Home Blog Page 77

डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण,नवनिर्मित ईवीएम गोदाम को जल्द निर्वाचन विभाग को हस्तांतरित करने के DM ने दिए निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थिति ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी मॉनिटर, गौदाम के तालों, अग्निशमन यंत्रों व पुलिस गार्द कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नवनिर्मित ईवीएम गौदाम के अन्तिम कार्याे को शीघ्र पूरा करते हुए स्थानान्तरण की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

निरीक्षण के दौरान गौदाम के सभी सुरक्षा ताले जॉच पड़ताल में सही पाये गये।
गुरुवार को जिलाधिकारी ने ईवीएम गौदाम के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि गौदाम में जो भी कार्य अन्तिम रुप से किये जाने है उन्हे प्राथमिकता से पूरा करते हुए गौदाम को निर्वाचन विभाग को स्थानान्तरित करना सुनिश्चित करे। गौदाम के बाहर रखी बालू की खाली बाल्टियों को देख जिलाधिकारी ने इसे बालू से भरवाने के निर्देश दिये है। इसके अलावा उन्होने सीसीटीवी मॉनीटर, गौदाम के तालों का भी अवलोकन किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी को लेकर डीएम पौड़ी ले ली अधिकारियों की बैठक,1 से 6 मार्च तक मनाए जाने वाले विभिन्न अभियानों को लेकर बाँटे दायित्व

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस (08) मार्च की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 01 से 06 मार्च तक मनाये जाने वाले महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने के लिए सौंपे गये दायित्वों का निर्वह्न करना सुनिश्चित करें।

महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग के तत्वाधान में अयोजित महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह की बैठक में जिलाधिकारी ने डीपीओ को निर्देश दिये कि इण्टरमीडिएट में अध्ययनरत बालिकाओं को सोशल मीडिया/साईबर ठगी, आत्मरक्षा, केरियर काउन्सिलिंग, वित्तीय साक्षरता का शार्ट टर्म क्रेश कोर्स करवाया जाए ताकि वे दृढ़ता के साथ आगे बढ़ सके। उन्होने शार्ट टर्म क्रेश कोर्स के लिए प्रायोगिक तौर पर जनपद के 05 इण्टरमीडिएट विद्यालयों का चयन करने के निर्देश दिये है। इन विद्यालयों में बालिकाओं को सोशल मीडिया/साईबर ठगी, आत्मरक्षा, केरियर काउन्सिलिंग, वित्तीय साक्षरता के प्रशिक्षण हेतु पुलिस, शिक्षा, खेल, बैंकर्स, समाज कल्याण विभाग को विषय विशेषज्ञ/मास्टर ट्रेनर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। महिला लिंगानुपात में सुधार को लेकर जिलाधिकारी ने सीएमओ को आशा कार्यकत्रियों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। ताकि ऐसे इलाकों को चिन्हित किया जा सके जहां विगत महिनों में बालिकाओं की अपेक्षा अधिक बालक जन्में है। साथ ही उन्होने कन्या भ्रूण हत्या के प्राविधानों का सख्ती के अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने डीपीओ को निर्देश दिये कि जनपद में निवासरत दिव्यांग महिलाओं की सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण वितरित कर लाभान्वित किया जा सके। इसके अलावा उन्होने विभागों में महिला सुरक्षा समिति बनाने, परित्यक्ता पेंशन, दीन दयाल किसान कल्याण व नन्दा गौरा योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।
बैठक में सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, डीपीओ जितेन्द्र कुमार, डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सवीता रानी, जिला शिक्षाधिकारी बैसिक रामेन्द्र कुशवाह, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राजेश्वरी सिंह, एसआई पुलिस संध्या नेगी आदि उपस्थित थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी जान रहे कंप्यूटराइजेशन से संबंधित बारीकियां मास्टर ट्रेनर की ले रहे ट्रेनिंग

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)राजपुर रोड स्थित सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून (आईसीएम ) में सहकारिता विभाग  के एडीओ, एडीसीओ,  ए आर, और सुपरवाइजरो,  का प्रशिक्षण कार्यक्रम  चल रहा है तीसरे सत्र के अंतिम दिन विभिन्न जनपदों से आए सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ अभी तक 90 सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आईसएम देहरादून में प्रशिक्षण दिया जा चुका है अभी दो और प्रशिक्षण सत्र चलाए जाएंगे  प्रशिक्षण मैं जनपद स्तरीय अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर  कंप्यूटराइजेशन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके पश्चात यह मास्टर ट्रेनर अन्य पैक्स समितियों के सदस्यों और सचिवों को न्याय पंचायत स्तर पर ट्रेनिंग देंगे , इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पौड़ी देहरादून टिहरी उधम सिंह नगर रूद्रपुर चंपावत नैनीताल हरिद्वार से 30 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, 

