Home Blog Page 65

ब्रेकिंग-/जनपद पौड़ी में कोरोना ने दी दस्तक की,मॉकड्रिल के माध्यम से की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी जनपद में भारत सरकार के निर्देशों पर सभी सामु0स्वा0केन्द्रों और प्रा0स्वा0केन्द्रों में माॅकड्रिल की गयी, भारत सरकार ने कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये दिनांक 10 व 11 अप्रैल को माॅकड्रिल के निर्देश दिये थे, ताकि यदि कोरोना के केसों में बढ़ोतरी होती है तो ऐसी स्थिति में ऑक्सीजन एवं आवश्यक दवाओं की उपयोगिता और पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके , साथ ही ऑक्सीजन पलान्ट की क्रियाशीलता की भी जांच हो सके। पूरे जनपद में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालय पौड़ी , उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर ,बेस चिकित्सालय श्रीनगर और कोटद्वार सभी जगह पर माॅकड्रिल की गयी है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डाक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर पौड़ी जनपद में सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त आवश्यक संसाधन मौजूद है, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं, साथ ही कोरोना के केसों की जिले स्तर से निरन्तर निगरानी की जा रही है।

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल, होमगार्ड एवं पीआरड़ी जवानों को दिया जा रहा 02 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

यात्रियों की सुरक्षा व सहायता के सिखाये जा रहे गुर।

02 दिवसीय प्रशिक्षण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने किया उद्धाटन।

पौड़ी/श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)चारधाम यात्रा के थाना श्रीनगर एवं देवप्रयाग क्षेत्र मुख्य पड़ाव* हैं। देवप्रयाग-श्रीनगर से ही बद्रीनाथ केदारनाथ की यात्रा का संचालन होता है। जिस कारण यहाँ पर तैनात पुलिस बल की जिम्मेदारियाँ और भी बढ़ जाती हैं। जिसके दृष्टिगत आगामी चारधाम यात्रा-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत यात्रा में नियुक्त पुलिस कार्मिकों को यात्रा रूट पर तैनाती से पूर्व महिला थाना श्रीनगर में 02 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के अन्तर्गत आपदा बचाव, पर्यटकों के साथ पुलिस का व्यवहार, Cardiopulmonary resuscitation (CPR), First Aid की जानकारी, ट्रैफिक नियमों की जानकारी तथा आपदा की स्थिति में रूट डायवर्जन आदि की जानकारी दी जा रही है।

   उक्त 02 दिवसीय प्रशिक्षण का आज दिनाँक 10.04.2023 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा उद्धाटन* किया गया। महोदया द्वारा पुलिस कार्मिकों को *पर्यटकों एवं आम जनता के साथ मित्र पुलिस* की तरह व्यवहार कर उनकी हर *सम्भव सहायता एवं सुरक्षा करने,* आपदा की स्थिति में तैयारी की हालत में रहने हेतु के निर्देशित किया गया। साथ ही महोदया ने बताया कि *आगामी चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारियां पुख्ता* कर ली है। इस बार चारधाम मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ उपरोक्त 02 दिवसीय प्रशिक्षण देकर *होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों को भी तैनात* किया जाएगा ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु/पर्यटक को कोई समस्या न हो। यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कार्मिकों, होमगार्ड एवं पीआरड़ी जवानों को अपने क्षेत्र के *पेट्रोल पंपो, वाहनों के सर्विस सेन्टरों, पर्यटक स्थलों, पार्किगों, मन्दिरों* आदि की जानकारी अवश्य रूप से होनी चाहिये।

➡️ चारधाम यात्रा के दौरान किसी आपदा की घटना घटित होने पर त्वरित कार्यवाही हेतु घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने, घायलों की सहायता करने, रॉक क्लाइबिंग, रेपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, घायल व्यक्तियों को ऊँचाई वाले स्थानों से सुरक्षित निकलने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।

➡️ पर्यटकों के साथ सॉफ्ट स्किल के तहत मृदु भाषी रहते हुये उनको यथा सम्भव सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

