
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पौड़ी विधायक ने ली चुनाव संरचना समिति की पहली बैठक
रिपोर्ट/मुकेश बछेती
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पौड़ी द्वारा नगर पालिका सभागार में पौड़ी विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के विधानसभा संयोजक एवं विधायक राजकुमार पोरी तथा प्रभारी संपत सिंह रावत की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए विधानसभा के भीतर चुनाव संपादन को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री शशि चंद्र रतूड़ी, जिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा नेगी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, लोकसभा पालक जगत किशोर बर्थवाल, मंडल अध्यक्ष क्रांत किशोर नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, विवेक मंमगांई, अनिल नेगी तथा रश्मि असवाल के साथ ही विभिन्न पदाधिकारी ने भाग लिया।
पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने लखपति दीदियों को वितरित किए सम्मान पत्र
रिपोर्ट/मुकेश बछेती
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिला मुख्यालय पौड़ी के विकास भवन सभागार में वर्चुअल माध्यम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लखपति दीदियों के साथ संवाद किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे माननीय विधायक राजकुमार पोरी जी ने लखपति दीदी बन चुकी महिलाओं को सम्मान पत्र सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर तथा बीडीओ द्रष्टि आनंद उपस्थित रहे। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों द्वारा प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को भी देखा और सुना गया। जिला थेमेटिक एक्सपर्ट पूजा जुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पूरे जनपद के सभी ब्लॉकों में 37 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौड़ी के कार्यक्रम में पौड़ी ब्लॉक की 67 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक राजकुमार पोरी द्वारा लखपति दीदी बनी महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्रेकि//पहाड़ी पार्टी के केंद्रीय महासचिव ने डीजीपी को पद से हटाने की उठाई मांग,पद से न हटाने पर 12 मार्च को दी जल समाधी लेने की चेतावनी
ब्रेकिंग श्रीनगर ।
रिपोर्ट/मुकेश बछेती
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)श्रीनगर पहुंचे पहाड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक नेगी ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती समय से वह उनके परिवार के साथ खड़े हैं और जिस तरह से उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार की ओर से अंकिता भंडारी के मामले में पत्रकार आशुतोष नेगी पर विवादित टिप्पणी दी गई है उसका वह पुरजोर विरोध करते हैं। जिसको लेकर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर डीजीपी को पद से हटाने की मांग उठाई है। कहा कि यदि डीजीपी को पद से नहीं हटाया जाता है तो उनकी पार्टी के केंद्रीय महासचिव सागर भंडारी 12 मार्च को श्रीनगर अलकनंदा नदी में जल समाधि लेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
पाबौ में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल कर शांतिपूरक मतदान का दिया संदेश
रिपोर्ट/मुकेश बछेती
पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाबौ चौकी क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने सोमवार को मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें।।।

जनपद पौड़ी में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस बल ने पाबौ,मुख्य बाजार पाबौ सिमखेत होते हुए पाबौ पुल तक फ्लैग मार्च निकाला।
सीओ सदर के साथ जवानों ने किया फ्लैग मार्च।
सोमवार को सीओ सदर अनुज कुमार के नेतृत्व में पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाल पौड़ी नंद किशोर भट्ट सहित पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च शुरू किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को चुनाव के प्रति विश्वास दिलाने का प्रयास करते हुए असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई। फ्लैग मार्च में सीओ सदर, कोतवाल पौड़ी, एसएसआई संतोष पेंथवाल,पाबौ चौकी प्रभारी नवीन प्रोहित,हेड कांस्टेबल बारूद शर्मा,रविन्द्र भट्ट,राजेन्द्र सिंह,प्रकाश सिंह दीपिका,प्रिय व पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान आदि मौजूद रहे।
बड़ी खबर//जनरल खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने थामा भाजपा का दमन
देहरादून ब्रेकिंग
सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की मौजूदगी में मनीष खंडूरी ने थामा भाजपा का दामन
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे है मनीष खंडूरी
देहरादून महानगर कार्यालय में मनीष खंडूरी ने ली भाजपा की सदस्यता
पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी भाजपा में हुए शामिल होंगे।
कल ही मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा।
पौड़ी लोकसभा सीट से मनीष खंडूरी 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव।।
इस बार भी उनके पौड़ी से चुनाव लड़ने की चल रही थी चर्चाएं।।
ब्रेकिंग//मनीष खंडूरी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा,कांग्रेस में मचा हड़कंप
रिपोर्ट/मुकेश बछेती
देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पौड़ी लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मनीष खंडूरी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी। मनीषा खंडूरी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह दुखद है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने मनीष खंडूरी को सराखो पर बैठाया और अब जब कांग्रेस पार्टी को उनकी जरूरत थी तब उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है की जो भी उनके मन में चल रहा है वे पार्टी के उच्च स्तरीय नेताओं के समक्ष अपनी बात रखेंगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दरवाजे उनके लिए खुले थे और खुले रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा के दरवाजे मनीष खंडूरी के लिए खुले हैं इसे इससे उन्हें अंदेशा हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल न हो जाए ।उन्होंने कहा कि मरीज खंडूरी ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रवाहित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी और उन्हें उम्मीद है कि जिस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की, वे उसके साथ ही रहेंगे।
आपको बता दें कि खंडूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से 2019 में पौड़ी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हर का सामना करना पड़ा था।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने राठ क्षेत्र के पैठाणी चकिसैन त्रिपलीसैंण में की विकास योजनाओं की सोगात
रिपोर्ट/मुकेश बछेती
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री व श्रीनगर विधायक डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने भ्रमण पर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किये। उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पैठाणी में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं, जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। विकास कार्यों को देखते हुए बड़ी संख्या में आम जनमानस उनके साथ जुड़ रहा है , क्षेत्र के समस्त ग्रामीण अब विकास की परिभाषा समझ रहे हैं