जल्द ही प्रदेशभर की सभी एम्पेक्स समितियां ऑनलाइन होने जा रही हैं सभी समितियों में कंप्यूटराइजेशन का काम लगभग समाप्त होने को है उत्तराखंड देश भर में अपनी बहुद्देशीय समितियों को कंप्यूटराइजेशन करने वाला दूसरा राज्य बनने जा रहा है ऐसे में एम्पेक्स समितियों के निरीक्षण के लिए समस्त जनपद स्तर के एडीओ, एडीसीओ, एआर, सुपरवाइजर, को प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम के आज तृतीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निबंधक सहकारिता श्री एम पी त्रिपाठी जी द्वारा प्रतिभाग किया गया प्रशिक्षणार्थियों को तीसरे सत्र के अंतिम दिन संयुक्त निबंधक श्री एम पी त्रिपाठी महोदय का मार्गदर्शन मिला श्री त्रिपाठी द्वारा सभी जनपदों से आए प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण के संबंध में उनसे फीडबैक लिया गया तथा उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना गया उसके पश्चात जल्द ही सभी शिकायतों का निवारण करने का आश्वासन देते हुए प्रशिक्षणार्थियों में जोश भरा गया श्री त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सहकारिता विभाग कंप्यूटराइजेशन के क्षेत्र में ऑनलाइन होने जा रहा है उत्तराखंड की सभी 670 एम्पेक्स जल्द ही ऑनलाइन होने जा रही है जिसका शुभारंभ माननीय केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी द्वारा किया जाएगा सभी जनपदों से आए प्रशिक्षणार्थियों के बीच अपने संबोधन से श्री त्रिपाठी द्वारा एक जोश भरी नई उमंग के साथ मोटिवेशनल स्पीच दी गई जिसके पश्चात पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा

कार्यक्रम के पश्चात समस्त प्रशिक्षणार्थियों को संयुक्त निबंधक एमपी त्रिपाठी प्रबंध निदेशक पीसीयू मान सिंह सैनी  एवं आईसीएम के संकाय सदस्य डॉ अजय शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

पौड़ी DM डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 24 घंटे आपदा की हर परिस्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल वाहन को तैयार किया है।


जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अंतर्गत सड़क दुर्घटना, आपदा व अन्य तरह की घटना होने पर डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल वाहन को रवाना किया जाएगा। कहा कि घटना होने पर आम जनमानस आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूप से संपर्क कर सकते हैं। जिससे समय पर वाहन घटना स्थल पर पहुंच सकेगा। आपदा से निपटने के लिए वाहन में आपदा उपकरणों के साथ ही दवाई भी रखी गई हैं। जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू व दवाईयां घायल व्यक्तियों को दी जा सकेगी। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल वाहन में आवश्यक उपकरण रखे गये हैं। कहा कि जनपद के अंतर्गत किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल रेस्क्यू टीम को रवाना किया जाएगा।
इस अवसर पर आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला, आरटीओ अनिता चंद व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मंडल मुख्यालय पौड़ी में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने को लेकर डीएम ने नगर पालिका,नागरिक कल्याण मंच व व्यापार मंडल के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में पौड़ी नगर की यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में पार्किंग को सुव्यवस्थित बनाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष, नागरिक कल्याण मंच व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे।


मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पौड़ी शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए राजस्व, पुलिस व परिवहन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई, जो शहर में वाहनों की संख्या व पार्किंग की उपलब्धता की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में पार्किंग की समस्या जटील है जिसको परथ दर परथ सभी स्टेक होल्डर के साथ मिल बैठकर सुलझाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय हेतु पॉकेट पार्किंग विकसित करने के लिए 15 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गये हैं।
इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, आरटीओ अनिता चंद, नगर पालिका ईओ गौरव भसीन, नागरिक मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमन्त नेगी सहित कुलदीप गुसांई, गब्बर सिंह, विक्रम सिंह उपस्थित थे।

