Home Blog Page 51

माननीय न्यायालय के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के लिए जनपद पौड़ी में चलाया गया स्वच्छता अभियान,स्कूली बच्चों कर्मचारियों आदि ने किया श्रमदान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल ,माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 18 जून 2023 को प्रातः 8:00 जनपद अधिकारियों के साथ श्रमदान कार्यक्रम सफल बनाए जाने हेतु शहर के चार स्थान चिन्हित किए गए जिसके लिए चार टीमें गठित की गई ।

  1. जिला न्यायालय परिसर पौड़ी से टेका रोड पर स्थित लास्ट व्यू प्वाइंट।
  2. अपर चोपड़ा स्थित योगा पॉइंट से बस स्टैंड।
  3. कांजी हाउस से न्यू बस स्टैंड।
  4. श्रीनगर रोड स्थित सतपाल महाराज धर्मशाला से बस स्टैंड व छतरी धार।
    सुबह प्रातः 8:00 बजे राष्ट्रगान के साथ सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया माननीय जिला जज श्री आशीष नैथानी ,पारिवारिक न्यायधीश श्री भारत भूषण पांडेव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और अभियान का शुभारंभ किया गया सफाई में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल श्रीमान अकरम अली नगर पालिका अध्यक्ष श्री यशपाल बेनाम ,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज ,अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप काला , जिला न्यायालय के समस्त कर्मचारियों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के समस्त कर्मचारी वन विभाग के कर्मचारी पुलिस विभाग के कार्मिक स्कूल के छात्र व छात्राएं शामिल रहे उक्त सफाई कार्यक्रम श्रमदान में 3.5 टन प्लास्टिक का कचरा श्रमदान में साफ किया गया जिसे रीसाइक्लिंग करने हेतु नगर पालिका पौड़ी के सुपुर्द किया गया। उपरोक्त श्रमदान कार्यक्रम का समापन कंडोलिया मैदान में स्थित ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें नुक्कड़ नाटक एवम जो छात्र/ छात्राए चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आए उन को पुरस्कृत भी किया गया साथ ही माननीय जिला जज श्रीमान आशीष नैथानी द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई गई।

जनपद पुलिस ने नहर किनारे बैठ शराब पी रहे व्यक्तियों के खिलाफ की ऑपरेशन मर्यादा के तहत चलानी कार्यवाही

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/लक्ष्मणझूला(पहाड़ ख़बरसार)वर्तमान में चल रही विश्व प्रसिद्ध चारधाम/ हेमकुण्ड़ यात्रा में जहाँ देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु/ पर्यटक राज्य में पहुँच रहे हैं वहीं यात्रा की आड़ में इन यात्रियों के मध्य कुछ अराजक/ शरारती तत्व भी राज्य में पहुँच कर यात्रा का माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रहें हैं। जो आये दिन तीर्थस्थलों, गंगा घाटों व पर्यटक स्थलों मे मादक पदार्थों का सेवन कर हुढ़दंग, अमर्यादित आचरण करते नजर आते हैं। जो शुद्ध मन से दर्शन करने आये तीर्थयात्रियों के लिये परेशानियों का कारण बनते हैं।

जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत चौकी चीला पुलिस टीम द्वारा गंगा नदी किनारे नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले हरियाणा के 02 युवकों के खिलाफ नियमानुसार उत्तराखण्ड़ पुलिस अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही करते हुए दोनों को मर्यादा में रहने की हिदायत दी गयी| अब तक ऑपरेशन मर्यादा” के तहत जनपद में 1293 व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा चुकी है। “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत पौड़ी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

पौड़ी पुलिस ने चलाया सफाई अभियान, अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखने की ली शपथ