क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री के द्वारा आज चुठाणी में पीएम-श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत कार्यों का शिलान्यास तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम चुठाणी में पेयजल योजना का लोकार्पण किया।
व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी के प्रवेश द्वार एवं सुरक्षा दीवार का लोकार्पण किया।
इसके पश्चात क्षेत्र में बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास भी किया।
इसके पश्चात पैठाणी-खण्ड तथा पैठाणी-बडेथ मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास करने के उपरांत आज पैठाणी में बहुउद्देशीय पार्किंग का लोकार्पण भी किया,
इसके पश्चात योजनाओं के क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण के भवन के मरम्मत कार्य एवं सौंदर्यीकरण
ग्वीठगांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्वीठगांव-नौगांव-ईड़ा मोटरमार्ग का लोकार्पण इसके बाद ग्वीठगांव में जुनियर हाईस्कूल विद्यालय भवन का शिलान्यास कर पैठाणी मंडल के त्रिपालीसैंण में उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस वितरण किया गया।
इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पैठणी आनंद रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत एवं मनवर सिंह रावत राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौथाण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
पाटीसैण पुलिस ने 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट/मुकेश बछेती
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है|
निर्गत आदेशों के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन, श्रीमान क्षेत्राधिकारी पौड़ी महोदय के पर्यवेक्षण श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय व चौकी प्रभारी पाटीसैण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.03.2024 को पाटीसैण चौकी क्षेत्र में दौराने चैकिंग अभियुक्त दीपक डण्डरियाल उर्फ़ डिम्पल को पाटीसैण से सतपुली की तरफ मुख्य सड़क मार्ग डाट पुल के पास से 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पौड़ी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्त
- दीपक डण्डरियाल (उम्र 38 वर्ष) पुत्र श्री सुरेश चंद्र डण्डरियाल, निवासी नियर पोस्ट ऑफिस पाटीसैण, तहसील चौबट्टाखाल , जनपद पौड़ी गढ़वाल
बरामद माल का विवरण
- 47 पव्वे (Mc dowell’s No1 select Whisky Original) अवैध अंग्रेजी शराब
- 2 पेटी (48 अद्दे) Naughty BOYS PREMIUM Whisky) अवैध अंग्रेजी शराब
अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-07 /2024, धारा-60 आबकारी अधिनियम
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
मुकदमा संख्या 73/2020
धारा 354/509/448 व 3(1)(w) sc/st act
पुलिस टीमः-
- उपनिरीक्षक श्री मुकेश गैरोला प्रभारी चौकी पाटीसैण
- मुख्य आरक्षी 92 ना0पु0 श्री धीरज सिंह पाटीसैण 3. HG सुनील कुमार पाटीसैण
मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया श्रीनगर-खिर्सू, मैलसैंण-चोपड़ा-बूंखाल-पैठाणी मार्ग पर बस सेवा का शुभांरभ
रिपोर्ट/मुकेश बछेती
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने भ्रमण के दूसरे दिन श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किये। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विकास कार्यों की ओर निरंतर कार्य रही है। जिसका लाभ सीधा आम जनमानस को मिल रहा है।

मा0 मंत्री ने श्रीनगर-खिर्सू, मैलसैंण-चोपड़ा-बूंखाल-पैठाणी मार्ग पर बस सेवा का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बस सेवा का संचालन होने से आमजनमानस को काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर के राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के नये भवन में पठन-पाठन का शुभारंभ व श्रीनगर में गंगा म्यूजियम केंद्र का भूमि पूजन किया।
वहीं उन्होंने विकासखंड खिर्सू में 15 करोड़ की लागत से 18 योजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। उन्होंने 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नव निर्मित विकासखंड मुख्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में ब्लॉक का कार्य पूर्ण किया गया है। कहा कि मुख्यालय के अधिकारी व कार्मिकों के अलावा आम जनमानस को नये भवन बनने से काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत कई विकास कार्यों का कार्य पूरा हो चुका है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। इसके उपरांत उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई और क्षेत्रवासियों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी।