पत्रकार से सोशल मीडिया में बतमीजी करने पर भड़के पत्रकार प्रेस,सीओ सदर को सौंपा ज्ञापन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद खंडूड़ी को नगर पालिका परिषद पौड़ी की एक सभासद के द्वारा सोशल मीडिया में देख लेने की धमकी देने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने व गाली देने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पौड़ी मुख्यालय की पत्रकारों में भारी आक्रोश व रोष बना हुआ है। आज मण्डल मुख्यालय के पत्रकारों ने सीओ पौड़ी से मुलाकात करते हुए कहा की सभासद के द्वारा पत्रकार प्रमोद खंडूरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज करने और सरेआम मारपीट करने तक की धमकी दी गई है पत्रकारों ने सीओ सदर से उक्त सभासद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद खंडूरी ने बताया कि उनके द्वारा पिछले दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से वार्ड नंबर 9 व 10 में नगर पालिका द्वारा जलाए जा रहे कूड़े के संबंध में बताया गया था। जिस पर सभासद अनीता काला द्वारा फोन कर उन्हें धमकी दी गई और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया जिसके बाद आज पौड़ी मुख्यालय के पत्रकारों ने मिलकर सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा को उक्त सभासद के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन दिया है और उन्हें उम्मीद है कि जल्दी पुलिस द्वारा मामले की जांच कर सभासद के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले सीओ सदर प्रेम लाल ने बताया कि पत्रकारों उन्हें इस सम्बंध में एक ज्ञापन दिया है जिस पर जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग/कल्जीखाल के भेंटी-बोंसल मोटर मार्ग पर एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,मौके पर वाहन चालक की हुई मौत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कल्जीखाल(पहाड़ ख़बरसार) कल्जीखाल के भैंटी-बौंसाल मोटरमार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय वाहन में केवल चालक ही सवार था।


असवालस्यूं के राजस्व उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे भैंटी-बौंसाल मोटरमार्ग पर मवाधार के पास एक चोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के समय वाहन में चालक पंकज कुमार पुत्र नागेंद्र सिंह 26 साल, निवासी भंगडू अकेला सवार था। मौके पर ही चालक ने दम तोड़ दिया। बताया कि एसडीआरएफ की मदद से शव को गहरी खाई से निकालकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

SSP श्वेता चौबे ने लक्ष्मणझूला थाने का किया वार्षिक निरीक्षण,बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन व रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)
धार्मिक पर्यटन स्थल होने के दृष्टिगत पर्यटकों के साथ रखें मृदु व्यवहार l

➡️ आज दिनांक 27.02.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा थाना लक्ष्मणझूला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम सलामी ली गई व सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया।

➡️ थाना परिसर में रखे माल मुकदमाती वाहन जो कि बेतरतीव ढंग से लगे हुये थे, जिन पर चिटबन्दी नहीं की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक को माल मुकदमाती वाहनों को तरतीबवार लगाकर रखरखाव का विशेष ध्यान रखकर वाहनों पर चिटबन्दी करने की हिदायत दी गयी।

➡️ साथ ही लावारिस माल व माल मुकदमाती की श्रेणी भी ठीक से नहीं रखी गयी। प्रभारी निरीक्षक को माल मुकदमाती वाहनों को तरतीबवार लगाकर रखने व मालों का शीघ्र निस्तारण करने की हिदायत दी गयी।

➡️ निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्मिकों से शस्त्र कवायद करायी गयी। जिसमें शस्त्रों को खोलने जोड़ने तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। शस्त्राभ्यास तथा शस्त्रों की जानकारी हेतु समय-समय पर शस्त्राभ्यास कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। शस्त्रागार में रखे आपदा उपकरणों का भी जायजा लेते हुए आपदा से सम्बन्धित सभी उपकरणों को तैयारी हालात में रखने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ महिला हेल्प डेस्क कार्मिकों को थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी/शिकायतकर्ता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गम्भीरतापूर्वक सुनकर त्वरित निस्तारण कर प्रत्येक फरियादी/शिकायतकर्ता का पूर्ण विवरण जैसे नाम, पता सम्पर्क नम्बर शिकायत का विवरण आदि अंकित कर रजिस्टर में Feed Back का कॉलम बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ थाना कार्यालय के अभिलेख विशेषकर रजिस्टर नं0- 08 (ग्राम अपराध रजिस्टर), रिजस्टर नं0- 05 (माल मशरूका रजिस्टर), कैश बुक को प्रविष्टियाँ पूर्ण एवं अद्यावधिक करने एवं थाना क्षेत्र में लगने वाले त्यौहारों का विवरण एवं अंकन प्रभारी निरीक्षक को स्वयं अपने हस्तलेख में करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ प्रभारी निरीक्षक को अधीनस्थ हल्का/बीट प्रभारियों को अधिक से अधिक बीट सूचनायें अंकित कराने हेतु प्रेरित कर अंकित बीट सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ CCTNS पोर्टल तथा ऑनलाइन जन सेवाओं में सभी ऑनलाइन प्रविष्ठियां का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लम्बित शिकायाती प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक व कार्यालय कर्मियों निर्देशित किया गया।