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

जनपद के समस्त थानों से लेकर कार्यालयों तक चला “श्रम दान एवं स्वच्छता अभियान”।

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)मा0 उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के आदेशानुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने “श्रम दान एवं सफाई अभियान” के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय आदि में मौजूद समस्त अधिकारियों/ कर्मचारीगणों को सभी शाखाओं/पुलिस कार्यालय व फैमली क्वाटरों आदि में साफ सफाई करते हुये श्रम दान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में आज दिनाँक 18.06.2023 को श्रीमान जिला जज महोदय पौड़ी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा स्वंय कण्ड़ोलिया पार्क से सफाई अभियान की शुरुआत करते हुये स्वच्छता की शपथ लेकर श्रम दान किया गया। जिसमें कोतवाली पौड़ी, पुलिस लाईन पौड़ी, फायर सर्विस, संचार के सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद थे। इसके अतिरिक्त न्याय विभाग, राजस्व विभाग व अन्य विभाग के सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण सफाई अभियान में मौजूद रहे।

पुलिस कार्यालय पौड़ी में मौजूद समस्त कर्मचारियों द्वारा भी कार्यालय की समस्त शाखाओं में सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने झाड़ू थाम कर कार्यालय एवं कार्यालय परिसर के बाहर की साफ-सफाई की। पहले चरण में बाजार चौकी/पुलिस कार्यालय के फैमली क्वाटरों में साफ सफाई की गयी। इसके बाद पुलिस कार्यालय के फर्नीचर को बाहर निकाल कर पूरे कार्यालय की स्वच्छ पानी से धुलाई की गई। इसके बाद सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को व्यवस्थित करके यथा स्थान पर सुसज्जित करके रखा गया।

“श्रम दान एवं सफाई अभियान” के तहत पुलिस के समस्त अधिकारीयों/ कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाये रखने की शपथ लेते हुये अपने-अपने थानों/ कार्यालयों/ शाखाओं में चार घण्टे तक साफ-सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया।

ब्रेकिंग/जीजा ने लूटी युवती की अस्मत, मुक़दमा दर्ज

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

लक्सर(पहाड़ ख़बरसार)खबर लक्सर से है खानपुर थाना क्षेत्र के डेरियों गांव में अपने जीजा के यहां मेहमान नवाजी में आई UP के बलिया की एक युवती के साथ उसके जीजा के जीजा द्वारा द्वारा बलात्कार किए जानें तथा मामले का जिक्र किए जानें पर जान से मारने की धमकी दिए जानें का मामला सामने आया हैं।

पीड़िता के मुताबिक दरअसल वह अपनी गर्भवती बहन की देखभाल के लिए खानपुर थाना क्षेत्र के एक स्थित अपने जीजा के घर आई हुई थी आरोप है कि उसके जीजा के जीजा द्वारा रिश्तेदारी का हवाला देते हुए अपना घर दिखाने के बहाने अपने गांव करनपुर ले जा कर उसके साथ बंद कमरे में जबरन बलात्कार किया गया। वंही खानपुर थाना पुलिस द्वारा पीड़िता की तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है।

विकासखण्ड द्वारीखाल में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने दी स्थानाान्तिरत अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/द्वारीखाल(पहाड़ ख़बरसार)आज विकास खण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा आयोजित विदाई समारोह में खण्ड विकास अधिकारी हरेन्द्र कोहली का स्थानान्तरण जनपद रूदप्रयाग होने एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मो0 मोहसीन का स्थानान्तरण यमकेश्वर ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन पंवार का स्थानान्तरण यमकेश्वर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अर्चना रावत एवं अशोक नैनवाल का स्थानान्तरण एकेश्वर होने के फलस्वरूप उन्हे विकास खण्ड से भावभीनी विदाई दी गई।

