Home Blog Page 69

पूरे जनपद में चला व्यापक सत्यापन अभियान,बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले 11 मकान मालिकों के खिलाफ हुआ पुलिस का एक्शन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

11 मकान मालिकों पर लगाया रु0 1 लाख 10 हजार का जुर्माना|

साथ ही फड़ फेरी लगाकर उल्लंघनकर्ता 41 व्यक्तियों पर 13 हजार का जुर्माना

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा आगामी चारधाम यात्रा तथा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत वर्षो से बाहरी राज्यों से जनपद में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके सत्यापन किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के आगमन पर सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आज दिनाँक 02.04.2023 को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम गठित कर वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर 60 किरायेदार, 114 मजदूर, 54 रेड़ी/ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी। साथ ही दौराने कार्यवाही कामकाजी महिलाओं को UTTARAKHAND POLICE APP की सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये गौरा शक्ति की उपयोगिता बताकर Self Registration करवाया गया।

सत्यापन न करने वाले 11 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-83 के तहत ₹1,10,000/- (श्रीनगर-09, लक्ष्मणझूला- 01, महिला थाना श्रीनगर-01) के चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किये गये।साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत फड़ फेरी लगाकर उल्लंघन करने वाले 41 व्यक्तियों पर ₹12,750/- (श्रीनगर-10, कोटद्वार-11, पौड़ी-10, सतपुली-05, धुमाकोट-03, कालागढ़-02) के नकद चालान कर राजकोष में जमा किये गए|

दिनांक 01.04.2023 से अब तक कुल 75 किरायेदार, 159 मजदूर, 75 रेड़ी/ठेली वालों के विरुद्ध सत्यापन की कार्यवाही की गयी| आगामी चारधाम यात्रा और G-20 सम्मलेन के दृष्टिगत सत्यापन कार्यवाही लगातार जारी है|

अपीलः-
👉 सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा सत्यापन प्रपत्र एवं प्रस्तुत किये जा रहे दस्तावेजों के सम्बन्ध में शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा

👉 उक्त के अतिरिक्त व्यक्ति द्वारा सत्यापन की कार्यवाही के समय अथवा तत्पश्चात अपने मूल निवास से सम्बन्धित थाना/जनपदीय कार्यालय से निर्धारित प्रारुप में सत्यापन रिपोर्ट/चरित्र प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

👉 व्यक्ति द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रपत्र के अनुसार ही सूचना भरकर शपथ पत्र तथा सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी।

👉 व्यक्ति के सत्यापन के सम्बन्ध में कूटरचित दस्तावेज तथा गलत शपथ पत्र प्रस्तुत करने पर उसके विरुद्ध भारतीय दण्ड विधान की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जायेगी।

👉 सत्यापन न करने वाले उल्घंन कर्ताओं का पुलिस अधिनियम के की धारा 83 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

👉 यदि व्यक्ति संदिग्ध लगे तो आप नजदीकी थाना या आपातकालीन नम्बर डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस का सहयोग कर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अवैध अतिक्रमण पर चलेगा प्रदेश सरकार का बुलडोजर, लोक निर्माण विभाग ने पैठाणी बाजार में अतिक्रमण को लेकर नोटिस किए चस्पा

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी/पैठाणी(पहाड़ ख़बरसार) प्रदेश सरकार द्वारा अवैध अतिक्रमण पर चलाए जा रहा बुलडोजर अब जल्द ही पैठाणी बाजार पहुंचने जा रहा है। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।अब पैठाणी बाजार के व्यापारी व स्थानीय लोग सरकार के इस फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। पैठाणी निवासी राजेंद्र रौथाण ने कहा कि वे चाहते हैं कि प्रशासन मुख्य बाजार में बुलडोजर न चलाकर वैकल्पिक व्यवस्था को अपनाएं। जिससे वर्षों पूर्व बसे इस बाजार को बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अगर पैठाणी बाजार पर बुलडोजर चलता है तो ढाई सौ से अधिक व्यापारी व युवा बेरोजगार हो जाएंगे। इसके साथ ही गांवों से पैठाणी अपने बच्चों व नौकरी के लिए आए लोगों को भी इससे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

