पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)एक तरफ एसएसपी स्वेता चौबे आगामी लोकसभा चुनाव को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्य कर रही है वही जनपद के एक ही स्थान लंबे समय से तैनात कुछ पुलिसकर्मी चुनाव पर असर डाल सकते है। दरअसल जनपद पौड़ी के कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी है जो वर्षो से एक ही थाना चौकी में तैनात है और इस बीच स्थानीय नेताओं से उनका अच्छा परिचय हो चुका है। अपनी जाति के राजनैतिक लोगों के चहेते होने के कारण वो चुनाव को प्रभावित कर सकते है। ये पुलिसकर्मी बहुत सालो से एक ही कोतवाली या चौकी में तैनात है। ऐसे में इनका ट्रांसफर होना जरूरी है जिससे मित्र पुलिस की छवि आम जनता में बरकरार रहे। और लोकसभा चुनाव को भी शांतिपूरक व निष्पक्ष संपन्न कराया जा सके।
पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाले चिपलघाट में शनिवार रात हुई वाहन दुर्घटना में तीन लड़कियों के सर से उनके पिता का साया उठ गया, इनमें से एक लड़की तो मात्र 6 माह की है। ग्राम प्रधान मिलेइ भोपाल सिंह रावत ने बताया की वाहन दुर्घटना के बाद सावर सिंह की धर्मपत्नी यशोदा देवी व भोपाल सिंह की धर्मपत्नी रिंकी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके साथ ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्राम प्रधान ने बताया कि सावर सिंह अपने पीछे अपनी दादी,छोटे भाई, पत्नी व छह माह की दूध पीती बच्ची को छोड़ गए हैं। जबकि भोपाल सिंह की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से उनके परिवार से पालन पोषण करने वाले पिता और दो भाइयों से उनके भाई का साया उठ गया है। उन्होंने बताया कि भोपाल सिंह अपने पीछे दो भाई, पत्नी रिंकी देवी,पुत्री आकृति (7 वर्षीय )व नेहा (10 वर्षीय) को छोड़ गए हैं उन्होंने बताया कि दोनों ही अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले थे जिनके चले जाने से दोनों ही परिवारों से मुखिया का साया उठ गया है आपको बताते चलें कि शनिवार शाम रात्रि 8:00 बजे के करीब मैक्स वाहन पाबौ के चिपलघाट के नजदीक अनियंत्रित होगा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार सिंह उम्र 37 वर्ष व भोपाल सिंह 41 वर्ष की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)आज शाम 8 बजे के लगभग पाबौ ब्लॉक क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले चिपलघाट से आगे नौठा रोड पर एक मैक्स वाहन संख्या uk12-ta-0653 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे दो व्यक्ति सवार थे। मोके पर ही दोनों की मौत हो गई। उक्त वाहन में दोनों थलीसैण से चिपलघाट अपने घर वापस आ रहा थे। चौकी प्रभारी पाबौ प्रवीन पुरोहित ने बताया उक्त घटना में भोपाल सिंह रावत पुत्र स्व0नारायण सिंह(चालक) ग्राम-मिलाई, पोस्ट- चिपलघाट, ब्लॉक- पाबौ,उम्र 39 वर्ष व साबर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री डबल सिंह निवासी -उपरोक्त (उम्र 36 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई है उन्होंने बताया कि दोनों ही मृतकों की परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है इसके साथ ही दोनों शवों का पंचनामा कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।
देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) टिहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौण्ड से रेफर होने पर गर्भवती महिला की मौत के प्रकरण पर स्वास्थ्य महानिदेशक को लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाही करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही प्रत्येक राजकीय चिकित्सा इकाईयों में चिकित्सकों सहित मेडिकल कार्मिकों व अन्य स्टॉफ की बायोमेट्रिक उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये हैं। मरीजों के उपचार व स्वास्थ्य देखभाल को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि टिहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौण्ड में गर्भवती महिला को चिकित्सकीय उपचार न मिलना ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की घोर लापरवाही है। डा0 रावत ने बताया कि चिकित्सालय में चिकित्सकों की अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति के कारण गर्भवती महिला को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने तथा हायर सेंटर रैफर करने पर रास्ते में गर्भवती की मृत्यु होने पर अनुपस्थित नियमित चिकित्सक एवं संविदा बॉण्डधारी चिकित्सक के खिलाफ त्वरित कार्रवाही करने के लिये स्वास्थ्य महानिदेशक डा. विनीता शाह को निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रत्येक राजकीय चिकित्सा इकाई में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, फार्मासिस्टों, मेडिकल स्टॉफ सहित अन्य स्टॉफ की उपस्थिति सुचिश्चित करने के लिये बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी, जिसके आधार पर ही कार्मिकों का वेतन आहरित किया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जनता का विभाग है, लिहाजा अस्पतालों में मरीजों के उपचार व उनके स्वास्थ्य देखभाल को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बजट सत्र में उठे इस प्रकरण पर डा. रावत ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौण्ड में चिकित्सकों के नौ पद सृजित हैं, जिनके सापेक्ष चिकित्सालय में तीन चिकित्सक तैनात हैं। