Home Blog Page 30

ब्रेकिंग//पौड़ी में एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार, रिश्तेदार ने ही नाबालिक को बनाया अपनी हवस का शिकार

0

मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जनपद पौड़ी के श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र से एक रिश्तो को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी ने अपने ही रिश्तेदार पर खुद के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद नाबालिग किशोरी ने सरकारी अस्पताल में एक नवजात शिशु को जन्म दिया है। बताया जा रहा है किशोरी के पेट में दर्द होने की वजह से उसे
सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने नवजात शिशु को जन्म दिया। जिसके बाद से उसके परिवार में कोहराम मच गया। जब किशोरी से शिशु के पिता के बारे में पूछताछ की गई तो किशोरी द्वारा बताया गया की उसके ही रिश्तेदार जो कि पौड़ी का रहने वाला है और पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उनसे उसके साथ बलात्कार किया था। जब उक्त व्यक्ति के बारे में छान बीन की गई तो पता लगा की वह पहले से ही शादी शुदा है और उसकी दो पत्नियां है।
घटना के बाद लड़की के माता-पिता ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। किशोरी की माता पिता की तहरीर पर पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस पूरे में एसएसपी पौड़ी स्वेता चौबे ने बताया कि उक्त किशोरी के माता-पिता द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। और आरोपी ड्राइवर की धड़कन के लिए पुलिस टीम का गठन कर संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।
बाइट1-स्वेता चौबे,एसएसपी पौड़ी

इस्कॉन की दून अस्पताल में एक रसोई और मुफ़्त भोजन वितरण प्रणाली का स्वास्थ्य मंत्री डॉ ने किया शुभारंभ

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

एक हज़ार तीमारदारों को मुफ़्त भोजन इस्कॉन की दया और करुणा के मूल मूल्यों और मानवता की सेवा के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है: डॉ धन सिंह रावत , स्वास्थ्य मंत्री

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)

स्वास्थ्य, चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि, दून अस्पताल में फूड फॉर लाइफ पहल का शुभारंभ लोगों की सेवा करने और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए इस्कॉन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मरीजों और उनके परिवारों को पौष्टिक भोजन प्रदान करके, संगठन का लक्ष्य अस्पताल में रहने के दौरान उनके सामने आने वाले शारीरिक और भावनात्मक बोझ को कम करना है। दया और करुणा का यह कार्य इस्कॉन के मूल मूल्यों और मानवता की सेवा के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत आज मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज के दून अस्पताल के एक सभागार में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) की रसोई द्वारा मुफ्त वितरण भोजन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह शानदार पहल है। सरकारी स्तर पर मरीज को तो थाली मिलती है लेकिन उनके तीमारदार छूट जाते हैं। अब करीब आठ सौ से एक हज़ार तीमारदारों को दून अस्पताल में इस्कॉन द्वारा निशुल्क भोजन मिला करेगा। डॉ रावत ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में इस्कॉन की रसोई के लिए एक बीघा जमीन की व्यवस्था जल्द की जाएगी। और दून हॉस्पिटल में रसोई के लिए जमीन का प्रबन्ध करने के लिए विचार किया जाएगा।

आईआईटी मंडी के निदेशक व इस्कॉन के देहरादून निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि इस्कॉन की पहल से देहरादून में 10 किमी के दायरे में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। संगठन जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक रसोई का निर्माण कर रहा है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि क्षेत्र में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। दून अस्पताल में मरीजों को मुफ्त भोजन वितरण यह प्रयास लोगों की सेवा करने और भूख के मुद्दे को ठोस और प्रभावशाली तरीके से संबोधित करने के लिए इस्कॉन की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।
उन्होंने कहा इस्कॉन के 111 किचन हैं अब तक लोगों को साढ़े पांच सौ करोड़ थाली निशुल्क खिला चुके हैं।

यह उन लोगों को सीधे पोषण प्रदान करने की अनुमति देता है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता हो सकती है। मरीजों और उनके परिवारों को अक्सर अस्पताल में रहने के दौरान उचित पोषण प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, और इस्कॉन के प्रयासों का उद्देश्य इस बोझ को कम करना है।