वही व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि प्रशासन मुख्य बाजार को छोड़कर दूसरी ओर से मार्ग ले जाने का काम करें । जिससे बाजार को टूटने से बचाया जा सकेगा और बेरोजगार युवाओं को भी राहत दी जा सकेगी। वही रोजगार के लिए पैठाणी बाजार में दुकान संचालित करने वाली अनिता देवी ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा जबरन मुख्य बाजार में बुलडोजर चलाया जाता है व दुकानों व मकानों को तोड़ा जाता है तो इसका सीधा असर 250 से अधिक परिवारों में पड़ेगा और इसकी चपेट में आकर पलायन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन से मांग करते हैं कि प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था अपनाकर बाजार को तहस-नहस होने से बचाएं। वही इस पूरे मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार से मांग की है कि राज्य सरकार बुलडोजर चलाने से पहले व्यापारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठकर वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की हैं कि सरकार तोड़ने से पहले व्यापारियों व स्थानीय लोगों को उचित मुआवजा दें। जिससे इनको बेघर व बेरोजगार होने से बचाया जा सकेगा।

डीएम पौड़ी ने ली नमामि गंगे की जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक,दिए कड़े दिशानिर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकरी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पौड़ी में नमामि गंगे की जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नगर निग, नगर पालिका, नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में सीवरेेज निर्माण, नाला टेंपिंग, बायो मेडिकल निस्तारण, गंगा तट पर अतिक्रमण हटाना सहित अन्य कार्यो को गंभीरता से करने के निर्देश दिये।
शनिवार को नमामि गंगे की बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ सीवरेज के संग्रह व निस्तारण, घरेलू/होटल/धर्मशाला/आश्रम/कैंप के कूड़ा निस्तारण, नगर पालिका का ठोस कूड़ा निस्तारण, उद्योग अपशिष्ट, नदियों के किनारे खनन, जैव चिकित्सा अवशिष्ट, गंगा तट पर अतिक्रमण, गंगा नदी के न्यूनतम पर्यावरण प्रवाह, जल गुणवत्ता, सीवरेज उपचारित जल का पुनः तथा भूजल निकासी का विनियमन सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में होटल, धर्मशाला, कैम्प व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान सीवरेज लाइन से नहीं जुड़े वे शीघ्र ही अपने सीमा के अंतर्गत छोटे बायो डाईजस्टर बनाये, कहा कि उक्त कार्यवाही न करने पर संबंधित स्वामियों को नोटिस जारी करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों से क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन निकलने वाले गीले, सूखे व प्लास्टिक कूड़े तथा उसके निस्तारण की विस्तृत जानकारी ली। डीएफओ गढ़वाल को ऐक्शन प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने नगर पंचायत जौंक के ईओ को सिवर ट्रिट प्लांट की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्ध, उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*साइबर ठगों पर जनपद पुलिस ने कसा शिकंजा,अंजान लिंक पर क्लिक कर साईबर ठगी का शिकार हुये 02 व्यक्तियों के खातों में लौटाई धनराशि*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों के खाते में वापस की ₹1,20,447/- की धनराशि

वर्तमान समय में साइबर ठगों द्वारा आमजनों को फोन कॉल (बिजली कनेक्शन काटने, इंश्योरेंस पॉलसी कराने आदि के नाम पर), ई-मेल, लिंक भेजकर एवं सोशल साइट्स (फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि) पर भिन्न-भिन्न प्रकार के लुभावने ऑफरों के लालच दिया जा रहा है जिनमें से कई व्यक्ति लालच में आकर साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसी प्रकार के दो मामलों की शिकायतें जनपद की साइबर सेल कोटद्वार के पास आयी।

𝘾𝙖𝙨𝙚 1-
दिनाँकः- 06.03.2023 को आवेदिका श्रीमती मोहिता निवासी भयांसू देवीखाल दुगड्डा, थाना कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल कर लिंक भेजकर आवेदिका से ₹40,947/- की ऑनलाइन ठगी की गयी है।

𝘾𝙖𝙨𝙚 2-
दिनाँक- 17.03.2023 को आवेदक श्री गौरव भाटिया निवासी गोविन्द नगर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के साथ ₹ 79,500/- की ऑनलाइन ठगी की गयी है।

   उपरोक्त प्रकरणों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा संज्ञान लेकर जनपद की साइबर सेल को शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 

   जिसके क्रम में शिकायतकर्ता श्रीमती मोहिता के ₹40,947/- एवं श्री गौरव भाटिया के साथ हुयी ऑनलाइन ठगी के ₹ 79,500/-के सम्बन्ध में जनपद की साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये नियमानुसार सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे /बैंक नोडल से पत्राचार कर उपरोक्त व्यक्तियों की सम्पूर्ण धनराशि को उनके खातों में वापस करायी गयी। जो कि आवेदकों के खातों में प्राप्त हो चुकी है। जिसके सम्बन्ध में आवेदकों द्वारा पौड़ी पुलिस का धन्यवाद किया गया।

