की ओर आकर्षित कर रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा हम सब मिलकर उत्तरकाशी की जनता की आवाज़ को पूरी मजबूती से उठाएँगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र दत्त जगूड़ी, घनानंद नौटियाल, मनीष राणा, अरविन्द कुड़ियाल (प्रतिष्ठित व्यवसायी), विजेंद्र नौटियाल, पूर्व प्रमुख कनकपाल सिंह परमार, प्रदीप भट्ट, कमल रावत, मनोज पवार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख भटवाड़ी विक्रम रावत, नवीन भंडारी, जीतम सिंह रावत, महावीर रावत, बी.एल. घालवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद सिंह पंवार, मनीष पंवार, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भगवान चंद, सुधीश पंवार, रमन तथा कांग्रेस महिला नेतृत्व श्रीमती कविता जोगला, श्रीमती मीना नौटियाल, श्रीमती बीना शाह, बहन संतोषी रावत, कु. शालिनी रावत, श्रीमती पवित्रा राणा, श्रीमती मधु रावत, श्रीमती राखी राणा एवं श्रीमती एकादशी देवी एवं भारी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत पाबौ में आयोजित हुआ भव्य स्वास्थ्य शिविर,220 से अधिक लोगों को मिला लाभ

0

पौड़ी/पाबौ:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाबौ में शुक्रवार को “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान के तहत विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और लोगों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर के दौरान रक्तचाप, मधुमेह, स्तन कैंसर, किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की जांच निशुल्क की गई। गर्भवती महिलाओं के लिए एमसी देखभाल, आयरन-कैल्शियम की खुराक, वी-एल्बर्ट-डाउन कार्यक्रम और बच्चों के लिए टीकाकरण सेवाएं भी प्रदान की गईं। महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा विभिन्न प्रकार की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 220 से अधिक ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आगे भी ऐसे शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पीएचसी और सब-सेंटरों में अलग-अलग दिनों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को दूर जाने से राहत मिलेगी।

शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया ताकि ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो। कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव से गांधी जयंती तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की जिला मंत्री रजनी रावत, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद रावत, मंडल अध्यक्ष विमल नेगी व जिला पंचायत सदस्य कलुण भरत रावत ने किया। वहीं विधायक प्रतिनिधि गुलाब रावत, अनिल नेगी, सुधीर रावत, सुरेंद्र गुसाईं और अरुण पंत मौजूद रहे।

शिविर में बाल विकास टीकाकरण, आंखों व कानों की जांच तथा विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच व दवाइयां निशुल्क दी गईं। यह शिविर पाबौ क्षेत्र के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।

शिविर में डॉ. अगमकांत, डॉ. अश्विनी, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. हेलेन जगपांगी, डॉ. आशीष गोसाई आदि स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार थीम पर आधारित आयोजित होंगे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पाबौ ब्लॉक में व्यापक स्वास्थ्य शिविर

0

ग्रामीणों के लिए घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ(पहाड़ खबरसार)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाबू के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सब-सेंटरों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और लोगों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।

विविध जांच और सेवाएं उपलब्ध
स्वास्थ्य शिविरों में रक्तचाप, मधुमेह, स्तन कैंसर, किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की जांच की जाएगी। गर्भवती महिलाओं के लिए एमसी देखभाल, आयरन-कैल्शियम की खुराक, वी-एल्बर्ट-डाउन कार्यक्रम तथा बच्चों के लिए टीकाकरण सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच
सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में बाहरी डॉक्टर भी आकर विभिन्न जांच करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

ग्रामीणों से अपील
इन शिविरों को अलग-अलग दिनों में पीएचसी और सब-सेंटरों में आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डॉ. सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर स्वास्थ्य जांच और उपचार सेवाओं का लाभ लें।

रक्तदान और जागरूकता अभियान
शिविरों के दौरान लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे ताकि ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो सके। इस दौरान ब्लॉक मैनेजर अरुण पोखरियाल, डॉ संजय उनियाल, अनिता कंडारी, महेंद्र पोखरियाल,शरद थपलियाल

मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना: पंख लगने से पहले ही थम गई रफ्तार, कई महिलाएं रह गईं लाभ से वंचित

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना का उद्देश्य जिले की विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग एवं किन्नर जैसी एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था। योजना के तहत वार्षिक आय ₹72,000 से कम होने पर पात्र महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ₹2 लाख तक का अनुदान देने का प्रावधान किया गया था, जिसमें 75 प्रतिशत सब्सिडी सरकार द्वारा दी जानी थी। इसके तहत कृषि, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई सहित कई प्रशिक्षणपरक गतिविधियों से जोड़ने की योजना थी।

हालांकि विभाग से योजना की निचले अस्तर तक न पहुचने और प्रचार-प्रसार की कमी के चलते कई महिलाएं इससे वंचित रह गईं।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेष्ठ प्रमुख दीपक असवाल के अनुसार उनके क्षेत्र की कई महिलाएं, जिन पर बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी है, योजना के बारे में अनभिज्ञ रह गईं। उन्होंने विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता तो ऐसी महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती थीं।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ. रजनी रावत ने भी विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उनके संपर्क की लगभग एक दर्जन महिलाएं आवेदन करने से चूक गईं। उन्होंने मांग की कि विभाग को बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार करना चाहिए था ताकि क्षेत्र की अंतिम महिला तक इसका लाभ पहुंच सके।

जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त थी और विभाग को 111 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि यदि कुछ महिलाएं वंचित रह गई हैं तो शासन स्तर पर आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए पत्राचार किया जाएगा।

