कंडोलिया महोत्सव में उत्तरा केयर हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

0
13

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

 

पौड़ी(पहाड़ खबरसार)कंडोलिया महोत्सव एवं कंडोलिया देवता के वार्षिक पूजन के अवसर पर ISSA Foundation द्वारा संचालित उत्तरा केयर हॉस्पिटल, पौड़ी गढ़वाल की ओर से तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन शुक्रवार को 200 से अधिक श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
प्रातः 8:30 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित शिविर में रक्तचाप (बीपी), रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस), हीमोग्लोबिन, पल्स रेट तथा ऑक्सीजन सैचुरेशन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को उत्तरा केयर हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता जनहित में एक सराहनीय कदम है। कैम्प कोऑर्डिनेटर अमन कुमार ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर 21 जून तक लगातार संचालित रहेगा, जिससे महोत्सव में आने वाले अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
अस्पताल प्रबंधक मनोज गोविल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जे.पी. चमोली तथा ISSA Foundation के सीनियर मैनेजर कमलकांत कला ने बताया कि उत्तरा केयर हॉस्पिटल जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों से 20 एवं 21 जून को आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here