Home Blog Page 4

जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार आयोजित होगा DM का ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम

0

*सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य*
रिपोर्ट//मुकेश बछेती

 

पौड़ी//
जनपद में आम नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के परिप्रेक्ष्य में अब प्रत्येक सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में *‘जनता मिलन’* कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से प्रशासन आमजन से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करेगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि *‘जनता मिलन’* कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। जटिल एवं बहु-विभागीय प्रकरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित कर उनकी नियमित समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास पारदर्शी, उत्तरदायी एवं संवेदनशील व्यवस्था स्थापित करना है, जिससे नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ हो। उन्होंने अधिकाधिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ प्रस्तुत करने की अपील की है।

ब्रेकिंग//5 हजार का इनामी साइबर ठग तमिलनाडु से गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था लाखों की उगाही

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5,000 के इनामी वांछित अभियुक्त रुक्कू को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी विश्लेषण की मदद से उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस की।
मामला 4 मई 2024 का है, जब एक स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी वीडियो एडिट कर अश्लील क्लिप बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ₹3.54 लाख ठग लिए। जांच में पहले आरोपी पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि रुक्कू फरार चल रहा था। बाद में उसकी संलिप्तता सामने आने पर उस पर इनाम घोषित किया गया।
पूछताछ में रुक्कू ने बताया कि वह ट्रक चालक है और सोशल मीडिया पर लोगों को ब्लैकमेल करता था। वह खुद को पुलिस या साइबर अधिकारी बताकर भी उगाही करता था। आरोपी पहले तिहाड़ जेल में भी रह चुका है, जहां उसके खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी रुक्कू (27) पुत्र शमशू निवासी नूंह, हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस अब उसके अन्य राज्यों में दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल और आरक्षी राजेश कुमार स्वामी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गुप्तकाशी में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी को दी श्रद्धांजलि

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

गुप्तकाशी(पहाड़ खबरसार)माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी में बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री गुप्तकाशी स्थित उनके आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सेवाभाव, आस्था और सादगी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहेंगी।

फेसबुकी व फर्जी पत्रकारों को लेकर डीएम हुई सख्त,चिन्हीकरण के दिये निर्देश

0
  1. रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी मार्च माह में समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कराया जाए, ताकि विभागीय कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से साझा की जा सके।

बुधवार को आयोजित बैठक में जिला सूचना अधिकारी/सदस्य सचिव योगेश पोखरियाल ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए पूर्व में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या प्रस्तुत की।

बैठक में अवगत कराया गया कि गढ़वाल पत्रकार परिषद हेतु सर्किट हाउस क्षेत्र में पूर्व में भूमि आवंटित की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित भूमि का अभिलेखीय परीक्षण कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि किसके नाम दर्ज है, जिससे आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की जा सके।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी मार्च माह में जनपद स्तर पर एक व्यापक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिसमें समस्त विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों तथा उपलब्धियों की अद्यतन एवं प्रामाणिक जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।