पौड़ी पुलिस की आम जनमानस से अपीलः-

◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
◆ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
◆ अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स आफर से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक ना करें।
◆ अंजान QR Code स्कैन ना करें।
◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
◆ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

फेरी लगाकर सोना चाँदी चमकाने के नाम पर आमजन के साथ ठगी करने वाले अभियुक्त को जनपद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ लगातार जारी।

पौड़ी/रिखणीखाल(पहाड़ ख़बरसार)9 अगस्त 2022 को वादी श्री हीरा सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम-सिनला, थाना रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना रिखणीखाल पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि 03 अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर आये, घर पर आने के उपरान्त उनके द्वारा हम लोगों को विश्वास में लेकर यह अश्वासन दिया गया कि आपके पुराने आभूषणों को चमकाकर हम उन आभूषणों को नया बनायेंगे। किन्तु उक्त अभियुक्त गणों द्वारा हमसे धोखाधड़ी से हमारे वास्तविक आभूषणों का प्रतिरूपण कर हमसे धोखाधड़ी की गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना रिखणीखाल पर मु0अ0सं0-13/2022, धारा-406/420 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त *पौड़ी पुलिस द्वारा अविलम्ब घटना का संज्ञान* लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर *ठोस साक्ष्यों* के आधार पर *दिनाँक 10.08.2022 को अभियुक्त पवन सोनी, अभियुक्त खन्तार मंडल* को जनपद की रिखणीखाल पुलिस द्वारा *गिरफ्तार कर जेल भेजा* गया था। अभियोग उपरोक्त में अन्य फरार *अभियुक्त चन्दन की शीघ्र गिरफ्तारी* हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया *श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा रू0 10,000/- का ईनाम घोषित* किया गया। जिसे रिखणीखाल पुलिस द्वारा *बिहार से गिरफ्तार कर दिनाँक 22.01.2023 को जेल भेजा* गया। 

  *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढवाल श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उक्त प्रकरण में *सभी 04 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट* के तहत दिनाँक 26.01.2023 को गैंग लीडर खन्तार मंडल गैंग सदस्य वीरेन्द्र शाह, चन्दन एवं पवन सोनी के विरुद्ध *थाना रिखणीखाल पर धारा-3 (i) गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत* किया गया। अभियुक्तों विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही होने के पश्चात *अभियोग की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद कोतवाली लैन्सडाउन के सुपुर्द* की गयी। मामले में अभियुक्त *वीरेंद्र शाह गैंगस्टर* अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त से ही फरार चल रहा था।

  *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा अभियोग उपरोक्त के वाँछित अभियुक्त वीरेन्द्र शाह की शीघ्र गिरफ्तारी करने करने के लिये टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। आदेशों के क्रम में श्री शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, श्री गणेश लाल कोहली क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण, श्री हरिओम राज चौहान प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर सर्विलान्स की मदद से *वांछित गैंगस्टर अभियुक्त वीरेंद्र शाह पुत्र सिकंदर शाह,* निवासी-बावन गंज, कटिहार बिहार को दिनांक *28.03.2023* को गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

  पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि हम *फेरी लगाकर सोना चांदी व पीतल के बर्तनों को चमकाते* हैं और चमकाने में तेजाब का प्रयोग करते हैं। *तेजाब से गहनों का कुछ सोना उतर जाता है, जिसे छानकर हम सुनार की दुकान में बेचकर मुनाफा* कमाते हैं

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
वीरेंद्र शाह पुत्र स्व0 सिकंदर शाह (उम्र-38 वर्ष), निवासी बावन गंज, जिला कटिहार, बिहार।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

  1. मु0अ0स0-05/21, धारा-420/34 IPC थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल
  2. मु0अ0स0-13/22, धारा-420/406 IPC थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल
  3. मु0अ0स0-02/23, धारा-2/3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल ।

पुलिस टीमः-
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रियाज अहमद
• मुख्य आरक्षी रईस अहमद
• मुख्य आरक्षी सरवण तोमर

