Home Blog Page 58

शराब पीकर वाहन चलाने पर दुगड्डा पुलिस ने वाहन को सीज कर वाहन चालक को किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेत चौबे के आदेश के अनुपालन में संपूर्ण जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुगड्डा चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि आज दुगड्डा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दुगड्डा बैरियर पर मारुति कार UK-15A-5818 के चालक चंद्रप्रकाश निवासी झंडी चौड पश्चिम कलालघाटी थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा जिससे वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा

जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित तहसील दिवस में आई 18 शिकायतों में से 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)तहसील पौड़ी में आयोजित तहसील दिवस अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता सफतापूर्वक सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को 15 दिन में निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। तहसील दिवस पर अधिकांश शिकायतें जल संस्थान व लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित थी।

मंगलवार को पौड़ी तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर अपर-जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शिकायतें मौके पर निस्तारित नहीं हो पायी है उन शिकायतों पर 15 दिन के भीतर कार्यवाही करते हुए अवगत करायें। जल संस्थान की अधिकांश शिकायतें प्राप्त होने पर उन्होने जल संस्थान के अधिकारयों को निर्देश दिये कि ग्रीष्मकाल में प्राप्त होने वाली पेयजल की शिकायतों का प्राथमिकता के अधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस में पौड़ी निवासी विमल किशोर उप्रेती ने क्यूंकालेश्वर में पेयजल की समस्या, कल्जीखाल के सीमत गांव की हीना बिष्ट की गांव में पेयजल की समस्या, पौड़ी निवासी गम्मा लाल की श्रीनगर रोड़ पर पेजयल समस्या के अलावा ग्रामसभा ओजली व बेड़गांव के ग्रामीणों की पेयजल सम्बन्धी शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों ने दो दिन के भीतर पेयजल समस्याओं के समाधान की बात कही। पौड़ी निवासी त्रिलोक सिंह रातव ने जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में कमी के चलते पीपीपी मोड़ से हटाये जाने सम्बन्धी शिकायत पर सीएमओ ने कहा कि इस सम्बन्ध में शासन को पत्राचार किया गया है, जबकि सितम्बर में पीपीपी मोड़ पर संचालन सम्बन्धी एमओयू समाप्त हो रहा है, सम्भवत चिकित्सालय स्वास्थ्य विभाग के पास वापिस आ जायेगा। श्री रावत द्वारा अन्य शिकायतों में पौड़ी में पॉलीटैक्निक भवन के अधूरें पड़े निर्माण कार्य को पूरा करने व ल्वाली झील पर 6 करोड़ की लागत से कराये गयो कार्यो की जांच करवाये जाने सम्बन्धी शिकायतें शामिल है। कल्जीखाल बेड़गांव के प्रधान प्रमोद रावत की बूंगा-साकनीखेत मोटर मार्ग की खराब स्थिति पर लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि यह मोटर मार्ग हाल ही में पीएमजीएसवाई द्वारा हस्तांतरित किया गया है। अपर जिलाधिकारी मोटर मार्ग के डामरीकरण/सुधारीकरण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को आगणन तैयार करने के निर्देश दिये हैं। ग्राम प्रधान की अन्य शिकायते गावं में सोलर लाईट लगाने व बन्दरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने, नियमित पेजयल आपूर्ति कराये जाने, ग्रामसभा में बीपीएल कार्डधारकों जॉच करवानें सम्बन्धित शिकायतों पर एडीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। ग्राम जायरी के मायाराम की खोला-शैलंगी मोटर मार्ग सम्बन्धी शिकायत पर लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि मोटर मार्ग पर निर्माण कार्यो के लिए टेण्डर प्रक्रित गतिमान है। इसके अलावा ग्राम प्रधान चोरकण्डी की शिकायत लोनिवि द्वारा सड़क निर्माण कार्य से क्षतिग्रस्त ग्रामसभा के सार्वजनिक रास्ते को ठीक करावाने सम्बन्धी शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को बरसात से पूर्व रास्ते की सुरक्षा दिवार लगाने के निर्देश दिये हैं।

तहसील दिवस में डीएफओ सिविल एवं सोयम केएन भारती, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एस0के0 रॉय, डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जितेन्द्र्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल, जिला अयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सविता रानी तहसीलदार यशवीर सिंह अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

SSP पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने में जुटी पौड़ी पुलिस ने 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने, अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

