Home Blog Page 78

ब्रेकिंग/गेहूं के कट्टे में मिला शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की जांच शुरू

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

उधम सिंह नगर (पहाड़ ख़बरसार)ऊधम सिंह नगर जनपद की किच्छा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड सात गेहूं के खेत में एक कट्टे में बंद शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि शव की सिनाख्त नही हो पाई है। मृतक के शरीर में घाव के निशान भी है। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी की वार्ड सात स्थित गेहूं के खेत में एक कट्टे में बंद कर किसी आदमी का शव फेका गया है। सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई गई तो पहचान ना हो सकी जिसके बाद टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आशंका जता रही है की मृतक की हत्या कर शव को कट्टे में बंद कर गेहूं के खेत में फेका गया है। एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि शव की पहचान डोरी लाल निवासी सितारगंज के रूप में हुई है जो यहां पर साबिर के घर पर रहता था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है,जिसके लिए डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है।

15 लाख 50 हजार कीमत के 69 खोये मोबाइल फोन को बरामद कर जनपद पौड़ी पुलिस किया मलिकों के सुपुर्द

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न थानों में खोये एवं गुमशुदा मोबाइल फोनों के गुमशुदगी के प्रार्थना पत्र सी0आई0यू0 कोटद्वार को प्राप्त हुए थे उपरोक्त गुमशुदा मोबाईलों को बरामद करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती श्वेता चौबे महोदया द्वारा आम जनमानस के गुमशुदा मुबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सी0आई0यू0 टीम कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल को आदेशित किया गया।

जिसके क्रम मे श्री शेखर चन्द सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक ओपरेशन के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सीआईयू मो0 अकरम के नेतृत्व में सी0आई0यू0 टीम द्वारा जनपद पौड़ी के सभी थाना क्षेत्रों से गुमशुदा अलग-अलग कम्पनियों के 69 मोबाईल फोन जो विभिन्न कम्पनियों के अलग अलग स्थानों से IMEI NO. को ट्रेस कर बरामद किये गये।

आज दिनाँक 25.02.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा मोबाइल स्वमियों के सपुर्द किया गया। बरामद मोबाइलों की कीमत कुल लगभग ₹ 15 लाख 50 हजार है। खोये हुये मोबाइल पाकर मालिकों ने खुशी का इजहार करते हुये पौड़ी पुलिस का आभार जताया।

SSP पौड़ी ने किया कोतवाली कोटद्वार का वार्षिक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को शीघ्र दूर करने के दिये कड़े निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी महोदया द्वारा आज दिनांक 25.02.2023 को कोतवाली कोटद्वार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार कर सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। सभी कर्मियों को साफ सुथरी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदया द्वारा थाना अभिलेखों से लेकर पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कर निम्न दिशा-निर्देश दिए गये।

➡️कोतवाली कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी रजिस्टरों में अभिलेखीकरण हेतु निर्धारित मापदंडों के आधार पर डाटा अध्यावधिक कर संपत्ति रजिस्टर में सभी प्रविष्टियां स्पष्ट करने एमवी एक्ट, आबकारी अधिनियम व अन्य अधिनियमों में लंबित मालों के निस्तारण में तेजी से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️CCTNS पोर्टल तथा ऑनलाइन जन सेवाओं में सभी ऑनलाइन प्रविष्ठियां का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लम्बित शिकायाती प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक व कार्यालय कर्मियों निर्देशित किया गया।

➡️शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित करते हुए उपनिरीक्षक व आरक्षी पुलिस कर्मियों से शस्त्राभ्यास कराया गया। जिसमें शस्त्रों को खोलने जोड़ने तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। शस्त्राभ्यास तथा शस्त्रों की जानकारी हेतु समय-समय पर शस्त्राभ्यास कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। शस्त्रागार में रखे आपदा उपकरणों का भी जायजा लेते हुए आपदा से सम्बन्धित सभी उपकरणों को तैयारी हालात में रखने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️थाने पर मौजूद माल मुकदमाती वाहन जो कि बेतरतीव ढंग से लगे हुये थे, जिन पर चिटबन्दी नहीं की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक को माल मुकदमाती वाहनों को तरतीबवार लगाकर रखरखाव का विशेष ध्यान रखकर वाहनों पर चिटबन्दी करने की हिदायत दी गयी।

➡️साथ ही लावारिस माल व माल मुकदमाती की श्रेणी भी ठीक से नहीं रखी गयी। प्रभारी निरीक्षक को माल मुकदमाती वाहनों को तरतीबवार लगाकर रखने व मालों का शीघ्र निस्तारण करने की हिदायत दी गयी।