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे नारी शक्ति उत्साह के मद्देनजर मां अष्टमी के दिन विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने कन्याओं को किया महालक्ष्मी व वैष्णवी किट का वितरण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में 22 से 30 मार्च तक नारी शक्ति उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवरात्रि अष्ठमी के अवसर पर लक्ष्मीनारायण मंदिर में नारी शक्ति उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
विधायक ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर रूप से प्रयास किये जा रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार की पहल पर नारी शक्ति उत्सव पूरे प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में एक साथ मिलकर सबको कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने 5 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट व 2 वैष्णवी किट वितरित तथा कन्याओं की पूजा भी की।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, वार्ड सभासद सरस्वती बहुगुणा सहित महावीर नेगी, भक्तिलाल शाह व आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थे।

चार धाम यात्रा को लेकर डीएम पौड़ी एसएसपी पौड़ी ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) आगामी माह 25 अप्रैल से शुरु होने जा रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रांतर्गत 23 किलोमीटर के यात्रा मार्ग पर 15 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें।
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों निर्देश दिये कि वे 15 अप्रैल तक जनपद क्षेत्रांतर्गत यात्रा मार्ग के विभिन्न पढावों पर पेयजल, सीसीटीवी, शौचालय, साईन बोर्ड, स्ट्रीट लाईट, पार्किंग व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए आगामी 15 अप्रैल से श्रीनगर में फेसिलीटेशन सेन्टर व पुलिस कन्ट्रोल रुम सक्रिय होगा। उन्होने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों, नगर निकायों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि एनआईटी पार्किंग श्रीनगर, पाईवेट पार्किंग श्रीनगर व आवास विकास पार्किंग यमकेश्वर को समतल करने कार्यवाही व इन पार्किंग स्थालों के पास मोबाईल टॉयलेट की उपलब्धता करवाना सुनिश्चित करें। सिरौंबगड़ में लैण्डस्लाईड को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मोटर मार्ग की रियल टाईम कंण्डीशन की सूचना कन्ट्रोल रुम तक पंहुचाने के लिए प्रभावी व सक्रिय सूचना तंत्र तैयार करने के साथ ही संवेदनशील स्थान पर बड़े आकार का चेतावनी साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये हैं। ताकि ट्रेफिक को समय रहते वैकल्पिक मार्ग पर डाईवर्ट किया जा सके। उन्होने सिरौंबगड़ में मोबाईल टॉयलेट, अस्थायी टेंट, पेयजल की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। श्रीनगर में धूल को कन्ट्रोल करने के लिए नगर निकाय के अधिकारियों को सड़क पर निरंतर पानी का छिड़काव करते रहने को कहा है। यात्रा मार्ग से गुजरने वाले यात्री निर्धारित दरों के साथ साफ-सुथरा व हैल्दी भोजन ले सकें इस हेतु उन्होने खाद्य अभिहित अधिकारी यात्रा मार्ग के होटलों, ढाबों, मिष्टान दुकानों आदि का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा मार्ग से गुरजने वाले प्रत्येक वाहन चालक का एल्कोहॉलिक टेस्ट व वाहन संचालन की समयावधि पर विशेष बल दिये जाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय श्रीनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे एक्सीडेंटल केस व कार्डियक मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चि करें।
बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे सीएमएस बेस चिकित्सालय डॉ श्रीनगर रविन्द्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्रीनगर रविराज बंगारी, अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट नवनीत पाण्डे, आरटीओ परिवहन द्धारिका प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता एनएच श्रीनगर निर्भय सिंह, एसडीओ वन विभाग लक्की शाह, एई लोनिवि श्रीनगर वेदपाल सिंह, डीएसओ केएस कोहली, डीडीएमओ दीपेश काला के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

डीएम पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने दिव्य भास्कर प्रस्तावित त्रिशूल पार्क का किया निरीक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/देवप्रयाग(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने मंगलवार सायें देवप्रयाग पहुँचकर प्रस्तावित ट्राइडेंट (त्रिशूल) पार्क के निर्माण हेतु चिह्नित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ट्राइडेंट पार्क हेतु उपयुक्त चारों स्थलों की जियोलॉजिकल सर्वे रिपोर्ट, इन स्थलों की समुद्र व नदी तल से दूरी संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत पार्क निर्माण के लिए चारों में से उपयुक्त किसी एक जगह का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।


देवप्रयाग में अलकनंदा व भागीरथी नदियों का संगम स्थल होने के कारण यहां धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाए है जिसे अवसर में बदलने के लिए ट्राइडेंट पार्क सहायक सिद्ध होगा।