इस उपक्रम का महत्व भोजन की तत्काल व्यवस्था से कहीं अधिक है। यह लोगों के कल्याण के लिए एक बड़ी प्रतिबद्धता और इसके स्रोत पर भूख के मुद्दे को संबोधित करने के महत्व की मान्यता का प्रतीक है। दून अस्पताल में एक रसोई और वितरण प्रणाली स्थापित करके, इस्कॉन न केवल तत्काल राहत प्रदान कर रहा है, बल्कि भूख के खिलाफ लड़ाई में निरंतर समर्थन के लिए मंच भी तैयार कर रहा है।

इस्कॉन द्वारा अपनाया गया दृष्टिकोण भूख से निपटने में दक्षता और प्रभावशीलता के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है। एक केंद्रीकृत रसोई और वितरण प्रणाली की स्थापना करके, संगठन यह सुनिश्चित करने में सक्षम है कि संसाधनों का उपयोग सबसे प्रभावशाली तरीके से किया जाए, उन लोगों तक पहुंचाया जाए जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

फूड फॉर लाइफ पहल इस्कॉन के खाद्य राहत कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जो 1972 में अपनी स्थापना के बाद से हर दिन लाखों लोगों को भोजन परोस रहा है। यह पहल इस्कॉन के संस्थापक, श्रील प्रभुपाद की दयालु दृष्टि में निहित है, जो इससे बहुत प्रभावित हुए थे। जब उन्होंने गांव के लड़कों को खाने के थोड़े से टुकड़ों के लिए सड़क में लड़ते देखा। इस अनुभव ने उन्हें भूख मिटाने और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध एक वैश्विक आंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल , प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना, इस्कॉन की ओर से, निम्नलिखित प्रतिनिधि, एचजी लीला पुरूषोत्तम प्रभु, अनिरुद्ध कीर्तन दास, एचजी सर्वात्मा श्याम दास, एचजी गदाधर गौरांग दास, एचजी सुमोहन हरि दास, श्री मनीष झा और श्री अमित जुनेजा, श्री दीपक सिंघल, श्री विशाल गुप्ता, श्री लच्छु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लोक सभा चुनाव में रहेगा देश का सबसे बड़ा मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली का -बी पी सिंह रावत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने आज देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी से वार्ता करते हुए कहा है कि लोक सभा चुनाव 2024 के चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली मांग को प्रमुखता रखा जाए ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि लोक सभा चुनाव में देश के 85 लाख एनपीएस कार्मिक अब करारा जवाब देने के लिए तैयार है बी पी सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य कार्मिक राज्य है उत्तराखंड राज्य का आजीविका का मुख्य साधन सरकारी कर्मचारी है उत्तराखंड राज्य में गुजरात राज्य की तरह उद्योग स्थापित नही है यहां रोजगार के रूप में सिर्फ सरकारी नौकरी है और उत्तराखंड सरकार पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए सदैव गंभीर नहीं रहती है धामी सरकार से पुरानी पेंशन बहाली मांग के विषय में बात करते है तो धामी जी केंद्र सरकार की तरफ इशारा करते हुए पल्ला झाड़ देते है जबकि उत्तराखंड राज्य में यूसीसी कानून व्यवस्था की इतनी जल्दी बाजी दिखाई धामी सरकार ने जिसकी उत्तराखंड राज्य में इतनी जरूरत थी नही बी पी सिंह रावत ने कहा है कि धामी सरकार जब यूसीसी कानून व्यवस्था लागू कर सकती है तो पुरानी पेंशन क्यों नही ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि मोदी सरकार ने देश के 85 लाख एनपीएस कार्मिकों की पुरानी पेंशन बहाली को नजरंदाज किया है इसका खामियाजा लोक सभा चुनाव में भुगतना होगा ।
आज शैलजा कुमारी के साथ वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारी सरकार आयेगी तो सबसे पहले पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय होगा ।
बी पी सिंह रावत ने कहा है कि देश के शिक्षक अधिकारी कर्मचारी डाक्टर नर्स इंजीनियर पुलिस कर्मी रेलवे कर्मी बैंक कर्मी सफाई कर्मी सभी एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए जन जागरण कार्यक्रम पूरे देश में शुरू करेगे जिससे देश की जनता को पुरानी पेंशन बहाली मांग से जोड़ा जाएगा । इस दौरान प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, देहरादून अध्यक्ष मक्खन लाल शाह, नवानी, केदार सिंह आदि उपस्थित थे