➡️ चारधाम यात्रा के दौरान दुर्घटना घटित होने पर जब किसी श्रद्धालु/पर्यटक को सांस लेने में दिक्कत हो या फिर वो सांस न ले पा रहा हो अथवा बेहोश जो जाए तो इस स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुये अस्पताल ले जाने तक CPR के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

➡️ चारधाम यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होने पर श्रद्धालु/पर्यटक के घायल हो जाने पर अस्पताल ले जाने से पूर्व दिये जाने वाले प्राथामिक उपचार के सम्बन्ध में पुलिस कार्मिकों को First Aid (प्राथमिक उपचार) एवं घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद कैसे स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुँचाना है और केसे खाई से निकालना है, की जानकारी दी गयी।

उक्त प्रशिक्षण में पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री श्याम दत्त नौटियाल, प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर श्री रवि कुमार सैनी, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से मनोवैज्ञानिक चिकित्सक श्रीमती नीतू जखमोला, (HOD) फिजीशियन श्री के एस बुटोला, (HOD) अस्थिरोग विशेषज्ञ श्री दयाकिशन टम्टा एवं एसडीआरएफ टीम श्रीनगर द्वारा पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

10 हजार के ईनामी बदमाश को पौड़ी पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

A.T.M बदलकर अन्य राज्यों एवं जनपदों में आमजन के साथ की थी ठगी की घटनायें।

SSP पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही|

पौड़ी/श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)21 अक्टूबर 2022 को वादिनी बबीता देवराड़ी पुत्री बंसीधर देवराड़ी निवासी न्यू कमलेश्वर मार्ग श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनाँक 17.10.2022 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी का एटीएम कार्ड बदल कर वादनी के खाते से ₹ 37,000/- रुपये निकाल कर धोखाधड़ी की है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0-78/2022, धारा 420 भा.द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक श्री रणवीर रमोला के सुपुर्द की गयी।

  *आमजन से इस प्रकार की धोखाधड़ी* करने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे* काफी गम्भीर हैं। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा फरार अभियुक्त पर ₹ 10,000/- का ईनाम घोषित* कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिये एक टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया।

  जिसके क्रम में श्री शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री श्याम दत्त नौटियाल पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के पर्यवेक्षण, श्री रवि कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर  के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। *दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि अभियुक्त रवि पुत्र भोपा, निवासी जगदीश नगर, कालोनी हांशी हरियाणा, सेंट्रल जेल हिसार हरियाणा मे निरुद्ध* है।

 *अभियुक्त प्रवीण पुत्र बलवान* निवासी जगदीश नगर कालोनी हांसी हरियाणा अभियोग उपरोक्त में लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा *सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें* देते हुए अथक प्रयास एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये *दिनाँक 08.04.2023 को गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

अभियुक्त प्रवीण का आपराधिक इतिहासः-

• मु0अ0सं0-78/2022, धारा-420 भा.द.वि. कोतवाली श्रीनगर
• मु0अ0स0 40/2022 धारा 420 भा.द.वि. थाना रुद्रप्रयाग
• मु0अ0सं0 20/2023 धारा 147/149/186/224/225/332/341/353 भा.द.वि. थाना हांसी हिसार हरियाणा
• मु0अ0सं0 82/2014 धारा 148/149/323/325/452/34 भा.द.वि. थाना हांसी हरियाणा

अभियुक्त का नाम पताः-
• प्रवीण पुत्र बलवान निवासी जगदीशनगर कालोनी थाना हांसी हरियाणा

पुलिस टीमः-
• प्रभारी निरीक्षक श्री रवि कुमार सैनी
• उपनिरीक्षक श्री रणवीर रमोला
• मुख्य आरक्षी संजय कुमार
• मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह

