Home Blog Page 68

वन आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों की एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा V.C के माध्यम से ली गोष्ठी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)9 अप्रैल को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के द्वारा वन विभाग के अन्तर्गत लिखित परीक्षा-2022 में शान्ति/कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम गोष्ठी की गयी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निम्न दिशा निर्देश दिये गये:-

↔️ जनपद पौड़ी गढ़वाल के 44 परीक्षा केन्द्रों (पौड़ी-09, श्रीनगर-13 एवं कोटद्वार-22) में लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी|

↔️ थाना प्रभारी (कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी) अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस भर्ती परीक्षा में विशेष सतर्क दृष्टि बनाकर फ्लाईंग स्क्वाड के साथ पूरे दिन अपने अपने थाना क्षेत्रों में राउण्ड पर रहेंगे।

↔️ निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना ईकाई को परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग फ्रिसकिंग करने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर कार्मिकों को नियुक्त करेगें। जो लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिबन्धित वस्तुओं (मोबाईल, फोन, बटन, कैमरा, ब्लूटूथ, पैन कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस) की चेकिंग करेंगे। परीक्षा को सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने तथा शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखते हुये परीक्षा केन्द्रों के बाहर शान्ति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण बनाये रखेंगे।

↔️ परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटीरत्त पुलिस कार्मिकों को पारदर्शी रहकर निर्धारित वर्दी में समय 09:00 बजे से पूर्व केन्द्रों पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

↔️ ड्यूटीरत पुलिस बल द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पूर्णतया शान्ति व्यवस्था बनायी रखी जायेगी। इस हेतु सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त मजिस्ट्रेटों को अपेक्षानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

↔️ ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल परीक्षा समाप्ति के उपरान्त परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली सम्पूर्ण कार्यवाही के उपरान्त ही अपने ड्यूटी प्वाइन्ट से प्रस्थान करेंगे।

↔️ सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ड्यूटी में जाने से पूर्व उपरोक्त दिये गये निर्देशों पालन करने हेतु भली-भाँति ब्रीफ कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

पौड़ी पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सतपुली बाजार में गिरे ₹10,000/- की धनराशि मालिक को लौटायी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/सतपुली(पहाड़ ख़बरसार)5 अप्रैल प्रेमचन्द्र पुत्र श्री कन्यालाल, निवासी-ग्राम धयाड़ी, पो0ओ0- डन्डा तल्ला, तहसील सतपुली, पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के थाना सतपुली पर सूचना दी कि उन्होनें सतपुली के बैंक से ₹10,000/- की धनराशि निकाली थी। तत्श्चात सतपुली बाजार रोड़ से होते हुये सोनू उर्फ फरमान नाई की दुकान पर बाल कटवाने गये थे। इस बीच रास्ते में उनके बैग से ₹10,000/- कहीं गिर गये।

  सूचना पर थाना सतपुली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये श्री प्रेमचन्द उपरोक्त के साथ तलाश हेतु सम्भावित स्थानों पर आने जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आज दिनाँक 06.04.2023 को पुलिस के सार्थक प्रयासों से नाई सोनू उर्फ फरमान पुत्र अख्तर हाल निवासी-सतपुली ने थाना आकर सूचना दी कि उसे सुबह अपनी दुकान पर सफाई करते समय नोटों की एक गड्डी ₹10,000/- बेन्च के पीछे पड़ी हुयी मिली, जिसे लेकर वह थाने पर पहुँचा। पुलिस द्वारा तत्काल श्री प्रेमचन्द्र को थाने पर बुलाकर उनकी खोयी हुयी धनराशि ₹10,000/-उनके सकुशल सुपुर्द किया गया। पैंसे मिलने के बाद श्री प्रेमचन्द्र ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। वहीं क्षेत्र में भी पुलिस की कार्यप्रणाली और ईमानदारी को लेकर लोग सराहना कर रहे हैं।