  जिसके क्रम में दिनाँक 16.05.2023 को श्री शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष थलीसैण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग बेदीखाल रोड़ फरसाड़ी के पास में अभियुक्त *पंकज सिंह को 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय वाहन संख्या UK07AL0859 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार* किया गया। जिस सम्बन्ध में जनपद के थाना थलीसैण में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह शराब को राजस्व क्षेत्र पोखड़ा से लाकर बैजरों के आस-पास के गांव में बेचने के लिए लाया था।

नाम पता अभियुक्त:-
पंकज सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी-ग्राम सेरा, थापला, पो0-जसपुर, थाना- थलीसैंण।

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0स0-09/23, धारा-60/72 आबकारी अधिनियम।

बरामद माल-
8 पेटी अंग्रेजी शराब (MCDOWELLS)
कीमत लगभग- ₹80,000

*विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से होंगे प्रवेश,प्रत्येक छात्र-छात्रा 10 महाविद्यालयों के लिये कर सकता है आवेदन-डा. धन सिंह रावत,उच्च शिक्षा मंत्री*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)सूबे की उच्च शिक्षा को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिये इस बार राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किये जायेंगे। प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रवेश हेतु 10 महाविद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन करने सहूलियत मिलेगी। नये शैक्षणिक सत्र हेतु प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया आगामी 25 मई से शुरू कर दी जायेगी, जबकि कक्षाओं का विधिवत संचालन 10 जुलाई शुरू होगा। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत बताया कि राज्य के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश भारत सरकार द्वारा तैयार समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किये जायेंगे। ऑनलाइन प्रवेश हेतु उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार कॉमन पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं 25 मई से 24 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। जिसमें प्रत्येक छात्र-छात्रा को 10 महाविद्यालयों हेतु आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके उपरांत संबंधित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय आवेदन पत्रों की जांच कर 1 जुलाई मैरिट लिस्ट जारी करेंगे, ताकि छात्र-छात्राएं 9 जुलाई तक प्रवेश ले सकें तथा 10 जुलाई से विधिवत सत्र शुरू किया जायेगा। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि किसी भी छात्र-छात्रा को उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रखा जायेगा। उन्होंने सभी राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं निदेशक उच्च शिक्षा को ऑनलाइन प्रवेश हेतु प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये।

महिला रामलीला मंचन दुगड्डा में द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/द्वारीखाल(पहाड़ ख़बरसार)मातृशक्ति लोककला सांस्कृतिक समिति मानपुर महिला रामलीला कमेटी कण्वनगरी कोटद्वार के सौजन्य से ऐतिहासिक स्थल दुगड्डा में महिला कलाकारों द्वारा किए जा रहे राम लीला मंचन के 5वें दिन प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि से रूप में प्रतिभाग किया दुगड्डा पहुचने पर नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान नगर पालिका सभासदों राम लीला मंचन कमेटी के सदस्यों एवं दुगड्डा वासियों ने राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्षा भावना चौहान ने नगर पालिका के अर्न्तगत रामलीला मंचन में प्रमुख महेन्द्र राणा को विकास पुरूष एवं प्रत्येक कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद किया प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज मै पहली बार महिला पात्रों को रामलीला का मंचन करते हुए देख रहा हूं। सभी महिलाएं आत्म विश्वास के साथ अच्छी प्रकार से पात्रों का अभिनय कर रही है। आज सीता हरण का दृश्य मनमोहक रहा। प्रमुख ने महिला पात्रो की खूब जमकर तारीफ की तथा हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शो का अनुकरण करना चाहिए। उन्होने रामलीला कमेटी को इक्कीस हजार रूपये नगद श्री राम की भेट प्रदान की।
इस अवसर पर सभासद आशा देवी, अशोक गोयल,बृजमोहन अनियाल,विक्रम गुसांई,संजय अग्रवाल,अन्जुल शर्मा,जितेन्द्र खर्कवाल एवं बड़ी संख्या मे दर्शक गण मौजूद रहे।

मां भुनेश्वरी की देवडोली का सतपुली में भक्तों ने किया भव्य स्वागत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/सतपुली(पहाड़ ख़बरसार) विकासखंड कल्जीखल के अंतर्गत सांगुड़ा बिलखेत से रविवार सुबह मां भुवनेश्वरी की देव डोली आदिशक्ति मां भुनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में मंदिर परिसर से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार निकली ।
मां भुनेश्वरी देव डोली के सतपुली पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों व नगर वासियों ने देव ढोली का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद डोली के साथ नगर में भ्रमण किया गया। इस दौरान भक्तों ने मां भुनेश्वरी के नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया । वही उत्तराखंडी पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, दमाऊ, मसकबीन की थाप पर नगर भ्रमण के दौरान भक्त झूमते रहे ।