➡️ महिला हेल्प डेस्क कार्मिकों को थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी/शिकायतकर्ता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गम्भीरतापूर्वक सुनकर त्वरित निस्तारण कर प्रत्येक फरियादी/शिकायतकर्ता का पूर्ण विवरण जैसे नाम, पता सम्पर्क नम्बर शिकायत का विवरण आदि अंकित कर रजिस्टर में Feed Back का कॉलम बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️कर्मचारी बैरक का निरीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों को गर्मियों के मौसम में होने वाली बीमारियों (डेंगू, मलेरिया आदि) से बचने के लिए बैरक, शौचालय, स्नानागार व आस-पास साफ सफाई रखने के निर्देशित किया गया।

➡️कोतवाली में जिन भवनों को स्थिति खराब है, उनके नवीनीकरण हेतु प्रस्ताव बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रधान लिपिक शाखा को उपलब्ध करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

➡️समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनका निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

➡️निरीक्षण के दौरान कोतवाली के समस्त कार्मिकों से वेपन हेण्डलिंग करवायी गयी। उत्कृष्ठ वेपन हेण्डलिंग में आरक्षी राकेश राणा को फिंगर प्रिन्ट लिफ्टिंग में महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा को नगद पुरुष्कार की घोषणा की गयी।

➡️साथ ही थाना परिसर कोटद्वार क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ मीटिंग ली गयी। जिसमें महोदया द्वारा उनको साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, नशे के दुष्परिणाम, उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मॉड्यूल आदि के सम्बन्ध जागरूक करने तथा आमजनमानस के साथ-साथ अपने-अपने गांवों के क्षेत्रान्तर्गत आमजन को भी जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रेकिंग/पोक्सो में दर्ज मुकदमे के आरोपी को सतपुली पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

सतपुली(पहाड़ ख़बरसार) तहसील सतपुली क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरन दुष्कर्म करने के मामले में दर्ज मुकदमे में सतपुली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
बीते बुधवार को तहसील सतपुली में पीड़िता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था । जिसके बाद शुक्रवार को मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया । जिसके बाद एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में टीम गठित कर तुरन्त गिरफ्तारी के निर्देश दिये ।


थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आरोपी रणजीत सिंह पुत्र कन्हैया सिंह उर्फ झालू, उम्र 56 वर्ष निवासी पट्टी दक्षिणी मौंदाडस्यूं को शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े बारह बजे संगलाकोटी रीठाखाल रोड से गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह आरोपी को जिला न्यायालय पौड़ी में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लाखन सिंह सहित,महिला एसआई संध्या नेगी, कांस्टेबल संजय पाल सिंह शामिल रहे।

DM डॉ0 आशीष चौहान ने पौड़ी ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण किया, एडीओ पंचायत के भ्रमण व उपस्थिति पंजिका में विरोधाभास पर DM ने किया तलब स्पष्टीकरण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को ब्लॉक के समस्त पटलों के दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। एडीओ पंचायत के भ्रमण व उपस्थिति पंजिका में विरोधाभास पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।

शुक्रवार को विकासखण्ड कर्यालय के निरीक्षण के दौरान पीएमएवाई के पटल प्रभारी एबीडीओ के कक्ष में विद्युत व्यवस्था नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने पीएमएवाई के लाभार्थियों की प्रतीक्षा सूची का अवलोकन करते हुए कहा कि सूची में किसी भी प्रकार की गड़बडी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय की जायेगी। डाक पंजीका के अवलोकन में पत्र प्रेषण की सम्बन्धी प्रक्रिया में देरी पर कार्य संस्कृति में सुधार के निर्देश दिये हैं। लेखाकार पटल के निरीक्षण पर जिलाधिकारी ने सम्बधित जे0ई0 व पटल प्रभारी को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं के तहत मेटिरियल की ढुलाई के लिए दी जा रही अग्रिम धनराशि नियमानुसार में नियमों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राम स्तर के विभिन्न पंहुच मार्गो के निर्माण में नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की हिदायत दी है। मनरेगा पटल के निरीक्षण के दौरान मेंनडेज में विकासखण्ड पौड़ी जनपद में तीसरे स्थान पर पाया गया जिसपर जिलाधिकारी ने बीडीओ को मनरेगा कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। एडीओ पंचायत पटल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को अन्तयोदय कार्ड की डाटा एन्ट्री शत प्रतिशत शुद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें ताकि जरुरतमंद को योजना का लाभ मिल सके।

मौके पर बीडीओ शिव सिंह भण्डारी, एबीडीओ टेकाराम, एडीओ पंचायत मदन लाल राणा, उप कार्यक्रम अधिकारी दीपक नेगी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनील सेमवाल आदि उपस्थित थे।