पर्यटन के रूप में उभरेगा खिर्सू: डॉ. धन सिंह रावत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/खिर्सू(पहाड़ ख़बरसार) प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत दो दिवसीय भ्रमण पर हैं! उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए! उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी! कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर रूप से जनता के हित में कार्य कर रही है!
मा0 मंत्री ने अपने भ्रमण के पहले दिन खिर्सू (माण्डाखाल) के प्रवेश द्वार का शिलान्यास, चौबट्टा में प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण, प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा में बाल वाटिका के बच्चों को सामग्री वितरण, राइका चोपड़ा के मरमत/सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण, प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा के भवन मरम्मत सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने चोरीखाल में प्रस्तावित पार्किंग का निरीक्षण, प्राथमिक विद्यालय नौगांव के मरम्मत एवं सौंदर्यकरण कार्यों का शिलान्यास व प्राथमिक विद्यालय नौगांव में अतिरिक्त कक्ष-कक्षा का शिलान्यास किया! उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन व तीर्थाटन की अपार संभावनाओं को तलाशने और तराशने का काम राज्य की सरकार बखूबी से कर रही है! कहा कि रोजगार की एक राह पर्यटन के क्षेत्र से भी होकर निकलती है!

 मा0 जी ने कहा  कि शिक्षा के स्तर को हर स्तर से सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।  उन्होंने कहा की  विभिन्न विद्यालयों का  सौंदर्यकरण/मरमत कार्य   तेजी से हो रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को समय पर सुविधा मिल सकेगी!  उन्होंने कहा कि दूरस्थ से दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को  अच्छी शिक्षा के लिए बेहतर परिवेश देना भी राज्य सरकार की  प्राथमिकताओं में से एक है!

  इस अवसर पर  यूबीसी चेयरमैन मातवर  सिंह रावत, उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी,  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी , भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत ,भाजपा पौड़ी पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, पाबो  मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, , खिर्सू  मंडल अध्यक्ष रमेश मन्द्रवाल , नरेंद्र रावत ,अनिल भंडारी सहित  अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे!

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा 9 अप्रैल को जिला मुख्यालय पौड़ी में जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन की भरेंगे हुंकार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा 1 अप्रैल से चलाए जा रहे पुरानी पेंशन बहाली पखवाड़े के अंतर्गत 9 अप्रैल को विभिन्न जनपदों के मुख्यालय में होने वाले जुलूस कार्यक्रम को लेकर जनपद पौड़ी गढ़वाल की एक बैठक आज मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए 1 मई को दिल्ली में होने वाले संसद घेराव की समीक्षा भी की गई। बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पुरानी पेंशन बहाली तक हमारा संघर्ष इसी प्रकार जारी रहेगा। हमारी एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली है जिसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हम केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी कार्यक्रम के अंतर्गत 9 अप्रैल को पौड़ी मुख्यालय में 11:00 रामलीला मैदान में एकत्र होकर एक रैली धारा रोड़, बस अड्डा, माल रोड, एजेंसी चौक होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न होगी। जिसमें जनपद के सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अनुरोध किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में 11:00 बजे रामलीला मैदान में पहुंचकर इस रैली को सफल बनाते हुए अपनी बात को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाएं। जनपद अध्यक्ष भवान सिंह नेगी ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि आज नई पेंशन योजना में सेवानिवृत्त हो रहे हमारे साथी केवल हजार और ₹2000 मासिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। इस बात पर वक्ताओं द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया कि सरकार मैं बैठे हमारे जनप्रतिनिधि पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं और 1 दिन के विधायक सांसद बनने पर भी उन्हें इसका लाभ दिया जा रहा है। जबकि सरकारी कर्मचारी 60 वर्ष की आयु तक पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहा है और उसे नई पेंशन योजना के तहत मात्र हजारों ₹2000 पेंशन दी जा रही है। जिससे कि उसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और अपने सेवानिवृत्त जीवन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली पखवाड़े के बाद 1 मई को पूरे देश के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी के साथ संसद घेराव करेगा और अपनी इस मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाएगा।

आज की बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत, जनपद अध्यक्ष भवान सिंह नेगी, जनपद मंत्री नरेंद्र सिंह रावत, मंडल संरक्षक जसपाल सिंह रावत, मनोज काला, लक्ष्मण सिंह रावत, प्रेमचंद ध्यानी, रेवती डंगवाल, संजय नेगी, नरेंद्र नेगी जगदंबा कुकरेती, सुबोध कुकरेती, बबीता रावत, भगवती सिंह, प्रीति शर्मा आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग को बिना परमिशन घंटों बंद कर रही निजी कंपनी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप नेगी (राठी) ने जताई नाराजगी, कार्यवाही की उठाई मांग