*चारधाम यात्रा के परिपेक्ष्य में पौड़ी पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ डण्डा, किये चालान*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा में यात्रियों की काफी संख्या में आने की सम्भावना है, श्रीनगर बाजार क्षेत्र जो कि नेशनल हाईवे से लगा होने के कारण यात्रा रुट के चारधाम के बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शनों हेतु बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं का अपने निजी वाहनों एवं कॉमर्शियल वाहनों से आवागन होता रहता है| साथ ही श्रीनगर के स्थानीय एवं दूर दराज के क्षेत्रों के लोग खरीददारी करने एवं अपने निजी कार्यों से बड़ी संख्या यहाँ पर आते रहते हैं। आने वाले लोगों द्वारा अपने वाहनों को पार्किंग में पार्क न कर सड़कों पर बेतरतीब से लगाये जाते हैं। साथ ही साथ कतिपय स्थानीय व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों का सामान बाहर सड़कों पर लगाकर अतिक्रमण किया जाता है, जिस कारण आमजन को जाम एवं आवागमन की समस्या से गुजरना पड़ता है।

 जिसके दृष्टिगत  *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा श्रीनगर में आवागमन एवं यातायात को सुगम बनाने, बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने व सड़कों पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क किये जाने के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

  जिसके क्रम में आज दिनांक 06.04.2023 से प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर *वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, सब्जी मंडी एवं सड़क के किनारे फुटपाथ* पर लगे अतिक्रमण को हटवाया गया। उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

  पुलिस द्वारा व्यापारियों एवं आम जनता से अपील की है कि अपनी दुकानों का समान अनावश्यक रूप दुकानों के बाहर रखकर अतिक्रमण ना करें एवं अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें तथा आवगमन को सुचारू बनाने हेतु पुलिस का सहयोग करें।

*त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को महाराज ने किया सम्मानित*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

हरिद्वार(पहाड़ ख़बरसार)प्रदेश के पंचायती राज, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित जनपद हरिद्वार में सम्पन्न त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव-2022 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों/कार्मिकों एवं चुनाव में विजयी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख क्षेत्र पंचायत को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पंचायत मंत्री कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद हरिद्वार में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव-2022 को निर्विघ्न सम्पन्न कराने एवं इसमें उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों/कार्मिकों एवं चुनाव में विजयी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख क्षेत्र पंचायत को बधाई एवं शुभकामनायें देने के साथ ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि मेरा हमेशा यह विचार रहा है कि जो भी जिस किसी भी क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं, उन्हें उनके उत्साहवर्द्धन हेतु पुरस्कृत अवश्य किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें काफी गहरी हैं तथा हमारी सरकार निरन्तर पंचायतों को मजबूती प्रदान कर रही है, जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है एवं अन्तिम छोर पर जो व्यक्ति खड़ा है, उसके कल्याण के लिये हम कृत संकल्प हैं।

श्री महाराज ने पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबन्ध नीति का उल्लेख करते हुये कहा कि पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबन्ध नीति के तहत केन्द्र पोषित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में कॉमन वेस्ट प्लास्टिक रिसाइकिलिंग फेसिलिटी के अन्तर्गत संयंत्र एवं मशीनरी की स्थापना हेतु 2.95 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी, जिसके क्रम में जिला पंचायत हरिद्वार प्लांण्ट का संचालन कर दिया गया है तथा 20 टन प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण किया गया एवं 95 काम्पेक्टर के सापेक्ष 70 काम्पेक्टर स्थापित कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ऐसे पंचायत भवन, जो जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं तथा इन पंचायत भवनों की मरम्मत की आवश्यकता है, इस हेतु चार लाख रूपये प्रति पंचायत भवन मरम्मत की दर से 150 भवनों की मरम्मत हेतु छह करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि सरकार ने पंचायती राज को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 100 न्याय पंचायत स्तरों पर दीनदयाल मिनी सचिवालय की स्थापना हेतु स्थानों का चिह्नांकन कर लिया गया है तथा ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों के डॉटा फीड हेतु अवर अभियन्ता तथा डॉटा इण्ट्री आपरेटर की तैनाती कर दी गयी है।
श्री सतपाल महाराज ने ग्राम उत्सव का जिक्र करते हुये कहा कि हमारी सरकार ग्राम उत्सव मनाने का कार्य कर रही है तथा उसे भी पर्यटन से जोड़ रहे हैं ताकि ग्रामीणों की आर्थिकी में भी बढ़ोत्तरी होती रहे।