बेरोजगार ANM के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी नियुक्ति

0

ब्यूरो रिपोर्ट/पहाड़ खबरसार

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी ANM की प्रदेश भर में होने वाली 824 पदों की नियुक्ति का फैसला आगामी 28 फरवरी को आने वाला है। फैसले पर 824 बेरोजगार ANM महिला की नजरें टिकी हुई है, कि कोर्ट अपने फैसले में किस तरह का निर्णय देता है।

आपको बताते चलें की 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के माध्यम से 824 ANM कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दे दिए जाने थे। मगर उससे पूर्व ही 20 जनवरी को बेरोजगारी ANM अभ्यार्थी पुष्पा बिष्ट व अन्य ANM द्वारा भर्ती प्रक्रिया में रोक लगाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। जिसके बाद कोर्ट द्वारा भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। बेरोजगारी ANM पुष्पा बिष्ट का तर्क था कि आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को बेच वार न करके वर्ष वार किया गया है। जो कि नियमावली का उल्लंघन है। जिसके आधार पर उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पिछले 3 सुनवाई के बाद 28 फरवरी को कोर्ट इस मामले में अपना फैसला देगा। जिसके बाद इन 824 ANM का भविष्य तय होगा कि इन्हें कब तक नियुक्ति दी जाती है।

इस पूरे मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत पहले ही कह चुके हैं कि कोर्ट द्वारा जो भी निर्णय दिया जाएगा। उसके आधार पर प्रदेश सरकार द्वारा काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट 824 चयनित ANM के पक्ष में निर्णय देता है तो जल्द से जल्द चयनित 824 महिला अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति दे दी जाएगी।

युवा कांग्रेस पौड़ी ने भाजपा के अनुसांगिक संगठनों के द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा को दिया हुडदंग करार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज जिस प्रकार से विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा के द्वारा नकल विरोधी कानून आने पर पूरे प्रदेश में यात्रा निकाली जा रही है। उससे भाजपा की दोहरी मानसिकता और युवा विरोधी नीति का पता चलता है।

जिसमे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह और प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि जब भाजपा के लोगो के नाम इस भर्ती घोटालों में सामने आये ऐसे में भाजपा का कोई कार्यकर्ता उनके खिलाफ कार्यवाही में आगे नही आया और भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करवाने के लिये धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही थी तब उनके समर्थन में भाजपा के किसी अनुसांगिक संगठन ने आवाज तक नही उठाई और आज जब सरकार बेरोजगार छात्रों के बीच अपनी विश्वसनियता खो चुकी है ऐसे में भाजपा के संगठनों द्वारा पूरे प्रदेश में हो चुकी किरकिरी से बचने का प्रयास किया जा रहा है और आज जब पूरे प्रदेश में भर्ती घोटालों को लेकर प्रदेश का युवा आंदोलनरत है ऐसे में भाजपा शोभायात्रा निकालकर युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय उनके जख्मों पर नमक रगड़ने का काम काम रही है ,अगर उनको सही में ही युवाओं के भविष्य की चिंता है तो उन्हें सीबीआई जांच की मांग मुख्यमंत्री से करनी चाहिए और भाजपा के जो नेता इसमें पकड़े गए है उन पर कड़ी कार्यवाही की मांग करनी चाहिए तभी पता चलेगा कि युवाओं के हित मे है या अहित में है

माननीय मुख्यमंत्री जी का बयान शर्मनाक है जिसमें वे सीबीआई जांच पर कह रहे कि सीबीआई जांच में 6,7 साल तक कोई भर्ती नही होगी सही मायने भाजपा अपने लोगो को बचाने का प्रयास कर रही है और बाइक रैलियां निकाल कर प्रदेश में हुड़दंग मचाने का काम कर रही है।

*विरोध करने वालों में जिला अध्यक्ष मोहित सिंह,प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ,विधानसभा उपाध्यक्ष नगर अध्यक्ष अंकित सुंदरियाल संजना गुजराल,मुकुल पंवार,अमन नेगी आदि लोग मौजूद रहे

कोतवाली पौड़ी में पुलिस कप्तान पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा किया गया स्मार्ट बैरक का उद्घाटन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिसिंग विजन के अनुरुप MHA से प्राप्त गाइडलाइन व पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड की परिकल्पना के परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिसकर्मियों की जीवनशैली एवं रहन सहन में गुणात्मक सुधार एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से कोतवाली पौड़ी में वर्षों से जर्जर और पुरानी बैरकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर स्मार्ट बैरक के रूप में अपग्रेडेशन किया गया। जिसका आज दिनाँक 24.02.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी महोदया द्वारा उद्धघाटन किया गया।