मंदिर के पुजारी आचार्य नागेंद्र मोहन सेलवाल ने बताया कि मां भुनेश्वरी की देव डोली पहली बार गंगा स्नान के लिए विभिन्न बाजारों सतपुली, गुमखाल, दुगड्डा, कोटद्वार से होकर हरिद्वार गंगा स्नान के बाद सोमवार को मंदिर में पहुंचेगी वही सतपुली में भक्तों का उत्साह देखते हुए प्रतिवर्ष इस देव डोली यात्रा को चलाया जायेगा।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, सत्यनारायण वेदी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर प्रेम सिंह रावत, सुरजन रौतेला, चंद्रमोहन सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, बृजमोहन सिंह, गीता रावत, किरण रौतेला, इन्दु जुयाल सहित महिला मंगल दल के सदस्य हवाई स्थानीय नगरवासी एवं व्यापारी उपस्थित रहे ।

द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र राणा ने हरी झण्डी दिखाकर कूड़ा वाहन को किया रवाना

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/द्वारीखाल(पहाड़ ख़बरसार) विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र राणा ने भारत सरकार द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड में कूडा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया यह कूडा़ वाहन विकासखण्ड के बाजारो एवं रोड़ से सटे गांवो से कूड़ा एकत्र कर डम्पिंग जोन तक ले जायेगा। महेन्द्र राणा ने कहा कि स्वच्छ द्वारीखाल सुन्दर द्वारीखाल,हम सबका एक ही नारा साफ सुथरा हो द्वारीखाल हमारा।स्वच्छता कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अच्छा प्रयास किया जा रहा है। गंदगी होने से कई प्रकार की बीमारियॉ फैलती है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा भी स्वच्छता के प्रति आमजन मानस को जागरूक किया जा रहा है,आज प्रत्येक घर में शौचालय बन चुके है,साथ ही हमारी राज्य सरकार द्वारा कूडा फैलाने वालो को दण्डित करने का भी प्रावधान किया है। द्वारीखाल को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने एवं प्रत्येक नागरिक अपने घर गांव,ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तभी हमारा विकासखण्ड स्वच्छता कार्यक्रम में अग्रणी रहेगा।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी हरेन्द्र कोहली सहायक खण्ड विकास अधिकारी विद्या दत्त रतूडी,ए0डी0ओ0 पंचायत जयदीप रावत जी,एडीओ समाज कल्याण हरपाल रावत,एडीओं सहकारिता केदारदत्त कण्डवाल,प्रशासनिक अधिकारी कुमलानन्द बलोधी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी,रोजगार सेवक,एन0आर0एल0एम0 स्टाफ विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारी महिलाएं एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग/पाबौ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरसूड़ी में एक अल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, घायलों के लिए देवदूत बनी पाबौ पुलिस

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरसूड़ी के निकट एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कार में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार ने बताया कि आज सुबह 11 बजे के करीब पाबौ चौकी को सूचना मिली कि पाबौ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरसूड़ी में एक अल्टो कार जिसकी संख्या UK12C7690 है अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी है।

उन्होंने बताया सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त कार में सवार दो व्यक्तियों व एक बालक को सकुशल रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि जिसके बाद तीनों ही घायलों को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार स्वास्थ्य टीम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि घायलों में संतोष खनक्रियाल पुत्र सत्य प्रसाद, अनुराग पुत्र कैलाश व अर्जुन पुत्र अनुसूया है जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में रविंद्र भट्ट,केसर सिंह चौहान, बारू दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