उन्होने पर्यटन का जिक्र करते हुये कहा कि प्रदेश में शाक्त सर्किट, भगवती सर्किट, गोलज्यू सर्किट, नागराज सर्किट, हनुमान सर्किट, विवेकानन्द सर्किट आदि विकसित किये हैं, जिससे हमारा पर्यटन अधिक से अधिक बढ़े तथा इसका फायदा आम जन को प्राप्त हो। चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का पंजीकरण ऑन लाइन, टेलीफोन के माध्यम से जारी है तथा जो श्रद्धालु हेलीकाप्टर की सेवा लेना चाहते हैं, उसे भी सुनिश्चित किया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के मूल मंत्र को लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2014 से अब तक कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं, जिससे पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है।

कार्यक्रम को रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं विशिष्ट महानुभाओं का पुष्पगुच्छ, शाल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने, विजयी होने आदि के लिये जिन्हें प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया, उनमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, छहों विकास खण्डों के ब्लाक प्रमुख, सदस्य एवं प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख क्षेत्र पंचायत, डिप्टी कमाण्डेंट सुरजीत सिंह पंवार, एडिशनल एसपी विपिन कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, जिला सूचना अधिकारी पी0सी0 तिवारी, सहायक पंचस्थानी अधिकारी आर0आर0 थपलियाल, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा सहित कुल 70 पदाधिकारी एवं शामिल थे।

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं गुमराह करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिएः महाराज

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जो लोग गुमराह करते हैं उन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में खच्चरों के खानपान और विश्राम की समुचित व्यवस्था हो, इस संबंध में बनी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए। हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैक करने वालों पर भी इस बार सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेश की प्रतिष्ठा का विषय है इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा सीजन में धामों एवं यात्रा मार्गों पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के व्यापक प्रबंध होने चाहिएं। वाहनों की नियमित चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों पर अधिकांशतः मार्ग अवरुद्ध होता है ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी व अन्य मशीनों आदि की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चेक पोस्ट स्थापित कर वाहनों की नियमित चेकिंग के साथ-साथ चालकों एवं ट्रैवल एजेंसी आदि को यात्रा से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए जाएं। यात्रा पर आने वाले यात्रियों की जानकारी के लिए प्रत्येक टैक्सी में प्रदेश में स्थापित विभिन्न सर्केटो की जानकारी से संबंधित साहित्य भी रखवानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए 10 करोड़ की धनराशि का बीमा भी करवाया जायेगा।

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं अभिनंदन की संस्कृति को बढ़ाते हुए उनका अभिवादन जय गंगोत्री, जय यमुनोत्री, जय बद्री विशाल और जय केदार के उद्बोधन से होना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों पर स्थित निजी होटल, ढ़बों आदि में भोजन एवं आवासीय सुविधा की निर्धारित रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए। उन्होंने धामों में फूट मसाज की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा के तहत अभी तक कुल 997100 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 7.53 करोड़ रुपये से भी अधिक की बुकिंग की जा चुकी है। इसलिए सभी व्यवस्थायें समय से की जानी चाहिए।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने समीक्षा बैठक के दौरान पशुपालन, शहरी विकास एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश जाहिर करते हुए कार्यवाही के भी निर्देश दिए। उन्होंने चार धाम यात्रा पर अस्थाई चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सक व अपेक्षित स्टाफ की तैनाती के साथ जीवन रक्षक दवाई, उपकरण, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, एंबुलेंस एवं एयर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