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय टिहरी व आस-पास के अस्पतालों से रोटेशन के आधार पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती चिकित्सालय में सप्ताह में तीन दिन के लिये कर दी गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधा व उपचार मिल सकेगा। डा. रावत ने बताया कि सरकार प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को दूर करने में जुटी है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को करीब 350 नये बॉडधारी चिकित्सक मिल जायेंगे, जिनकी तैनाती सुदूर व पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सा इकाईयों की जायेगी।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)लोकसभा चुनावों को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने भी अपनी तैयारियां की है। जिले में अब तक जहां स्वीप गतिविधियों को लेकर विभाग ने कंट्रोल रूम शुरू किया है वहीं चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के लिए 1200 हेल्थ किट बनाकर भी तैयार हो गई है। अफसरों के मुताबिक ये हेल्थ किट हर बूथ भेजी जाएगी। वहीं चुनावों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विभाग ने तैयारियां की है। पौड़ी के सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि आयोग की एसओपी के तहत काम शुरू किया गया है। इसके लिए एक नोडल अफसर भी तैनात किया गया है। स्वीप गतिविधियों को लेकर ब्लाक वार एएनएम सेंटरों की लिस्ट बनाई जा रही है। इनमें जल्द ही वोटर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं नोडल अफसर डॉ. एसडी वर्मन के मुताबिक चुनाव ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कार्मिकों के साथ ही अन्य कार्मिकों के लिए हेल्थ की सभी सुविधाओं पर काम शुरू किया गया है। यदि किन्हीं कारणों से एयर एबुलेंस की जरूरत पड़ती है तो विभाग इसके लिए भी तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही 108 सेवा को भी जोड़ा जा रहा है। इन हेल्थ किटों में सभी आवश्यक दवाईयां रखी गई है।
देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर,भाजपा ने पांच प्रत्याशीयों के टिकट किए फाइनल। हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी से अनिल बलूनी हो सकते हैं उम्मीदवार टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल से अजय भट्ट की रीपीट होने की संभावना , सूत्रों की मानें तो रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत की कार्यशैली को लेकर हाइकमान को खराब रिपोर्ट गई है जिसके चलते इनका टिकट कटना लगभग तय है आज या कल किसी भी समय भाजपा हाईकमान प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ की खूंडेश्वर मैदान में चल रहे स्व: प्रताप सिंह व स्व: रोहित सिंह नेगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़ा रोमांचक रहा। फ़ाइनल मुकाबला टिहरी एफ सी व चोपड़ियो एफ सी के बीच खेला गया। पहले हाफ में टिहरी एफ सी की टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली। जबकि दुसरे हाफ में चोपड़ियो की टीम ने बराबरी करने की भरपूर कोशिश की,मगर अवसरों को गोल में तब्दील नही कर पाए। हालांकि दूसरे हाफ अंतिम समय मे चोपड़ियो एफसी ने एक गोल कर बढ़त को 2-1 पर ला दिया,मगर थोड़ी देर बाद टिहरी एफसी ने एक ओर गोल कर बढ़त को 3-1 कर दिया और अंत मे टिहरी ने फाइनल मुकाबला 3-1 से जीत लिया।
इससे पूर्व खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत व जिलापंचायत सदस्य कलुन्ड रीमा रावत ने किया। पाबौ खेल समिति के अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी ने बताया की फुटबाल मुकाबला से पूर्व महिलाओं का रस्साकशी का फाइनल मुकाबला कोटली व छानी के बीच खेला गया। जिसमे कोटली की महिला टीम विजेता रही। उन्होंने बताया कि रक्षाकाशी में विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया,तो वही फुटबाल मुकाबले में टिहरी एफ सी की फाइनल विजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद व चमचमाती विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तो उपविजेता के रूप रूप में चोपड़ियां एफसी की टीम को उपविजेता ट्रॉफी व 21 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट टूर्नामेंट ऑफ को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पाबौ प्रधान हरेंद्र कोली,अमित रावत, दीपक रावत, दिनेश बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, राकेश कठैत, राकेश मोहन बलोदी, मतवार सिंह चौहान, भरत सिंह रावत, सुधीर रावत, आशा देवी,अंजली नेगी आदि मौजूद रहे।
पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ की खूंडेश्वर मैदान में चल रहे स्व: प्रताप सिंह व स्व: रोहित सिंह नेगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में टिहरी व चोपड़ियो फुटबॉल क्लब ने अपनी जगह बना ली है । पहले सेमीफाइनल में टिहरी ने बीपीएड पैठाणी को एक तरफा मुकाबले में 2-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, तो वही दूसरे सेमीफाइनल में चोपड़ियो फुटबॉल क्लब ने रोमांचक मुकाबले में कंडोलिया ट्रेनिस को 2-1 से हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। इससे पूर्व खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राठ महाविद्यालय पैठाणी के प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने किया। पाबौ खेल समिति के अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी ने बताया की शनिवार को टिहरी और चोपड़ियो फुटबॉल क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद व विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा तो उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दौरान बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट टूर्नामेंट को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान दीपक रावत, दिनेश बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, राकेश कठैत, राकेश मोहन बलोदी, मतवार सिंह चौहान, भरत सिंह रावत, सुधीर रावत, आदि मौजूद रहे
पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)श्रीनगर विधानसभा के पाबौ ओर पैठाणी मंडल के दिग्गज कांग्रेसी नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत के नेतृत्व में आज वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली
भाजपा की सदस्यता लेने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम सिंह रावत द्वारीखाल के पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख विनोद नेगी पूर्व प्रधान सुनारगांव दिनेश सिंह पंवार पूर्व प्रधान बगड़ जसवंत सिंह अमित रावत द्वारा सदस्यता ली गई।
ब्लॉक प्रमुख डॉ रजनी रावत ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीनगर विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं उनके विकास कार्यों को देखते हुए हम सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डाo धन सिंह रावत के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख थलीसैंण मंजू रावत सद्स्य जिला पंचायत गणेश राठी सुखदेव चौधरी कमल रावत आदि मौजूद थे ।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में चल रहे स्वर्गीय प्रताप सिंह व स्वर्गीय रोहित सिंह नेगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 के लिए चौथी टीम के रूप में चोपड़िया फुटबॉल क्लब ने अपना टिकट पक्का कर लिया । मंगलवार को खेले गए चौथे रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चोपड़ियो फुटबॉल क्लब की टीम ने पेनल्टी शूटआउट की माध्यम से कोटा फुटबॉल क्लब को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट पक्का किया। बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमें दोनों हाफ तक कोई गोल नहीं कर पाई। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से मैच का निर्णय हुआ। जिसमें चोपड़ियो फुटबॉल क्लब की टीम ने 5-4 से मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व टिहरी ने क्यार्क को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया, तो कंडोलिया ट्रेनिस में ओझली की टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपने दावेदारी पेश की। जबकि बीपी एड पैठाणी की टीम ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में कालागढ़ की टीम को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपने देवदारी पेश की। पाबौ खेल समिति के अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी ने बताया की पहला सेमीफाइनल बुधवार यानी आज बीपीएड पैठाणी व कंडोलिया ट्रेनिस के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को दूसरा सेमीफाइनल चोपड़ियो फुटबॉल क्लब व टिहरी के बीच खेला जाएगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जितेंद्र नेगी ने मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान दीपक रावत, दिनेश बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, राकेश कठैत, राकेश मोहन बलोदी, मातवर सिंह चौहान, भरत सिंह रावत, सुधीर रावत आदि मौजूद रहे।