➡️ थाने पर लम्बित माल मुकदमाती का नियमानुसार तत्काल निस्तारण करायें। साथ ही थाने पर लम्बित अहकामात न्यायालय/अहकामात पुलिस का शत-प्रतिशत निस्तारण कर आख्या तत्काल सम्बन्धित को उपलब्ध कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

➡️ कर्मचारी बैरक का निरीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों को गर्मियों के मौसम में होने वाली बीमारियों (डेंगू, मलेरिया आदि) से बचने के लिए बैरक, शौचालय, स्नानागार व आस-पास साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान थाने के समस्त कार्मिकों से वेपन हेण्डलिंग करवायी गयी। उत्कृष्ठ पिस्टल हेण्डलिंग में उपनिरीक्षक श्री राजविक्रम, वेपन हेण्डलिंग में मुख्य आरक्षी मनोहरी लाल, फिंगर प्रिन्ट लिफ्टिंग में महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी एवं थाने की साफ-सफाई में हेड मौहर्रिर विनोद चमोली, आरक्षी दिनेश गौड़, आरक्षी हर्षवर्धन एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत अवेरनेस बोर्ड की साज सज्जा करने पर होमगार्ड सुमित गुँसाई को नगद पुरुष्कार से किया गया पुरूष्कृत।

➡️ जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आगामी G-20 देशो के कार्यक्रम के दृष्टिगत महानुभावों की सुरक्षा के मध्यनजर अभी से व्यवस्थायें चाक चौबन्द करने, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी करते हुये सत्यापन की कार्यवाही अधिक से अधिक करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

➡️ थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र धार्मिक पर्यटन स्थल है, जहाँ पर देश-विदेश के लोग घूमने आते हैं। जिसके दृष्टिगत महोदया द्वारा अधीनस्थों को पर्यटकों के साथ मृदु व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ साथ ही थाना परिसर में लक्ष्मणझूला क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ मीटिंग ली गयी। जिसमें महोदया द्वारा उनको साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, नशे के दुष्परिणाम, उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मॉड्यूल आदि के सम्बन्ध जागरूक करने तथा आमजनमानस के साथ-साथ अपने-अपने गांवों के क्षेत्रान्तर्गत आमजन को भी जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रेकिंग/ANM भर्ती को लेकर कोर्ट ने डीजी हेल्थ को नोटिस किया जारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

नैनीताल(पहाड़ ख़बरसार) उत्तराखंड हाईकोर्ट में 2 माह के भीतर रिक्त पड़े एएनएम पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू करने के पूर्व के आदेशों का पालन न करने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए डीजी हैल्थ को नोटिस जारी कर मई माह में जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए मई माह की तिथि नियत की है।

आपको बता दे कि एएनएम की छात्रा नीमा गोस्वामी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि सामान्य वर्ग में 53 पदों पर रिक्तियां निकाली गई थी जिसमे 23 पदों पर नियुक्तियों के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 पदों को हैंडीकैप के लिए रिजर्व रखते हुए भर्ती प्रकिया पर रोक लगा दी थी। उनके द्वारा वर्ष 2021 में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 2 माह के भीतर एएनएम के रिक्त पदों पर भर्ती प्रकिया करने शुरू करने के आदेश जारी किए थे। याचिकाकर्ता का कहना है कोर्ट के आदेशों का पालन न करते हुए रोके गए एएनएम के पदों पर अभी तक भर्ती प्रकिया शुरू नही कि गई।

ब्रेकिंग/संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,युवक के सर में लगी हुई है गोली, पुलिस जुटी जांच में

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

ऋषिकेश(पहाड़ ख़बरसार)ऋषिकेश में आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी के तिराहे पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। जिसके सिर में गोली लगी हुई है। शव के पास एक देसी कट्टा भी मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

   रविवार की रात करीब 9:30 बजे स्थानीय युवक ने पुलिस को सूचना दी कि आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी के तिराहे पर एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। गौर करने पर देखा तो युवक के सिर में गोली लगी हुई दिखाई दी। शव के पास देसी कट्टा भी पड़ा हुआ देखा। सूचना के आधार पर कोतवाल खुशीराम पांडे भी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद कपड़ों से मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान अनिल निवासी साधु पूरा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया है। मामला फिलहाल संदिग्ध है। मगर हालात को देखकर कहा जा सकता है कि युवक ने ठोडी के नीचे देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करी होगी। जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
error: Content is protected !!