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पाबौ-पैठाणी त्रिपालीसेण के बीच डामरीकरण का काम करवाया जा रहा है यह काम देहरादून की एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। डामरीकरण की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 121 को सुबह से लेकर शाम तक के लिए बंद किया जा रहा है। जिसपर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप नेगी (राठी) ने सवाल खड़े किए हैं।

प्रदीप नेगी (राठी) ने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग 121 को बुवाखाल से पाबौ के चोपड़ियो में बंद किया जा रहा है। जो कि खुलेआम नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने की परमिशन बहुत ही विकट परिस्थितियों में जिला अधिकारी के द्वारा दी जा सकती है। मगर वर्तमान में जिला अधिकारी से डामरीकरण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने की कोई परमिशन नही ली गई है

राठी ने कहा कि मार्ग बंद होने से पौड़ी जाने वाले या फिर देहरादून इत्यादि जगह का रुख करने वाले लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिला प्रशासन निजी कंपनी की मनमानी को देखते हुए उस पर अपना कड़ा रुख अपनाएं। जिससे सुबह से लेकर शाम तक बंद हो रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला जा सके और आमजन को होने वाली दिक्कतों का निस्तारण किया जा सके।।

शिक्षा विभाग में 3500 फोर्थ क्लास कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ,जल्द होगी भर्ती

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में इन दिनों बड़े फैसले हो रहे है
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जहा 3500 फोर्थ क्लास कर्मचारी और 950 सीआरपी, बीआरपी की आउटसोर्स से नियुक्ति की जाएगी। वही मेघावी छात्रों के लिए छात्र वृत्ति स्कीम को भी वित्त से मंजूरी दे दी गई है। करीब 70 करोड़ रुपए खर्च कर बच्चो को ये राशि मिलेगी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि इसके लिए वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। जल्द इस संबंध में शासनादेश हो जाएगा। शिक्षा विभाग में पूर्व में सीआरपी, बीआरपी के पदों पर शिक्षकों की तैनाती की गई थी। शिक्षकों की इन पदों पर तैनाती से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर इसका असर पड़ा तो विभाग की ओर से शिक्षकों को वापस मूल तैनाती पर भेज गया। उस दौरान विभाग को इन शिक्षकों को मूल तैनाती पर भेजने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

वन आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों की एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा V.C के माध्यम से ली गोष्ठी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)9 अप्रैल को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के द्वारा वन विभाग के अन्तर्गत लिखित परीक्षा-2022 में शान्ति/कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम गोष्ठी की गयी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निम्न दिशा निर्देश दिये गये:-

↔️ जनपद पौड़ी गढ़वाल के 44 परीक्षा केन्द्रों (पौड़ी-09, श्रीनगर-13 एवं कोटद्वार-22) में लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी|

↔️ थाना प्रभारी (कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी) अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस भर्ती परीक्षा में विशेष सतर्क दृष्टि बनाकर फ्लाईंग स्क्वाड के साथ पूरे दिन अपने अपने थाना क्षेत्रों में राउण्ड पर रहेंगे।

↔️ निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना ईकाई को परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग फ्रिसकिंग करने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर कार्मिकों को नियुक्त करेगें। जो लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिबन्धित वस्तुओं (मोबाईल, फोन, बटन, कैमरा, ब्लूटूथ, पैन कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस) की चेकिंग करेंगे। परीक्षा को सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने तथा शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखते हुये परीक्षा केन्द्रों के बाहर शान्ति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण बनाये रखेंगे।

↔️ परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटीरत्त पुलिस कार्मिकों को पारदर्शी रहकर निर्धारित वर्दी में समय 09:00 बजे से पूर्व केन्द्रों पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

↔️ ड्यूटीरत पुलिस बल द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पूर्णतया शान्ति व्यवस्था बनायी रखी जायेगी। इस हेतु सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त मजिस्ट्रेटों को अपेक्षानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