DM पौड़ी डॉ0 आशीष चौहान ने नमामि गंगे के अंतर्गत जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक में पॉलिथीन में प्रतिबंध लगाने के दिये सख्त निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में नमामि गंगे के अंतर्गत जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी, ईओ नगर पालिका व ईओ नगर पंचायत के अधिकारियों को पॉलिथिन पर प्रतिबंध लगाने हेतु चालान की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये।
गुरूवार को एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी ने नमामि गंगे की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को समय-समय पर समस्त उपजिलाधिकारी व ईओ के साथ पॉलिथिन पर प्रतिबंध लगाने हेतु बैठक करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नाला टेपिंग, सीवरेज निर्माण, बायो मेडिकल निस्तारण, नगर पालिकाओं के ठोस कूड़ा निस्तारण तथा जैव चिकित्सा अवशिष्ट निस्तारण पर गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि निकाय क्षेत्रान्तर्गत कूड़ा निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिशासी अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रान्तर्गत ऐसे स्थान जहां पर कूड़ा बल्क में जनरेट हो रहा हो ऐसे स्थलों का 16 मई तक चिन्हित करना सुनिश्चित करें। कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट के व्यवस्थित प्रबंधन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को चिकित्सालयों का नियमित निरीक्षण व मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन हेतु डीप बरियल पिट की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट 5 दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्विचत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यासघाट स्थल पर साफ-सफाई व समशान घाट का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एएमए जिला पंचायता को सक्त निर्देश दिये कि कस्बों में साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों व खंडविकास अधिकारियों को 16 मई तक समस्त कॉम्पेक्टर चालू करवाने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्व, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, पीएम स्वजल दीपक रावत, ईओ नगर पालिका गौरव भसीन व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

न्यायालय के समक्ष जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने वाले तीन अभियुक्तों को जनपद पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)14 अक्टूबर 22 को वादिनी शीला देवी निवासी झण्डीचौड़ पूर्वी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति जो अपने आप को वादिनी के भाई सतीशपाल सिंह उर्फ सत्यपाल का पुत्र बताता है। पुरूषोत्तम द्वारा वादिनी के भाई सतीशपाल सिंह उर्फ सत्यपाल को झूठे एवं बनावटी तौर पर 1998 से लापता बताते हुए मा0 न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) महोदय कोटद्वार गढ़वाल के समक्ष एक दीवानी वाद संख्या 08/2019 पुरुषोत्तम बनाम- सतीशपाल दायर करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष झूठे दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत करके एवं माननीय न्यायालय को गुमराह करते हुए वादिनी के भाई के जीवित रहते हुये माननीय न्यायालय से उसे दीवानी मृत्यु की उपधारण घोषित कर दी एवं ग्राम पश्चिमी झण्डीचौड़, पट्टी हल्दूखाता, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल की 0.079 हैक्टेयर भूमि व ग्राम पूर्वी झण्डीचौड़ पट्टी हल्दूखाता, कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल की 0.096 हैक्टेयर भूमि को खाता खतौनी में वादिनी के भाई के स्थान पर भूमि का दाखिल-खारिज कर अपने नाम पर चलवा दिया। जबकि वादिनी का भाई जीवित है एवं स्वस्थ है जो वादिनी के साथ रहता है। साथ ही वादिनी के भाई ने वर्ष 2009 से वर्ष 2015 के मध्य समय समय पर अपनी भूमि क्रय-विक्रय की हैं| जिससे स्पष्ट है कि वादिनी का भाई लापता नहीं है तथा पूर्वी इण्डीचौड़ कोटद्वार में निवास करता चला आ रहा है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-255/2022, धारा 420 भादवि बनाम पुरुषोत्तम आदि पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा उक्त धोखाधड़ी की घटना की गम्भीरता को देखते हुये शीघ्र घटना का अनावरण करने हेतु टीम गठित करने के कड़े आदेश देकर मामले की स्वयं मॉनिटरिंग* की गयी।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आम जनमानस से हो रही इस प्रकार की ठगी की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

  दौराने विवेचना यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्ता पुष्पा देवी ने अभियुक्त सुनील के साथ मिलकर सिविल वाद 08/19 पुरुषोत्तम बनाम सतीश पाल दर्ज करवा कर न्यायालय में झूठी गवाही एवं कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय से सतीश उर्फ सत्यपाल की दीवानी मृत्यु की उपधारणा घोषित करवा ली और पुरुषोत्तम का नाम खतौनी में अंकित करवा कर भूमि विक्रय कर दी। जबकि सतीश उर्फ सत्यपाल वर्तमान में जीवित है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 120 (बी)/467/468/471/193 भादवि की वृद्धि कर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस, मुखबीरों आदि की मदद से पतारसी-सुरागरसी कर आज अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1. सुनील 2.पुरुषोत्तम 3- पुष्पा देवी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
error: Content is protected !!