बैठक के दौरान समाचार पत्रों के बिल सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में पत्रकारों द्वारा अनुरोध किया गया कि दर सत्यापन की औपचारिकता को सरल बनाया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि बिलों के दर सत्यापन से जुड़े सभी तकनीकी बिंदुओं का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों तथा अप्राधिकृत पत्रकारों की पहचान का विषय भी उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध जाए। साथ ही पत्रकारों के चिन्हीकरण के संबंध में सूचना निदेशालय से पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के सुझाव भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वरोजगार एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों को सामने लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से ऐसे प्रयासों को प्रमुखता देने तथा संवेदनशील मामलों की जानकारी सीधे प्रशासन को देने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी/प्रेस मजिस्ट्रेट अनिल सिंह गर्ब्याल, पत्रकार सदस्य त्रिभुवन उनियाल, गीता बिष्ट एवं कुलदीप बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खिर्सू में विकास कार्य ठप! बीडीओ पर गंभीर आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उबाल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी//खिर्सू विकास खंड में इन दिनों प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। 10 नवंबर 2025 को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का प्रभार ग्रहण करने वाले अमित बिजल्वाण को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सदस्यों का आरोप है कि बीडीओ द्वारा न सिर्फ उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा, बल्कि क्षेत्र पंचायत से जुड़े विकास कार्यों में जानबूझकर बाधाएं डाली जा रही हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि नवंबर माह में ही विकास खंड खिर्सू को वर्ष 2025-26 के बजट की धनराशि प्राप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद अब तक क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत कोई भी विकास कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रमुख क्षेत्र पंचायत द्वारा बीते एक माह से अधिक समय से कई बार बीडीओ को कार्य योजनाएं शुरू करने का अनुरोध किया गया, लेकिन हर बार इस मांग को नजरअंदाज किया गया।
हैरानी की बात यह है कि जहां एक ओर जिला पंचायत सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जिला पंचायत निधि से कार्य शुरू कर चुके हैं, वहीं ग्राम प्रधान भी ग्राम पंचायत निधि से विकास कार्यों को गति दे चुके हैं। ऐसे में केवल क्षेत्र पंचायत के कार्यों का ठप होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
इस स्थिति से नाराज सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक सुर में बीडीओ अमित बिजल्वाण के स्थानांतरण की मांग उठा दी है। सदस्यों का कहना है कि यदि शीघ्र ही किसी अन्य खंड विकास अधिकारी को खिर्सू का चार्ज नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इतना ही नहीं, सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने पद से त्यागपत्र देने तक को तैयार हैं।
प्रमुख क्षेत्र पंचायत ने भी साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सदस्यों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे और पद से इस्तीफा देंगे। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस बढ़ते असंतोष पर क्या कदम उठाता है, या खिर्सू का विकास यूं ही फाइलों में उलझा रहेगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भंडारी,जेष्ठ उप प्रमुख नितिन रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी देवी, रोशनी देवी, राजेश्वरी देवी, नीतू देवी, रेखा देवी आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

मानदेय की उपेक्षा बनी मातृत्व पर भारी: ई-डिस्ट्रिक्ट कर्मी की पत्नी का गर्भपात, महिला आयोग से शिकायत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौडी(पहाड़ खबरसार)तहसील पौड़ी के ई-डिस्ट्रिक्ट में तैनात एक कार्मिक के परिवार की आर्थिक बदहाली अब गंभीर मानवीय त्रासदी में बदल गई है। जनवरी 2025 से मानदेय न मिलने से जूझ रहे ई-डिस्ट्रिक्ट कार्मिक दीपक मोहन आर्य के परिवार पर इसका सीधा असर पड़ा है। आर्थिक तंगी के चलते समय पर इलाज न हो पाने से उनकी पत्नी साक्षी आर्य का दो माह का गर्भपात हो गया। इस मामले को लेकर साक्षी आर्य ने तहसील प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत में साक्षी आर्य ने बताया कि उनके पति दीपक मोहन आर्य तहसील पौड़ी के ई-डिस्ट्रिक्ट में सेवारत हैं, लेकिन उन्हें बीते एक साल से मानदेय नहीं मिला है। परिवार की आय का एकमात्र स्रोत यही मानदेय है, जो प्रति कार्य दिवस मात्र 250 रुपये है। अवकाश के दिनों का भुगतान भी नहीं किया जाता। पहले से ही बेहद कम मानदेय और वह भी समय पर न मिलना श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है।

साक्षी ने बताया कि मानदेय न मिलने के कारण परिवार को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए उधार और कर्ज का सहारा लेना पड़ा। इसी बीच वह गर्भवती हुईं। नवंबर माह में तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जांच कराने की सलाह दी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते समय पर जांच संभव नहीं हो सकी। 9 दिसंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद श्रीनगर गढ़वाल के एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र में जांच कराई गई, जहां चिकित्सकों ने गर्भपात होने की पुष्टि की।

साक्षी आर्य का कहना है कि यदि समय पर मानदेय मिल जाता, तो समुचित उपचार कराया जा सकता था और उनका बच्चा सुरक्षित रहता। उन्होंने इस पूरे मामले को प्रशासनिक लापरवाही, आर्थिक उपेक्षा और एक महिला के मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताया है। अब उन्होंने राज्य महिला आयोग से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

 

– तहसील के ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र में सेवारत कार्मिकों को केंद्र की आय व बजट की उपलब्धता पर मानदेय प्रदान किया जाता है। जनवरी में कार्मिकों को कुछ माह का मानदेय दिया गया था। लेकिन बजट नहीं होने पर कार्मिकों को मानदेय निर्गत नहीं हो पाया है। बजट मिलने पर तत्काल मानदेय प्रदान कर दिया जाएगा। दीक्षिता जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी।