↔️ ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल परीक्षा समाप्ति के उपरान्त परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली सम्पूर्ण कार्यवाही के उपरान्त ही अपने ड्यूटी प्वाइन्ट से प्रस्थान करेंगे।

↔️ सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ड्यूटी में जाने से पूर्व उपरोक्त दिये गये निर्देशों पालन करने हेतु भली-भाँति ब्रीफ कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

पौड़ी पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सतपुली बाजार में गिरे ₹10,000/- की धनराशि मालिक को लौटायी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/सतपुली(पहाड़ ख़बरसार)5 अप्रैल प्रेमचन्द्र पुत्र श्री कन्यालाल, निवासी-ग्राम धयाड़ी, पो0ओ0- डन्डा तल्ला, तहसील सतपुली, पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के थाना सतपुली पर सूचना दी कि उन्होनें सतपुली के बैंक से ₹10,000/- की धनराशि निकाली थी। तत्श्चात सतपुली बाजार रोड़ से होते हुये सोनू उर्फ फरमान नाई की दुकान पर बाल कटवाने गये थे। इस बीच रास्ते में उनके बैग से ₹10,000/- कहीं गिर गये।

  सूचना पर थाना सतपुली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये श्री प्रेमचन्द उपरोक्त के साथ तलाश हेतु सम्भावित स्थानों पर आने जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आज दिनाँक 06.04.2023 को पुलिस के सार्थक प्रयासों से नाई सोनू उर्फ फरमान पुत्र अख्तर हाल निवासी-सतपुली ने थाना आकर सूचना दी कि उसे सुबह अपनी दुकान पर सफाई करते समय नोटों की एक गड्डी ₹10,000/- बेन्च के पीछे पड़ी हुयी मिली, जिसे लेकर वह थाने पर पहुँचा। पुलिस द्वारा तत्काल श्री प्रेमचन्द्र को थाने पर बुलाकर उनकी खोयी हुयी धनराशि ₹10,000/-उनके सकुशल सुपुर्द किया गया। पैंसे मिलने के बाद श्री प्रेमचन्द्र ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। वहीं क्षेत्र में भी पुलिस की कार्यप्रणाली और ईमानदारी को लेकर लोग सराहना कर रहे हैं।

*चारधाम यात्रा के परिपेक्ष्य में पौड़ी पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ डण्डा, किये चालान*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा में यात्रियों की काफी संख्या में आने की सम्भावना है, श्रीनगर बाजार क्षेत्र जो कि नेशनल हाईवे से लगा होने के कारण यात्रा रुट के चारधाम के बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शनों हेतु बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं का अपने निजी वाहनों एवं कॉमर्शियल वाहनों से आवागन होता रहता है| साथ ही श्रीनगर के स्थानीय एवं दूर दराज के क्षेत्रों के लोग खरीददारी करने एवं अपने निजी कार्यों से बड़ी संख्या यहाँ पर आते रहते हैं। आने वाले लोगों द्वारा अपने वाहनों को पार्किंग में पार्क न कर सड़कों पर बेतरतीब से लगाये जाते हैं। साथ ही साथ कतिपय स्थानीय व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों का सामान बाहर सड़कों पर लगाकर अतिक्रमण किया जाता है, जिस कारण आमजन को जाम एवं आवागमन की समस्या से गुजरना पड़ता है।

 जिसके दृष्टिगत  *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा श्रीनगर में आवागमन एवं यातायात को सुगम बनाने, बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने व सड़कों पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क किये जाने के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

  जिसके क्रम में आज दिनांक 06.04.2023 से प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर *वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, सब्जी मंडी एवं सड़क के किनारे फुटपाथ* पर लगे अतिक्रमण को हटवाया गया। उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

  पुलिस द्वारा व्यापारियों एवं आम जनता से अपील की है कि अपनी दुकानों का समान अनावश्यक रूप दुकानों के बाहर रखकर अतिक्रमण ना करें एवं अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें तथा आवगमन को सुचारू बनाने हेतु पुलिस का सहयोग करें।
error: Content is protected !!