 *पुलिस एक अनुशासित बल है, जिसमें पुलिस जवान 24 घण्टे ड्यूटीरत्त* रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। लगातार ड्यूटी पर रहने के कारण जवानों को *शारीरिक एवं मानसिक रुप से थकान* होनी स्वाभाविक है। पुलिस कर्मियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरक के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों को स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है, जिससे *पुलिसकर्मी जब दिन भर* की भाग-दौड़ एवं थकान भरी ड्यूटी से बैरिक में आराम करने आये तो उन्हें *घर जैसी अनुभूति एवं पूर्ण सुविधा* मिल सके और वे *शारीरिक और मानसिक रूप से फिट* रह सकें। उक्त स्मार्ट बैरक में प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए *स्टोरेज बेड, अलमारी, व्यक्तिगत सेल्फ की सुविधा भी उपलब्ध* रहेगी। पुलिस कर्मचारियों में स्मार्ट बैरिक बनने से *उत्साह का माहौल* बना हुआ है। साथ ही जनपद के अन्य थानों में भी पुलिस बैरकों का अपग्रेडेशन कर उन्हें भी पुलिस स्मार्ट बैरक के रूप में परिवर्तित किया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा किया गया पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाईन पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा पुलिस बैरक, सी0पी0सी0 कैन्टीन, व्यायामशाला, मनोरंजन कक्ष, जी0डी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरमरी, स्टोर, परिवहन शाखा, यातायात कार्यालय एवं फायर सर्विस का निरीक्षण करते हुए निम्न दिशा-निर्देश दिए गये-

↔️ निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गयी व गार्द में तैनात पुलिस कर्मियों का टर्न-आउट व शस्त्र कवायद चैक गयी। तत्पश्चात क्वाटर गार्द का निरीक्षण किया गया।

↔️ बैरक का निरीक्षण करते हुए बैरक में अनुशासन बनाये रखने व बैरक के आस-पास साफ-सफाई के साथ-साथ जवानों को पूर्ण सुविधा देने तथा जनपद में बाहर से ड्यूटी पर आने वाले पी0ए0सी0 के जवानों के लिए अलग से बेडिंग रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

↔️ स्टोर कार्यालय में आपदा उपकरणों का निरीक्षण करते हुए आपदा उपकरणों के रखरखाव व तैयारी हालत में रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए साथ ही पुलिस लाईन में चल निर्माण कार्यों जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करवाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही पुरानी सम्पत्ति को कण्डम कर नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाकर, आपदा प्रबन्धन उपकरणों को थानों की आवश्यकतानुसार आवंटित किए जाने, थानों को आवंटित की गई सरकारी संपत्ति का जी0पी0 लिस्ट से मिलान कर भौतिक सत्यापन करने हेतु क्षेत्राधिकारी एवं प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

↔️पुलिस लाइन की मेस में जवानों के लिए पौष्टिक आहार के साथ स्वादिष्ट भोजन प्रत्येक दिन अलग-अलग मेन्यू में तैयार करने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। महोदया द्वारा पुलिस लाइन की मेस में भिन्न-भिन्न अच्छे व्यजनों से तैयार किये गये भोजन बनने पर भोजनालय की पूरी टीम को नगद पारितोषिक से पुरुष्कृत किया गया।

↔️ गणना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा दैनिक ड्यूटी रजिस्ट्रर, कर्तव्य रजिस्ट्रर, साप्ताहिक अवकाश, वार्षिक मेडिकल आदि रजिस्टर/पत्रावालियों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी रोस्टर तैयार कर उसी के तहत ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

↔️ शस्त्रागार के आर्म-एम्युनिशन का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई किए जाने व वार्षिक फायरिंग में सभी अधिकारी/कर्मचारियों की फायरिंग करवाए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

↔️ जी0डी0 कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अपडेट रखने पुलिस कर्मियों के यात्रा भत्ता नक्शों को समय से आंकिक शाखा प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात कैश कार्यालय में शेष धनराशि के विवरण की जानकारी ली गई।

↔️ परिवहन शाखा के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक वाहन की काज-डायरी को प्रतिदिन अपटेड रखने व वाहनों की पर्याप्त मेंटिनेंस रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात वाहन चालकों से वाहन के टायरों को खुलवाया एवं जुड़वाया गया जिनका रिस्पोन्स टाइम 10 मिनट से कम पाया गया फलस्वरुप उत्साह वर्धन हेतु नगद पारितोषिक से पुरुष्कृत किया गया। परिवहन शाखा परिसर का सौन्दर्यीकरण के लिए परिवहन शाखा के सम्पूर्ण स्टाफ को नगद पारितोषिक से भी पुरुष्कृत किया गया।

