पौड़ी/दुगड्डा(पहाड़ ख़बरसार) पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में एवं वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर मर्यादा तथा पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने हेतु “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा दिनाँक 14.06.2023 को कोतवाली कोटद्वार की चौकी दुगड्डा क्षेत्रान्तर्गत खोह व लंगूर गाड़ नदी के किनारे नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले 06 व्यक्तियों के खिलाफ जनपद पुलिस द्वारा नियमानुसार उत्तराखण्ड़ पुलिस अधिनियम एक्ट के तहत कार्यवाही कर मर्यादा में रहने की हिदायत दी गयी। अब तक “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत जनपद में 1291 व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा चुकी है। “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत पौड़ी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।
देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में 2 लाख नए सदस्यों को पारदर्शिता ढंग से बनाया जाए। नए सदस्य 25 जून से 25 जुलाई तक बनाए जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां करने के मंत्री ने निर्देश दिए।
मंत्री डॉ रावत ने शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय कैंप कार्यालय में सहकारिता विभाग के शीर्ष अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि, 25 जून से 25 जुलाई तक महासदस्यता अभियान सहकारिता में संचालित किया जाए। सभी समितियों को निर्वाचन के दायरे में लाएं। इसके लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें कि समस्त समितियों को उच्च स्तर के संस्थाओं के मताधिकार हेतु अहर्ता प्राप्त समस्त मानदंड पूरा करें।
मंत्री डॉ रावत ने कहा कि, राज्य में 2 लाख को-ऑपरेटिव के नए सदस्य बनाए जाएंगे। जिसमें महिलाओं को 50% प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, सहकारी सदस्य ऑफलाइन और ऑनलाइन बन सकेंगे। ऑफलाइन में सहकारी समिति में स्वयं आवेदन कर सकते हैं जबकि ऑनलाइन के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश मंत्री द्वारा दिए गए ऑनलाइन कॉल के माध्यम से सदस्यता बनाना नियम अनुसार बाध्यकारी होगा जो समिति कोताही बरतेगी उसका संज्ञान अधिकारी लेंगे। उन्होंने कहा समितियों को निर्वाचन के दायरे में लाने के लिए समस्त औपचारिकताएं अधिकारी सुनिश्चित करें, जिससे सभी समितियां निर्वाचन के लिए पात्रता पा सकें।
मंत्री डॉ रावत ने कहा कि, हर समिति की एजीएम करना अनिवार्य होगा तथा बैंक और सहकारी समितियों को लाभांश समय पर देना होगा।
मंत्री डॉ रावत द्वारा वीर माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती, सीएससी केंद्र और जन औषधि केंद्र को ब्लॉकों में खोलने के कार्यों की प्रगति ली गई। सहकारी समितियों के सचिवों के कैडर भर्ती के लिए नियम बनाने के निर्देश दिए गए।मंत्री द्वारा कॉपरेटिव के शीर्ष अधिकारियों को अध्ययन करने के लिए दूसरे प्रदेशों में भेजने के निर्देश निबंधक को दिए गए।ताकि उत्तराखंड सहकारिता विभाग देश में नंबर वन पर आ सके।
सहकारिता सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सहकारिता में मैन पावर और ट्रेनिंग पर जोर दिया। लेबर को- ओपरेटिव फेडरेशन को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए। सचिव डॉक्टर पुरुषोत्तम ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि, वह संयुक्त सहकारी खेती का वित्तीय चार्ट बनाएं जिससे 37 स्थानों में संयुक्त सहकारी खेती को इस साल लक्ष्य के साथ पूरा किया जा सके। समीक्षा बैठक में निबंधक उत्तराखंड सहकारी समितियां श्री आलोक कुमार पांडेय, अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती,अपर निबंधक श्री आनंद एडी शुक्ल, संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल , संयुक्त निबंधक श्री एमपी त्रिपाठी, संयुक्त निबंधक रामिन्द्री मंद्रवाल, उपनिबंधक श्री मान सिंह सैनी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष नैथानी के आदेशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के माननीय सीनियर सिविल जज/सचिव अकरम अली द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद मुख्यालय में स्कूली छात्र छात्राओं, संगठनों व स्थानीय लोगों के साथ रैली निकाली गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में आयोजित रैली को सिविल जज/सचिव अकरम अली ने रैली को एजेंसी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रैली पौड़ी एजेंसी चौक से अपर बाजार होते हुए पुनः एजेंसी चौक में रैली का समापन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोगों ने भी स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना विभाग एवं उत्तराखण्ड शासन एवं सचिव व आयुक्त राजस्व परिषद चन्द्रेश कुमार द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के भूतल में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए नवनिर्मित लिफ्ट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सचिव महोदय ने जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान और एक दिव्यांगजन के साथ स्वंय भी लिफ्ट के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लिफ्ट की कार्यशीलता को जांचा परखा। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने इस अवसर पर सचिव महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सचिव महोदय के प्रयासों से ही पूर्व में जिलाधिकारी रहते हुए नये कलेक्ट्रेट का निर्माण संभव हो पाया था। इस अवसर पर सचिव महोदय ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा बनवाये गये कलेक्ट्रेट भवन की लिफ्ट का शुभारंभ का अवसर भी उन्हीं को मिल रहा है यह एक सुखद अहसास है।