समीक्षा बैठक में गढ़वाल कमिश्नर सुशील पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे,
वी. मुरुगेसन, सी.रविशंकर सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग/पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पेशे से चालक गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)

राजस्व पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो तथा जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

पौड़ी तहसील के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र के गांव की नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पेसे से एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने बताया कि विकासखंड कोट के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है आरोप है कि आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ जबरन शारीरिक शोषण करने के साथ ही किसी को ना बताने का दबाव देते हुए जान से मारने की धमकी दी है राजस्व उपनिरीक्षक देवरानी ने बताया कि नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसको की कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

7 अप्रैल को चौबट्टाखाल में होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

0

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) आगामी 7 अप्रैल को चौबट्टाखाल तहसील में मा0 मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के आगमन पर संबंधित विभाग समुचित व्यवस्था पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई विभाग को कार्यक्रम स्थल पर मंच, साउण्ड, एलईडी टीवी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था व नगर पंचायत सतपुली तथा जिला पंचायत को कार्यक्रम स्थल व हैलीपैड पर बेहतर साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट रखने तथा चूना छिड़काव करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि कार्यक्रम समाप्ति बाद कार्यक्रम स्थल पर पुनः साफ-सफाई व कूड़ा निस्तारण करें। अपर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यक्रम में लाभार्थियों को लाने तथा पुलिस व परिवहन विभाग को वाहनों हेतु पार्किंग तथा पुलिस विभाग को यातायात व सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल को सभी व्यवस्थाओं का समन्वय करने के निर्देश दिये।
चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 22 योजनाओं का शिलान्यास, भूमि पूजन व लोकापर्ण किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ससमय पर शिलापट्ट तैयार करने के निर्देश दिये। 16 विभागों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल भी लगाये जायेंगे। कार्यक्रम में मा0 मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज सहित अन्य मंत्री व विधायकगण उपस्थित रहेंगे।
बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड धन सिंह कुटियाल, लैंसडाउन पीएस बिष्ट, बैजरों विवेक सेमवाल, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतपुली सीमा रावत सहित एनआईसी सभागार में तथा अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

श्रीनगर में आयोजित हुई स्कूटी प्रतियोगिता में डा0रीना पैथवाल रही प्रथम

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)प्रगतिशील जन मंच के द्वारा
रामलीला मैदान में संचालित
किए जा रहे तृतीय महिला जागृति समारोह
प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुई
विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं
और छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग
किया। स्कूटी संचालन प्रतियोगिता
में डा. रीना पैथवाल प्रथम रही।
सोनिका भंडारी ने दूसरा स्थान,
सुनीता बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त
किया। इस मंच के द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से महिला कवि सम्मेलन मेहंदी,पेंटिंग,रंगोली, नृत्य गायन और रस्सा–कसी प्रतियोगिता शामिल है
इस अवसर पर अंजली संस्थान के संचालक बृजेश भट्ट ने
कहा कि महिलाओं की प्रतिभा
को समुचित मंच उपलब्ध कराने
को लेकर अनिल स्वामी का यह
प्रयास समाज हित में
सराहनीय है।
वही प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया की यह कार्यक्रम विगत दो वर्षों से किया जा रहा है जो आने वाले वर्षों में भी लगातार जारी रहेगा । इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। इस वर्ष तृतीय महिला जागृति समारोह की टैगलाइन नशा मुक्त हो श्रीनगर हमारा को रखा गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी माता बहिनों और श्रीनगर क्षेत्र की संभ्रांत जनों का धन्यवाद किया है । पांच दिवसीय समारोह का समापन बुधवार 5 अप्रैल को किया जा जाएगा।

“स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन” के रूप में विकसित होगा बद्रीनाथ : महाराज

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

चारधाम यात्रा: जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा पहुंचा 7 करोड़ के पार