गडोली–डुंग्री तल्ली मोटर मार्ग डामरीकरण को मिली मंजूरी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत आने वाले विकासखण्ड थलीसैंण के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गडोली–डुंग्री तल्ली मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। लगभग 1 करोड़ 97 लाख 69 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य अब शीघ्र शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे स्थानीय निवासियों के लिए यह निर्णय उम्मीदों को हकीकत में बदलने जैसा है।

इस सड़क के डामरीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में अत्यधिक राहत मिलेगी। बरसात के मौसम में फिसलन और खराब मार्ग की वजह से होने वाली परेशानियाँ अब कम होंगी। साथ ही यह मार्ग गडोली, डूंग्री तल्ली-मल्ली सहित आसपास के कई गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगा। सड़क बनने से न केवल लोगों की दैनिक यात्रा सरल होगी बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी पहुंच भी मजबूत होगी, जिससे समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ना और कच्ची सड़कों को पक्की सड़क से जोड़कर सुविधा बढ़ाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा।

लंबे इंतजार के बाद स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्राम प्रधान नीमा देवी, दीवान सिंह रावत (राठी) सहित गडोली एवं डूंग्री तल्ली-मल्ली के निवासियों ने माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया। यह निर्णय न केवल सड़क निर्माण का कार्य है, बल्कि क्षेत्र के विकास को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

पैठाणी मंडल में संगठन प्रवास: बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पैठाणी(पहाड़ खबरसार)संगठन प्रवास कार्यक्रम के तहत आज पौड़ी जनपद की श्रीनगर विधानसभा के पैठाणी मंडल में मंडल कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों व शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी अभियानों को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम ही आगामी चुनौतियों में सफलता सुनिश्चित करेगी। जिला प्रभारी नलिन भट्ट ने संगठन विस्तार और सक्रियता पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मातवर सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र रौथाण, विधायक प्रतिनिधि बिरेन्द्र रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनबर रावत, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका रावत, हरेंद्र सिंह, महामंत्री उत्तम नेगी, दीवान राठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों व संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने सुझाव भी साझा किए। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया गया।

*कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी- प्रदीप रावत*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

*चिन्यालीसौड़ में जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*

चिन्यालीसौड़(पहाड़ खबरसार)चिन्यालीसौड़ में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह रावत ने की। बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी चिन्यालीसौड़ एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिन्यालीसौड़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत जी का गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनता से सीधे जुड़ाव बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि
*“संगठन की शक्ति ही जनता की उम्मीदों की आवाज बनती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। हमें प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता की समस्याओं के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा।”*

इस दौरान भाजपा की जनविरोधी नीतियों से नाराज होकर कई लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने सभी नव-प्रवेशी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए इसे कांग्रेस के बढ़ते जनसमर्थन का प्रतीक बताया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष श्री जसबीर चौहान, श्री राजेंद्र गुसाईं, श्री नवीन भंडारी, श्री महावीर रावत, थौलधार ब्लॉक अध्यक्ष श्री श्रीपाल पंवार, श्री प्रशांत रांगड़, व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष श्री कृष्णा नौटियाल, श्री त्रेपन लाल, श्रीमती बीना चौहान, श्रीमती ममता, श्रीमती रामी चौहान, तुल्याड़ा की प्रधान श्रीमती सुनीता परमार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पौड़ी जनपद में स्कूलों व अनागबाड़ी के संचालन का समय बदला,डीएम ने आदेश किए जारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

*आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई*

पौड़ी(पहाड़ खबरसार) जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा गढ़वाल वन प्रभाग, पौड़ी से प्राप्त जानकारी एवं वन्यजीव संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद अंतर्गत विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

गढ़वाल वन प्रभाग द्वारा अवगत कराया गया कि मानव– वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं, दिन के समय वन्यजीवों की सक्रियता एवं सर्दी के मौसम में शाम जल्दी होने के कारण विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के मार्ग वन क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे मानव एवं वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है।

इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम–2005 की धारा 34(ड) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी करते हुए कहा है कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र दिसम्बर माह में प्रातः 09:15 बजे से पूर्व तथा अपराह्न 03:00 बजे के पश्चात संचालित नहीं होंगे।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम/बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से सख्ती के साथ शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी विद्यालय या आंगनबाड़ी केन्द्र में उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम–2005 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

error: Content is protected !!