ओजली व कंडोलिया सीनियर्स टीम पहुँची दूसरे दौर में,कंडोलिया सीनियर्स टीम ने पेनल्टी सूट में कुलमोरी की टीम को 4-1 से हराया

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में चल रहे स्व: प्रताप सिंह नेगी व स्व: रोहित नेगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में सुपर संडे का दिन ओजली व कंडोलिया सीनियर्स टीम के नाम रहा। रविवार के दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच ओजली व भेंसवाडा के बीच खेला गया जहां पहले हाफ में दोनों ही टीमें 2-2 से बराबर रही, मगर दूसरा हाफ में ओजली की टीम ने शुरुआत में ही दो गोल दाग कर बढ़त बना ली जो बढ़त अंत तक कायम रही।

जिसके बलबूते ओजली की टीम ने 4-2 से मैच अपने नाम कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वही सुपर संडे का दूसरा मैच कंडोलिया सीनियर्स टीम व कुलमोरी एफ सी के बीच खेला गया। जिसमें कंडोलिया सीनियर्स टीम विजय रही। कुलमोरी एफ सी की टीम ने पहले हाफ में के अंतिम समय मे 1-0 की बढ़त बना ली थी मगर दूसरे हाफ में कंडोलिया सीनियर्स टीम ने एक गोल कर बराबरी कर ली। अंत तक दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। जिसके बाद पेनल्टी शूट के माध्यम से मैच का निर्णय हुआ। जिसमें कंडोलिया सीनियर्स टीम ने कुलमोरी एफ सी की टीम को 4-1 से मात दी। आपको बता दे कंडोलिया सीनियर टीम में पौड़ी के सीनियर स्टार खिलाड़ी शामिल रहे ।इनमें मुकेश नेगी, रवि रावत, कुलदीप बिष्ट,सत्यदेव सिंह, दीपक सिंह कोली,राम सिंह नेगी आदि मोजूत रहे। जो अपने समय के स्टार फुटबॉलर रहे और आज इन्होंने युवाओं के सामने अपने अनुभव का परिचय देते हुए पेनल्टी शूट आउट में 4-1 से कंडोलिया सीनियर को विजय दिलाने में अपना अहम योगदान दिया।

इससे पूर्व खूंडेश्वर मैदान में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कोटली ने सरणा को,खंडुली ने चोपड़ा को, कलगड्डी ने पसीणा को व चोपड़ियो ने मिलेई को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दीपेश्वरी देवी, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश चौहान बिजेंदर सिंह नेगी द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों से भेंट की,जिसके उपरांत मैच प्रारंभ हुआ। खेल समिति के अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी ने बताया कि सोमवार को भी मैच खेले जाएंगे। इस दौरान सुधीर रावत, विवेक नेगी,रविकांत पंत,परमेंद्र चौहान, आदि मौजूद रहे।

चोपड़ियो ने जीआईसी कठुली को दी 2-0 से मात,दूसरे दौर में किया प्रवेश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में चल रहे स्व: प्रताप सिंह नेगी व स्व: रोहित नेगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार का दिन चोपड़ियो की टीम के नाम रहा। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनोज रावत,जगमोहन सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी वीरेंद्र सिंह नेगी व राधाबल्लभ रतूड़ी द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों से भेंट की,जिसके उपरांत मैच प्रारंभ हुआ। मैच में चोपड़ियो व जीआईसी कठुली के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नही कर पाई।
जबकि दूसरे हाफ में चोपड़ियो की टीम ने जीआईसी कठुली की टीम पर 2 गोल कर मैच में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया । दोनों ही टीमों के बीच मैच बहुत कांटे का रहा। जिसमें अंतिम समय में चोपड़ियो की टीम ने विजय हासिल। खेल समिति के अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी ने बताया कि रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सिरोली-सीखू के बीच खेला जाएगा तो दूसरा मैच कंडोलिया क्लब व कुलमोरी के बीच खेला जाएगा । इस दौरान विवेक नेगी,रविकांत पंत,परमेंद्र चौहान, आदि मौजूद रहे।