चारधाम यात्रा के लिए 968951 यात्रियों ने करवाया पंजीकरण

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)चारधाम यात्रा के लिए जिस प्रकार से यात्री लगातार बडी संख्या में अपना पंजीकरण करवा रहे हैं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों की बुकिंग का आंकडा रोज बढ़ता जा रहा है वह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। गत वर्ष की भांति इस बार भी सरकार चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर लगातार समीक्षा कर रही है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के लिए जिस प्रकार से यात्री लगातार बडी संख्या में अपना पंजीकरण करवा रहे हैं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों की बुकिंग का आंकडा रोज बढ़ता जा रहा है वह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ-349944, बद्रीनाथ-291537, यमनोत्री-161149 और गंगोत्री धाम के लिए 166310 यात्री विभिन्न माध्यमों से अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। अभी तक कुल 968951 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इतना ही नहीं 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 74177667 (सात करोड़ इकतालीस लाख सतहतर हजार छह सौ सढ़सठ हजार) रुपये की बुकिंग की जा चुकी है।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारों धामों के विकास के लिए हम निरंतर प्रयत्नशील हैं। वर्ष 2013 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद केन्द्र के सहयोग से जहां प्रदेश सरकार केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण करवा रही है वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम को एक “स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन” के रूप में विकसित किए जाने का सरकार चरणबद्ध रूप से कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा और पर्यटन के विकास के लिए कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण है।इसलिए हम देश के अन्य क्षेत्रों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर बनाने पर तेजी से काम कर रहे हैं। हवाई सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम जोरों पर चल रहा है। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तथा सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना को विकसित करने की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। दोनों रोपवे परियोजनाओं को 3 वर्ष में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने खरसाली से यमुनोत्री तक 166 करोड़ से भी अधिक की धनराशि से बनने वाने रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है।

श्री महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। सरकार ने चारधाम सहित हेमकुंड यात्रा के लिए भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। यात्री सुविधाओं को देखते हुए इस बार प्रत्येक पंजीकृत यात्री के लिए विशेष टोकन की व्यवस्था की गई है जो उन्हें प्रत्येक धामों के दर्शन कराने में सहायक होगी। उन्होंने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए वह पंजीकरण अवश्य करवाएं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में विभिन्न धार्मिक सर्किटों जिनमें शाक्त, शैव, वैष्णव, गोलज्यू, गुरुद्वारा, हनुमान, नाग देवता, स्वामी विवेकानंद, महासू देवता, नरसिंह देवता, और नवग्रह देवता सर्किट का निर्माण किया गया है। अपनी सुविधानुसार यात्री इन धार्मिक सर्किट के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकता है।

पर्यटन ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ है। इसलिए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या
टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

चौकी पुलिस ने क्षेत्र में चलाया व्यापक सत्यापन अभियान,81 पुलिस एक्ट में किए एक दर्जन चालन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के साथ ही कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत वर्षो से बाहरी राज्यों से जनपद में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके सत्यापन किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में छात्रों,श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के आगमन पर सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

जिसके मध्यनजर आज चौकी पाबौ पुलिस ने इंस्पेक्टर पौड़ी गोविंद कुमार के नेतृत्व में चौकी क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाकर एक दर्जन लोगों के 81 पुलिस एक्ट में चालान काटे। कार्यवाही के दौरान कामकाजी महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप की सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये गौरा शक्ति की उपयोगिता बताकर सैल्फ रजिस्ट्रेशन करवाया गया।
चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार ने बताया की एसएसपी पौड़ी श्वेता से मिले दिशा निर्देशों के बाद चौकी क्षेत्र के अंतर्गत इंस्पेक्टर पौड़ी गोविंद कुमार के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चला गया। इस दौरान 12 लोगों के चालन 81 पुलिस एक्ट में किए गए। उन्होंने बताया इस दौरान महिलाओं को पुलिस के द्वारा गौरा शक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस दौरान रविन्द्र भट्ट,प्रतीक चौधरी आदि मौजूत रहे।

error: Content is protected !!