↔️ मनोरंजन कक्ष में पुलिस परिवार के कल्याण एवं पुलिस कर्मियों के हेतु चलायी जा रही योजनाओं से सम्बन्धित पुस्तकें व फिल्में दिखाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

↔️ व्यायामशाला में रखे उपकरणों का निरीक्षण करते हुए उनके रखरखाव हेतु निर्देश दिए गए साथ ही पुलिस लाईन में नियमित रूप से परेड कराने व पुलिस कर्मियों के मध्य क्रिकेट, फुटबाल, *बालीबाल आदि खेल प्रतियोगिताएं *कराने के साथ-साथ व्यायाम व योगा कराने हेतु निर्देशित किया गया ताकि पुलिस कर्मियों का मानसिक व शारीरिक तनाव दूर हो व उनकी फिटनेस एवं बेहतर स्वास्थ्य बना रहें।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 0 से 18 साल तक के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों के लिए बनी संजीवनी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जनपद में 0 से 18 साल तक के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों के लिए संजीवनी बन रहा है।ऐसा ही एक मामला पावों ब्लॉक के गांव फलद्वाडी का है यहां रहने वाले अजीत सिंह की 5 वर्षीय पुत्री चांदनी हृदय रोग से ग्रसित थी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जब टीम को बच्ची की बीमारी का पता चला तो बच्ची के अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई एवं विभागीय सहयोग से बच्ची के माता पिता उसे डी ई आई सी हायर सेंटर कोरोनेसन अस्पताल ले गए जहां चांदनी को परीक्षण उपरांत मैडिट्रिना हार्ट चिकित्सालय देहरादून रेफर किया गया बहुत कम समय में चांदनी की सफल हार्ट सर्जरी की गई और अब माता पिता बच्ची को घर ले आएं हैं।

बच्ची के माता अजीत देवी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पाबौ की टीम और विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जब हमे बेटी की बीमारी का पता चला तो लाखों रुपए की सर्जरी के लिए हम आर्थिक तौर पर सक्षम नही थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग के इस कार्यक्रम के तहत हमारी बेटी की लाखों रुपए की हार्ट सर्जरी बिल्कुल निशुल्क की गई है। हमारे द्वारा 15 दिन के अंतराल के बाद बच्ची को सामान्य परीक्षण हेतु 3 बार लाने के लिए कहा है हम बहुत खुश हैं कि विभागीय सहयोग से हमारी बच्ची अब स्वस्थ है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुंवर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 0 से 18 वर्ष तक के गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिये संजीवनी साबित हो रहा है, कार्यक्रम के तहत 30 गम्भीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को प्रदेश में डीईआईसी के माध्यम से निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। कई बार यह देखने को मिलता है कि आरबीएसके टीम द्वारा परीक्षण उपरांत जिन बच्चों में कुछ गंभीर बीमारियों को चिन्हित किया जाता है फिर भी अभिभावक बच्चों के प्रति लापरवाह रहते हैं जबकि अभिभावकों को टीम और विभागीय सहयोग लेते हुए अपने बच्चे के उपचार के लिए तत्पर हो जाना चाहिए। क्योकि कार्यक्रम के तहत बीमारी से जूझ रहे बच्चों का निशुल्क उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि जनपद पौड़ी में 15 टीमें प्रत्येक विकास खण्ड में कार्य कर रही हैं। पौड़ी में इस वर्ष विभिन्न गंभीर बीमारी से ग्रसित 15 बच्चों का सफलआपरेशन देहरादून के मैडिट्रिना हास्पिटल व एम्स ॠषिकेश में किया गया है। साथ ही 3836 बच्चों को 30 बीमारियों के लिये चिन्हित कर संदर्भित किया गया एवं 3576 बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार उपलब्ध करवाया गया है, जनपद में 784 बच्चों को अन्धता निवारण कार्यक्रम के तहत चस्मे भी वितरित किए गये। इसके साथ ही सरकारी डिलीवरी प्वाइंट्स में यदि कोई बच्चा जन्मजात बीमारी से ग्रसित पैदा होता है तो अभिभावक, डिलीवरी प्वाइंट के स्टाफ़, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या अन्य कोई भी जनप्रतिनिधि द्वारा रीजनल आरबीएसके मैनेजर निम्मी कुकरेती बौड़ाई को उनके मोबाइल नं0 8218306724 पर सम्पर्क कर सकते हैं साथ ही व्यक्ति अपने निकटतम चिकित्सा इकाई में संपर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!