पौड़ी/देवप्रयाग(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखण्ड राज्य में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अन्तर्गत” दिनाँक 12.06.2023 से 26.06.2023 तक “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के रुप में एक बृहद जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एएनटीएफ (एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशा कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही एवं युवावर्ग को नशा ना करने के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के क्रम में थाना देवप्रयाग द्वारा कोठी गांव के ग्रामीणों एवं थाना सतपुली पुलिस द्वारा सतपुली बाजार में जाकर नशे के दुष्प्रभाव व साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नशे के दुष्प्रभाव व साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा सभी मौजूदा व्यक्तियों को नशे से दूर रहने की तथा साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर साइबर अपराध होने पर 1930, आपात सहायता पर डायल112 पर सूचना देने के साथ युवा वर्ग को समझाया कि नशा हमारे जीवन को निगलता जा रहा है। युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में फंस रही है। नशे के कारण दुघर्टनायें, नशेड़ी व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता क्षीण हो जाती है। समाज में अपराधों के बढ़ने का मुख्य कारण नशा ही है। इसलिए समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है।
आमजन से यह भी अपील की गई कि उनके क्षेत्र में कहीं भी कोई व्यक्ति अवैध नशे के व्यापार या अवैध नशे का सेवन करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को व्यक्तिगत रूप से, सोशल साइट्स पर, थाने के नम्बरों एवं ANTF (Anti-Narcotics Task Force) के मोबाइल नम्बर-7060470047 पर जानकारी देने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे हम “ड्रग्ग फ्री इण्डिया” एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये मिशन “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के विजन को साकार कर सकें।
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौडी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशीले मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर धर-पकड़ करते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके क्रम में श्री शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री श्यामदत्त नोटियाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोर्चरी बेस हॉस्पिटल के पास दौराने चेकिंग अभियुक्त विक्रांत बर्थवाल से लगभग 2.01 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार कर कोतवाली श्रीनगर पर नियमानुसार NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मैक को स्थानीय युवाओं व मजदूरों को भी ऊंचे दाम पर बेचता हैं।
पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग भी आम जन के बीच की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पताः- विक्रांत बर्थवाल (उम्र-29 वर्ष) पुत्र स्व0 सुधीर बर्थवाल, निवासी- सुलोचना सदन नियर, बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, पौडी गढ़वाल।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस की सख्त कार्यवाही
पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)14 जून को वादी प्रशांत कुमार पुत्र श्री प्रदीप कुमार निवासी-दुर्गापुरी,उमरावनगर, कोटद्वार, पौडी गढवाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार में आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दो बाबा, नाम पता अज्ञात द्वारा षडयंत्र रचकर वादी से धोखाधड़ी कर सोने की अंगूठी लेकर भाग गये। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-120/2023, धारा-420/120 बी भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आमजनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को त्वरित टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम के द्वारा अथक प्रयासों व सुरागरसी पतारसी कर त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियोग उपरोक्त मे संलिप्त अभियुक्तग 1.अमन उर्फ बालकनाथ, 2.अमरनाथ को मय माल मशरूका के साथ 24 घण्टे के अन्दर B.E.L रोड़ कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग:- मु0अ0सं0-120/2023, धारा 420/120 बी भादवि।
नाम पता अभियुक्तगण
अमन उर्फ बालकनाथ (उम्र 32 वर्ष), पुत्र बोबीनाथ, निवासी-कोटावाली नदी, बार्डर भागूवाला, थाना-मण्डावली, जनपद-बिजनौर (उ0प्र0)।
पौड़ी/श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)श्रीनगर गढ़वाल के निकट देवलगढ़ रोड पर बड़ा हादसा होते-होते टला यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी। श्रीनगर गढ़वाल के निकट देवलगढ़ रोड में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया आज 10:30 बजे के करीबन 1 बस अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे गिरी खाई में नहीं गिरी वही जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बस के अंदर 30 लोग सवार थे जिन्हें पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। बताते चलें कि श्रीनगर गढ़वाल के निकट देवलगढ़ रोड में आज एक बस जोकि राजस्थान से चारधाम यात्रा के लिए आई थी वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी वहीं घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तुरंत पहुंची और बस में फंसे 30 लोगों को एसडीआरएफ की टीम और पुलिस की टीम ने सकुशल बाहर निकाला वहीं यात्रियों में हल्की चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल सहायता दी जा रही है
