Home Blog Page 59

मिशन मर्यादा के तहत तीर्थस्थलों व गंगा घाटों पर अमर्यादित आचरण करने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध की पौड़ी पुलिस ने की कार्यवाही

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

“धार्मिक स्थलों को पवित्र रखने का करें खुद से वादा, पर्यटकों को यही सीख दे रहा है उत्तराखण्ड पुलिस का “मिशन मर्यादा”।

पौड़ी/लक्ष्मण झूला(पहाड़ ख़बरसार) पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में एवं वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर मर्यादा तथा पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने हेतु मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है|

  जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए जनपद की थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर *07 व्यक्तियों के विरुद्ध* नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गयी| जनपद में उक्त अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी|

लिफ्ट देने के बहाने किया रेप , पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)देहरादून में अंजान शक्श से लिफ्ट लेना एक महिला को भारी पड़ गया , लिफ्ट देने के बहाने अभियुक्त मनीष कुमार ने आशारोड़ी के जंगल में महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया , दरअसल महिला चंडीगढ़ की रहने वाली है जो अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने देहरादून आई थी जिसके बाद शिमला बायपास से आईएसबीटी जाते वक्त अभियुक्त मनीष उसे रास्ते में मिला और आईएसबीटी तक लिफ्ट देने के बहाने महिला को अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया , जिसके बाद आशारोड़ी के जंगल में लेजाकर उसके द्वारा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया , साथ ही महिला के पास मौजूद पैसे और अन्य समान को भी लूटकर उसे वहीं जंगल में छोड़ कर भाग गया , घटना के बाद दहशत में आई महिला रात भर जंगल में ही छुपी रही सुबह होते ही ISBT पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताई ,

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल रूप से कार्यवाही करते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी , लगभग 150 सीसीटीवी फुटेज करने के पश्चात पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी और अभियुक्त को उसके गांव खुशहलीपुर बिगारीगढ़ से गिरफ्तार किया गया बता दें अभियुक्त पेशे से एक टैक्सी चालक है जो देहरादून से सहारनपुर व अन्य रूटों पर टैक्सी चलाने का काम करता है ।

सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें अधिकारी: डॉ आशीष चौहान जिलाधिकारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति श्वेता चौबे द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने एवं पूर्व में चिन्हित की गयी अतिक्रमित भूमि के सम्बन्ध में वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा_ निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमित भूमि को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने के निर्देश दिये। साथ ही बताया गया कि उक्त के सम्बन्ध में प्रत्येक दिवस समीक्षा की जाय। कहा कि जिन विभागों की जमीन पर अतिक्रमण हुआ है उन सम्बन्धित विभागों के विभागों से स्पष्टीकरण लिया जाय। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समन्यव स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समन्यव स्थापित करते हुये कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने को भी कहा।

उपरोक्त VC में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, समस्त उपजिलाधिकारी पौड़ी, समस्त क्षेत्राधिकारी पौड़ी, यातायात निरीक्षक कोटद्वार, ई0ओ0 नगर निगम कोटद्वार आदि मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रि मासिक निरीक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा छतरीधार स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप वेयर हाउस में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा डबल लॉक इत्यादि को चैक करते हुए संतुष्टी व्यक्त की।

जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर द्वारा जनपद के कोषागार का निरीक्षण किया गया

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर द्वारा जनपद के कोषागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत दी जाने वाली पेंशन की कोषागार स्तर से तथा समाज कल्याण विभाग के स्तर से संपादित की जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया और औपचारिकताओं की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान समय में 03 माह में सामाजिक सुरक्षा के लाभार्थियों की पेंशन प्रेषित की जा रही है। उन्होंने यह जानना चाहा कि प्रक्रिया को ऑनलाइन स्तर से किस तरह से और आसान किया जा सकता है ताकि पेंशन हर माह जारी हो पाय। इसके लिए उन्होंने समाज कल्याण की विभागीय स्तर की तथा कोषागार स्तर की दोनों स्तर की ऑनलाइन प्रक्रिया का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि दोंनों स्तरों की ऑनलाइन प्रक्रिया देखने के बाद देखा जाएगा कि कहां पर हम कितना सुधार कर सकते हैं ताकि पेंशन मासिक रूप से जारी की जा सके।
निरीक्षण के दौरान कोषाधिकारी संतोष खेतवाल, एटीओ राजेश कुमार, चंद्रमोहन, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित अन्य अधिकारी-कार्मिक उपस्थित थे।

जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अंतर्गत किये जाने वाले सभी विकास कार्यों जैसे जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जनपद के प्रभारी सचिव द्वारा जनपद में क्रियाविंत की जा रही योजनाओं व किये जा रहे निर्माण कार्यों को बेहतर तरीके से उचित गुणवत्ता, पादर्शिता और तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने शासन की रणनीति के अुनरूप विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को क्रियाविंत करने तथा बेहतर समन्वय से स्थानीय मुद्दों का समाधान करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
उन्होंने विकास कार्यों को संपादित करते हुए प्राथमिकताओं को पूर्व में ही चिन्हित करते हुए तथा जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर होना अपेक्षित होता हो उसका पूर्ण विवरण शासन को उचित मार्गदर्शन हेतु प्रेषित करने को कहा। उन्होंने जनपद स्तर पर विकास कार्यों के क्रियाविंत करते समय आने वाली बाधाओं व समस्याओं की विभिन्न विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली तथा जनपद के विकास से संबंधित जुड़े हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी भी ली।
प्रभारी सचिव ने मुख्य उद्यान अधिकारी को बागवानी की जनपद में बेहतर संभावनाओं को देखते हुए कलस्टर के तौर पर इसको क्रियाविंत करने के निर्देश दिये। साथ ही इस क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने मत्स्य विभाग को एकीकृत प्रक्रिया से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने तथा एंग्लिंग की ओर लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।
उन्होेंने सभी अधिकारियों को बेहतर रणनीति के साथ शासन की विकेन्द्रीकरण की भावना को साकार करने के लिए विभागीय स्तर पर और सामुहिक स्तर पर विकास कार्यों को प्रस्तावित व क्रियाविंत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद पौड़ी के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सचिव का ध्यान आकर्षित किया तथा जिन विकास कार्यों के अनुमोदन हेतु शासन से अनुमोदन होना है उनके बारे में अवगत कराया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा विगत वर्ष 2022-23 के जिला योजना के किये गये कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्व, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता लोनिवि पी0एस0 बृजवाल, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी डी0के0 तिवारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि डी0के0 नौटियाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस0के0 रॉय, उपजिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खाली घरों की रैकी कर चोरी करने वाला शातिर चोर को जनपद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)आज वादी सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय तोताराम गैरोला, निवासी-गढ़सारी ने थाना श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती रात में उनके गांव गडसारी में उनके पैतृक घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर घर से एक सैमसंग टीवी, एक सिलेंडर इण्डेन कम्पनी, घर के बाहर मन्दिर से 04 घण्टियां और एक म्यूजिक सिस्टम का स्पीकर चोरी कर लिया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0स0 29/2023, धारा- 457/380 भा.द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

   *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा चौरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हेतु आदेशित किया गया। निर्गत आदेशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री श्यामदत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा *तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित* स्थानों पर *दबिश* और सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियोग उपरोक्त में *संलिप्त अभियुक्त राम सिंह पुत्र बुद्धि* सिंह को डायट सेंटर खण्डाह के पास से चोरी के *शतप्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार* करते हुये अभियोग उपरोक्त में धारा 411 भा.द.वि. की वृद्धि की गयी। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा चौरी की घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹2500/- के ईनाम* घोषणा की गयी।

पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है और वह वादी के घर पर बीते कई दिनों से रेकी कर रहा था, उसको पता था कि उसकी मां अपने गढ़सारी स्थित पैतृक घर पर अकेले रहती है। दिनांक 25.04.2023 को उनके घर पर कोई नहीं था इस बात का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया। अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में बीते वर्ष अक्टूबर में निकटवर्ती गांव कोटी कमेड़ा में भी पांच घरों के ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अभियुक्त ने यह भी बताया की वह नशे का आदी है और अपनी नशे की आपूर्ति के लिए उसने चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया।

नाम पता अभियुक्तः-
राम सिंह रावत (उम्र 52 वर्ष) पुत्र स्व0 बुद्धि सिंह, निवासी-नायलगढ़,कोतवाली- श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-29/2023, धारा-457/480/411 भा.द.वि।

बरामद मालः-

  1. एक सैमसंग टीवी,
  2. एक सिलेंडर इण्डेन कम्पनी,
  3. घर के बाहर मन्दिर से 04 घण्टियां
  4. एक म्यूजिक सिस्टम का स्पीकर चोरी