इस प्रकार, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह महत्वाकांक्षी योजना प्रचार-प्रसार की कमी के कारण धरातल पर कमजोर होती दिख रही है।

रचना बुटोला ने दिखाई सख़्त कार्यशैली, युवा सदस्यों ने भी रखी दमदार बात

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिला पंचायत गढ़वाल पौड़ी की पहली बैठक में अध्यक्ष रचना बुटोला ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी पांच वर्षों तक सदन पूरी तरह नियमों और एक्ट के अनुसार ही संचालित होगा। पूर्व में डिप्टी सदर रहीं रचना ने सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित रखने की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत की। पहली ही बैठक में उन्होंने सदन पर हावी होने की कोशिशों को समझदारी से किनारे कर दिया।

बैठक के दौरान युवा व नए सदस्यों ने भी अपने परिचय भाषण में जोरदार तरीके से अपनी बातें रखीं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें कमतर आंकने की भूल न की जाए। साथ ही, सुदूर क्षेत्रों की पीड़ा और विकास संबंधी मुद्दों को भी मजबूती से उठाया गया।

पहली बैठक में अध्यक्ष की सख्त कार्यशैली और युवा सदस्यों की मुखरता ने उम्मीद जगाई है कि आने वाले दिनों में पंचायत की कार्यवाही और भी सार्थक व जनहितकारी होगी।

विकास कार्यों व आपदा राहत को लेकर ब्लॉक प्रमुख लता रावत ने कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ ब्लॉक प्रमुख लता रावत ने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से उनके शासकीय आवास पर भेंट कर विकासखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से हाल ही में आई आपदा की परिस्थितियों, राहत एवं बचाव कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा प्रभावित परिवारों की समस्याओं की जानकारी कैबिनेट मंत्री को उपलब्ध कराई।

लता रावत ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद ब्लॉक प्रशासन, जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगातार की जा रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उन्हें आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए अन्य मदों से भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सहयोग मिल सके।

चर्चा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सड़क संपर्क मार्गों के निर्माण, शिक्षा व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विचार हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है और जल्द ही इसके परिणाम धरातल पर दिखाई देंगे।

लता रावत ने विश्वास जताया कि कैबिनेट मंत्री के सहयोग से न केवल आपदा प्रभावितों को शीघ्र राहत मिलेगी बल्कि पाबौ ब्लॉक में विकास की गति भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में ठोस सुधार देखने को मिलेंगे।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बने राजीव खत्री, अमित कंडियाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

ऋषिकेश(पहाड़ ख़बरसार)श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठित हुई है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी बनने की घोषणा की गई। वही प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कार्यक्रम को विस्तार देते हुए यूनियन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार राजीव खत्री व महामंत्री पद पर अमित सिंह कंडियाल नामित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र चमोली व राजेश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। ऋषिकेश नगर कार्यकारणी में युवा पत्रकार अरविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव खत्री ने बताया कि संगठन के उद्देश्यों को लेकर पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार राजीव खत्री पूर्व मे गढ़वाल प्रेस क्लब पौड़ी के अध्यक्ष, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष, ऋषिकेश प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं.

पौड़ी जनपद के क़ल्जीखाल ब्लॉक के मनियारस्यूं क्षेत्र अंतर्गत दिऊसा पट्टी के कुस्यांण गांव में एक बार फिर मिला अज्ञात जानवर का आतंक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी (पहाड़ ख़बरसार) पौड़ी जनपद के मनियारस्यूं क्षेत्र अंतर्गत दिऊसा पट्टी के कुस्यांण गांव में एक बार फिर अज्ञात जानवर का आतंक देखने को मिला। गांव के किसान राकेश चंद्र पुत्र वीरेंद्र लाल की गौशाला तोड़कर जानवर ने उनकी जरसी गाय पर हमला कर दिया और उसका कुबड़ फाड़कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी मनियारस्यूं क्षेत्र के धारी और ओलना गांव में अज्ञात जानवर द्वारा कई मवेशियों को नुकसान पहुंचाया गया था। कुस्यांण गांव के पूर्व प्रधान रमेश चंद्र शाह ने बताया कि कई दिनों से अज्ञात जानवर की धमक दिखाई दे रही थी, लेकिन अब फिर से मवेशियों को नुकसान पहुंचाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग अद्वानी रेंज के अधिकारी हिमांशु नेगी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने संभावना जताई कि हमला भालू द्वारा किया गया है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त और जानवर की तलाश की जा रही है।

उधर, पशुपालन विभाग के डॉ. राजेंद्र कपटियाल ने घायल गाय का उपचार शुरू किया है। हालांकि गाय की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसकी जान को खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे और सरकार की योजनाओं का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब जानमाल की सुरक्षा नहीं हो रही, तो शासन की योजनाओं का कोई औचित्य नहीं बचता।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि क्षेत्र में नियमित गश्त जारी रहेगी ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके

उत्तराखंड में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी,पढ़िए पूरी खबर

0
  • रिपोर्ट/मुकेश बछेती
    देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) उत्तराखंड में अभी लोगों को बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आज यानी 30 अगस्त से आगामी 2 सितंबर तक भारी बारिश की बड़ी चेतावनी दी है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
  • मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 30, 31 अगस्त और 1, 2 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाको तक बारिश देखने को मिलेगी। देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान भी जारी किया है।
  • राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। जिसमें खराब मौसम के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान का जिक्र करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने को भी कहा गया है।
error: Content is protected !!