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखण्ड राज्य में नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत” दिनाँक 12.06.2023 से 26.06.2023 तक “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के रुप में एक बृहद जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एएनटीएफ (एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशा कारोबारियों पर कठोर कार्यवाही एवं युवावर्ग को नशा ना करने के प्रति जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के क्रम में थाना यमकेश्वर द्वारा ग्राम-भीर्घुखाल, थाना कालागढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला सी0एल0जी0सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं थाना रिखणीखाल पुलिस द्वारा ग्राम-धामधार में जाकर स्थानीय ग्रामीणों की चौपाल लगाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध,दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट व गुड टच, बैड टच, साइबर अपराध, नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव, नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए महिलाओं व युवतियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते वक्त बरती जानी वाली सावधानियों के विषय में जानकारी देकर साइबर अपराध होने पर 1930, आपात सहायता पर डायल112 पर सूचना देने हेतु जानकारी के साथ युवाओं में नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
आम जनता से यह भी अपील की गई कि उनके क्षेत्र में कहीं भी कोई व्यक्ति अवैध नशे के व्यापार या अवैध नशे का सेवन करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को व्यक्तिगत रूप से, सोशल साइट्स पर, थाने के नम्बरों एवं ANTF (Anti-Narcotics Task Force) के मोबाइल नम्बर-7060470047 पर जानकारी देने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे हम “ड्रग्ग फ्री इण्डिया” एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये मिशन “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के विजन को साकार कर सकें।
साथ ही गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों की अवंछनीय गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनकी सूचना थाने पर देने हेतु बताया गया एवं आमजन से अपील की गयी की किसी बाहरी व्यक्ति को किराए पर रखने से पहले उसका सत्यापन अवश्य कराने हेतु बताया गया।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) कलेक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति मंत्रालय की टीम के द्वारा जनपद के अंतर्गत उनके द्वारा जल संरक्षण के कार्यों के किये गये निरीक्षण, भ्रमण और सत्यापन के पश्चात आज सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, जल संस्थान, वन विभाग, जल निगम, स्वजल, पंचायतीराज, कृषि, ग्राम्य विकास आदि विभागीय अधिकारियों के साथ इस संबंध में वार्तालाप किया गया। जल शक्ति टीम द्वारा भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों, लोगों से इस संबंध में की गयी वार्ता से प्राप्त फीडबैक तथा वस्तु स्थिति के अवलोकन के आधार पर अपने विचार रखे, जनपद में जल संरक्षण के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों को सुना गया तथा जल संरक्षण प्रयासों को कैसे बेहतर बनाया जा सके, इस संबंध में सभी से सुझाव भी आंमत्रित किये। जल शक्ति मंत्रालय के नोडल अधिकारी उप सचिव कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने इस दौरान कहा कि बनाये गये अमृत सरोवरों के आस-पास वाटर रिचार्ज के स्त्रोत के संरक्षण, स्त्रोत को गंदगी से बचाने तथा स्थानीय स्तर पर बच्चों व पशुधन की सुरक्षा की दृष्टि से कुछ कार्य और किये जाने चाहिए। उन्होंने जल शक्ति केंद्र को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वहां पर मानव संसाधन तथा लोगों को जल संरक्षण की सुलभ जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान करने को संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने जल निकायों के आस-पास पर्याप्त साइनेज व सूचना पट्ट लगाने को कहा जिसमें जल संरक्षण को प्रेरित करने वाले प्रयासों और जल निकायों को गंदा न करने की अपील हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने वाटर बॉडी के साथ-साथ वाटर सोर्स की भी जियो टैगिंग करने तथा संबंधित पोर्टल पर सभी सूचनाएं अपलोड करने को कहा। कहा कि जल संरक्षण के प्रयासों को लोगों तक अधिकाधिक पहुंचाने तथा उनकी भागीदारी भी प्राप्त करें और जल संरक्षण के कार्यों की लगातार निगरानी और सुरक्षा के भी उपाय करने को कहा। जनपद में जल संरक्षण के तहत किये गये कार्यों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्ध, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, तथा जनपदीय नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता सिंचाई संजय शर्मा ने पहाड़ी क्षेत्रों में सरोवरों के निर्माण की सीमाओं, वन आरक्षित क्षेत्र की बाध्यताओं तथा मनरेगा श्रमिक कार्ड तथा मनरेगा के अंतर्गत ही कार्यों को संपादित करवाने की बाध्यताओं के साथ-साथ पर्याप्त व त्वरित वित्तिय उपलब्धता इत्यादि में अपेक्षित सुधार करते हुए इसको और कारगर बनाने के जल शक्ति मंत्रालय की टीम से सुझाव साझा किये। जल शक्ति मंत्रालय से वैज्ञानिक करम सिंह ने बताया कि जनपद पौड़ी सहित सभी पहाड़ी क्षेत्रों में जल संरक्षण में काफी बेहतर कार्य हो रहे है तथा उन्होंने लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को अधिक सफल बनाने को कहा। जनपद में कैच द रेन जल संरक्षण के कार्यों के निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्रालय की टीम द्वारा ल्वाली झील, भैंसवाडा अमृत सरोवर, कैवर्स अमृत सरोवर, सुमाड़ी पेयजल योजना, सिंचाई विभाग द्वारा खण्डाह तथा उल्खागढ़ी उल्ली अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पी एम स्वजल दीपक रावत सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।