पुलिस टीम

  1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री संतोष पैथवाल
  2. उपनिरीक्षक श्री रणवीर रमोला
  3. मुख्य आरक्षी198 ना0पु0 जितेन्द्र

पौड़ी DM डॉ0 आशीष चौहान ने जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज धुड़दौड़ी के हॉस्टल में की छापेमारी, हॉस्टल में पाया गया छुरी-चाकू,डीएम ने जताई नाराजगी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज धुड़दौड़ी में कॉलेज प्रशासन से कॉलेज मैनेजमेंट और कानून व्यवस्थाओं के संबंध में वार्तालाप की तत्पश्चात छात्रवास(हॉस्टल) में छापेमारी की तथा परिसर के अन्दर और बाहर दुकानों की भी तलाशी ली साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।


छात्रवास में छापेमारी के दौरान जिलाधिकारी ने कई अनियमितताएं पायी। कतिपय छात्रों के रूम में शराब की खाली बोतल पायी गयी, यूज की गयी सिगरेट बरामद की गयी। हॉस्टल के भीतर खाने की सामग्री, तैयार भोजन और छुरी-चाकू हॉस्टल के अन्दर पाये गये। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा इसमें संबंधित वार्डन की व कॉलेज प्रशासन की लापरवाही मानी। उन्होंने संबंधित वार्डन पर सक्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा जिम्मेदार अन्य लोगों की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने इंजीनियरिंग कॉलेज के कतिपय छात्रों के विवाद में संलिप्तता के संबंध में निर्देशित किया कि जो भी छात्र तथा कॉलेज प्रशासन के लोग इसमें दोषी पाये जाते हैं उन पर सक्त कार्यवाही की जाय। परिसर के गेट पर नियमानुसार प्रवेश-निकासी करने वालों का ब्यौरा दर्ज करते रहने तथा गेट पर सुरक्षा का बेहतर करने के निर्देश दिये।
कॉलेज परिसर से सटी दुकानों में छापेमारी के दौरान जिलाधिकारी ने एक दुकान में 5 डोमोस्टिक गैस सिलेंडर का अनधिकृत उपयोग करते पाये जाने पर जिला पूर्ति कार्यालय को कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा दुकान के बाहरी ओर बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें बरामद होने व दुकान के भीतर लाइटर इत्यादि पाये जाने से उन्होंने आबकारी विभाग को इस संबंध में संबंधित दुकान पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रत्येक माह कॉलेज प्रशासन के साथ एक बार कानून व्यवस्था तथा कॉलेज मैनेजमेंट के संबंध में बैठक आयोजित करने व उपजिलाधिकारी सदर को बीच-बीच में हॉस्टल के निरीक्षण की रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, तहसीलदार यशवीर सिंह, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर प्रकाश चौहान सहित कॉलेज प्रशासन के अधिकारी-कार्मिक उपस्थित थे।

पौड़ी पुलिस की तत्परता से जहरखुरानी गिरोह का 01 सदस्य दबोचा गया, लूटा गया ई-रिक्शा हुआ बरामद

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)1 मई को वादी मनोज सिंह पुत्र कलम सिंह, निवासी-मीट मार्केट,कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल द्वारा कोटद्वार की चौकी बाजार में अपने पिता कलम सिंह (उम्र 50 वर्ष) पुत्र कुल सिंह का ई-रिक्शा सहित गुम हो जाना तथा घर वापस न आने के सम्बन्ध में गुमशुदगी क्रमांक 20/2023 धारा गुमशुदगी दर्ज करायी गयी।

    उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हेतु *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा गुमशुदा की तत्काल बरामदगी हेतु टीम गठित हेतु आदेशित किया गया। निर्गत आदेशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन श्री वैभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार व प्रभारी सी.आई.यू के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

    *गठित पुलिस टीम* द्वारा *पतारसी सुरागरसी की मदद से गुमशुदा *कलम सिंह* पुत्र श्री कुल सिंह को *बढिया बिजनौर (उ0प्र0) से मय रिक्शे* के बरामद किया गया। घटना में शामिल अभियुक्त नासिर पुत्र मौ0 सुक्के निवासी-फजलपुर हवीन उबडी, मुवाली, थाना कीरतपुर जिला बिजनौर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया। जिसका अन्य साथी उमर पुत्र इस्लाम निवासी-खानपुर कमालपुर, थाना-चाँदपुर, जिला-बिजनौर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। जिस आधार पर थाना कोटद्वार पर गुमशुदगी क्रमांक 20/2023 धारा गुमशुदगी को मु0अ0सं0-94/2023, धारा- 34/ 328/ 394/ 411 भा.द.वि. में तरमीम किया गया। 

पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान गिरफ्तारशुदा अभियुक्त नासिर ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व सजा पूरी कर जेल से बाहर आया है। पैंसो की तंगी होने के कारण उसने अपने साथी उमर पुत्र इस्लाम, निवासी-खानपुर, कमालपुर, थाना-चाँदपुर, जिला-बिजनौर (उ0प्र0) से फोन द्वारा सम्पर्क कर किसी विशेष घटना को करने की योजना बनाई। उसके बाद वे दिनांक 30.04.2023 को नजीबाबाद मिले और दोनों सुबह कोटद्वार आ गये। दोनों के द्वारा एक बजुर्ग ई-रिक्शा न0 UK15-ER-0441 चालक को अपने जाल में फंसाने की रणनिति बनाई। दोनों ने कोटद्वार शहर में घूमने के बहाने उपरोक्त बजुर्ग का ई-रिक्शा बुक किया तथा अपने पास रखी कोल्ड ड्रिक जिसमें नशीली दवा (ALPRAX 0.25 MG) मिलाकर लाये थे बुजुर्ग को पिलाने के बाद उससे मरपीट तथा लूटपाट करके सड़क के किनारे फेंक कर ई-रिक्शा को लेकर अपने घर चले गये।

नाम/पता अभियुक्तगण-
1.नासिर (उम्र 42 वर्ष) पुत्र मौ0 सुक्के, निवासी-फजलपुर हवीन उबडी, मुवाली, थाना- कीरतपुर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 94/2023, धारा 34/ 328/394/411 भा.द.वि.

बरामदगी-
ई-रिक्शा न0 UK15-ER-0441व 02 नशीली गोलियां (ALPRAX 0.25 MG)

पुलिस टीम

  1. श्री मनीभूषण श्रीवास्तव – प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार
  2. श्री मौहम्मद अकरम – प्रभारी सीआईयू
  3. वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री जगमोहन सिह रमोला
  4. उपनिरीक्षक श्री कमलेश शर्मा – CIU
  5. उपनिरीक्षक श्री प्रधुमन सिंह नेगी
  6. हे0कानि0 103 नापु सत्येन्द्र कुमार
  7. हे0कानि0 शशिकांत त्यागी – CIU
  8. हे0कानि0 करण कुमार
  9. हे0कानि0 हेमन्त
  10. कानि0 53 नापु0 गौरव यादव
  11. कानि0 हरीश – सीआईयू

युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष मोहित सिंह नेतृत्व में कांग्रेसी ने शिक्षा महानिदेशक उत्तराखंड व हतनूर विद्यालय के प्रधानचार्य के खिलाफ क्यों दी तहरीर????पढ़िए पूरा मामला

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)
आज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित सिंह नेतृत्व में
शिक्षा महानिदेशक उत्तराखंड सरकार व हतनूर विद्यालय के प्रधानचार्य के खिलाफ कांग्रेसी ने तहरीर दी।

जिसमें जिला अध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि दिनांक 30/4/2023 को माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनने के लिए शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी व द्वारीखाल स्थित हतनूर लंगूर के प्रधानाचार्य के द्वारा मन बात कार्यक्रम सुनने के लिए छात्रों को मजबूर किया गया व उनको रविवार के दिन आवश्यक रूप से स्कूल बुलाया गया जिसमें ग्राम पल्ला की गरीब परिवार से आने वाली कक्षा पांच में पड़ने वाली छात्रा आईना बानो स्कूल जा रही थी लेकिन रास्ते मे ही उसे आवारा पशुओं के द्वारा कुचल दिया गया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गयी ,इसकी मौत के जिम्मेदार शिक्षा महानिदेशक जिन्होंने आदेश जारी कर छात्रों को छुट्टी के दिन स्कूल आने के लिए मजबूर किया ऐसे में युवा कांग्रेस पौड़ी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर तहरीर दी और मांग की है कि
उक्त प्रकरण जांच कर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी और स्कूल के प्रधानाचार्य जिसमें छात्रा पड़ती थी उन पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 302,307 के तहत हत्या मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए
जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह ,ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कोट विजयदर्शन बिष्ट ,पारस रावत जिला सचिव,अंकित सुंदरियाल, मुकुल पंवार ,आशीष नेगी ,अमन सिद्क़्क़ी आदि लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!