मौके पर तहसीलदार यशवीर सिंह, ईओ देवप्रयाग रघुवीर राय, थानाध्यक्ष देवप्रयाग सुनील पंवार, अपर सहायक अभियंता सिंचाई खंड श्रीनगर दीपक सिंह लिंगवाल आदि उपस्थित थे।

DM पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने नगर निगम श्रीनगर के विकास कार्यों व स्थानीय कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए कड़े दिशा-निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में नगर निगम श्रीनगर के विकास कार्यों व स्थानीय कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।


जिलाधिकारी ने नगर निगम के सैनिटेशन, कूड़ा निस्तारण सहित विभिन्न विकास कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि विभिन्न मदों में अनुमोदित बजट का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए अधिक प्रासंगिक और बड़ी कार्ययोजना बनायें। उन्होंने निर्देशित किया कि विकास कार्यों की टेंडरिंग प्रक्रिया को एक ही चरण में पूर्ण करें तथा कार्ययोजना बनाते समय धन के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखें। जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देशित किया कि शहर में पेयजल कनेक्टिविटी, सीवरेज प्रबंधन, पार्किंग, सामुदायिक शौचालय, ऑडिटोरियम, हरित पट्टी विकास, सड़क कनेक्टिविटी, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, अवसंरचनात्मक तथा सौन्दर्यीकरण के किये जा सकने वाले सभी तरह के कार्यों की कार्ययोजना बनाते हुए 10 दिन की अवधि के भीतर प्रजेन्टेशन देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने नगर निगम को शहर व कस्बों में विभिन्न श्रेणी की भूमि की उपलब्धता और भविष्य में विभिन्न विकास कार्यों और उपयोग हेतु आवश्यक्तानुसार भूमि की उपलब्धता के लिए ड्रोन सर्वे कराकर उसका विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने शहर के बेहतर प्रबंधन से संबंधित दिल्ली विकास प्राधिकरण, एमडीडीए व अन्य के मॉडल का भी अवलोकन करते हुए प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही शहर और कस्बों में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने और आवारा पशुधन पर लगाम लगाने के लिए भी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये।
बैठक में उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, लेखाधिकारी दिगम्बर सिंह, सफाई निरीक्षक शशि पंवार, जेई पूजा नेगी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ रमेश कुमार ने ली अल्ट्रासाउंड संचालकों की क्लास

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पौड़ी में गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद में संचालित पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केन्द्रों से आये रेडियोलॉजिस्ट, गाइनोकोलोजिस्ट व डाटा सहायकों को उक्त अधिनियम के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रमेश कुंवर ने कार्यशाला में पीसीपीएनडीटी एक्ट से सम्बन्धित धाराओं व संशोधित नियमों की संक्षिप्त जानकारी देते हुये अल्ट्रासाउंड संचालकों को एक्ट के तहत नियमों का पालन करने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद के लिंगानुपात में प्रति 1 हजार पर 957 का सुधार हुआ है। जनपद में अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का अधिनियम के तहत समय-समय पर जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति द्वारा निरीक्षण किया जाता है। कहा कि किसी भी केन्द्र में किसी भी तरह की अनियमितता पायी जाती है तो अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की जाती है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं से सम्बन्धित अभिलेखों का रख रखाव अपने केन्द्र में 02 वर्ष तक आवश्यक रुप से किया जाय।
कार्यक्रम समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष रावत ने कहा कि लिंग चयन प्रतिषेध से संबन्धित चेतावनी बोर्ड तथा पंजीकरण प्रमाणपत्र को अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर निश्चित स्थान पर चस्पा किया जाना आवश्यक है। साथ ही अधिनियम के तहत रेफरल स्लिप, गर्भवती महिलाओं के पहचान पत्र, अल्ट्रासाउंड की इमेज इनका रख रखाव किया जाना अनिवार्य है। कहा कि अल्ट्रासाउंड केन्द्रों में लिंग चयन को प्रदर्शित करने वाले चित्र पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित है। यदि किसी चिकित्सक व पारिवारिक सदस्य यदि लिंग चयन में संलिप्त पाया जाता है, तो इस अधिनियम के तहत सजा का प्रावधान भी किया जाता है।
कार्यशाला में जिला सलाहकार समिति के सदस्य सचिव आस्था सेवा संस्थान राकेश चन्द्रा, डा0 गौरव पाण्डेय, बाल रोग विशेषज्ञ डा0 ज्योति जोशी ,डा0 गरिमा, डा0 विक्रम सिंह नेगी, डा0 वीना, डा0 निरंजना सहित डाटा सहायक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!