करोडों की पेयजल योजनाएं और विकास कार्यों का सहकारिता मंत्री ने राठ क्षेत्र में किया शिलान्यास और लोकार्पण

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पैठाणी(पहाड़ ख़बरसार)उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत पैठाणी के पडाल  तोक में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  उन्होंने एक करोड़ की लागत से निर्मित  सहकारिता की शीर्ष संस्था उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ( UCF) द्वारा निर्मित गोदाम का लोकार्पण और करोड़ों की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पूरे देश भर में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स मिशन चल रहा है। जिसमें हम मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अच्छी उपज के लिए प्रेरित कर रहे हैं और किसानों को घर बैठे ही उपज का अच्छा मूल्य दिया जा रहा है।


कार्यक्रम में मा. मंत्री ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 70 लाख की लागत से पल्ली गांव पेयजल योजना फेज-2, 63.40 लाख की लागत से सिरतोली पेयजल योजना, 35.70  लाख की लागत से दरमोली पेयजल योजना, 11 लाख की लागत से डोबरा पेयजल योजना, 45.09 लाख की लागत से बड़ेथ पेयजल योजना, 37.5 लाख की लागत से  कुटकंडे पेयजल योजना व 19.57 की लागत से बनास पेयजल योजना का शिलान्यास तथा 10 – 10 लाख की लागत से  पल्ली ओर  कुटकंडे पंचायत भवन का  शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ  रविन्द्री मंद्रवाल कहा कि संघ द्वारा उत्तराखंड राज्य में समितियां के माध्यम से सीधा किसानों से मिलेट्स की खरीद की जा रही है, जिसमें 38 रुपए की दर पर मंडुवा ओर झंगोरा खरीदा जा रहा है दूरस्थ क्षेत्र में संघ द्वारा निर्मित गोदाम का उद्देश्य यही है कि अब किसान अपनी फसली उपज को और भी आसानी से विक्रय कर पाएंगे जिससे  सहकारिता क्रांति को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ मातवर सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा निर्मित गोदाम के माध्यम से किसान अब सिर्फ मिलेटस ही नहीं  अपनी सभी फसली उपज को उचित दामों में विक्रय  कर पाएंगे, जिससे भविष्य में किसानों की आय में कई गुना का इजाफा होगा ओर सहकारिता क्रांति को बल मिलेगा। इस दौरान उन्होंने मा. मंत्री जी का आभार प्रकट भी किया।
इस अवसर पर हिवालिधार ओर  बनास स्कूल के  छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष  पैठाणी  विनोद रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत व गणेश राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पैठाणी डॉ. मनवर रावत, वीरेंद्र रावत, दीवान राठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे।

पाबौ फुटबॉल प्रतियोगिता-क्यार्क ने अंतिम 10 मिनट में कठुली से छीनी जीत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में चल रहे स्व: प्रताप सिंह नेगी व स्व: रोहित नेगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में वीरवार का दिन क्यार्क टीम के नाम रहा। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हेल्प इज संस्था के मैनेजर मौषम अंसारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी जयपाल रौथाण द्वारा किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों से भेंट की,जिसके उपरांत प्रतियोगिता का मैच प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में वीरवार को कठुली व क्यार्क के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में कठुली की टीम ने 2-0 से बढ़त बनाई।


जबकि दूसरे हाफ में क्यार्क की टीम ने अंतिम 10 मिनट में 3 गोल कर मैच में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया । दोनों ही टीमों के बीच मैच बहुत कांटे का रहा। जिसमें अंतिम समय में क्यार्क की टीम ने विजय हासिल। प्रतियोगिता में शुक्रवार को कोटली-खिर्सू के बीच मैच खेला जाएगा। इस दौरान मातवर सिंह चौहान, सुधीर रावत, सचिन रावत, दुर्गेश थपलियाल,हरेंद्र कठैत,विवेक नेगी,वीरेंद्र गुसाईं,दिनेश बिष्ठ, प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जाए विशेष ध्यान