प्रमुख द्वारा सभी स्थान्तारित अधिकारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी।
इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि सभी अधिकारियों का व्यवहार कार्य करने की शैली बहुत अच्छी रही है। सभी को नये विकासखण्ड में स्थानान्तरण होने पर शुभ कामनाए दी। इस अवसर पर एबीडीओ विद्यादत्त रतूड़ी,एडीओ समाज कल्याण हरपाल सिंह,एडीओ सह0 केदार दत्त कण्डवाल,प्रशासनिक अधिकारी कुमलेश बलोधी एडीओ पंचायत जयदीप रावत लेखाकार पीडी सनवाल,मनोज थपलियाल नरेन्द्र गुसाई प्रियांक रावत सौरभ बिष्ट विकासखण्ड के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 भारद्वाज ने प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी पोखडा का वेतन रोकने तथा शिक्षिका के निलंबन के दिए आदेश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पोखड़ा(पहाड़ ख़बरसार) सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों का निराकरण किया गया। आयोजित चौपाल में क्षेत्र के पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, आशा कार्यकत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की सूचना पूर्व में ही खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा को दे दी गयी थी किंतु खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा स्वयं उपस्थित नही हुए। जिसके चलते डॉ0 भारद्वाज ने प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा विवेक रावत का शासकीय कार्य में बाधा, जनहित में किये गये कार्य की अनदेखी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर वेतन रोकने का आदेश दिया।

इसके साथ ही श्रीमती लक्ष्मी चौहान प्र० प्र०अ० रा०प्रा०वि० मयालगांव विकास खण्ड पोखडा पर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, जनहित में कार्य न करने, कर्तव्य निवर्हन में लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही करते हुए जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) पोखडा में संबद्ध करने के आदेश दिए है।

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित स्वच्छता रैली को जिला जज पौड़ी आशीष नैथानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल आदरणीय आशीष नैथानी जी द्वारा आज पौड़ी मुख्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत में रैली आयोजन किया गया।

रैली को हरी झंडी आदरणीय आशीष नैथानी जिला जज पौड़ी द्वारा दी गई तथा पौड़ी के कंडोलिया मैदान से एजेंसी चौक से होते हुए अपर बाजार होते हुए रामलीला मैदान में रैली का समापन किया गया । रैली में पारिवारिक न्यायधीश श्री भारत भूषण पांडे,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गडवाल के सीनियर सिविल जज /सचिव श्री अकरम अली , न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी श्री प्रतीक मथेला , एएसपी पौड़ी श्री अनूप काला,अध्यक्ष नगर पालिका पौड़ी श्री यशपाल बेनाम आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

पुलिस परिवार के बच्चों को पुलिस लाइन पौड़ी में दिया गया 02 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा उपवा के तहत पुलिस परिजनों के लिये लगातार किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम।

उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के कल्याण हेतु गठित उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ0 अलकनंदा अशोक महोदया के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में उपवा पौड़ी के सहयोग से पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु विभिन्न क्रियाकलापों/ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पुलिस परिवार के बच्चों को कंप्यूटर ट्रेनिंग देने की शुरुआत की गई है उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) की यह पहल पुलिस लाइन में शुरू की गई है। इसके लिए एक कंप्यूटर क्लास बनाई गई है। UPWWA की उपनिरीक्षक टीना रावत ने महिलाओं और बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव जाने। पुलिस परिवार की महिलाओं ने आधुनिक युग के दौर में बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण की जरूरत को सामने रखा था।

इसी क्रम में पुलिस लाईन पौड़ी में दिनांक 15.06.2023 को उपनिरीक्षक संचार किरन राणा द्वारा कंप्यूटर कक्ष में पुलिस परिवार के सभी बच्चों को 02 दिवस का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बच्चों को नोटपेड, वर्डपेड, एमएस पेन्ट, एमएस वर्ड, टाईपिंग एवं इंटरनेट आदि का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे पुलिस परिवार की महिलाओं व पुलिस परिवार के बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। उपवा पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

सचिव उत्तराखंड शासन चंद्रेश कुमार ने खिर्सु ब्लॉक के ग्राम सभा ग्वाड में लगाई रात्रि चौपाल,जानी ग्रामीणों की समस्या

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)सचिव उत्तराखंड शासन चंद्रेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकासखंड खिर्सु के ग्राम सभा ग्वाड में रात्रि चौपाल आयोजित करते हुए लोगों से लोगों के द्वार पर जाकर विकास कार्यों तथा सरकार की योजनाओं के संबंध में फीडबैक और सुझाव प्राप्त किए तथा लोगों की स्थानीय स्तर पर होने वाली विभिन्न समस्याओं से भी रूबरू हुए। स्थानीय लोगों ने सचिव महोदय के समक्ष पेयजल, शिक्षा की गुणवत्ता, सड़क सुधारीकरण और चिकित्सा सेवाओं में सुधार से संबंधित मुख्य समस्या के रूप में पेश किया। स्थानीय लोगों ने विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव निर्माण में स्थानीय लोगों की अधिक सक्रिय भागीदारी रखने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड तथा एक्स-रे से संबंधित चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की बात रखी। स्थानीय लोगों ने मनरेगा श्रमिकों का समय पर भुगतान करने, सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाने, ई डिस्ट्रिक के माध्यम से बनाए जाने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों में अनावश्यक रूप से एफिडेविट लेने की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की। विभिन्न प्रमाण_ पत्रों को बनाए जाने के संबंध में एफिडेविट की बाध्यता के संबंध में सचिव महोदय ने उप जिलाधिकारी संदीप कुमार को GO का अवलोकन करते हुए इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव महोदय ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो समस्याएं ग्राम पंचायत स्तर पर हल हो सकती है उनको ग्राम सभा की खुली बैठक के माध्यम से तथा पारित प्रस्ताव के माध्यम से हल करें तथा जो विकासखंड स्तर की समस्याएं हैं उसे विकासखंड स्तर पर ही निस्तारित करवाएं। उन्होंने समस्त जनपद के अधिकारियों को प्रोएक्टिव तरीके से सरकार के कार्यक्रमों, योजनाओं और विकास कार्यों को बेहतर गुणवत्ता से संपादित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव महोदय ने स्थानीय लोगों से कहा कि विभिन्न विकास कार्यों तथा योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में आज प्राप्त बहुमूल्य ऐसे सुझावो को जरूर अमल में लाया जाएगा जिससे विकास कार्यों को अधिक गति मिलती है। साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आज प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को शिकायतों के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी। रात्रि चौपाल में स्वागत _समापन का कार्य केसर सिंह नेगी द्वारा किया गया। इसके पश्चात सचिव महोदय द्वारा जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के साथ बासा होमस्टे का निरीक्षण किया तथा वहां पर आए पर्यटको से बात की तथा उत्तराखंड सहित खिरसू आगमन के संबंध में उनके अनुभव और फीडबैक प्राप्त किए। साथ ही बासा होमस्टे संचालक से भी होमस्टे संचालन के संबंध में बात की। इस दौरान रात्रि चौपाल में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान और मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय के साथ जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज, एसडीएम आकाश जोशी व संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्वाड रचना रावत, ग्राम प्रधान ग्वाड नियत देवी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

उत्तराखंड शासन सचिव चंद्रेश कुमार ने गडोली स्थित हंटर हाउस का किया भौतिक निरीक्षण

0

रिपोर्ट/रीमा नेगी

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना विभाग एवं उत्तराखण्ड शासन एवं सचिव व आयुक्त राजस्व परिषद चन्द्रेश कुमार ने जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के साथ पौड़ी विकासखंड के गडोली में निर्माणाधीन हण्टर हाउस का भौतिक निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति और गुणवत्ता अवलोकन किया।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ निर्धारित एग्रीमेंट व डी0पी0आर0 के अनुरूप निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि हंटर हाउस में वाइल्ड लाइफ से जुड़े चित्र व कास्ट कला से बनाई गई चीजें संजो कर रखी जाए जिससे यहां आने वाले पर्यटक जंगली जानवरों से जुड़े रोमांच व समृद्ध पहाड़ी लोक कला को नजदीक से जान सके।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, अधिशासी अभियंता सिंचाई संजय शर्मा, तहसीलदार पौड़ी यसवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!