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वीप गतिविधियों के साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहयोग लिया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को वोटर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी मैनेजमेंट प्लान और आयोग के मानकों के अनुरूप स्टेट डिप्लॉयमेंट प्लान बना लिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों की ट्रेनिंग सबसे महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कार्मिक पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी विजिल जैसी अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। लोगों तक इसकी जानकारी अधिकाधिक पहुंचाई जाए। वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बूथ वार रणनीति बनाई जाये। बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों को सक्रिय किया जाए।
बैठक में संयुक्त निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सी.ए.पी.एफ. नीलेश आनंद भरणे, सुश्री पी. रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अपर निदेशक, शहरी विकास विभाग तीरथ पाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी प्रा०लि०, डॉ. सुनिता टम्टा, निदेशक (पी.एस.बी.), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, मनीष जुगरान, तकनीकी निदेशक, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, ले. कमाण्डर दीपक खण्डूडी, निदेशक (इन्फा), उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, अनुपम द्विवेदी, संयुक्त निदेशक, उद्योग निदेशालय, मनोज पाण्डेय, उप निदेशक, कोषागार, निदेशालय, रवि बिजारनिया, उप निदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, डॉ. तन्जीम अली, उप सचिव, इरला चैक सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

पाबौ फुटबॉल प्रतियोगिता में छानी ने दी केसुन्दर को 2-1 से पटखनी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में कल रही स्व: प्रताप सिंह नेगी व स्व: रोहित नेगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची ग्राम प्रधान छानी अंजलि नेगी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक पदम सिंह द्वारा किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों से भेंट की,जिसके उपरांत प्रतियोगिता का दूसरा मैच प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का दूसरा मैच पौड़ी के केसुन्दर व छानी के बीच खेला गया। पहले हाफ में केसुंदर की टीम ने एक गोल करके बढ़त बनाई।


जबकि दूसरे हाफ में छानी की टीम ने केसुंदर की टीम में 1-2 से बढ़त बना ली। दोनों ही टीमों के बीच प्रतियोगिता का दूसरा मैच बहुत कांटे का रहा। जिसमें अंतिम समय में छानी की टीम ने विजय हासिल। प्रतियोगिता में वीरवार को कोटली-खिर्सू के बीच मैच खेला जाएगा। इस दौरान मातवर सिंह चौहान, सुधीर रावत, सचिन रावत, दुर्गेश थपलियाल आदि मौजूद रहे।

स्व: प्रताप सिंह नेगी व स्व: रोहित नेगी की स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में पहला मैच रहा बीपीएड पैठाणी के नाम

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ की खूंडेश्वर मैदान में मंगलवार से स्वर्गीय प्रताप सिंह नेगी व स्वर्गीय रोहित नेगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगित का आगाज हो गया। यह आयोजन पाली गांव निवासी स्वर्गीय प्रताप सिंह नेगी व स्वर्गीय रोहित नेगी की स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन फुटबॉल खेल समिति पाबौ, व्यापार सभा पाबौ व टेक्सी यूनियन व क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी व व्यापार सभा के अध्यक्ष लखपत डोभाल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत ने किया। उन्होंने बताया कि रस्साकशी प्रतियोगिता में पाली,छानी,सिमखेत व ढीक्वाली गांव की टीम दूसरे दौर में प्रवेश कर दिया है। उन्होंने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगित में मंगलवार को पहला मैच बीपीएड पैठाणी व मरोड़ा के बीच खेला गया।

जिसमें बीपीएड पैठाणी की टीम 5-1 से विजय रही। उन्होंने बताया कि बुधवार को पौड़ी की केसुन्दर व छानी की टीम के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में कुल 16 टीम अलग-अलग क्षेत्र से प्रतिभाग कर रही है जिसमें प्रथम विजेता टीम को स्वर्गीय प्रताप सिंह नेगी स्मृति ट्रॉफी व 31000 रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि उपविजेता टीम को स्वर्गीय रोहित नेगी स्मृति ट्रॉफी व 21000 रुपये नगद देकर पुरस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया यह प्रतियोगिता 12 फरवरी तक पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में आयोजित की जाएगी। इस दौरान व्यापार सभा के सदस्य,पाबौ खेल समिति के सदस्य,टेक्सी यूनियन पाबौ के सदस्य क्षेत्रिया जनप्रतिनिधि व खेल प्रेमी मोजूत रहे।

error: Content is protected !!